logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

फायरिंग के कथित वीडियो से बाड़मेर में हड़कंप, पुलिस ने जिलेभर में करवाई नाकाबंदी बाड़मेर। जिले के रावतसर गांव में फायरिंग की घटना का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो में एक ब्लैक स्कॉर्पियो में कुछ युवक आते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद दो युवकों की ओर कथित तौर पर फायरिंग किए जाने का दावा किया जा रहा है।

19 hrs ago
user_Online barmer
Online barmer
सेड़वा, बाड़मेर, राजस्थान•
19 hrs ago

फायरिंग के कथित वीडियो से बाड़मेर में हड़कंप, पुलिस ने जिलेभर में करवाई नाकाबंदी बाड़मेर। जिले के रावतसर गांव में फायरिंग की घटना का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो में एक ब्लैक स्कॉर्पियो में कुछ युवक आते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद दो युवकों की ओर कथित तौर पर फायरिंग किए जाने का दावा किया जा रहा है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • बाड़मेर में दिनदहाड़े गोलियों की गूंज, होटल पर 6 राउंड फायरिंग SUV में सवार होकर आया बदमाश, होटल संचालक को धमकाकर हुआ फरार; पुलिस ने 6 टीमें लगाईं बाड़मेर जिले के सदर थाना क्षेत्र के रावतसर गांव में दिनदहाड़े फायरिंग से सनसनी फैल गई। ब्लैक कलर की स्कॉर्पियो में आए एक बदमाश ने होटल पर ताबड़तोड़ 6 राउंड फायरिंग की और होटल संचालक को धमकी देकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वारदात का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी वाहन से फायरिंग करता हुआ नजर आ रहा है। सूचना मिलते ही बाड़मेर पुलिस ने जिलेभर में नाकाबंदी करवाई। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 6 अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में फायरिंग का कारण आपसी रंजिश बताया जा रहा है। आरोपी की पहचान भोजासर निवासी कमलेश उर्फ अंग्रेज के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी का नाम मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े कई मामलों में सामने आ चुका है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और फायरिंग की घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। #Breaking_News
    1
    बाड़मेर में दिनदहाड़े गोलियों की गूंज, होटल पर 6 राउंड फायरिंग
SUV में सवार होकर आया बदमाश, होटल संचालक को धमकाकर हुआ फरार; पुलिस ने 6 टीमें लगाईं
बाड़मेर जिले के सदर थाना क्षेत्र के रावतसर गांव में दिनदहाड़े फायरिंग से सनसनी फैल गई। ब्लैक कलर की स्कॉर्पियो में आए एक बदमाश ने होटल पर ताबड़तोड़ 6 राउंड फायरिंग की और होटल संचालक को धमकी देकर मौके से फरार हो गया।
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वारदात का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी वाहन से फायरिंग करता हुआ नजर आ रहा है।
सूचना मिलते ही बाड़मेर पुलिस ने जिलेभर में नाकाबंदी करवाई। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 6 अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है।
पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में फायरिंग का कारण आपसी रंजिश बताया जा रहा है। आरोपी की पहचान भोजासर निवासी कमलेश उर्फ अंग्रेज के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी का नाम मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े कई मामलों में सामने आ चुका है।
फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और फायरिंग की घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।
#Breaking_News
    user_Gopal singh jodha
    Gopal singh jodha
