logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

2018 के गंभीर प्रकरण में लंबे समय से फरार वारंटी कांकरोली से गिरफ्तार कोतवाली पुलिस को मिली सफलता संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने वर्ष 2018 के एक गंभीर प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को राजसमंद जिले के कांकरोली से गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली थानाधिकारी हिमांशु सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। गठित टीम ने तकनीकी और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट, डूंगरपुर के प्रकरण संख्या 73/2018 में लंबे समय से वांछित चल रहे स्थायी वारंटी नरेन्द्र सिंह पुत्र किशन सिंह मकदेरा राजपूत को धर दबोचा। आरोपी मूल रूप से डासरिया (भीम) का निवासी है तथा हाल सालमपुर, पुलिस थाना कांकरोली (जिला राजसमंद) में रह रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

2 hrs ago
user_Santosh Vyas
Santosh Vyas
Court reporter डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
2 hrs ago

2018 के गंभीर प्रकरण में लंबे समय से फरार वारंटी कांकरोली से गिरफ्तार कोतवाली पुलिस को मिली सफलता संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने वर्ष 2018 के एक गंभीर प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को राजसमंद जिले के कांकरोली से गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली थानाधिकारी हिमांशु सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। गठित टीम ने तकनीकी और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट, डूंगरपुर के प्रकरण संख्या 73/2018 में लंबे समय से वांछित चल रहे स्थायी वारंटी नरेन्द्र सिंह पुत्र किशन सिंह मकदेरा राजपूत को धर दबोचा। आरोपी मूल रूप से डासरिया (भीम) का निवासी है तथा हाल सालमपुर, पुलिस थाना कांकरोली (जिला राजसमंद) में रह रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • नेशनल हाईवे पर रेडियम पट्टी लगाने के नाम पर अवैध वसूली करने वाली अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश, 8 गिरफ्तार तीसरी आंख मोबाइल नंबर पर मिली शिकायत के बाद डीएसटी की बड़ी कार्रवाई दिल्ली से संचालित होता था पूरा रैकेट, अर्टिगा कार, 21 हजार रुपये नकद व रसीद कट्टे जब्त संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। उदयपुर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर रात के अंधेरे में वाहनों को रोककर रेडियम रिफ्लेक्टर लगाने के नाम पर जबरन अवैध वसूली करने वाली एक अंतरराज्यीय गैंग का जिला पुलिस की विशेष टीम (डीएसटी) ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के आठ सदस्यों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर उनके पास से 21,000 रुपये नकद, एक अर्टिगा कार, टॉर्च, मोबाइल और फर्जी रसीद कट्टे जब्त किए हैं। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई की पटकथा एसपी द्वारा जारी तीसरी आंख हेल्पलाइन नंबर पर मिली एक गुप्त शिकायत के बाद लिखी गई थी। - जाल बिछाकर पुलिस ने की कार्यवाही पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार, 30 जुलाई की रात तीसरी आंख नंबर पर सूचना मिली थी कि रतनपुर पुलिस चौकी के पास कुछ लोग टॉर्च लेकर आते हैं और हाईवे पर आने-जाने वाले वाहनों को डरा-धमकाकर रेडियम पट्टी लगाने के नाम पर अवैध वसूली करते हैं। सूचना की पुष्टि के बाद डीएसटी प्रभारी व बिछीवाड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने प्राइवेट वाहन में बैठकर जाल बिछाया। जैसे ही पुलिस की गाड़ी रतनपुर ओवरब्रिज के पास पहुंची, आरोपितों ने टॉर्च से इशारा कर गाड़ी को साइड में रुकवा लिया। गाड़ी पर पहले से रेडियम पट्टी लगी होने की बात कहने पर भी आरोपित जबरन 300 रुपये की मांग करने लगे और रुपये न देने पर गाड़ी जब्त करने की धमकी दी। उन्होंने पीबी रोड सेफ्टी रिफ्लेक्टिव एंटरप्राइजेज नाम की 300 रुपये की फर्जी रसीद काटकर थमा दी। इशारा मिलते ही आसपास मुस्तैद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मौके से सभी आठों आरोपितों को दबोच लिया। - दिल्ली से