logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शकरोड़ी से ढवाड़ा पहुंचा पानी, संजौली तक इसी माह पहुंचेगा सतलुज का पानी मेयर ने ढवाड़ा पहुंचकर किया पेयजल योजना का निरीक्षण, गर्मियों में खत्म होगी पानी की समस्या... शिमला शहर को पानी की किल्लत से राहत दिलाने वाली शकरोड़ी पेयजल योजना अब अपने निर्णायक चरण में पहुंच गई है। शुक्रवार को मेयर ने शकरोड़ी योजना का निरीक्षण करने के बाद शनिवार को ढवाड़ा पहुंचकर कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान शकरोड़ी से ढवाड़ा तक पानी सफलतापूर्वक लिफ्ट कर पहुंचाया गया। अधिकारियों ने बताया कि अगले सप्ताह तक यह पानी डूम्मी तक पहुंचा दिया जाएगा, जबकि इसी महीने के भीतर संजौली तक सतलुज का पानी पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके पूरा होते ही शिमला के लोगों को पानी की पुरानी समस्या से बड़ी राहत मिलेगी। फिलहाल योजना के तहत एक पंप चलाया जा रहा है, जिससे करीब 10 एमएलडी पानी लिफ्ट हो रहा है। जल्द ही दूसरा पंप भी चालू किया जाएगा, जिसके बाद 15 से 20 एमएलडी पानी शिमला पहुंच सकेगा। इससे गर्मियों में होने वाली पानी की किल्लत लगभग खत्म हो जाएगी। मेयर ने कहा कि यह योजना अपने अंतिम चरण में है और इसके पूरा होते ही शहरवासियों को 24 घंटे पानी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि काम में किसी भी तरह की ढिलाई न बरती जाए, ताकि तय समय पर लोगों को इसका पूरा लाभ मिल सके। शकरोड़ी पेयजल योजना के सफल क्रियान्वयन से शिमला शहर के हजारों परिवारों को स्थायी समाधान मिलेगा और आने वाले समय में जल संकट से निजात मिलेगी बाइट,,, सुरेंद्र चौहान माहापौर शिमला

13 hrs ago
user_Roshan Sharma
Roshan Sharma
Local News Reporter Shimla (Urban), Himachal Pradesh•
13 hrs ago

शकरोड़ी से ढवाड़ा पहुंचा पानी, संजौली तक इसी माह पहुंचेगा सतलुज का पानी मेयर ने ढवाड़ा पहुंचकर किया पेयजल योजना का निरीक्षण, गर्मियों में खत्म होगी पानी की समस्या... शिमला शहर को पानी की किल्लत से राहत दिलाने वाली शकरोड़ी पेयजल योजना अब अपने निर्णायक चरण में पहुंच गई है। शुक्रवार को मेयर ने शकरोड़ी योजना का निरीक्षण करने के बाद शनिवार को ढवाड़ा पहुंचकर कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान शकरोड़ी से ढवाड़ा तक पानी सफलतापूर्वक लिफ्ट कर पहुंचाया गया। अधिकारियों ने बताया कि अगले सप्ताह तक यह पानी डूम्मी तक पहुंचा दिया जाएगा, जबकि इसी महीने के भीतर संजौली तक सतलुज का पानी पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके पूरा होते ही शिमला के लोगों को पानी की पुरानी समस्या से बड़ी राहत मिलेगी। फिलहाल योजना के तहत एक पंप चलाया जा रहा है, जिससे करीब 10 एमएलडी पानी लिफ्ट हो रहा है। जल्द ही दूसरा पंप भी चालू किया जाएगा, जिसके बाद 15 से 20 एमएलडी पानी शिमला पहुंच सकेगा। इससे गर्मियों में होने वाली पानी की किल्लत लगभग खत्म हो जाएगी। मेयर ने कहा कि यह योजना अपने अंतिम चरण में है और इसके पूरा होते ही शहरवासियों को 24 घंटे पानी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि काम में किसी भी तरह की ढिलाई न बरती जाए, ताकि तय समय पर लोगों को इसका पूरा लाभ मिल सके। शकरोड़ी पेयजल योजना के सफल क्रियान्वयन से शिमला शहर के हजारों परिवारों को स्थायी समाधान मिलेगा और आने वाले समय में जल संकट से निजात मिलेगी बाइट,,, सुरेंद्र चौहान माहापौर शिमला