    Local News Reporter फलसूंड, जैसलमेर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • स्मार्ट मीटर को लेकर हनुमान मंदिर में ग्रामवासियों की बैठक स्मार्ट मीटर को लेकर हनुमान मंदिर में ग्रामवासियों की बैठक भैंसवाड़ा। स्मार्ट मीटर को लेकर बुधवार को हनुमान चौक, भैंसवाड़ा स्थित हनुमान मंदिर में ग्रामवासियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे। बैठक के दौरान स्मार्ट मीटर से जुड़ी जानकारी, ग्रामीणों की समस्याओं एवं विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा की गई। ग्रामवासियों ने अपनी बात रखते हुए स्मार्ट मीटर को लेकर स्थिति स्पष्ट करने की मांग भी रखी। स्थान: हनुमान चौक, भैंसवाड़ा, तहसील आहोर, जिला जालौर, राजस्थान।
    1
    स्मार्ट मीटर को लेकर हनुमान मंदिर में ग्रामवासियों की बैठक
स्मार्ट मीटर को लेकर हनुमान मंदिर में ग्रामवासियों की बैठक
भैंसवाड़ा। स्मार्ट मीटर को लेकर बुधवार को हनुमान चौक, भैंसवाड़ा स्थित हनुमान मंदिर में ग्रामवासियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।
बैठक के दौरान स्मार्ट मीटर से जुड़ी जानकारी, ग्रामीणों की समस्याओं एवं विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा की गई। ग्रामवासियों ने अपनी बात रखते हुए स्मार्ट मीटर को लेकर स्थिति स्पष्ट करने की मांग भी रखी।
स्थान: हनुमान चौक, भैंसवाड़ा, तहसील आहोर, जिला जालौर, राजस्थान।
    user_Sona Ram
    Sona Ram
    आहोर, जालोर, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • न्यूज़ रिपोर्ट भूपेंद्र....आबूरोड पोल क्षतिग्रस्त आधी रात से तलेहटी क्षेत्र मे बिजली गुल विभाग के कर्मचारियों की अंनदेखी से तलेहटी के लोगों को अंधेरे मे बितानी पड़ी रात आबूरोड के तलेहटी क्षेत्र में अज्ञात कारणों से मध्य रात को ठीक 2 बजे के आस पास बीच राह में पोल क्षतिग्रस्त होने से लोगों को आधी रात अंधेरे मे बितानी पड़ी, हाल ए सूरत लोगों के बयान से प्रात 10 बजे तक किसी भी बिजली विभाग के कर्मचारियों का मौके पर ना मिलना ये साबित करता है की आबूरोड के बड़े बड़े अधिकारियों को आम जनता की कोई सुध नही है चाहे नोकरी पेशा वाले लोगो की बात हो या घरेलू महिलाओ की दिक्कत हो या बूढ़े बच्चे इन सबकी परवाह बिजली विभाग ने ताक पर रख रखी हो, प्रतिदक्षियों से पूछने पर यही जानकारी सामने आई की सूचना देने के पश्चात भी बिजली विभाग की तरफ से शुभह तक निस्तारण नही हुआ ।
    1
    न्यूज़ रिपोर्ट भूपेंद्र....आबूरोड   पोल क्षतिग्रस्त आधी रात से  तलेहटी क्षेत्र मे बिजली गुल 
 विभाग के कर्मचारियों की अंनदेखी से तलेहटी  के लोगों को अंधेरे मे बितानी पड़ी  रात
आबूरोड के तलेहटी क्षेत्र में अज्ञात कारणों से मध्य रात को ठीक 2 बजे के आस पास बीच राह में पोल क्षतिग्रस्त होने से लोगों को आधी रात अंधेरे मे बितानी पड़ी, 
हाल ए सूरत लोगों के बयान से प्रात 10 बजे तक किसी भी बिजली विभाग के कर्मचारियों का मौके पर ना मिलना ये साबित करता है की आबूरोड के बड़े बड़े अधिकारियों को आम जनता की कोई सुध नही है चाहे नोकरी पेशा वाले लोगो की बात हो या घरेलू महिलाओ की दिक्कत हो या बूढ़े बच्चे इन सबकी परवाह बिजली विभाग ने  ताक पर रख रखी हो, 
प्रतिदक्षियों से पूछने पर यही जानकारी सामने आई की सूचना देने के पश्चात भी  बिजली विभाग की तरफ से शुभह तक निस्तारण नही हुआ ।
    user_भूपेंद्र
    भूपेंद्र
    Local News Reporter आबू रोड, सिरोही, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • फतेहगढ़ बस स्टैंड पर निजी बस ड्राइवर के साथ पार्सल किराए को लेकर हुई मारपीट *फतेहगढ़ ब्रेकिंग* फतेहगढ़ बस स्टैंड पर निजी बस ड्राइवर के साथ पार्सल किराए को लेकर हुई मारपीट/ मारपीट में एक पक्ष ने डाइवर के फाडे कपडे,जानकारी मिलते ही मोके पर पहुंची पुलिस, दोनों पक्षों को लेकर गई चौकी, फतेह गढ़ बस स्टैंड पर हुवा झगड़ा, पार्सल किराये को लेकर हुवा विवाद
    1
    फतेहगढ़ बस स्टैंड पर निजी बस ड्राइवर के साथ पार्सल किराए को लेकर हुई मारपीट
*फतेहगढ़ ब्रेकिंग* 