संचालित होता था पूरा रैकेट पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपित दिल्ली निवासी बॉबी कुमार के इशारे पर गैंग बनाकर काम कर रहे थे। इनके पास रेडियम पट्टी लगाने की न तो कोई आधिकारिक स्वीकृति थी और न ही पंजीकरण से संबंधित कोई वैध दस्तावेज। कार्रवाई के दौरान पकड़े गए आरोपितों में उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान और स्थानीय क्षेत्र के शातिर शामिल हैं। मामले में पुलिस ने विजय सिंह (46) निवासी हाजीपुर लोणी बॉर्डर गाजियाबाद उत्तर प्रदेश, विनोद कुमार (43) निवासी उज्ज भदोही उत्तर प्रदेश, प्रदीप कुमार (50) निवासी लोणी बॉर्डर गाजियाबाद उत्तर प्रदेश, अमित (46) निवासी मनसूरपुर मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश, वीरेंद्र कुमार (51) निवासी ज्वाला नगर शाहदरा दिल्ली, राजवीर सिंह (65) निवासी दातोली रगल सहारनपुर उत्तर प्रदेश, संजय (40) निवासी मथुरा गेट भरतपुर राजस्थान तथा जयेश (34) निवासी रतनपुर बिछीवाड़ा डूंगरपुर को गिरफ्तार किया है। - जैकेट पहनकर देते थे अधिकारी होने का झांसा पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह के सदस्य रात के समय हाईवे पर उतरते थे और भ्रम फैलाने के लिए खुद नाइट लाइट रिफ्लेक्टर जैकेट पहनते थे, ताकि वाहन चालकों को लगे कि वे किसी सरकारी विभाग के कर्मचारी हैं। गाड़ी रुकवाने के बाद ये प्रति वाहन 100, 200 व 300 रुपये की मांग करते थे और बदले में 2 महीने की वैधता वाली फर्जी रसीद थमा देते थे। जो चालक इसका विरोध करते थे, उन्हें गाड़ी जब्त करने की धमकी देकर डराया-धमकाया जाता था। पुलिस ने सभी अभियुक्तों के खिलाफ धारा 308(2) बीएनएस 2023 के तहत मामला दर्ज कर जांच बिछीवाड़ा थाना पुलिस को सौंप दी है। पुलिस अब गिरोह के मुख्य सरगना बॉबी कुमार की तलाश में जुट गई है।
    1
    नेशनल हाईवे पर रेडियम पट्टी लगाने के नाम पर अवैध वसूली करने वाली अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश, 8 गिरफ्तार
तीसरी आंख मोबाइल नंबर पर मिली शिकायत के बाद डीएसटी की बड़ी कार्रवाई
दिल्ली से संचालित होता था पूरा रैकेट, अर्टिगा कार, 21 हजार रुपये नकद व रसीद कट्टे जब्त
संवाददाता - संतोष व्यास
डूंगरपुर। उदयपुर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर रात के अंधेरे में वाहनों को रोककर रेडियम रिफ्लेक्टर लगाने के नाम पर जबरन अवैध वसूली करने वाली एक अंतरराज्यीय गैंग का जिला पुलिस की विशेष टीम (डीएसटी) ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के आठ सदस्यों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर उनके पास से 21,000 रुपये नकद, एक अर्टिगा कार, टॉर्च, मोबाइल और फर्जी रसीद कट्टे जब्त किए हैं। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई की पटकथा एसपी द्वारा जारी तीसरी आंख हेल्पलाइन नंबर पर मिली एक गुप्त शिकायत के बाद लिखी गई थी।
- जाल बिछाकर पुलिस ने की कार्यवाही
पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार, 30 जुलाई की रात तीसरी आंख नंबर पर सूचना मिली थी कि रतनपुर पुलिस चौकी के पास कुछ लोग टॉर्च लेकर आते हैं और हाईवे पर आने-जाने वाले वाहनों को डरा-धमकाकर रेडियम पट्टी लगाने के नाम पर अवैध वसूली करते हैं। सूचना की पुष्टि के बाद डीएसटी प्रभारी व बिछीवाड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने प्राइवेट वाहन में बैठकर जाल बिछाया। जैसे ही पुलिस की गाड़ी रतनपुर ओवरब्रिज के पास पहुंची, आरोपितों ने टॉर्च से इशारा कर गाड़ी को साइड में रुकवा लिया। गाड़ी पर पहले से रेडियम पट्टी लगी होने की बात कहने पर भी आरोपित जबरन 300 रुपये की मांग करने लगे और रुपये न देने पर गाड़ी जब्त करने की धमकी दी। उन्होंने पीबी रोड सेफ्टी रिफ्लेक्टिव एंटरप्राइजेज नाम की 300 रुपये की फर्जी रसीद काटकर थमा दी। इशारा मिलते ही आसपास मुस्तैद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मौके से सभी आठों आरोपितों को दबोच लिया।
- दिल्ली से संचालित होता था पूरा रैकेट
पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपित दिल्ली निवासी बॉबी कुमार के इशारे पर गैंग बनाकर काम कर रहे थे। इनके पास रेडियम पट्टी लगाने की न तो कोई आधिकारिक स्वीकृति थी और न ही पंजीकरण से संबंधित कोई वैध दस्तावेज। कार्रवाई के दौरान पकड़े गए आरोपितों में उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान और स्थानीय क्षेत्र के शातिर शामिल हैं।
मामले में पुलिस ने विजय सिंह (46) निवासी हाजीपुर लोणी बॉर्डर गाजियाबाद उत्तर प्रदेश, विनोद कुमार (43) निवासी उज्ज भदोही उत्तर प्रदेश, प्रदीप कुमार (50) निवासी लोणी बॉर्डर गाजियाबाद उत्तर प्रदेश, अमित (46) निवासी मनसूरपुर मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश, वीरेंद्र कुमार (51) निवासी ज्वाला नगर शाहदरा दिल्ली, राजवीर सिंह (65) निवासी दातोली रगल सहारनपुर उत्तर प्रदेश, संजय (40) निवासी मथुरा गेट भरतपुर राजस्थान तथा जयेश (34) निवासी रतनपुर बिछीवाड़ा डूंगरपुर को गिरफ्तार किया है।
- जैकेट पहनकर देते थे अधिकारी होने का झांसा
पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह के सदस्य रात के समय हाईवे पर उतरते थे और भ्रम फैलाने के लिए खुद नाइट लाइट रिफ्लेक्टर जैकेट पहनते थे, ताकि वाहन चालकों को लगे कि वे किसी सरकारी विभाग के कर्मचारी हैं। गाड़ी रुकवाने के बाद ये प्रति वाहन 100, 200 व 300 रुपये की मांग करते थे और बदले में 2 महीने की वैधता वाली फर्जी रसीद थमा देते थे। जो चालक इसका विरोध करते थे, उन्हें गाड़ी जब्त करने की धमकी देकर डराया-धमकाया जाता था। पुलिस ने सभी अभियुक्तों के खिलाफ धारा 308(2) बीएनएस 2023 के तहत मामला दर्ज कर जांच बिछीवाड़ा थाना पुलिस को सौंप दी है। पुलिस अब गिरोह के मुख्य सरगना बॉबी कुमार की तलाश में जुट गई है।
    user_Santosh Vyas
    Santosh Vyas
    Court reporter डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 निदेशक, डीपीआईआईटी, दिल्ली (केन्द्रिय प्रभारी अधिकारी, झौथरी) केंद्रीय प्रभारी अधिकारी श्री राकेश कुमार मीणा दो दिवसीय जिले के दौरे पर । भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 निदेशक, डीपीआईआईटी, दिल्ली (केन्द्रिय प्रभारी अधिकारी, झौथरी) केंद्रीय प्रभारी अधिकारी श्री राकेश कुमार मीणा दो दिवसीय जिले के दौरे पर । जिला परिषद के ईडीपी सभागार में निदेशक, डीपीआईआईटी, नई दिल्ली एवं केंद्रीय प्रभारी अधिकारी श्री राकेश कुमार मीणा की अध्यक्षता एवं जिला कलक्टर देशलदान की उपस्थिति में आयोजित हो रही समीक्षा बैठक बैठक में भारत सरकार के आशान्वित ब्लॉक कार्यक्रम के तहत झौथरी ब्लॉक में संचालित विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति तथा विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से कर रहे समीक्षा बैठक में उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और तय लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति के निर्देश दिए गए। बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी रेखा गोड, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर अलंकार गुप्ता, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर विपिन मीणा, प्रगति प्रसार अधिकारी मयंक चौबीसा सहित संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    1
    भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 
    9829264909

निदेशक, डीपीआईआईटी, दिल्ली (केन्द्रिय प्रभारी अधिकारी, झौथरी) केंद्रीय प्रभारी अधिकारी श्री राकेश कुमार मीणा दो दिवसीय जिले के दौरे पर ।
भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 
9829264909
निदेशक, डीपीआईआईटी, दिल्ली (केन्द्रिय प्रभारी अधिकारी, झौथरी) केंद्रीय प्रभारी अधिकारी श्री राकेश कुमार मीणा दो दिवसीय जिले के दौरे पर ।
जिला परिषद के ईडीपी सभागार में  निदेशक, डीपीआईआईटी, नई दिल्ली एवं केंद्रीय प्रभारी अधिकारी श्री राकेश कुमार मीणा की अध्यक्षता एवं जिला कलक्टर देशलदान की उपस्थिति में आयोजित हो रही समीक्षा बैठक 
बैठक में भारत सरकार के आशान्वित ब्लॉक कार्यक्रम के तहत झौथरी ब्लॉक में संचालित विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति तथा विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से कर रहे समीक्षा