More news from Himachal Pradesh and nearby areas
  • शिमला शहर को पानी की किल्लत से राहत दिलाने वाली शकरोड़ी पेयजल योजना अब अपने निर्णायक चरण में पहुंच गई है। शुक्रवार को मेयर ने शकरोड़ी योजना का निरीक्षण करने के बाद शनिवार को ढवाड़ा पहुंचकर कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान शकरोड़ी से ढवाड़ा तक पानी सफलतापूर्वक लिफ्ट कर पहुंचाया गया। अधिकारियों ने बताया कि अगले सप्ताह तक यह पानी डूम्मी तक पहुंचा दिया जाएगा, जबकि इसी महीने के भीतर संजौली तक सतलुज का पानी पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके पूरा होते ही शिमला के लोगों को पानी की पुरानी समस्या से बड़ी राहत मिलेगी। फिलहाल योजना के तहत एक पंप चलाया जा रहा है, जिससे करीब 10 एमएलडी पानी लिफ्ट हो रहा है। जल्द ही दूसरा पंप भी चालू किया जाएगा, जिसके बाद 15 से 20 एमएलडी पानी शिमला पहुंच सकेगा। इससे गर्मियों में होने वाली पानी की किल्लत लगभग खत्म हो जाएगी। मेयर ने कहा कि यह योजना अपने अंतिम चरण में है और इसके पूरा होते ही शहरवासियों को 24 घंटे पानी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि काम में किसी भी तरह की ढिलाई न बरती जाए, ताकि तय समय पर लोगों को इसका पूरा लाभ मिल सके। शकरोड़ी पेयजल योजना के सफल क्रियान्वयन से शिमला शहर के हजारों परिवारों को स्थायी समाधान मिलेगा और आने वाले समय में जल संकट से निजात मिलेगी बाइट,,, सुरेंद्र चौहान माहापौर शिमला
    1
    शिमला शहर को पानी की किल्लत से राहत दिलाने वाली शकरोड़ी पेयजल योजना अब अपने निर्णायक चरण में पहुंच गई है। शुक्रवार को मेयर ने शकरोड़ी योजना का निरीक्षण करने के बाद शनिवार को ढवाड़ा पहुंचकर कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान शकरोड़ी से ढवाड़ा तक पानी सफलतापूर्वक लिफ्ट कर पहुंचाया गया।
अधिकारियों ने बताया कि अगले सप्ताह तक यह पानी डूम्मी तक पहुंचा दिया जाएगा, जबकि इसी महीने के भीतर संजौली तक सतलुज का पानी पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके पूरा होते ही शिमला के लोगों को पानी की पुरानी समस्या से बड़ी राहत मिलेगी।
फिलहाल योजना के तहत एक पंप चलाया जा रहा है, जिससे करीब 10 एमएलडी पानी लिफ्ट हो रहा है। जल्द ही दूसरा पंप भी चालू किया जाएगा, जिसके बाद 15 से 20 एमएलडी पानी शिमला पहुंच सकेगा। इससे गर्मियों में होने वाली पानी की किल्लत लगभग खत्म हो जाएगी।
मेयर ने कहा कि यह योजना अपने अंतिम चरण में है और इसके पूरा होते ही शहरवासियों को 24 घंटे पानी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि काम में किसी भी तरह की ढिलाई न बरती जाए, ताकि तय समय पर लोगों को इसका पूरा लाभ मिल सके।
शकरोड़ी पेयजल योजना के सफल क्रियान्वयन से शिमला शहर के हजारों परिवारों को स्थायी समाधान मिलेगा और आने वाले समय में जल संकट से निजात मिलेगी
बाइट,,, सुरेंद्र चौहान माहापौर शिमला
    user_Roshan Sharma
    Roshan Sharma
    Local News Reporter Shimla (Urban), Himachal Pradesh•
    13 hrs ago
  • फिर उठी मतीयाना में अस्पताल को अपग्रेड करने की मांग, भारतीय किसान संघ ठियोग के अध्यक्ष जयचंद लेप्टा ने सरकार पर लगाए पर लगाए सौतेला व्यवहार करने के आरोप