फतेहगढ़ बस स्टैंड पर निजी बस ड्राइवर के साथ पार्सल किराए को लेकर हुई मारपीट/  मारपीट में एक पक्ष ने डाइवर के फाडे कपडे,जानकारी मिलते ही मोके पर पहुंची पुलिस, दोनों पक्षों को लेकर गई चौकी, फतेह गढ़  बस स्टैंड पर हुवा झगड़ा, पार्सल किराये को लेकर हुवा विवाद
    user_ओम सिंह चौहान
    ओम सिंह चौहान
    Fatehgarh, Jaisalmer•
    6 hrs ago
  • फायरिंग के कथित वीडियो से बाड़मेर में हड़कंप, पुलिस ने जिलेभर में करवाई नाकाबंदी बाड़मेर। जिले के रावतसर गांव में फायरिंग की घटना का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो में एक ब्लैक स्कॉर्पियो में कुछ युवक आते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद दो युवकों की ओर कथित तौर पर फायरिंग किए जाने का दावा किया जा रहा है।
    1
    फायरिंग के कथित वीडियो से बाड़मेर में हड़कंप, पुलिस ने जिलेभर में करवाई नाकाबंदी
बाड़मेर। जिले के रावतसर गांव में फायरिंग की घटना का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो में एक ब्लैक स्कॉर्पियो में कुछ युवक आते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद दो युवकों की ओर कथित तौर पर फायरिंग किए जाने का दावा किया जा रहा है।
    user_Online barmer
    Online barmer
    सेड़वा, बाड़मेर, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • नेपाल बाढ़ में तबाही के बीच सुरक्षित बचा वायरल घर, परिवार ने बताया- ‘यह हमारे लिए दूसरी जिंदगी नेपाल में आई भीषण बाढ़ और फ्लैश फ्लड के बीच एक घर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। आसपास के इलाकों में भारी तबाही के बावजूद यह घर काफी हद तक सुरक्षित खड़ा रहा। घर के अंदर मौजूद परिवार ने इसे अपनी दूसरी जिंदगी बताया है। नेपाल में हालिया बाढ़ के दौरान नदियों और नालों में अचानक बढ़े पानी ने कई इलाकों में भारी तबाही मचाई। कई मकान क्षतिग्रस्त हुए और कुछ निर्माण पानी के तेज बहाव में बह गए। इसी बीच एक हरे रंग का घर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया, जो चारों तरफ पानी और मलबे के बावजूद खड़ा नजर आया। रिपोर्टों के मुताबिक, यह घर करीब 35–40 साल पुराना बताया जा रहा है। बाढ़ का पानी तेजी से बढ़ने के दौरान परिवार ने घर की ऊपरी मंजिल में शरण ली और पानी कम होने तक वहीं सुरक्षित रहा। बाद में परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घर के सुरक्षित बचने को लेकर विशेषज्ञों का मानना है कि इसकी मजबूत संरचना, RCC फ्रेम, स्टील रिइनफोर्समेंट और नींव की मजबूती ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हो सकती है। इसके अलावा घर की भौगोलिक स्थिति और बाढ़ के पानी के प्रवाह की दिशा भी इसके बचने का एक कारण रही होगी। सोशल मीडिया पर इस घर को लेकर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन उपलब्ध रिपोर्टों के आधार पर इसे केवल चमत्कार कहना उचित नहीं होगा। घर की निर्माण गुणवत्ता और बाढ़ के दौरान पानी के वास्तविक दबाव जैसे तकनीकी पहलुओं ने भी इसके सुरक्षित रहने में भूमिका निभाई हो सकती है। इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा किया है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मकानों का निर्माण किस तरह किया जाए, ताकि प्राकृतिक आपदाओं के दौरान जान-माल के नुकसान को कम किया जा सके। परिवार के लिए हालांकि यह घटना किसी चमत्कार से कम नहीं है—क्योंकि आसपास तबाही के बीच उनका घर और उनकी जिंदगी दोनों बच गईं।
    1
    नेपाल बाढ़ में तबाही के बीच सुरक्षित बचा वायरल घर, परिवार ने बताया- ‘यह हमारे लिए दूसरी जिंदगी
नेपाल में आई भीषण बाढ़ और फ्लैश फ्लड के बीच एक घर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। आसपास के इलाकों में भारी तबाही के बावजूद यह घर काफी हद तक सुरक्षित खड़ा रहा। घर के अंदर मौजूद परिवार ने इसे अपनी दूसरी जिंदगी बताया है।