बैठक में उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और तय लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति के निर्देश दिए गए।
बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी रेखा गोड, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर अलंकार गुप्ता, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर विपिन मीणा, प्रगति प्रसार अधिकारी मयंक चौबीसा सहित संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_Bharat Pandya भरत पंड्या
    Bharat Pandya भरत पंड्या
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • डूंगरपुर: मुरला गणेश मंदिर में फिर चोरी, एक साल में तीसरी वारदात; CCTV की वायरिंग काटकर चांदी की परत ले गए चोर डूंगरपुर। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध मुरला गणेश मंदिर एक बार फिर चोरों के निशाने पर आ गया। शुक्रवार तड़के अज्ञात चोरों ने मंदिर परिसर में स्थित भगवान धन कुबेर मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मंदिर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और भगवान धन कुबेर की प्रतिमा के पीछे लगी करीब चार फीट ऊंची एवं चौड़ी चांदी वर्क वाली परत (पेलेट) चोरी कर फरार हो गए। मुरला गणेश मंदिर के पुजारी प्रवीण श्रीमाल ने बताया कि शुक्रवार सुबह उन्हें फोन पर मंदिर में चोरी होने की सूचना मिली। सूचना मिलने पर वे मंदिर पहुंचे तो देखा कि भगवान धन कुबेर मंदिर के मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ था। अंदर निरीक्षण करने पर प्रतिमा के पीछे लगी चांदी वर्क वाली परत गायब मिली। पुजारी ने बताया कि चोरों ने वारदात को अंजाम देने से पहले मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की वायरिंग काट दी, ताकि उनकी गतिविधियां कैमरे में कैद न हो सकें।उन्होंने बताया कि पिछले एक वर्ष में मुरला गणेश मंदिर में चोरी की यह तीसरी घटना है। इससे पहले भी चोर मंदिर की दान पेटी चोरी कर ले गए थे। पुजारी का आरोप है कि पूर्व में हुई चोरी की घटनाओं का अब तक कोतवाली पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है। लगातार हो रही वारदातों से श्रद्धालुओं और मंदिर प्रबंधन में रोष है तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    1
    डूंगरपुर: मुरला गणेश मंदिर में फिर चोरी, एक साल में तीसरी वारदात; CCTV की वायरिंग काटकर चांदी की परत ले गए चोर
डूंगरपुर। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध मुरला गणेश मंदिर एक बार फिर चोरों के निशाने पर आ गया। शुक्रवार तड़के अज्ञात चोरों ने मंदिर परिसर में स्थित भगवान धन कुबेर मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मंदिर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और भगवान धन कुबेर की प्रतिमा के पीछे लगी करीब चार फीट ऊंची एवं चौड़ी चांदी वर्क वाली परत (पेलेट) चोरी कर फरार हो गए।
मुरला गणेश मंदिर के पुजारी प्रवीण श्रीमाल ने बताया कि शुक्रवार सुबह उन्हें फोन पर मंदिर में चोरी होने की सूचना मिली। सूचना मिलने पर वे मंदिर पहुंचे तो देखा कि भगवान धन कुबेर मंदिर के मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ था। अंदर निरीक्षण करने पर प्रतिमा के पीछे लगी चांदी वर्क वाली परत गायब मिली।
पुजारी ने बताया कि चोरों ने वारदात को अंजाम देने से पहले मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की वायरिंग काट दी, ताकि उनकी गतिविधियां कैमरे में कैद न हो सकें।उन्होंने बताया कि पिछले एक वर्ष में मुरला गणेश मंदिर में चोरी की यह तीसरी घटना है। इससे पहले भी चोर मंदिर की दान पेटी चोरी कर ले गए थे। पुजारी का आरोप है कि पूर्व में हुई चोरी की घटनाओं का अब तक कोतवाली पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है। लगातार हो रही वारदातों से श्रद्धालुओं और मंदिर प्रबंधन में रोष है तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    user_Naresh Bhoi
    Naresh Bhoi
