रक्षाबंधन पर महिलाओं को 27 से 29 अगस्त तक बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा इटावा। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर महिलाओं को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा की विशेष सुविधा दी जाएगी। 27 अगस्त 2026 की सुबह से 29 अगस्त की मध्य रात्रि तक सभी महिलाओं तथा उनके साथ एक सहयात्री को बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसका उद्देश्य बहनों को रक्षाबंधन पर अपने मायके एवं परिवारजनों तक सुरक्षित, सुगम और निःशुल्क आवागमन की सुविधा देना है।वहीं, लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना का भी जनपद में शुभारंभ विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार में किया गया। योजना के तहत 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में आजीवन निःशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। इसके लिए महिलाओं को वोटर आईडी कार्ड अथवा आधार कार्ड दिखाना होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम लिमिटेड, कानपुर के अध्यक्ष राकेश गर्ग ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया।राकेश गर्ग ने कहा कि नारी शक्ति के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए प्रदेश सरकार निरंतर कार्य कर रही है। महिलाओं को सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। सदर विधायक सरिता भदौरिया ने कहा कि महिलाएं परिवार की जिम्मेदारियों के साथ-साथ समाज और राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने महिलाओं से परिवार के साथ समाज एवं देश के विकास में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने मुख्य अतिथियों एवं सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

- पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस पर मरीजों को फल-बिस्कुट वितरित जसवंतनगर। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर समाजसेवी संस्था वारसी फाउंडेशन की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवंतनगर में सेवा कार्य किया गया। संस्था के पदाधिकारियों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं के अनुरूप लोगों की सेवा और जरूरतमंदों की मदद का संदेश देते हुए अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल और बिस्कुट वितरित किए। इस दौरान मरीजों का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई। कार्यक्रम में वारसी फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष नदीम कादरी व मोहम्मद जानिब ने कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब ने इंसानियत, प्रेम, भाईचारे और जरूरतमंदों की मदद करने की शिक्षा दी। उनके जन्मदिवस के अवसर पर संस्था की ओर से मरीजों की सेवा कर उनके बताए हुए मानवीय मूल्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि समाजसेवा का उद्देश्य केवल किसी एक वर्ग की मदद करना नहीं, बल्कि जरूरतमंद हर व्यक्ति के सुख-दुख में सहभागी बनना है। उन्होंने कहा कि खुशी के अवसर को जरूरतमंदों के साथ साझा करने से समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे की भावना मजबूत होती है। वारसी फाउंडेशन समय-समय पर जनहित और समाजसेवा से जुड़े कार्य करता रहा है तथा भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य जारी रखे जाएंगे। फल और बिस्कुट पाकर अस्पताल में मौजूद मरीजों के चेहरे पर खुशी नजर आई। संस्था के सदस्यों ने मरीजों और उनके तीमारदारों से बातचीत कर उनकी कुशलक्षेम पूछी तथा हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर वारसी फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष नदीम कादरी के साथ मोहम्मद जानिब, फराज वारसी, फईम चिश्ती और महबूब अशरफी मौजूद रहे। वहीं अस्पताल स्टाफ की ओर से फार्मासिस्ट भूपेंद्र यादव, स्टाफ नर्स शालिनी यादव, अल्पना और सुशीला ने सहयोग किया। अस्पताल स्टाफ ने संस्था के इस सेवा कार्य की सराहना की। कार्यक्रम के माध्यम से संस्था ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं में बताए गए मानव सेवा, प्रेम और भाईचारे के संदेश को समाज तक पहुंचाने का प्रयास किया।1
- करहल पैगम्बर मोहम्मद साहब की पैदाइश पर निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी,लब्बैक या रसूल अल्लाह के नारों से गूंजा कस्बा । करहल/मैनपुरी मैनपुरी के करहल में आज 12 रबी-उल-अव्वल के मुबारक मौके पर पैगम्बर मोहम्मद साहब की पैदाइश का जश्न बड़ी धूमधाम से मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला। जुलूस में लोगों ने लब्बैक या रसूल अल्लाह और नारा-ए-तकबीर अल्लाह हु अकबर के नारे लगाए। इस दौरान पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा।1
- मुवीन खलीफा साहब वीर चमन ये मोहिउद्दीन कादिरी इटावा जनपद में दिखा1
