Shuru
Apke Nagar Ki App…
छुट्टी हो और कुछ वैराइटी न बने ये तो पॉसिबल ही नहीं है।
Ginni Negi
छुट्टी हो और कुछ वैराइटी न बने ये तो पॉसिबल ही नहीं है।
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- ये वीडियो जिला बिजनौर के गांव मुस्सेपुर की हैं मेरा सरकार से यही निवेदन है लड़की वालों को इंसाफ देना चाहिए लड़के वाले लड़की वालों को शादी के समान को लेकर लड़के वाले धमकी दे रहे हैं मेरा सरकार से यही निवेदन है ऐसी लड़की परेशान होती है तो आने वाले टाइम में हमारी बहन बच्चियों का क्या होगा इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें1
- छुट्टी हो और कुछ वैराइटी न बने ये तो पॉसिबल ही नहीं है।1
- 🐐 कुडकावाला पहुंचे धीरेंद्र पंवार, पीड़ित पशुपालक से की मुलाकात The Aman Times 🐐 कुडकावाला पहुंचे धीरेंद्र पंवार, पीड़ित पशुपालक से की मुलाकात डोईवाला। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष धीरेंद्र पंवार और दर्जा राज्यमंत्री संतोष खंडूड़ी मंगलवार को डोईवाला के कुडकावाला पहुंचे। दोनों ने आवारा कुत्तों के हमले में बकरियां गंवाने वाले पीड़ित पशुपालक जॉनी पाल और उनके परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली तथा हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने पीड़ित परिवार को उचित मदद का भरोसा दिलाया। बता दें कि रविवार-सोमवार की रात आवारा कुत्तों का झुंड जॉनी पाल के बाड़े में घुस गया था। कुत्तों ने कई छोटी बकरियों को अपना शिकार बना लिया, जिससे पशुपालक के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से नुकसान का उचित मुआवजा और आवारा कुत्तों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।1
- टिहरी में सहकारी योजनाओं को गति देने पर जोर, डीएम ने स्थल निरीक्षण और लंबित प्रक्रियाएं शीघ्र पूरी करने के दिए निर्देश जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सहकारी विकास समिति की बैठक आयोजित जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में जिला सहकारी विकास समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृषि विपणन अवसंरचना एवं कृषि अवसंरचना कोष (AIF) के अभिसरण से पैक्स हेतु अन्न भंडारण योजना के तहत चयनित समितियों एवं भंडारण निर्माण से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा की गई। बैठक में सहायक निबंधक (कोऑपरेटिव) पान सिंह राणा द्वारा अवगत कराया गया कि पैक्स हेतु अन्न भंडारण योजना के अंतर्गत जनपद की विभिन्न समितियों का चयन किया गया है, जिनमें मंजगांव, म्याणी, ढालवाला, कमांद एवं कोड़ियाला शामिल हैं। बैठक में एमपैक्स कोड़ियाला के पोर्ट ट्रेडिंग स्थल परिवर्तन के संबंध में भी जानकारी दी गई। बताया गया कि पूर्व स्थल पर मुख्य सड़क मार्ग से प्रस्तावित गोदाम तक लगभग 20 मीटर के ट्रैक पर आवागमन के लिए पर्याप्त रास्ता उपलब्ध नहीं था। इसके दृष्टिगत ग्राम पंचायत नाई में स्थल का चयन किया गया है, जो स्थल चयन समिति के कार्यक्षेत्र के केंद्र बिंदुओं में है तथा मुख्य मार्ग से भी जुड़ा हुआ है। संबंधित स्थल का निरीक्षण किए जाने की जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि स्थल निरीक्षण से संबंधित रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। साथ ही एसडीएम नरेंद्रनगर को भी स्थल का निरीक्षण कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोले जाने की प्रगति की भी समीक्षा की गई। बताया गया कि जनपद में कुल पांच जन औषधि केंद्र खोले जाने का लक्ष्य निर्धारित है। इसके लिए मलेथा, चंबा, मुखेम, चामाकेमर एवं ढालवाला में केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इनमें से चार जन औषधि केंद्रों को प्रारंभिक एवं सैद्धांतिक स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। वहीं मलेथा, चंबा एवं ढालवाला के जन औषधि केंद्रों को ड्रग लाइसेंस एवं स्टोर कोड भी प्राप्त