    पत्रकार डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • DST टीम को मिली बडी सफलता वाहनो पर रेडियम पट्टी लगाने के नाम पर जबरन वसुली करने वाली गैंग का पर्दाफाश। डूंगरपुर संवाददाता तेजसिंह राठौड 9929285157 DST टीम को मिली बड़ी सफलता वाहनों पर रेडियम पट्टी लगाने के नाम पर जबरन वसूली करने वाली गैंग का पर्दाफाश। डूंगरपुर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मनीष कुमार IPS के निर्देशन में अवैध वसूली करनें वाली गैंग के कुल 8 सदस्य को टीम ने गिरफ्तार किया।। नेशनल हाईवे पर चलने वाले वाहनों पर रेडियम पट्टी लगाने के नाम पर अवैध वसूली की जा रही थी। जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी तीसरी आंख मोबाइल नंबर पर मिली थी सूचना । ओविद्या वसूली करने वाली गैंग से कुल 21 हजार रुपए नगद वह एक अर्टिगा कार को जप्त किया । गिरफ्तार अभियुक्त श्री विजय सिंह, विनोद कुमार, प्रदीप कुमार, अमित,, वीरेंद्र कुमार, राजवीर, संजय, जयेश फ़लेजा को फर्जी तरीके से रेडियम रिफ्लेक्टर लगाने वाले को अर्टिगा कार के साथ डिटेन कर पुलिस थाना बिछीवाड़ा लाया गया। इस सराहनीय कार्य में पुलिस थाना बिछीवाड़ा एवं जिला विशेष टीम का योगदान रहा। बाईट- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खींवसिंह डुंगरपुर
    2
    DST टीम को मिली बडी सफलता वाहनो पर रेडियम पट्टी लगाने के नाम पर जबरन वसुली करने वाली गैंग का पर्दाफाश। 
डूंगरपुर संवाददाता तेजसिंह राठौड 9929285157
DST टीम को मिली बड़ी सफलता वाहनों पर रेडियम पट्टी लगाने के नाम पर जबरन वसूली करने वाली गैंग का पर्दाफाश।
डूंगरपुर  श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मनीष कुमार IPS के निर्देशन में  अवैध वसूली करनें वाली गैंग के कुल 8 सदस्य को टीम ने गिरफ्तार किया।। नेशनल हाईवे पर चलने वाले वाहनों पर रेडियम पट्टी लगाने के नाम पर अवैध वसूली की जा रही थी। 
जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी तीसरी आंख मोबाइल नंबर पर मिली थी सूचना । ओविद्या वसूली करने वाली गैंग से कुल 21 हजार रुपए नगद वह एक अर्टिगा कार को जप्त किया ।
गिरफ्तार अभियुक्त 
श्री विजय सिंह,  विनोद कुमार, प्रदीप कुमार, अमित,, वीरेंद्र कुमार, राजवीर, संजय, जयेश फ़लेजा को फर्जी तरीके से रेडियम रिफ्लेक्टर लगाने वाले को अर्टिगा कार के साथ डिटेन कर पुलिस थाना बिछीवाड़ा लाया गया।
इस सराहनीय कार्य में पुलिस थाना बिछीवाड़ा एवं जिला विशेष टीम का योगदान रहा।
बाईट- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खींवसिंह डुंगरपुर
    user_तेजसिंह राठौड
    तेजसिंह राठौड
    Nurse डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • बेसहारा गौवंश की मौत, कार्रवाई की मांग समीपवर्ती गैंजी गांव में बेसहारा छोड़े गए गौवंश की समस्या एक बार फिर सामने आई है। समीपवर्ती गैंजी गांव में बेसहारा छोड़े गए गौवंश की समस्या एक बार फिर सामने आई है। गांव में पिछले तीन दिनों से एक गाय खेतों के पास गंभीर हालत में पड़ी थी। सूचना मिलने पर गांव के गौसेवकों, व्यापारी मंडल के सदस्यों एवं स्थानीय युवाओं ने तत्परता दिखाते हुए पशु चिकित्सक डॉ. बाबूलाल डेण्डोर को बुलाकर उपचार शुरू कराया। लगातार तीन दिनों तक ड्रिप, इंजेक्शन और अन्य उपचार किए गए, लेकिन गाय की हालत में सुधार नहीं हुआ। गाय को बचाने के लिए युवाओं ने पिकअप और लिफ्ट मशीन की सहायता से उसे खड़ा करने का भी प्रयास किया, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उसकी मौत हो गई। इसके बाद गांव के युवाओं, गौसेवकों और व्यापारी मंडल के सदस्यों ने मिलकर पूरे सम्मान के साथ गौवंश का अंतिम संस्कार किया। इस दौरान युवाओं ने आरोप लगाया कि कई पशुपालक दूध देना बंद होने के बाद गायों को बेसहारा छोड़ देते हैं। ये पशु सड़कों पर भटकते हैं, प्लास्टिक व कचरा खाने से बीमार हो जाते हैं और दुर्घटनाओं का भी कारण बनते हैं। युवाओं ने ग्राम पंचायत व प्रशासन से मांग की कि बेसहारा घूम रहे गौवंश के मालिकों की पहचान कर नोटिस दिए जाएं तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत दोषियों पर कार्रवाई की जाए। साथ ही ऐसी गायों को गौशाला भेजने अथवा गांव में स्थायी गौशाला की व्यवस्था करने की मांग की। उन्होंने कहा कि समय रहते ठोस कदम उठाए जाएं तो गैंजी गांव गौ-संरक्षण का आदर्श बन सकता है।
    3
    बेसहारा गौवंश की मौत, कार्रवाई की मांग

