logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

महोबा में PWD की बड़ी लापरवाही: पनवाड़ी से रूरी कला सड़क पर खड़े बिजली के खंभे, बड़े हादसे का खतरा

3 hrs ago
user_इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

महोबा में PWD की बड़ी लापरवाही: पनवाड़ी से रूरी कला सड़क पर खड़े बिजली के खंभे, बड़े हादसे का खतरा

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • श्रीनगर क्षेत्र के ग्राम पिपरा माफ स्थित उर्मिल डैम के पास दो
    1
    श्रीनगर क्षेत्र के ग्राम पिपरा माफ स्थित उर्मिल डैम के पास दो
    user_इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • #महोबा:- 30 अप्रैल 2026 को शाम लगभग 7:30 बजे थाना श्रीनगर क्षेत्र के ग्राम पिपरा माफ स्थित उर्मिल डैम के पास दो बच्चों के डूबने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही थाना स्थानीय पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और गोताखोरों की सहायता से सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चलाया गया। जांच में पता चला कि रितेश (उम्र 7 वर्ष) और आर्यन (उम्र 8 वर्ष), जो अपने परिजनों के साथ डैम के पास ही डेरा डालकर रहते थे, शाम करीब 4:30 बजे नहाने के लिए डैम पर गए थे, जहां फिसलकर गहरे पानी में चले गए। घटना की जानकारी एक 04 वर्षीय बच्ची द्वारा परिजनों को दी गई। * सर्च अभियान के दौरान दोनों बच्चों के शव बरामद कर लिए गए हैं। नियमानुसार पंचायतनामा की कार्यवाही कर शवों को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। उक्त घटना के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी चरखारी श्री दीपक दुबे द्वारा दी गयी वीडियो बाइट
    2
    #महोबा:- 30 अप्रैल 2026 को शाम लगभग 7:30 बजे थाना श्रीनगर क्षेत्र के ग्राम पिपरा माफ स्थित उर्मिल डैम के पास दो बच्चों के डूबने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही थाना स्थानीय पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और गोताखोरों की सहायता से सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चलाया गया।
जांच में पता चला कि रितेश (उम्र 7 वर्ष) और आर्यन (उम्र 8 वर्ष), जो अपने परिजनों के साथ डैम के पास ही डेरा डालकर रहते थे, शाम करीब 4:30 बजे नहाने के लिए डैम पर गए थे, जहां फिसलकर गहरे पानी में चले गए। घटना की जानकारी एक 04 वर्षीय बच्ची द्वारा परिजनों को दी गई।
* सर्च अभियान के दौरान दोनों बच्चों के शव बरामद कर लिए गए हैं। नियमानुसार पंचायतनामा की कार्यवाही कर शवों को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
उक्त घटना के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी चरखारी श्री दीपक दुबे द्वारा दी गयी वीडियो बाइट
    user_Nitendra Jha
    Nitendra Jha
    Mahoba Insight & Ikvnews Sharafipura, Mahoba•
    4 hrs ago
  • दवाई लेकर लौटते समय अनियंत्रित होकर गिरी बाइक, एक की मौत दो युवक घायल, एक को जिला अस्पताल रेफर; परिवार में मचा कोहराम रिपब्लिक रैनैसां ब्यूरो हरी सिंह वर्मा पनवाड़ी/महोबा। महोबकंठ थाना क्षेत्र अंतर्गत सौरा चौकी के आगे गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जब बाइक का संतुलन बिगड़ने से वह अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए, जिनमें एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि एक युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल महोबा रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार ग्राम कुनाटा निवासी पुस्सु पुत्र मोहरिया अपने पुत्र और भतीजे के साथ इलाज कराने के लिए नौगांव गए थे। दवाई लेकर वापस लौटते समय सौरा चौकी के आगे अचानक बाइक असंतुलित हो गई और सड़क पर