नन्हें श्रद्धालुओं का बड़ा जज्बा बांसी के नरकटहा में 3 से 6 साल के बच्चों ने धूमधाम से किया गणेश विसर्जन नन्हें श्रद्धालुओं का बड़ा जज्बा बांसी के नरकटहा में 3 से 6 साल के बच्चों ने धूमधाम से किया गणेश विसर्जन बांसी। भक्ति और श्रद्धा की कोई उम्र नहीं होती, इस बात को सच कर दिखाया है बांसी नगरपालिका के उपनगर नरकटहा के मासूम बच्चों ने। यहां के नन्हें-मुन्नों द्वारा स्थापित गणेश प्रतिमा का रविवार को राप्ती नदी के तट पर बने कृत्रिम पोखरे में पूरे विधि-विधान और उत्साह के साथ विसर्जन किया गया।इस अनोखे और भावुक कर देने वाले जुलूस में 3 से 6 वर्ष की उम्र के दर्जनों बच्चे शामिल हुए। बच्चे अपनी छोटी-छोटी साइकिलों पर गणपति बाप्पा की प्रतिमा को स्थापित कर राप्ती नदी की ओर बढ़े। पूरे रास्ते 'गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ' के जयघोष से बांसी की सड़कें गूंज उठीं।मासूम बच्चों के इस अनूठे जज्बे और भक्ति भाव को देखकर हर कोई दंग रह गया। रास्ते में जिस किसी ने भी इस अनोखी विसर्जन यात्रा को देखा, उसने बच्चों के उत्साह और आयोजन की जमकर सराहना की। पर्यावरण का ध्यान रखते हुए प्रतिमा को राप्ती नदी के किनारे बने कृत्रिम पोखरे में ही विसर्जित किया गया, जो बच्चों की समझदारी और संस्कार को भी दर्शाता है।
नन्हें श्रद्धालुओं का बड़ा जज्बा बांसी के नरकटहा में 3 से 6 साल के बच्चों ने धूमधाम से किया गणेश विसर्जन नन्हें श्रद्धालुओं का बड़ा जज्बा बांसी के नरकटहा में 3 से 6 साल के बच्चों ने धूमधाम से किया गणेश विसर्जन बांसी। भक्ति और श्रद्धा की कोई उम्र नहीं होती, इस बात को सच कर दिखाया है बांसी नगरपालिका के उपनगर नरकटहा के मासूम बच्चों ने। यहां के नन्हें-मुन्नों द्वारा स्थापित गणेश प्रतिमा का रविवार को राप्ती नदी के तट पर बने कृत्रिम पोखरे में पूरे विधि-विधान और उत्साह के साथ विसर्जन किया गया।इस अनोखे और भावुक कर देने वाले जुलूस में 3 से 6 वर्ष की उम्र के दर्जनों बच्चे शामिल हुए। बच्चे अपनी छोटी-छोटी साइकिलों पर गणपति बाप्पा की प्रतिमा को स्थापित कर राप्ती नदी की ओर बढ़े। पूरे रास्ते 'गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ' के जयघोष से बांसी की सड़कें गूंज उठीं।मासूम बच्चों के इस अनूठे जज्बे और भक्ति भाव को देखकर हर कोई दंग रह गया। रास्ते में जिस किसी ने भी इस अनोखी विसर्जन यात्रा को देखा, उसने बच्चों के उत्साह और आयोजन की जमकर सराहना की। पर्यावरण का ध्यान रखते हुए प्रतिमा को राप्ती नदी के किनारे बने कृत्रिम पोखरे में ही विसर्जित किया गया, जो बच्चों की समझदारी और संस्कार को भी दर्शाता है।
- सिद्धार्थनगर में चोरी की योजना बनाते 2 शातिर चोर गिरफ्तार, नकदी व औजार बरामद सिद्धार्थनगर में चोरी की योजना बनाते 2 शातिर चोर गिरफ्तार, नकदी व औजार बरामद सिद्धार्थनगर: थाना पथरा बाजार और एंटी थेफ्ट टीम की संयुक्त कार्रवाई में चोरी की योजना बना रहे दो शातिर चोरों—शाकिब और अब्दुल रहमान (निवासी ग्राम टिकरिया, डुमरियागंज)—को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके पास से ₹12,600 नकद और चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद किए हैं। दोनों अभियुक्तों को बनगवा पड़ाइन मोड़ से अजगरा जाने वाले मार्ग से चेकिंग के दौरान पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार, दोनों अभियुक्तों के खिलाफ पहले से ही कई थानों में चोरी के मामले दर्ज हैं। पथरा बाजार पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया है।1