हो चुके हैं। जिलाधिकारी ने शेष प्रक्रियाओं को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। अवगत कराया गया कि प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र मलेथा में 1,44329.00 रुपये की दवाइयाँ खरीदी गईं तथा 1,21702.00 रुपये मूल्य की दवाइयाँ बेची गईं। मेडिकल क्षेत्र के अंतर्गत सीएससी केंद्रों में व्यवसाय वृद्धि के लिए की जा रही व्यवस्थाओं एवं प्रयासों की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने केंद्रों में उपलब्ध सुविधाओं, व्यवस्थाओं तथा सेवाओं को बेहतर बनाने और अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ वरुणा अग्रवाल, आईएएस प्रशिक्षु ज्योति, एडीएम शैलेंद्र नेगी, डीडीओ मो. असलम, जिला पूर्ति अधिकारी सुनील बडोनी आदि संबंधित उपस्थित रहे।1
- नगरपालिका मुनि की रेती अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने गिनाये डेढ़ साल के कार्यकाल की उपलब्धियां नगरपालिका मुनि की रेती अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने गिनाये डेढ़ साल के कार्यकाल की उपलब्धियां1
- हल्द्वानी विवाद पर रुड़की में भाजपा का हल्ला बोल, कांग्रेस के खिलाफ जमकर गरजे नेता भगवानपुर से वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील पेगोवाल ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा—भ्रामक प्रचार से प्रदेश का माहौल खराब करने की कोशिश1
- अठूरवाला में प्रस्तावित घंटाघर को वित्तीय स्वीकृति, विधायक गैरोला का जताया आभार The Aman Times 🏗️ अठूरवाला में प्रस्तावित घंटाघर को वित्तीय स्वीकृति, विधायक गैरोला का जताया आभार डोईवाला। अठूरवाला में प्रस्तावित घंटाघर के निर्माण को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की वित्तीय स्वीकृति मिलने पर क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी (नंदू प्रधान) के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने विधायक बृजभूषण गैरोला के आवास पहुंचकर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर आभार जताया। क्षेत्रवासियों ने कहा कि यह घंटाघर पुरानी टिहरी की संस्कृति, विरासत और विस्थापित परिवारों की यादों का प्रतीक बनेगा। लोगों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और विधायक बृजभूषण गैरोला का आभार व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।1
- सिडकुल क्षेत्र में कल शाम बारिश के दौरान नाले में बह गई 06 वर्षीय बालिका का अबतक कुछ पता नहीं चल सका है। हालांकि उसकी तलाश में पुलिस एवं SDRF का रेस्क्यू अभियान जारी है। थाना सिडकुल को डायल-112 के माध्यम से कल सूचना प्राप्त हुई कि भारी बारिश के दौरान कृपाल स्कूल के पास, रावली महदूद क्षेत्र में पुलिया के पास खेल रही दो बालिकाएं पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गई हैं। सूचना प्राप्त होते ही थाना सिडकुल पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से 07 वर्षीय बालिका हिमानी को सकुशल बाहर निकाल लिया । वहीं, पानी का बहाव अधिक होने के कारण 06 वर्षीय बालिका विदिशा पुत्री गौतम कुमार, निवासी ग्राम फरीदपुर मान उर्फ पपड़ावली, थाना कोतवाली देहात, बिजनौर, हाल निवासी कृपाल स्कूल के पास रावली महदूद, थाना सिडकुल नाले के तेज बहाव में बह गई थी। घटना के बाद थानाध्यक्ष सिडकुल के नेतृत्व में पुलिस टीम एवं SDRF टीम द्वारा तत्काल रेस्क्यू एवं सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। बालिका की तलाश हेतु घटनास्थल एवं नाले के आसपास के संभावित क्षेत्रों में लगातार सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा है।बीती रात से पुलिस एवं SDRF की टीमें लगातार राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। बालिका की तलाश के लिए उपलब्ध संसाधनों एवं स्थानीय लोगों की सहायता से हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।1