    1
    फिर उठी मतीयाना में अस्पताल को अपग्रेड करने की मांग,
भारतीय किसान संघ ठियोग के अध्यक्ष जयचंद लेप्टा ने सरकार पर लगाए पर लगाए सौतेला व्यवहार करने के आरोप
    user_Vikas sharma
    Vikas sharma
    Local News Reporter ठियोग, शिमला, हिमाचल प्रदेश•
    18 hrs ago
  • दाड़लाघाट के नौणी गांव में तेंदुए की दहशत - घर के बाथरूम में घुसा, कुत्ते के साथ रही रातभर आमने-सामने की स्थिति कसौली : ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के नौणी गांव में वीरवार रात्रि करीब दो बजे उस समय दहशत का माहौल बन गया, जब एक खतरनाक तेंदुआ छलांग लगाकर कुलदीप नामक व्यक्ति के घर की छत पर पहुंच गया। तेंदुए ने वहां मौजूद कुत्ते पर हमला किया और उसे दौड़ाते हुए घर के बाथरूम में जा घुसा। घटना के समय मकान मालिक कुलदीप ने बाहर से तेज आवाजें सुनीं। जब वह बाहर निकला तो उसने बाथरूम के अंदर तेंदुए और कुत्ते के बीच जबरदस्त भिड़ंत देखी। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए कुलदीप ने जान जोखिम में डालकर बाथरूम का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और तुरंत पुलिस विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जानकारी वन विभाग को दी। इसके बाद पुलिस टीम के साथ वन विभाग के रेंज अधिकारी अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे। किसी भी प्रकार की जान-माल की हानि न हो, इसके लिए वन्यजीव बचाव दल (रेस्क्यू टीम) कुल्लू को भी दूरभाष के माध्यम से सूचित किया गया। प्रातःकाल डॉ. विपिन की अगुवाई में वन्यजीव रेस्क्यू टीम दाड़लाघाट पहुंची और तेंदुए को सुरक्षित काबू में करने का अभियान शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद बाथरूम के दरवाजे में छेद कर तेंदुए को बेहोश किया गया। इसके बाद तेंदुए और कुत्ते दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन की सबसे खास बात यह रही कि तेंदुआ और कुत्ता पूरी रात एक ही बाथरूम में आमने-सामने रहे। दोनों एक-दूसरे को देखकर गुर्राते रहे, लेकिन बंद कमरे में किसी ने भी दोबारा हमला नहीं किया। करीब दोपहर 12:30 बजे दोनों को जीवित और सुरक्षित बाहर निकाला गया।
    1
    दाड़लाघाट के नौणी गांव में तेंदुए की दहशत
- घर के बाथरूम में घुसा, कुत्ते के साथ रही रातभर आमने-सामने की स्थिति
कसौली :
ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के नौणी गांव में वीरवार रात्रि करीब दो बजे उस समय दहशत का माहौल बन गया, जब एक खतरनाक तेंदुआ छलांग लगाकर कुलदीप नामक व्यक्ति के घर की छत पर पहुंच गया। तेंदुए ने वहां मौजूद कुत्ते पर हमला किया और उसे दौड़ाते हुए घर के बाथरूम में जा घुसा। घटना के समय मकान मालिक कुलदीप ने बाहर से तेज आवाजें सुनीं। जब वह बाहर निकला तो उसने बाथरूम के अंदर तेंदुए और कुत्ते के बीच जबरदस्त भिड़ंत देखी। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए कुलदीप ने जान जोखिम में डालकर बाथरूम का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और तुरंत पुलिस विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जानकारी वन विभाग को दी। इसके बाद पुलिस टीम के साथ वन विभाग के रेंज अधिकारी अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे। किसी भी प्रकार की जान-माल की हानि न हो, इसके लिए वन्यजीव बचाव दल (रेस्क्यू टीम) कुल्लू को भी दूरभाष के माध्यम से सूचित किया गया।