- आकाशवाणी🙏, 20', -9°2026 ई0', क्या सचमुच में भारतीयों के दिमाग में जाति और धर्म नाम का राजनीतिक गोबर भर दिया गया है ❓ चीन के राष्ट्रपति में, "कहा कि भारतीय अथवा भारत, चीन का बराबरी नहीं कर सकते !," क्योंकि भारत के राजनीतिक नेताओं ने भारतीयों के दिमाग में धर्म और राजनीति के जाति नाम का राजनीतिक गोबर भर दिए हैं और इसी राजनीतिको पर राजनीति करते हैं आता है जब तक इनकेध् दिमाग में यह राजनीतिक गोबर जाति और धर्म का भरा हुआ है भरा रहेगा तब तक भारत तर्क्् नहीं कर सकता और चीन का बराबारी नहीं कर सकता मैं जनना जनना चाहता हूं की क्या सचमच में भारतीयों के दिमाग में राजनीति नाम का जाति और धर्म का गोबर भर दिया गया है। क्या यह सत्य है ❓ ✍️ अपना विचार कमेंट में लिखें!1
- पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन की फरेंदा तहसील इकाई की बैठक आयोजित जिला व तहसील इकाई भंग कर नए पदाधिकारियों की नियुक्ति, अनुशासन और पत्रकार सुरक्षा पर हुई चर्चा फरेंदा/महराजगंज। पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन की अनुशासन समिति के तत्वावधान में रविवार, 20 सितंबर 2026 को फरेंदा कस्बे स्थित एक मैरिज हॉल में तहसील इकाई की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पत्रकारिता में अनुशासन, पत्रकारों की सुरक्षा, सामाजिक प्रतिष्ठा बनाए रखने तथा संगठन को मजबूत करने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए अनुशासन समिति के पदाधिकारी डॉ. टी. एन. गुप्ता ने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती उसके पदाधिकारियों एवं सदस्यों के अनुशासन, आपसी सहयोग और जिम्मेदारी से जुड़ी होती है। उन्होंने पत्रकारों से निष्पक्ष एवं जिम्मेदार पत्रकारिता करने तथा अपनी लेखनी को मजबूत और प्रभावशाली बनाए रखने का आह्वान किया। वहीं, मंडल सचिव एमएम खान एवं फिरोज खान ने संगठन के निर्देशों का पूरी निष्ठा के साथ पालन करने तथा समय-समय पर इस प्रकार की बैठकें आयोजित किए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसी बैठकें पत्रकारों को मार्गदर्शन देने के साथ संगठन में एकजुटता और आपसी विश्वास को भी मजबूत करती है | बैठक के दौरान जिला इकाई महराजगंज एवं तहसील इकाई फरेंदा को भंग कर नई जिम्मेदारियों के साथ पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। धीरेन्द्र प्रकाश द्विवेदी एवं अफरोज अहमद के प्रस्ताव पर पंकज मणि त्रिपाठी ने जिलाध्यक्ष, जिला महराजगंज का पदभार ग्रहण किया। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने और पत्रकारों के हित में सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया गया। तहसील फरेंदा इकाई में सुनील यादव को तहसील अध्यक्ष, मोहम्मद अली को तहसील उपाध्यक्ष, प्रदीप चौहान को सचिव, विनोद सिंह को संगठन मंत्री तथा प्रवीन मणि त्रिपाठी को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं, बाबू लाल गुप्ता को जिला स्तर पर जिम्मेदारी सौंपे जाने की जानकारी भी बैठक में दी गई। नई जिम्मेदारियां मिलने पर संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। बैठक में जिलाध्यक्ष पंकज मणि त्रिपाठी, डॉ. टी. एन. गुप्ता, अब्दुल कलाम, गुड्डू शाह, अमरजीत, मोहम्मद सगीर अहमद अंसारी, अरविन्द मौर्या, अनूप कुमार पटेल, सूरज प्रजापति, अजय तिवारी, संजय कुमार, अभिषेक अग्रहरी, बाबू लाल गुप्ता, अरुण राज मिश्र सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। बैठक के दौरान पत्रकारों के हितों, संगठन की एकजुटता, पत्रकारिता की गरिमा और पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित सदस्यों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए आपसी सहयोग के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।1