गिर पड़ी। हादसे में पुस्सु गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि साथ में मौजूद जयहिंद पुत्र पुस्सु (25 वर्ष) तथा अजय कुमार पुत्र रंजीत (20 वर्ष) निवासी कुनेहटा भी घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद पुस्सु को मृत घोषित कर दिया। वहीं जयहिंद की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल महोबा रेफर कर दिया गया। अजय कुमार को प्राथमिक उपचार दिया गया। सूचना पर सौरा चौकी इंचार्ज बृजेश चतुर्वेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। गांव में शोक का माहौल है और परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
    1
    दवाई लेकर लौटते समय अनियंत्रित होकर गिरी बाइक, एक की मौत
दो युवक घायल, एक को जिला अस्पताल रेफर; परिवार में मचा कोहराम 
रिपब्लिक रैनैसां ब्यूरो 
हरी सिंह वर्मा 
पनवाड़ी/महोबा। महोबकंठ थाना क्षेत्र अंतर्गत सौरा चौकी के आगे गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जब बाइक का संतुलन बिगड़ने से वह अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए, जिनमें एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि एक युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल महोबा रेफर किया गया।
जानकारी के अनुसार ग्राम कुनाटा निवासी पुस्सु पुत्र मोहरिया अपने पुत्र और भतीजे के साथ इलाज कराने के लिए नौगांव गए थे। दवाई लेकर वापस लौटते समय सौरा चौकी के आगे अचानक बाइक असंतुलित हो गई और सड़क पर गिर पड़ी। हादसे में पुस्सु गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि साथ में मौजूद जयहिंद पुत्र पुस्सु (25 वर्ष) तथा अजय कुमार पुत्र रंजीत (20 वर्ष) निवासी कुनेहटा भी घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद पुस्सु को मृत घोषित कर दिया। वहीं जयहिंद की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल महोबा रेफर कर दिया गया। अजय कुमार को प्राथमिक उपचार दिया गया।
सूचना पर सौरा चौकी इंचार्ज बृजेश चतुर्वेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। गांव में शोक का माहौल है और परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
    user_Hari Singh
    Hari Singh
    महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • हमीरपुर के सुमेरपुर में स्थित 'अर्थ होटल' में गुंडों ने एक युवती को बेरहमी से पीटा है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें आरोपी युवती को घसीटकर पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। आरोप है कि आरोपी सीसीटीवी दबाने की कोशिश कर रहे थे, जिससे हंगामा हो गया। रिर्पोट निर्दोष राजपूत
    1
    हमीरपुर के सुमेरपुर में स्थित 'अर्थ होटल' में गुंडों ने एक युवती को बेरहमी से पीटा है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें आरोपी युवती को घसीटकर पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। आरोप है कि आरोपी सीसीटीवी दबाने की कोशिश कर रहे थे, जिससे हंगामा हो गया।
रिर्पोट निर्दोष राजपूत
    user_निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
    निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
    राठ, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by Amit Singh
    1
    Post by Amit Singh
    user_Amit Singh
    Amit Singh
    Farmer मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    34 min ago