नेपाल में हालिया बाढ़ के दौरान नदियों और नालों में अचानक बढ़े पानी ने कई इलाकों में भारी तबाही मचाई। कई मकान क्षतिग्रस्त हुए और कुछ निर्माण पानी के तेज बहाव में बह गए। इसी बीच एक हरे रंग का घर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया, जो चारों तरफ पानी और मलबे के बावजूद खड़ा नजर आया।
रिपोर्टों के मुताबिक, यह घर करीब 35–40 साल पुराना बताया जा रहा है। बाढ़ का पानी तेजी से बढ़ने के दौरान परिवार ने घर की ऊपरी मंजिल में शरण ली और पानी कम होने तक वहीं सुरक्षित रहा। बाद में परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
घर के सुरक्षित बचने को लेकर विशेषज्ञों का मानना है कि इसकी मजबूत संरचना, RCC फ्रेम, स्टील रिइनफोर्समेंट और नींव की मजबूती ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हो सकती है। इसके अलावा घर की भौगोलिक स्थिति और बाढ़ के पानी के प्रवाह की दिशा भी इसके बचने का एक कारण रही होगी।
सोशल मीडिया पर इस घर को लेकर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन उपलब्ध रिपोर्टों के आधार पर इसे केवल चमत्कार कहना उचित नहीं होगा। घर की निर्माण गुणवत्ता और बाढ़ के दौरान पानी के वास्तविक दबाव जैसे तकनीकी पहलुओं ने भी इसके सुरक्षित रहने में भूमिका निभाई हो सकती है।
इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा किया है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मकानों का निर्माण किस तरह किया जाए, ताकि प्राकृतिक आपदाओं के दौरान जान-माल के नुकसान को कम किया जा सके। परिवार के लिए हालांकि यह घटना किसी चमत्कार से कम नहीं है—क्योंकि आसपास तबाही के बीच उनका घर और उनकी जिंदगी दोनों बच गईं।
    user_PMF NEWS
    PMF NEWS
    Content Creator (YouTuber) बाली, पाली, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • कांडला हाईवे पर वरमान के पास कार-बाइक की भिड़ंत, बाइक सवार की मौत, लोग बनाते रहे वीडियो-फोटो, एईएन और विधायक ने दिखाई मानवता रेवदर क्षेत्र से गुजर रहे कांडला हाईवे पर वरमान के पास एक कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था और सड़क पर लहूलुहान होकर गिर पड़ा। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ तो जमा हो गई, लेकिन लोग घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाने के बजाय अपने मोबाइल से फोटोग्राफी और वीडियो बनाने में मशगूल रहे। एईएन ने निजी वाहन से पहुंचाया अस्पताल रास्ते से गुजर रहे बिजली विभाग के एईएन मुकेश जीनगर वहां पहुंचे। सड़क पर घायल को तड़पता देख उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी रोकी और इंसानियत का फर्ज निभाते हुए, बिना समय गंवाए घायल युवक को अपने निजी वाहन में बैठाकर तुरंत रेवदर के राजकीय अस्पताल पहुंचाया। विधायक कोली ने संभाला मोर्चा, पुलिस को दी सूचना हादसे के दौरान रेवदर विधायक मोतीराम कोली भी वहां से गुजर रहे थे। घटना देखकर वे तुरंत मौके पर रुके और तत्परता दिखाते हुए मंडार पुलिस को हादसे की सूचना दी। विधायक ने सड़क पर खड़े वाहनों और भीड़ को साइड करवाकर यातायात को सुचारू करवाया। इसके साथ ही उन्होंने कार चालक को हिदायत देकर घायल की देखरेख और सहायता के लिए अस्पताल भेजा। रेफर करने के दौरान मौत विधायक की सूचना पर मंडार पुलिस थाने के हेड कांस्टेबल गिरधारी सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। घायल को रेवदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर हायर सेंटर रेफर किया गया। पालनपुर ले जाते समय उन्होंने बताया कि हादसे में वरमान निवासी प्रवीण पुत्र रूपाराम मेघवाल की मौत हो गई। काम पर जा रहा था प्रवीण मृतक प्रवीण खेती और मिस्त्री का काम करता था। उसके परिवार में माता पिता सहित दो भाई और एक बहन है। यह सबसे बड़ा भाई था। सुबह काम पर जा रहा था। इसी दौरान हादसे में मौत हो गई। परिजनों में शोक की लहर है।
    1
    कांडला हाईवे पर वरमान के पास कार-बाइक की भिड़ंत, बाइक सवार की मौत, लोग बनाते रहे वीडियो-फोटो, एईएन और विधायक ने दिखाई मानवता 