- आधुनिक युग में तकनीक से लैस ट्रैक्टर से खेती करना सुविधाजनक हैं -- पूर्व विधायक कंपनी के अधिकारियों ने किसानों को बताए ट्रैक्टरों के फीचर्स और कंपनी का इतिहास बताया आनन्दनगर /महराजगंज।फरेंदा क्षेत्र के प्रमुख ट्रैक्टर विक्रेता श्री साई कृषि एवं मशीनरी स्टोर्स के प्रोपराइटर विवेक अग्रहरी की ओर से रविवार को किसान महासम्मेलन का आयोजन एक मैरेज हॉल में किया गया। सम्मेलन के दौरान सोनालिका ट्रैक्टर के दो नए गोल्ड सीरीज का भव्य लॉन्च किया गया।आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता परमात्मा अग्रहरी और राजीव सिंह रहें।मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों ने फीता काटकर सोनालिका के नए ट्रैक्टर मॉडलों का औपचारिक अनावरण किया। इस दौरान किसानों और अतिथियों ने नए मॉडलों के बारे में जानकारी ली। पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि आधुनिक खेती के लिए तकनीकी रूप से सक्षम कृषि मशीनरी की आवश्यकता लगातार बढ़ रही है। किसानों की मेहनत और लागत को ध्यान में रखते हुए आधुनिक तकनीक से लैस ट्रैक्टर खेती को अधिक सुविधाजनक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। सोनालिका कंपनी के स्टेट हेड राजीव सिंह ने किसानों को कंपनी के इतिहास और विकास की जानकारी दी। उन्होंने कहा 30 सालों में कम्पनी से बीस लाख लोग जुड़े हैं। नए मॉडलों की तकनीकी खूबियों, इंजन क्षमता, ईंधन खपत और खेती से जुड़े विभिन्न कार्यो में उनकी उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया।किसान सम्मेलन में फरेंदा क्षेत्र के अलावा आसपास के इलाकों से सैकड़ों किसान, प्रगतिशील किसान, कृषि क्षेत्र से जुड़े लोग और गणमान्य नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में श्री साई कृषि एवं मशीनरी स्टोर्स के प्रोपराइटर विवेक अग्रहरी ने सभी अतिथियों और किसानों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान रवि गुप्ता, शशांक कुमार, नरसिंह यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहें। #mahararagnj #phrendh #vairalvideo #NewsUpdate #sonalika #vairalreels1
- खलीलाबाद में सपा का बूथ सम्मेलन, 2027 के लिए कार्यकर्ताओं को मिला चुनावी मंत्र रोहित पांडे बोले—प्रत्याशी कोई भी हो, हर सीट को अखिलेश यादव की सीट मानकर पूरी ताकत से लड़ना होगा संतकबीरनगर। विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर समाजवादी पार्टी ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र-313 में आयोजित बूथ सम्मेलन में बूथ, सेक्टर और जोन प्रभारियों को चुनावी तैयारियों में पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया गया। सम्मेलन में साफ संदेश दिया गया कि आगामी चुनाव में पार्टी की रणनीति का केंद्र बूथ की मजबूती होगी।सम्मेलन को संबोधित करते हुए सपा नेता रोहित पांडे ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि चुनाव मैदान में प्रत्याशी कोई भी हो, कार्यकर्ताओं का उत्साह और मेहनत कम नहीं होनी चाहिए। हर सीट को अखिलेश यादव की सीट मानकर पूरी ताकत और एकजुटता के साथ चुनाव लड़ने की मानसिकता बनानी होगी।उन्होंने कहा कि संगठन की असली ताकत बड़े आयोजनों से नहीं, बल्कि बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता से तय होती है। बूथ प्रभारी, सेक्टर प्रभारी और जोन प्रभारी आपसी समन्वय के साथ काम करें और अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार संवाद बनाए रखें।रोहित पांडे ने कार्यकर्ताओं से अभी से चुनावी मोड में आने का आह्वान करते हुए कहा कि आने वाला समय संगठन की परीक्षा का है। प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता को अपने क्षेत्र में सक्रिय रहकर पार्टी की नीतियों और संगठन के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना होगा।सम्मेलन में “मजबूत बूथ-सशक्त संगठन” का संदेश प्रमुखता से उभरा। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत करने तथा 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को गति देने का संकल्प लिया।