Shuru
Apke Nagar Ki App…
जशपुर कांग्रेस का होली मिलन समारोह, एक सूत्र में बंधे दिखे कांग्रेसी जशपुर कांग्रेस का होली मिलन समारोह, एक सूत्र में बंधे दिखे कांग्रेसी कुनकुरी के गिनाबहार में आयोजित कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष यूडी मिंज के शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी देखा जा रहा होली मिलन समारोह में आयोजित प्रेस वार्ता में बोले—सुशासन की सरकार में प्रतिबंधित अफीम की खेती कैसे संभव?
Ibnul khan
जशपुर कांग्रेस का होली मिलन समारोह, एक सूत्र में बंधे दिखे कांग्रेसी जशपुर कांग्रेस का होली मिलन समारोह, एक सूत्र में बंधे दिखे कांग्रेसी कुनकुरी के गिनाबहार में आयोजित कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष यूडी मिंज के शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी देखा जा रहा होली मिलन समारोह में आयोजित प्रेस वार्ता में बोले—सुशासन की सरकार में प्रतिबंधित अफीम की खेती कैसे संभव?
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- सरगुजा, 04 अप्रैल 2026। थाना बतौली पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 15 मार्च 2026 को एक प्रार्थी ने थाना बतौली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री 14 मार्च को घर से बिना बताए कहीं चली गई है। परिजनों द्वारा आसपास एवं रिश्तेदारों के यहां तलाश करने के बावजूद बालिका का पता नहीं चल पाया। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की। जांच के दौरान पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए बालिका को धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के रैरुमाखुर्द से बरामद किया। पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि आरोपी सलीम ने उसे प्रेम का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और शादी का वादा कर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी सलीम (18 वर्ष), निवासी चरखापारा रैरुमाखुर्द, थाना धरमजयगढ़, जिला रायगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में अपराध करना स्वीकार किया है। प्रकरण में पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की धाराएं 64(2)(एम), 65, 69 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 एवं 6 के तहत कार्रवाई की गई। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।1
- पण्डरीपानी खूंटीटोली मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना1
- Post by क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ1
- सरगुजा नाबालिक को बहला फुसलाकर दुष्कर्म आरोपी सलीम गिरफ्तार......1
- नगर निगम भगवानपुर वार्ड नं. 2 में यात्री प्रतीक्षालय बदहाल, जनता परेशान भगवानपुर वार्ड नंबर 2 स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर के बाहर बने यात्री प्रतीक्षालय की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। प्रतीक्षालय में लगी सभी बैठने की कुर्सियां उखाड़ दी गई हैं, जिससे आने-जाने वाले यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रतीक्षालय अब जर्जर हालत में पहुंच गया है और इसकी देखरेख बिल्कुल नहीं हो रही है। खासकर मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं और राहगीरों को बैठने तक की सुविधा नहीं मिल पा रही है। वार्ड के पार्षद की ओर से इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिए जाने से लोगों में नाराजगी है। जनता का आरोप है कि जनप्रतिनिधि की उदासीनता के कारण यह समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि जल्द से जल्द प्रतीक्षालय की मरम्मत कराई जाए और बैठने की व्यवस्था फिर से बहाल की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।1