  • छतरपुर जिले के गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता और पुत्र की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ग्राम गणेशपुरा निवासी जीतेन्द्र सिंह यादव (35 वर्ष) अपने 3 वर्षीय बेटे तानिष यादव को इलाज के लिए आज 01 मई दोपहर करीब 3:00 बजे गढ़ीमलहरा लेकर गए थे।इसी दौरान गढ़ीमलहरा बस स्टैंड के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मासूम तानिष ट्रक के पहिए के नीचे आ गया और ट्रक उसके पेट के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही जीतेन्द्र के दोस्त कमलेश चौरसिया मौके पर पहुंचे और परिजनों को जानकारी दी। परिजन तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और एंबुलेंस की मदद से घायल जीतेन्द्र और बच्चे को जिला अस्पताल छतरपुर लेकर आए।अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर रोशन द्विवेदी ने 3 वर्षीय तानिष को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल जीतेन्द्र सिंह यादव की भी इलाज के दौरान मौत हो गई।इस हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और पूरे गांव में शोक की लहर है।दोनो का पोस्टमार्टम छतरपुर जिला अस्पताल में करवाया जा रहा है।
    1
    छतरपुर जिले के गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता और पुत्र की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ग्राम गणेशपुरा निवासी जीतेन्द्र सिंह यादव (35 वर्ष) अपने 3 वर्षीय बेटे तानिष यादव को इलाज के लिए आज 01 मई दोपहर करीब 3:00 बजे गढ़ीमलहरा लेकर गए थे।इसी दौरान गढ़ीमलहरा बस स्टैंड के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मासूम तानिष ट्रक के पहिए के नीचे आ गया और ट्रक उसके पेट के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही जीतेन्द्र के दोस्त कमलेश चौरसिया मौके पर पहुंचे और परिजनों को जानकारी दी। परिजन तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और एंबुलेंस की मदद से घायल जीतेन्द्र और बच्चे को जिला अस्पताल छतरपुर लेकर आए।अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर रोशन द्विवेदी ने 3 वर्षीय तानिष को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल जीतेन्द्र सिंह यादव की भी इलाज के दौरान मौत हो गई।इस हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और पूरे गांव में शोक की लहर है।दोनो का पोस्टमार्टम छतरपुर जिला अस्पताल में करवाया जा रहा है।
    user_Ashutosh sharma
    Ashutosh sharma
    Local News Reporter Chhatarpur, Madhya Pradesh•
    1 hr ago
  • मौदहा हमीरपुर। शुक्रवार का दिन कस्बे में संचालित पैथोलॉजी और स्टोर स्टोर्स के लिए काफी घातक साबित हुआ जब डिप्टी सीएमओ, उपजिलाधिकारी,सीओ और तहसीलदार की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर दो पैथोलॉजी और एक अल्ट्रासाउंड सेंटर सील कर दी जबकि एक मेडिकल स्टोर में इलाज किए जाने के मामले में चेतावनी दी गई बाकि मेडिकल स्टोर और पैथोलॉजी के शटर डाउन हो गए। शुक्रवार दोपहर धूप में भले उतनी गर्मी न हो लेकिन डिप्टी सीएमओ सी. वी. राजपूत, उपजिलाधिकारी कर्णवीर सिंह, नायब तहसीलदार महेंद्र गुप्ता, सीओ राजकुमार पांडेय की संयुक्त टीम ने मेडिकल स्टोर्स और मानक विहीन चल रही पैथोलॉजी पर छापेमारी कर मौसम को गर्म कर दिया। सबसे पहले संयुक्त टीम ने बडे चौराहे के निकट डा. वकार अहमद द्वारा संचालित स्टैंडर्ड पैथोलॉजी पर जांच की और पैथोलॉजी तथा संचालक द्वारा मानक पूरे नहीं कर पाने के कारण पैथोलॉजी को सील कर चाबियां कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दी। उसके बाद संयुक्त टीम ने सरकारी अस्पताल के निकट डा. अफजाल अहमद के मेडिकल एंड ट्रीटमेंट सेंटर में जांच की, हालांकि उक्त मेडिकल एंड ट्रीटमेंट सेंटर में हुई कार्यवाही की स्पष्ट जानकारी नहीं हो सकी है। जबकि सूत्रों की माने तो उक्त मेडिकल सेंटर को चेतावनी और एडवायजरी जारी की गई।