समीपवर्ती गैंजी गांव में बेसहारा छोड़े गए गौवंश की समस्या एक बार फिर सामने आई है। 
समीपवर्ती गैंजी गांव में बेसहारा छोड़े गए गौवंश की समस्या एक बार फिर सामने आई है। गांव में पिछले तीन दिनों से एक गाय खेतों के पास गंभीर हालत में पड़ी थी। सूचना मिलने पर गांव के गौसेवकों, व्यापारी मंडल के सदस्यों एवं स्थानीय युवाओं ने तत्परता दिखाते हुए पशु चिकित्सक डॉ. बाबूलाल डेण्डोर को बुलाकर उपचार शुरू कराया। लगातार तीन दिनों तक ड्रिप, इंजेक्शन और अन्य उपचार किए गए, लेकिन गाय की हालत में सुधार नहीं हुआ। गाय को बचाने के लिए युवाओं ने पिकअप और लिफ्ट मशीन की सहायता से उसे खड़ा करने का भी प्रयास किया, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उसकी मौत हो गई। इसके बाद गांव के युवाओं, गौसेवकों और व्यापारी मंडल के सदस्यों ने मिलकर पूरे सम्मान के साथ गौवंश का अंतिम संस्कार किया। इस दौरान युवाओं ने आरोप लगाया कि कई पशुपालक दूध देना बंद होने के बाद गायों को बेसहारा छोड़ देते हैं। ये पशु सड़कों पर भटकते हैं, प्लास्टिक व कचरा खाने से बीमार हो जाते हैं और दुर्घटनाओं का भी कारण बनते हैं। युवाओं ने ग्राम पंचायत व प्रशासन से मांग की कि बेसहारा घूम रहे गौवंश के मालिकों की पहचान कर नोटिस दिए जाएं तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत दोषियों पर कार्रवाई की जाए। साथ ही ऐसी गायों को गौशाला भेजने अथवा गांव में स्थायी गौशाला की व्यवस्था करने की मांग की। उन्होंने कहा कि समय रहते ठोस कदम उठाए जाएं तो गैंजी गांव गौ-संरक्षण का आदर्श बन सकता है।
    user_मुकेश कुमार आर. पंड्या
    मुकेश कुमार आर. पंड्या
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • पशुपालकों की लापरवाही ने ली एक और गौमाता की जान दूध बंद होते ही सड़क पर छोड़ दी, तीन दिन तक जिंदगी की जंग लड़ती रही गाय; युवाओं ने बचाने की हर कोशिश की, आखिरकार तड़प-तड़पकर तोड़ा दम गैंजी में प्रशासन व पंचायत से सख्त कार्रवाई की मांग, बेसहारा गौवंश छोड़ने वालों पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने की उठी आवाज सीमलवाड़ा। समीपवर्ती गैंजी गांव में बेसहारा गौवंश की उपेक्षा का एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है। गांव में पिछले दो-तीन दिनों से एक गाय खेतों के समीप गंभीर रूप से बीमार अवस्था में पड़ी हुई थी। सूचना मिलने पर गांव के गौ-सेवकों, व्यापारी मंडल के सदस्यों और स्थानीय युवाओं ने मानवता का परिचय देते हुए गाय को बचाने का हरसंभव प्रयास किया, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद गाय ने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, गाय की हालत गंभीर होने पर युवाओं ने पशु चिकित्सक डॉ. बाबूलाल डेंडोर को मौके पर बुलाया। लगातार तीन दिनों तक गाय का उपचार किया गया। उसे ड्रिप लगाई गई, इंजेक्शन दिए गए और अन्य आवश्यक उपचार भी किए गए। जब गाय उठने की स्थिति में नहीं रही तो युवाओं ने पिकअप एवं लिफ्ट मशीन की सहायता से उसे खड़ा करने का भी प्रयास किया, ताकि उसकी जान बचाई जा सके। लेकिन बीमारी और कमजोरी इतनी अधिक थी कि आखिरकार गाय ने तड़पते हुए दम तोड़ दिया। गाय की मृत्यु के बाद गांव के युवाओं ने पूरी श्रद्धा और सम्मान के साथ उसका अंतिम संस्कार किया। इस दौरान ग्रामीणों में गहरा आक्रोश और दुःख देखने को मिला। ग्रामीणों का आरोप है कि कई पशुपालक जब तक गाय दूध देती है तब तक उसकी देखभाल करते हैं, लेकिन जैसे ही दूध देना बंद होता है, उसे सड़कों और खेतों में बेसहारा छोड़ दिया जाता है। यही बेसहारा गौवंश भूख और प्यास से भटकता रहता है, प्लास्टिक और कचरा खाने को मजबूर हो जाता है तथा धीरे-धीरे बीमारी और कुपोषण का शिकार होकर दम तोड़ देता है। ग्रामीणों ने कहा कि यह केवल पशु क्रूरता ही नहीं, बल्कि सामाजिक संवेदनहीनता का भी उदाहरण है। एक ओर देशभर में गाय को राष्ट्रीय गौमाता का दर्जा देने की मांग उठाई जाती है, गौ-सेवा और गौ-रक्षा की बातें की जाती हैं, वहीं दूसरी ओर दूध बंद होते ही उसी गाय को मरने के लिए बेसहारा छोड़ देना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि गांव और आसपास की सड़कों पर बड़ी संख्या में बेसहारा गौवंश घूमता रहता है। इससे