- सिमडेगा: जिले की कोलेबिरा थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। 22 वर्षों से फरार चल रहे स्थायी वारंटी शेख पहलवान मियां उर्फ शेख पहल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई।इस संबंध में एसडीपीओ सिमडेगा बैजू उरांव ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी कि लंबे समय से फरार आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोलेबिरा थाना कांड संख्या- 11/97, दिनांक 03.03.1997 से जुड़े मामले में शेख पहलवान मियां के खिलाफ केस दर्ज था। लंबे समय से फरार रहने के कारण न्यायालय द्वारा दिनांक 15.10.2004 को उसके विरुद्ध स्थायी वारंट जारी किया गया था।बताया जाता है कि आरोपी गिरफ्तारी के डर से अपना ठिकाना बदल-बदल कर रह रहा था और छत्तीसगढ़ के जशपुर क्षेत्र में छिपा हुआ था। इसी बीच कोलेबिरा थाना प्रभारी को गुप्त सूचना मिली कि वह अपने गांव सोखाटोली, अघरमा में देखा गया है।सूचना के आधार पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 अप्रैल 2026 को आरोपी को उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान शेख पहलवान मियां उर्फ शेख पहल (उम्र करीब 48 वर्ष) के रूप में हुई है।इस छापेमारी दल में थाना प्रभारी पुअनि हर्ष कुमार साह, पुअनि सकलदेव महतो, सअनि रामनाथ जोंको, सअनि प्रताप चंद्र महतो सहित थाना सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।1
- जुर्माना विवाद ने पकड़ा तूल: छोटा कटरा में आमने-सामने आए दो पक्ष, प्रशासन के सामने निष्पक्ष जांच की चुनौती गुमला जिले के डुमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटा कटरा गांव में कथित जबरन जुर्माना वसूली और सामाजिक बहिष्कार का मामला अब गंभीर रूप लेता जा रहा है। जानकारी देते हुए शनिवार दोपहर एक बजे बताया गया कि इस विवाद को लेकर गांव में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए हैं और मामला प्रशासनिक स्तर तक पहुंच चुका है। बताया गया कि गांव के एक पीड़ित परिवार ने दो अप्रैल (गुरुवार) को पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर सुरक्षा और न्याय की मांग की थी। परिवार का आरोप है कि छह मार्च को गांव के कुछ लोग उनके घर पहुंचे और गांव में रहने के लिए एक लाख रुपये जुर्माना देने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी गई कि राशि नहीं देने पर उन्हें गांव छोड़ना होगा या घर में आग लगा दी जाएगी। पीड़ितों ने यह भी आरोप लगाया है कि पूर्व में उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश की गई थी, जिसे प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद हटाया गया। आवेदन में यह भी कहा गया कि गांव में बैठक कर निर्णय लिया गया कि जो कोई भी परिवार से संपर्क रखेगा या उनके सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होगा, उस पर पच्चीस हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं दूसरी ओर गांव के ग्रामीणों एवं नामजद आरोपियों ने सभी आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है। शनिवार को गांव में आयोजित बैठक में ग्रामीण एकजुट हुए और कहा कि मामला गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है। बैठक के बाद ग्रामीणों तथा आरोपित पक्ष ने प्रखंड विकास पदाधिकारी और थाना प्रभारी को आवेदन सौंपकर अपने पक्ष की जानकारी दी। इधर पीड़ित परिवार अपने आरोपों पर कायम है और सामाजिक बहिष्कार व धमकी का दावा कर रहा है। दोनों पक्षों के अलग-अलग दावों से मामला पेचीदा हो गया है। अब प्रशासन के सामने निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। #GumlaNews #Dumri #JharkhandNews #VillageDispute #SocialBoycott #BreakingNews #LocalNewsJharkhand1
- सीतापुर। राज्य शासन द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए निर्धारित लक्ष्य के अनुसार करों की शत-प्रतिशत वसूली सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के पालन में नगर पंचायत सीतापुर ने बकाया कर वसूली के लिए विशेष अभियान शुरू कर दिया है। नगर पंचायत द्वारा एक टीम का गठन कर नगर क्षेत्र में बकायेदारों की पहचान कर सूची तैयार की गई है। अभियान के तहत ऐसे नागरिकों पर विशेष कार्रवाई की जा रही है, जिन्होंने कई वर्षों से जल कर का भुगतान नहीं किया है। नगर पंचायत द्वारा ऐसे बकायेदारों के नल कनेक्शन विच्छेद करने जैसी सख्त कार्रवाई भी अमल में लाई जा रही है। नगर पंचायत प्रशासन का कहना है कि यह कदम नागरिकों में कर भुगतान के प्रति जागरूकता लाने और राजस्व लक्ष्य की पूर्ति के लिए आवश्यक है। इसके साथ ही नागरिकों को समय पर कर चुकता करने का संदेश भी दिया जा रहा है। नगर पंचायत सीतापुर ने नगर के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने बकाया करों का समय पर भुगतान करें, ताकि अनावश्यक कार्रवाई से बचा जा सके और नगर के विकास कार्यों में सहयोग मिल सके। न्यूज़ द गुलेल और शुरू न्यूज़ के लिए सुनील गुप्ता की रिपोर्ट1