जबकि संयुक्त जांच टीम ने इण्डियन पैथोलॉजी एण्ड अल्ट्रासाउंड सेंटर में जांच की तो अभिलेख और चिकित्सक नहीं मिलने पर पैथोलॉजी को सीज कर दिया,वहीं संयुक्त जांच टीम ने कस्बे की मुमताज़ मार्केट में संचालित प्रतिष्ठित यश पैथोलॉजी में भी जाकर जांच की और इस पैथोलॉजी को भी सील कर दिया साथ ही यहां से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किए जाने की भी अपुष्ट जानकारी मिल रही है। स्वास्थ्य विभाग के साथ उपजिलाधिकारी की इस कार्यवाही को लेकर जहां मेडिकल स्टोर्स और पैथोलॉजी संचालकों में हडकंप मच गया वहीं मेडिकल स्टोर्स और पैथोलॉजी संचालक अपने अपने शटर डाउन कर नौ दो ग्यारह हो गए। वहीं इस बडी कार्यवाही को लेकर अभी तक किसी भी जिम्मेदार अधिकारी ने कोई औपचारिक बयान जारी नहीं किया है।इस सम्बन्ध में असिस्टेंट मुख्य चिकित्सा अधिकारी सीवी राजपूत ने बताया कि सभी को एक सप्ताह का समय दिया गया है कि, एक सप्ताह के अंदर वह अपने लीगल डाकूमेंट्स प्रस्तुत करें अगर ऐसा नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
    4
    मौदहा हमीरपुर। शुक्रवार का दिन कस्बे में संचालित पैथोलॉजी और स्टोर स्टोर्स के लिए काफी घातक साबित हुआ जब डिप्टी सीएमओ, उपजिलाधिकारी,सीओ और तहसीलदार की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर दो पैथोलॉजी और एक अल्ट्रासाउंड सेंटर सील कर दी जबकि एक मेडिकल स्टोर में इलाज किए जाने के मामले में चेतावनी दी गई बाकि मेडिकल स्टोर और पैथोलॉजी के शटर डाउन हो गए।
शुक्रवार दोपहर धूप में भले उतनी गर्मी न हो लेकिन डिप्टी सीएमओ सी. वी. राजपूत, उपजिलाधिकारी कर्णवीर सिंह, नायब तहसीलदार महेंद्र गुप्ता, सीओ राजकुमार पांडेय की संयुक्त टीम ने मेडिकल स्टोर्स और मानक विहीन चल रही पैथोलॉजी पर छापेमारी कर मौसम को गर्म कर दिया।
सबसे पहले संयुक्त टीम ने बडे चौराहे के निकट डा. वकार अहमद द्वारा संचालित स्टैंडर्ड पैथोलॉजी पर जांच की और पैथोलॉजी तथा संचालक द्वारा मानक पूरे नहीं कर पाने के कारण पैथोलॉजी को सील कर चाबियां कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दी। उसके बाद संयुक्त टीम ने सरकारी अस्पताल के निकट डा. अफजाल अहमद के मेडिकल एंड ट्रीटमेंट सेंटर में जांच की, हालांकि उक्त मेडिकल एंड ट्रीटमेंट सेंटर में हुई कार्यवाही की स्पष्ट जानकारी नहीं हो सकी है। जबकि सूत्रों की माने तो उक्त मेडिकल सेंटर को चेतावनी और एडवायजरी जारी की गई।जबकि संयुक्त जांच टीम ने इण्डियन पैथोलॉजी एण्ड अल्ट्रासाउंड सेंटर में जांच की तो अभिलेख और चिकित्सक नहीं मिलने पर पैथोलॉजी को सीज कर दिया,वहीं संयुक्त जांच टीम ने कस्बे की मुमताज़ मार्केट में संचालित प्रतिष्ठित यश पैथोलॉजी में भी जाकर जांच की और इस पैथोलॉजी को भी सील कर दिया साथ ही यहां से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किए जाने की भी अपुष्ट जानकारी मिल रही है। स्वास्थ्य विभाग के साथ उपजिलाधिकारी की इस कार्यवाही को लेकर जहां मेडिकल स्टोर्स और पैथोलॉजी संचालकों में हडकंप मच गया वहीं मेडिकल स्टोर्स और पैथोलॉजी संचालक अपने अपने शटर डाउन कर नौ दो ग्यारह हो गए। वहीं इस बडी कार्यवाही को लेकर अभी तक किसी भी जिम्मेदार अधिकारी ने कोई औपचारिक बयान जारी नहीं किया है।इस सम्बन्ध में असिस्टेंट मुख्य चिकित्सा अधिकारी सीवी राजपूत ने बताया कि सभी को एक सप्ताह का समय दिया गया है कि, एक सप्ताह के अंदर वह अपने लीगल डाकूमेंट्स प्रस्तुत करें अगर ऐसा नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • महोबा में PWD की बड़ी लापरवाही: पनवाड़ी से रूरी कला सड़क पर खड़े बिजली के खंभे, बड़े हादसे का खतरा
    1
    महोबा में PWD की बड़ी लापरवाही: पनवाड़ी से रूरी कला सड़क पर खड़े बिजली के खंभे, बड़े हादसे का खतरा
    user_इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.