आए दिन सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। कई बार दोपहिया और चारपहिया वाहन चालक इन पशुओं से टकराकर घायल हो चुके हैं। यदि समय रहते प्रभावी व्यवस्था नहीं की गई तो भविष्य में गंभीर हादसे हो सकते हैं। ग्रामीण युवाओं ने ग्राम पंचायत एवं स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि गांव में बेसहारा घूम रहे गौवंश के वास्तविक मालिकों की पहचान कर उन्हें नोटिस जारी किए जाएं। जो लोग जानबूझकर अपने पशुओं को लावारिस छोड़ते हैं, उनके विरुद्ध पशु क्रूरता निवारण अधिनियम सहित अन्य प्रासंगिक कानूनी प्रावधानों के तहत सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही बेसहारा गौवंश को निकटवर्ती गौशालाओं में पहुंचाने की व्यवस्था की जाए तथा आवश्यकता होने पर गांव में स्थायी गौशाला स्थापित की जाए। ग्रामीणों का कहना है कि यदि पंचायत और प्रशासन इस दिशा में गंभीरता से कार्रवाई करें तो गैंजी गांव गौ-संरक्षण के क्षेत्र में पूरे क्षेत्र के लिए एक आदर्श उदाहरण बन सकता है। पशुपालकों के नाम संदेश गाय केवल दूध देने तक ही उपयोगी नहीं होती, बल्कि भारतीय संस्कृति, आस्था और मानवीय संवेदनाओं का प्रतीक मानी जाती है। इसलिए प्रत्येक पशुपालक का नैतिक और कानूनी दायित्व है कि वह अपने पशुओं की जीवनभर देखभाल करे। दूध बंद होने के बाद उन्हें बेसहारा छोड़ देना न केवल अमानवीय कृत्य है, बल्कि कानूनन भी अपराध की श्रेणी में आता है। यदि स्वयं पालन-पोषण संभव नहीं है तो संबंधित गौशाला या प्रशासन से संपर्क कर उचित व्यवस्था कराएं, लेकिन किसी भी हालत में गौवंश को सड़कों पर मरने के लिए न छोड़ें।
    4
    पशुपालकों की लापरवाही ने ली एक और गौमाता की जान
दूध बंद होते ही सड़क पर छोड़ दी, तीन दिन तक जिंदगी की जंग लड़ती रही गाय; युवाओं ने बचाने की हर कोशिश की, आखिरकार तड़प-तड़पकर तोड़ा दम
गैंजी में प्रशासन व पंचायत से सख्त कार्रवाई की मांग, बेसहारा गौवंश छोड़ने वालों पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने की उठी आवाज
सीमलवाड़ा। समीपवर्ती गैंजी गांव में बेसहारा गौवंश की उपेक्षा का एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है। गांव में पिछले दो-तीन दिनों से एक गाय खेतों के समीप गंभीर रूप से बीमार अवस्था में पड़ी हुई थी। सूचना मिलने पर गांव के गौ-सेवकों, व्यापारी मंडल के सदस्यों और स्थानीय युवाओं ने मानवता का परिचय देते हुए गाय को बचाने का हरसंभव प्रयास किया, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद गाय ने दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार, गाय की हालत गंभीर होने पर युवाओं ने पशु चिकित्सक डॉ. बाबूलाल डेंडोर को मौके पर बुलाया। लगातार तीन दिनों तक गाय का उपचार किया गया। उसे ड्रिप लगाई गई, इंजेक्शन दिए गए और अन्य आवश्यक उपचार भी किए गए। जब गाय उठने की स्थिति में नहीं रही तो युवाओं ने पिकअप एवं लिफ्ट मशीन की सहायता से उसे खड़ा करने का भी प्रयास किया, ताकि उसकी जान बचाई जा सके। लेकिन बीमारी और कमजोरी इतनी अधिक थी कि आखिरकार गाय ने तड़पते हुए दम तोड़ दिया।
गाय की मृत्यु के बाद गांव के युवाओं ने पूरी श्रद्धा और सम्मान के साथ उसका अंतिम संस्कार किया। इस दौरान ग्रामीणों में गहरा आक्रोश और दुःख देखने को मिला।
ग्रामीणों का आरोप है कि कई पशुपालक जब तक गाय दूध देती है तब तक उसकी देखभाल करते हैं, लेकिन जैसे ही दूध देना बंद होता है, उसे सड़कों और खेतों में बेसहारा छोड़ दिया जाता है। यही बेसहारा गौवंश भूख और प्यास से भटकता रहता है, प्लास्टिक और कचरा खाने को मजबूर हो जाता है तथा धीरे-धीरे बीमारी और कुपोषण का शिकार होकर दम तोड़ देता है।
ग्रामीणों ने कहा कि यह केवल पशु क्रूरता ही नहीं, बल्कि सामाजिक संवेदनहीनता का भी उदाहरण है। एक ओर देशभर में गाय को राष्ट्रीय गौमाता का दर्जा देने की मांग उठाई जाती है, गौ-सेवा और गौ-रक्षा की बातें की जाती हैं, वहीं दूसरी ओर दूध बंद होते ही उसी गाय को मरने के लिए बेसहारा छोड़ देना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है।