प्रातःकाल डॉ. विपिन की अगुवाई में वन्यजीव रेस्क्यू टीम दाड़लाघाट पहुंची और तेंदुए को सुरक्षित काबू में करने का अभियान शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद बाथरूम के दरवाजे में छेद कर तेंदुए को बेहोश किया गया। इसके बाद तेंदुए और कुत्ते दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
इस पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन की सबसे खास बात यह रही कि तेंदुआ और कुत्ता पूरी रात एक ही बाथरूम में आमने-सामने रहे। दोनों एक-दूसरे को देखकर गुर्राते रहे, लेकिन बंद कमरे में किसी ने भी दोबारा हमला नहीं किया। करीब दोपहर 12:30 बजे दोनों को जीवित और सुरक्षित बाहर निकाला गया।
    user_Kasauli 1842
    Kasauli 1842
    Journalist कसौली, सोलन, हिमाचल प्रदेश•
    11 hrs ago
  • जीवन में जब दुःख आवे तो किसी दूसरे पर आरोप मत लगाना क्योंकि हर दुःख के जिम्मेदार....
    1
    जीवन में जब दुःख आवे तो किसी दूसरे पर आरोप मत लगाना क्योंकि हर दुःख के जिम्मेदार....
    user_G B music
    G B music
    Chaupal, Shimla•
    1 hr ago
  • झंडूता विधानसभा क्षेत्र को करोड़ों की सौगात देने के लिए झंडूता कांग्रेस नेता एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी पूर्व महासचिव विवेक कुमार ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार जताया।
    1
    झंडूता विधानसभा क्षेत्र को करोड़ों की सौगात देने के लिए झंडूता कांग्रेस नेता एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी पूर्व महासचिव विवेक कुमार ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार जताया।
    user_Anil kumar
    Anil kumar
    बिलासपुर सदर, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    17 hrs ago
  • खेड़ा वाली बबाड़ गोदाम लिंक रोड पर अज्ञात ट्रक टिप्पर का कहर, हाई टेंशन लाइन के दो बिजली के खंबे टूटे, कई गांवों की बिजली ठप हुई, लोग परेशान
    1
    खेड़ा वाली बबाड़ गोदाम लिंक रोड पर अज्ञात ट्रक टिप्पर का कहर, हाई टेंशन लाइन के दो बिजली के खंबे टूटे, कई गांवों की बिजली ठप हुई, लोग परेशान
    user_Samuel Yunas
    Samuel Yunas
    Press Correspondent पंचकूला, पंचकूला, हरियाणा•
    9 hrs ago
  • हर एक जान कीमती है, चाहे वह इंसान की हो या बेजुबान जानवर की। हिमाचल प्रदेश के 15/20 क्षेत्र से इंसानियत और बहादुरी की एक ऐसी मिसाल सामने आई है, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया है। हम बात कर रहे हैं हिमाचल होमगार्ड के जांबाज़ जवान विक्रम सदानी की, जो न सिर्फ वर्दी में अपनी ड्यूटी ईमानदारी से निभाते हैं, बल्कि समाज के लिए भी हर वक्त आगे खड़े नजर आते हैं। बीते दिनों 15/20 क्षेत्र के कूट इलाके में, ज्यूरी और मंगराड के बीच पहाड़ी क्षेत्र में भेड़ पालक अपनी भेड़-बकरियों को चारा खिला रहे थे। इसी दौरान उनका एक बकरा करीब 150 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हालात ऐसे थे कि बकरे को बाहर निकालना किसी के बस की बात नहीं थी। मजबूर होकर भेड़ पालकों ने ज्यूरी चौकी से मदद मांगी। सूचना मिलते ही हिमाचल होमगार्ड