- इटावा में बारिश के बीच अकीदत व एहतराम से निकला जुलूसे मुहम्मदी डीएम का इमामा पहनाकर किया इस्तकबाल सभी चौराहों पर जाम लगने के कारण राहगीरों को भारी परेशानी का सामना भी करना पड़ा जश्ने ईद मिलादुन्नबी ﷺ के मुबारक मौके पर बुधवार को इटावा शहर में जुलूसे मुहम्मदी बारिश के बीच पूरे अकीदत और एहतराम के साथ निकाला गया। उलेमा-ए-कराम की सरपरस्ती में निकले जुलूस का आगाज मौलाना जाहिद रज़ा साहब ने झंडी दिखाकर किया। जुलूस में बड़ी संख्या में आशिकान-ए-रसूल ﷺ ने शामिल होकर नात-ए-पाक, दरूद व सलाम पेश किए। जुलूस के मौके पर अंजुमन हुसैनिया के सदर जनाब सरफराज साहब, पूर्व चेयरमैन नगरपालिका फुरकान अहमद सहित कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। जुलूस के उद्घाटन अवसर पर जिलाधिकारी इटावा शुभ्रान्त कुमार शुक्ल भी पहुंचे। अंजुमन हुसैनिया कमेटी की ओर से डीएम का इमामा पहनाकर पुरखुलूस इस्तकबाल किया गया। इस दौरान जुलूस में शामिल लोगों ने आपसी भाईचारे, अमन, सौहार्द और मोहब्बत का संदेश दिया। बारिश के बावजूद जुलूस को लेकर लोगों में उत्साह और अकीदत में कोई कमी नहीं दिखाई दी। जुलूस के रास्ते में माहौल नात-ए-पाक और दरूद व सलाम की सदाओं से गूंजता रहा। जुलूस को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन की ओर से व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। एसपी सिटी अभय नाथ त्रिपाठी, एडीएम शंशाक श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र बहादुर सिंह, सीओ सिटी अवनीश कुमार सिंह, शहर कोतवाल यशवंत सिंह, स्पेशल पुलिस अधिकारी आलोक दीक्षित, आफताब खान सहित भारी पुलिस बल और पीएसी के जवान तैनात रहे। यह जुलूस बड़ा होने के कारण शहर के मुख्य चौराहों नौरंगाबाद, साबित गंज, तहसील, बल्देब चौराहे से पचराहे तक सुबह 9 बजे से लेकर 12 बजे तक सभी मार्गो पर जाम व अवरोध हो जाने के कारण कचहरी जाने वाले अधिवक्ताओं, वायरल मरीजों को स्टेशन व बस से जानें वाले लोगों को आज काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जहां इस मार्गों पर दुपहिया वाहन नहीं निकल पाया। लोग पैदल जाने के लिए मजबूर होना पड़ा तथा चौराहों पर पुलिस मूकदर्शक बनी रही। पुलिस अधिकारियों ने जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए मार्ग पर निगरानी बनाए रखी। प्रशासन और पुलिस की मुस्तैदी के बीच जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। रजत यादव पत्रकार मो.74171970644
- “क्या आप जोड़ों के दर्द और जकड़न से परेशान हैं? to aap aake hume batay 🎙️ 10 सेकंड की स्क्रिप्ट: “क्या आप जोड़ों के दर्द और जकड़न से परेशान हैं? चलने-फिरने में तकलीफ़ हो रही है? अब दर्द को नज़रअंदाज़ न करें—सही जाँच और उचित उपचार के लिए आज ही हमसे मिलें!” डॉ. ब्रजेश सुदामा लाल सविता 📍 पता: ग्राम शमशेरगंज, जिला मैनपुरी प्राथमिक विद्यालय के ठीक पीछे एवं श्रीमान ओम जी के घर के पास 📞 मोबाइल: 96917 201611
- समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सुधीर दुबे ने क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान के लिए दिया 15 दिन का अल्टीमेटम... जिला उपाध्यक्ष सुधीर दुबे ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम1
- *इटावा से बड़ी खबर* इटावा सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुलिस और अभियुक्त के बीच मुठभेड़ गोली लगने से छात्रा का मोबाइल छीनने वाला अभियुक्त गोली लगने से घायल हुआ अभियुक्त के पास से तमंचा कारतूस लूटा मोबाइल,बाइक बरामद हुआ1
- जसवंतनगर में ईद मिलादुन्नबी पर नगर भ्रमण को निकला मोहम्मदी जुलूस जसवंतनगर में बुधवार को ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मोहम्मदी जुलूस निकाला गया। मौलाना कमालुद्दीन अशरफी की सदारत में यह जुलूस नगर क्षेत्र में भ्रमण करते हुए आपसी सौहार्द का संदेश दिया। जुलूस मोहल्ला सराय खाम स्थित मदरसा मिस्बाहुल उलूम से शुरू हुआ। इसमें झंडे, बैनर और साउंड सिस्टम के साथ सजे-धजे लोग नारों के साथ शामिल थे। पूरे नगर में उत्साह के साथ भ्रमण किया गया। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर नगर को भव्य रूप से सजाया गया था। हजरत कमालुद्दीन, हाफिज शमीउद्दीन फारुकी, मौलाना फरहान, हाफिज मो. सईद करहलवी, हाफिज आसिफ चिश्ती, हाफिज उस्मान और अजहर मुल्लाजी सहित अन्य लोगों का मिष्ठान और पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। लुधपुरा मस्जिद के पास हाजी मो. हनीफ के बेटों, हाजी मो. सलीम, सांसद प्रतिनिधि हाजी मो. शमीम उर्फ पप्पू और मुल्ला जी खराद फर्म पर इखलाक अहमद ने जुलूस का इस्तकबाल किया। इसके अतिरिक्त, डॉ. ब्रजेश चंद्र यादव, नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, चेयरमैन सत्यनारायण शंखवार, सुभाष गुप्ता, सभासद सुधीर यादव और गोपाल गुप्ता का स्वागत हाजी अहसान पेंटर, पूर्व सभासद मो. जहीर, राशिद सिद्दीकी, लड्डन खान, मो. आसिफ, मु. नईम और जावेद खान ने लुधपुरा मस्जिद के निकट किया। नगर भ्रमण के बाद मोहम्मदी जुलूस वापस सराय खाम मदरसा पहुंचा। यहां मौलाना ने परचम कुसाई और सलाम पढ़कर देश में शांति और अमन के लिए दुआ मांगी, जिसके बाद कार्यक्रम संपन्न हुआ।1