रेवदर क्षेत्र से गुजर रहे कांडला हाईवे पर वरमान के पास एक कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था और सड़क पर लहूलुहान होकर गिर पड़ा। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ तो जमा हो गई, लेकिन लोग घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाने के बजाय अपने मोबाइल से फोटोग्राफी और वीडियो बनाने में मशगूल रहे।
एईएन ने निजी वाहन से पहुंचाया अस्पताल
रास्ते से गुजर रहे बिजली विभाग के एईएन मुकेश जीनगर वहां पहुंचे। सड़क पर घायल को तड़पता देख उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी रोकी और इंसानियत का फर्ज निभाते हुए, बिना समय गंवाए घायल युवक को अपने निजी वाहन में बैठाकर तुरंत रेवदर के राजकीय अस्पताल पहुंचाया।
विधायक कोली ने संभाला मोर्चा, पुलिस को दी सूचना
हादसे के दौरान रेवदर विधायक मोतीराम कोली भी वहां से गुजर रहे थे। घटना देखकर वे तुरंत मौके पर रुके और तत्परता दिखाते हुए मंडार पुलिस को हादसे की सूचना दी। विधायक ने सड़क पर खड़े वाहनों और भीड़ को साइड करवाकर यातायात को सुचारू करवाया। इसके साथ ही उन्होंने कार चालक को हिदायत देकर घायल की देखरेख और सहायता के लिए अस्पताल भेजा।
रेफर करने के दौरान मौत 
विधायक की सूचना पर मंडार पुलिस थाने के हेड कांस्टेबल गिरधारी सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। घायल को रेवदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर हायर सेंटर रेफर किया गया। पालनपुर ले जाते समय उन्होंने बताया कि हादसे में वरमान निवासी प्रवीण पुत्र रूपाराम मेघवाल की मौत हो गई।
काम पर जा रहा था प्रवीण
मृतक प्रवीण खेती और मिस्त्री का काम करता था। उसके परिवार में माता पिता सहित दो भाई और एक बहन है। यह सबसे बड़ा भाई था। सुबह काम पर जा रहा था। इसी दौरान हादसे में मौत हो गई। परिजनों में शोक की लहर है।
    user_जितेन्द्र संत
    जितेन्द्र संत
    पत्रकार रेवदर, सिरोही, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • *रामपुरा मामूली कहासुनी के बाद तलवार से हमला, युवक घायल* *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी* पिंडवाड़ा-सिरोही। सरूपगंज थाना क्षेत्र में मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक पर तलवार से हमला कर दिया गया। हमले में रामपुरा निवासी सायबराम घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी। विवाद के दौरान सायबराम पर तलवार से वार किया गया, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद घायल युवक को प्राथमिक उपचार के लिए सरूपगंज अस्पताल लाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों पक्षों के बीच विवाद की वास्तविक वजह क्या थी और हमला किन परिस्थितियों में हुआ, इसे लेकर पुलिस पड़ताल कर रही है। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों और प्रत्यक्षदर्शियों की जानकारी जुटाने में लगी है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।
    2
    *रामपुरा मामूली कहासुनी के बाद तलवार से हमला, युवक घायल*
*पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी*
पिंडवाड़ा-सिरोही। सरूपगंज थाना क्षेत्र में मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक पर तलवार से हमला कर दिया गया। हमले में रामपुरा निवासी सायबराम घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी। विवाद के दौरान सायबराम पर तलवार से वार किया गया, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद घायल युवक को प्राथमिक उपचार के लिए सरूपगंज अस्पताल लाया गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों पक्षों के बीच विवाद की वास्तविक वजह क्या थी और हमला किन परिस्थितियों में हुआ, इसे लेकर पुलिस पड़ताल कर रही है। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों और प्रत्यक्षदर्शियों की जानकारी जुटाने में लगी है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।