के जवान विक्रम सदानी मौके पर पहुंचे और अपनी जान की परवाह किए बिना खतरनाक खाई में उतर गए। करीब 4 से 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उन्होंने बकरे को जिंदा और सुरक्षित बाहर निकालकर भेड़ पालकों को सौंप दिया। यह सिर्फ एक रेस्क्यू नहीं था, बल्कि इंसानियत, साहस और कर्तव्यनिष्ठा की जीती-जागती मिसाल थी। इससे पहले भी विक्रम सदानी गानवी के काऊनू मोड़ में हुए एक हत्या कांड के दौरान सैकड़ों मीटर गहरी खाई से शव निकालने के रेस्क्यू ऑपरेशन में अहम भूमिका निभा चुके हैं। इसके अलावा वे ज्यूरी चौक में यातायात व्यवस्था संभालने, नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने, सफाई अभियानों और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने जैसे कार्यों में लगातार सक्रिय रहते हैं। आज के समय में जब युवा वर्ग गलत रास्तों की ओर भटक रहा है, ऐसे में विक्रम सदानी जैसे जांबाज़ जवान समाज के लिए प्रेरणा हैं। 15/20 क्षेत्र को अपने इस वीर सिपाही पर गर्व है। ऐसे लोग ही समाज को बेहतर और मजबूत बनाते हैं। #kullutodaynews #SachKiAwaaz #MediaPower #HimachalNews #himachalkiawaaz #himachalpradesh #rampur #BreakingNews #shimla #kullu
    1
    हर एक जान कीमती है, चाहे वह इंसान की हो या बेजुबान जानवर की। हिमाचल प्रदेश के 15/20 क्षेत्र से इंसानियत और बहादुरी की एक ऐसी मिसाल सामने आई है, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया है। हम बात कर रहे हैं हिमाचल होमगार्ड के जांबाज़ जवान विक्रम सदानी की, जो न सिर्फ वर्दी में अपनी ड्यूटी ईमानदारी से निभाते हैं, बल्कि समाज के लिए भी हर वक्त आगे खड़े नजर आते हैं।
बीते दिनों 15/20 क्षेत्र के कूट इलाके में, ज्यूरी और मंगराड के बीच पहाड़ी क्षेत्र में भेड़ पालक अपनी भेड़-बकरियों को चारा खिला रहे थे। इसी दौरान उनका एक बकरा करीब 150 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हालात ऐसे थे कि बकरे को बाहर निकालना किसी के बस की बात नहीं थी। मजबूर होकर भेड़ पालकों ने ज्यूरी चौकी से मदद मांगी।
सूचना मिलते ही हिमाचल होमगार्ड के जवान विक्रम सदानी मौके पर पहुंचे और अपनी जान की परवाह किए बिना खतरनाक खाई में उतर गए। करीब 4 से 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उन्होंने बकरे को जिंदा और सुरक्षित बाहर निकालकर भेड़ पालकों को सौंप दिया। यह सिर्फ एक रेस्क्यू नहीं था, बल्कि इंसानियत, साहस और कर्तव्यनिष्ठा की जीती-जागती मिसाल थी।
इससे पहले भी विक्रम सदानी गानवी के काऊनू मोड़ में हुए एक हत्या कांड के दौरान सैकड़ों मीटर गहरी खाई से शव निकालने के रेस्क्यू ऑपरेशन में अहम भूमिका निभा चुके हैं। इसके अलावा वे ज्यूरी चौक में यातायात व्यवस्था संभालने, नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने, सफाई अभियानों और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने जैसे कार्यों में लगातार सक्रिय रहते हैं।
आज के समय में जब युवा वर्ग गलत रास्तों की ओर भटक रहा है, ऐसे में विक्रम सदानी जैसे जांबाज़ जवान समाज के लिए प्रेरणा हैं। 15/20 क्षेत्र को अपने इस वीर सिपाही पर गर्व है। ऐसे लोग ही समाज को बेहतर और मजबूत बनाते हैं।
#kullutodaynews #SachKiAwaaz #MediaPower #HimachalNews #himachalkiawaaz #himachalpradesh #rampur #BreakingNews #shimla #kullu