कार्यक्रम का आयोजन आलोक यादव ‘सोनू’, पूर्व प्रत्याशी 313 विधानसभा खलीलाबाद एवं जिला उपाध्यक्ष द्वारा किया गया। उन्होंने सम्मेलन में पहुंचे पार्टी पदाधिकारियों एवं अतिथियों का स्वागत किया। सम्मेलन में बूथ, सेक्टर और जोन स्तर के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- चोरी की योजना बनाते दो शातिर चोर गिरफ्तार, औजार व 12,600 रुपये बरामद सिद्धार्थनगर जिले के पथरा थाना बाजार पुलिस और एंटी थेफ्ट टीम की संयुक्त टीम ने रात में चेकिंग के दौरान चोरी की योजना बनाते दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार और 12,600 रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम 19-20 सितंबर की रात संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग और रात्रि गश्त कर रही थी। इसी दौरान एंटी थेफ्ट टीम के साथ संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए बनगवा पड़ाइन मोड़ से अजगरा जाने वाले मार्ग पर एक मकान के पास से दो संदिग्धों को चोरी की योजना बनाते हुए पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान शाकिब पुत्र अतिकुलरहमान उर्फ जुम्मन और अब्दुल रहमान पुत्र हफीजुलरहमान, निवासी ग्राम टिकरिया, थाना डुमरियागंज, सिद्धार्थनगर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार शाकिब के खिलाफ डुमरियागंज, खेसरहा, चिल्हिया और पथरा बाजार थाने में चोरी व नकबजनी से संबंधित पांच मुकदमे दर्ज हैं। वहीं अब्दुल रहमान के खिलाफ डुमरियागंज, खेसरहा, चिल्हिया और पथरा बाजार थाने में चार मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। पुलिस ने दोनों के कब्जे से चोरी करने के औजार और कुल 12,600 रुपये नकद बरामद किए। मामले में थाना पथरा बाजार में मुकदमा अपराध संख्या 77/2026 के तहत धारा 313, 317(2) बीएनएस में कार्रवाई की गई है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद, एंटी थेफ्ट टीम प्रभारी उपनिरीक्षक ओमप्रकाश मिश्रा, उपनिरीक्षक आशुतोष शुक्ला, उपनिरीक्षक रामदेव यादव समेत पुलिस और एंटी थेफ्ट टीम के अन्य जवान शामिल रहे।1
- “जिन अधिकारियों की ज़िम्मेदारी होती है चुनाव आयोग के नियमों का पालन “जिन अधिकारियों की ज़िम्मेदारी होती है चुनाव आयोग के नियमों का पालन कराने की, 10 प्रतिशत भी PDA समाज के अधिकारियों को नहीं रखा गया उसमे।” -अखिलेश यादव1
- महिला सुरक्षा को लेकर महुली पुलिस की सक्रिय पहल, पैदल गश्त कर किया जनसंवाद महुली (संतकबीरनगर): महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और विश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए थाना महुली पुलिस की महिला पुलिस टीम ने रविवार को क्षेत्र में पैदल गश्त एवं जनसंवाद अभियान चलाया। अभियान के दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने बाजार, सार्वजनिक स्थलों एवं प्रमुख मार्गों पर महिलाओं, बालिकाओं और आमजन से आत्मीय संवाद स्थापित कर उनकी सुरक्षा संबंधी समस्याएं एवं सुझाव सुने। साथ ही छेड़छाड़, उत्पीड़न या किसी भी प्रकार की असहज स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने के लिए जागरूक किया। महिला पुलिस टीम ने महिलाओं को हेल्पलाइन सेवाओं एवं पुलिस की त्वरित सहायता व्यवस्था की जानकारी देते हुए भरोसा दिलाया कि आवश्यकता पड़ने पर महुली पुलिस हर समय उनके साथ खड़ी रहेगी। थानाध्यक्ष महुली ने कहा कि महिलाओं में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना और पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाना अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि “सुरक्षा केवल जिम्मेदारी नहीं, विश्वास का संकल्प है—महुली पुलिस हर कदम पर जनता के साथ।”2
- *मुंबई कोस्टल रोड पर भीषण हादसा* तेज रफ्तार BMW ब्रिज से 40 फीट नीचे गिरी, 3 लोगों की दर्दनाक मौत *मुंबई कोस्टल रोड पर भीषण हादसा* तेज रफ्तार BMW ब्रिज से 40 फीट नीचे गिरी, 3 लोगों की दर्दनाक मौत1