    user_Narendra Singh Bhati
    Narendra Singh Bhati
    Local News Reporter Sirohi, Rajasthan•
    8 hrs ago
  • कांडला हाईवे पर गुजरात रोडवेज बस और कार में भिड़ंत, जालोर के 3 युवक गंभीर घायल, गुस्साए लोगों ने दी चुनाव बहिष्कार की चेतावनी कांडला हाईवे पर मंडार थाना क्षेत्र में एक ही दिन में दूसरा बड़ा सड़क हादसा हुआ। सोनेला में सर्वयोग इंटरनेशनल स्कूल के ठीक बाहर दोपहर करीब 1.30 बजे रेवदर से अहमदाबाद जा रही गुजरात रोडवेज बस और एक कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही मंडार थाने से हेड कांस्टेबल गिरधारी सिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने तक गुजरात रोडवेज की बस पूरी तरह खाली हो चुकी थी। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत मंडार के राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जालोर के तीन युवक घायल हेड कांस्टेबल गिरधारी सिंह ने बताया कि हादसे में घायल हुए टाटा अल्ट्रोज़ कार में सवार तीनों युवक गोविंद सिंह पुत्र मदन सिंह, ईश्वर सिंह पुत्र अभय सिंह और रणजीत सिंह पुत्र मंगल सिंह, चांदना (जालोर) के रहने वाले हैं। स्कूल के गेट पर टला बड़ा हादसा भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह पिचक गया। यह हादसा सर्वयोग इंटरनेशनल स्कूल के गेट के ठीक बाहर हुआ। गनीमत रही कि हादसे के बाद बेकाबू गाड़ियां स्कूल के गेट से नहीं टकराईं, वरना कोई बड़ा जनहानि या हादसा हो सकता था। स्कूल की बसें भी हादसे वाली जगह के ठीक पास ही पार्क होती है। लोगों में भारी आक्रोश, दी चुनाव बहिष्कार की चेतावनी हाईवे पर लगातार हो रहे हादसों और भारी वाहनों की तेज रफ्तार को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। लोगों का कहना है कि अगर 9 सितंबर से पहले इस मार्ग से बड़े वाहनों का रूट डायवर्ट नहीं किया गया, तो वे आगामी नगरपालिका चुनावों का पूर्ण रूप से बहिष्कार करेंगे।
    1
    कांडला हाईवे पर गुजरात रोडवेज बस और कार में भिड़ंत, जालोर के 3 युवक गंभीर घायल, गुस्साए लोगों ने दी चुनाव बहिष्कार की चेतावनी
कांडला हाईवे पर मंडार थाना क्षेत्र में एक ही दिन में दूसरा बड़ा सड़क हादसा हुआ। सोनेला में सर्वयोग इंटरनेशनल स्कूल के ठीक बाहर दोपहर करीब 1.30 बजे रेवदर से अहमदाबाद जा रही गुजरात रोडवेज बस और एक कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही मंडार थाने से हेड कांस्टेबल गिरधारी सिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने तक गुजरात रोडवेज की बस पूरी तरह खाली हो चुकी थी। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत मंडार के राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
जालोर के तीन युवक घायल
हेड कांस्टेबल गिरधारी सिंह ने बताया कि हादसे में घायल हुए टाटा अल्ट्रोज़ कार में सवार तीनों युवक गोविंद सिंह पुत्र मदन सिंह, ईश्वर सिंह पुत्र अभय सिंह और रणजीत सिंह पुत्र मंगल सिंह, चांदना (जालोर) के रहने वाले हैं।
स्कूल के गेट पर टला बड़ा हादसा
भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह पिचक गया। यह हादसा सर्वयोग इंटरनेशनल स्कूल के गेट के ठीक बाहर हुआ। गनीमत रही कि हादसे के बाद बेकाबू गाड़ियां स्कूल के गेट से नहीं टकराईं, वरना कोई बड़ा जनहानि या हादसा हो सकता था। स्कूल की बसें भी हादसे वाली जगह के ठीक पास ही पार्क होती है। 
लोगों में भारी आक्रोश, दी चुनाव बहिष्कार की चेतावनी
हाईवे पर लगातार हो रहे हादसों और भारी वाहनों की तेज रफ्तार को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। लोगों का कहना है कि अगर 9 सितंबर से पहले इस मार्ग से बड़े वाहनों का रूट डायवर्ट नहीं किया गया, तो वे आगामी नगरपालिका चुनावों का पूर्ण रूप से बहिष्कार करेंगे।
    user_जितेन्द्र संत
    जितेन्द्र संत
    पत्रकार रेवदर, सिरोही, राजस्थान•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.