    user_Dev Raj  Thakur
    Dev Raj Thakur
    Farmer निरमंड, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    10 hrs ago
  • राज्य सचिवालय शिमला में विधायक प्राथमिकता बैठक के पहले दिन पहले चरण में ऊना, हमीरपुर और सिरमौर के विधायकों ने बैठक में हिस्सा लिया. इस दौरान बैठक में शामिल हुए भाजपा विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है. सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन के चलते फाइनेंशियल क्रंच की स्थिति पैदा हो गई है. सतपाल सत्ती ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार विपक्ष के विधायकों को अनदेखा कर रही है और प्रदेश में विकास ठप हो गया है. ऊना से भाजपा विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि विधायकों की प्राथमिकता वाले कामों की डीपीआर ठीक तरह से नहीं बनाई जा रही है. इसके अलावा पहली बार विधायक क्षेत्र विकास निधि भी बंद कर दी गई. एक साल में अब तक केवल दो किस्तें जारी की गई है. इसके अलावा विधायक ऐच्छिक निधि भी नहीं दी जा रही है. उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश में विकास पूरी तरह ठप हो गया है. विधायक काम नहीं कर पा रहे हैं. सत्ती ने कहा कि राज्य सरकार के पास पैसा न होने का परमानेंट बहाना है. पेमैंट न होने के कारण ठेकेदारों ने तैयार भवनों को राज्य सरकार को सौंपने से इनकार कर दिया है. कांग्रेस के विधायकों ने भी विकास कार्य न हो पाने की बात बैठक में रखी है. सत्ती ने कहा कि इन सभी बातों को उन्होंने बैठक में रखा है. बाइट -- सतपाल सिंह सत्ती, भाजपा विधायक ऊना
    1
    राज्य सचिवालय शिमला में विधायक प्राथमिकता बैठक के पहले दिन पहले चरण में ऊना, हमीरपुर और सिरमौर के विधायकों ने बैठक में हिस्सा लिया. इस दौरान बैठक में शामिल हुए भाजपा विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है. सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन के चलते फाइनेंशियल क्रंच की स्थिति पैदा हो गई है. सतपाल सत्ती ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार विपक्ष के विधायकों को अनदेखा कर रही है और प्रदेश में विकास ठप हो गया है. 
ऊना से भाजपा विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि विधायकों की प्राथमिकता वाले कामों की डीपीआर ठीक तरह से नहीं बनाई जा रही है. इसके अलावा पहली बार विधायक क्षेत्र विकास निधि भी बंद कर दी गई. एक साल में अब तक केवल दो किस्तें जारी की गई है. इसके अलावा  विधायक ऐच्छिक निधि भी नहीं दी जा रही है. उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश में विकास पूरी तरह ठप हो गया है. विधायक काम नहीं कर पा रहे हैं. सत्ती ने कहा कि राज्य सरकार के पास पैसा न होने का परमानेंट बहाना है. पेमैंट न होने के कारण ठेकेदारों ने तैयार भवनों को राज्य सरकार को सौंपने से इनकार कर दिया है. कांग्रेस के विधायकों ने भी विकास कार्य न हो पाने की बात बैठक में रखी है. सत्ती ने कहा कि इन सभी बातों को उन्होंने बैठक में रखा है. 
बाइट -- सतपाल सिंह सत्ती, भाजपा विधायक ऊना
    user_Roshan Sharma
    Roshan Sharma
    Local News Reporter Shimla (Urban), Himachal Pradesh•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.