ग्रामीणों ने यह भी बताया कि गांव और आसपास की सड़कों पर बड़ी संख्या में बेसहारा गौवंश घूमता रहता है। इससे आए दिन सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। कई बार दोपहिया और चारपहिया वाहन चालक इन पशुओं से टकराकर घायल हो चुके हैं। यदि समय रहते प्रभावी व्यवस्था नहीं की गई तो भविष्य में गंभीर हादसे हो सकते हैं।
ग्रामीण युवाओं ने ग्राम पंचायत एवं स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि गांव में बेसहारा घूम रहे गौवंश के वास्तविक मालिकों की पहचान कर उन्हें नोटिस जारी किए जाएं। जो लोग जानबूझकर अपने पशुओं को लावारिस छोड़ते हैं, उनके विरुद्ध पशु क्रूरता निवारण अधिनियम सहित अन्य प्रासंगिक कानूनी प्रावधानों के तहत सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही बेसहारा गौवंश को निकटवर्ती गौशालाओं में पहुंचाने की व्यवस्था की जाए तथा आवश्यकता होने पर गांव में स्थायी गौशाला स्थापित की जाए।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि पंचायत और प्रशासन इस दिशा में गंभीरता से कार्रवाई करें तो गैंजी गांव गौ-संरक्षण के क्षेत्र में पूरे क्षेत्र के लिए एक आदर्श उदाहरण बन सकता है।
पशुपालकों के नाम संदेश
गाय केवल दूध देने तक ही उपयोगी नहीं होती, बल्कि भारतीय संस्कृति, आस्था और मानवीय संवेदनाओं का प्रतीक मानी जाती है। इसलिए प्रत्येक पशुपालक का नैतिक और कानूनी दायित्व है कि वह अपने पशुओं की जीवनभर देखभाल करे। दूध बंद होने के बाद उन्हें बेसहारा छोड़ देना न केवल अमानवीय कृत्य है, बल्कि कानूनन भी अपराध की श्रेणी में आता है। यदि स्वयं पालन-पोषण संभव नहीं है तो संबंधित गौशाला या प्रशासन से संपर्क कर उचित व्यवस्था कराएं, लेकिन किसी भी हालत में गौवंश को सड़कों पर मरने के लिए न छोड़ें।
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • निठाउवा थाना क्षेत्र में रिजर्व बाइक की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल पिता की मौके पर मौत निठाउवा थाना क्षेत्र के रीछा -निठाउवा मार्ग पर खानन मोड़ के पास एक क्रूजर जीप की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार पिता की मौके पर मौत जबकि मोटरसाइकल पर बेटा गंभीर रूप से घायल हो । जानकारी के अनुसार बांसवाड़ा जिले के खमेरा क्षेत्र के टोडी सिमरोल निवासी केशुराम उर्फ केसिया निनामा मीणा व कन्हैयालाल दोनो मोटरसाइकिल से सवार होकर नरवाली से साबला की तरफ जा रहे थे। इस बीच खानन के मोड़ के निकट क्रूजर जीप ने दोनों को चपेट में ले लिया। ऐसे में केशुराम उर्फ केसिया की मौके पर मौत हो गई। कन्हैयालाल गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल को निठाउवा सीएचसी में प्राथमिक उपचार कर बांसवाड़ा रेफर किया गया । शव को आसपुर मॉर्चरी में रखा गया। घटना के बाद जीप चालक मौके से फरार हो गया। मोके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। निठाउवा थाने के एसआई ओमप्रकाश मीणा मौके पर पहुंचे घटना को लेकर पुलिस अनुसंधान में जुटी हुई है।
    1
    निठाउवा थाना क्षेत्र में रिजर्व बाइक की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल पिता की मौके पर मौत 
निठाउवा थाना क्षेत्र के रीछा -निठाउवा मार्ग पर खानन मोड़ के पास एक क्रूजर जीप की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार पिता की मौके पर मौत जबकि मोटरसाइकल पर बेटा गंभीर रूप से घायल हो ।  
जानकारी के अनुसार बांसवाड़ा जिले के खमेरा क्षेत्र के  टोडी सिमरोल निवासी  केशुराम उर्फ केसिया निनामा मीणा व कन्हैयालाल दोनो मोटरसाइकिल से सवार होकर नरवाली से साबला की तरफ जा रहे थे। इस बीच खानन के मोड़ के निकट क्रूजर जीप ने दोनों को चपेट में ले लिया। ऐसे में केशुराम उर्फ केसिया की मौके पर मौत हो गई। कन्हैयालाल गम्भीर रूप से  घायल हो गया। घायल को निठाउवा सीएचसी में प्राथमिक उपचार कर बांसवाड़ा रेफर किया गया । शव को आसपुर  मॉर्चरी में रखा गया। घटना के बाद  जीप चालक मौके से फरार हो गया। मोके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। निठाउवा थाने के एसआई ओमप्रकाश मीणा मौके पर पहुंचे घटना को लेकर पुलिस अनुसंधान में जुटी हुई है।
    user_Pravin Kothari
    Pravin Kothari
    पत्रकार आसपुर-विधानसभा आसपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.