logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

परशुराम सेवा समिति औरैया की जिला कार्यकारिणी घोषित, गतिविधियों को लेकर की गई चर्चा औरैया। परशुराम सेवा समिति औरैया की एक आवश्यक बैठक का आयोजन यमुना रोड स्थित मून लाइट होटल अवस्थी प्लाजा में किया गया। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने तथा आगामी गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इसी दौरान सर्वसम्मति से जिला कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई। बैठक प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील सम्राट एवं प्रदेश उपाध्यक्ष के.के. चतुर्वेदी के आवाहन पर जिला अध्यक्ष पंकज अवस्थी एडवोकेट की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस दौरान औरैया जिला कमेटी का गठन करते हुए विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। घोषित कार्यकारिणी के अनुसार मोहित शर्मा एडवोकेट को जिला उपाध्यक्ष, अंकित तिवारी को जिला महामंत्री, जितेंद्र शर्मा एडवोकेट को जिला मंत्री, गौरव द्विवेदी को जिला संयुक्त मंत्री, सुनील शर्मा व विष्णु चतुर्वेदी को जिला सचिव, संदीप चतुर्वेदी को जिला संगठन मंत्री, कृष्ण कांत शर्मा को जिला कोषाध्यक्ष तथा रोहित अवस्थी को जिला मीडिया प्रभारी बनाया गया। कार्यकारिणी की घोषणा के बाद सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल-माला पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि नई टीम संगठन को और अधिक मजबूत करेगी तथा समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाएगी। इस अवसर पर समिति के संरक्षक अनिल दीक्षित सहित कई सदस्य एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

3 hrs ago
user_Rohit Awsthi
Rohit Awsthi
Local News Reporter बिधूना, औरैया, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

परशुराम सेवा समिति औरैया की जिला कार्यकारिणी घोषित, गतिविधियों को लेकर की गई चर्चा औरैया। परशुराम सेवा समिति औरैया की एक आवश्यक बैठक का आयोजन यमुना रोड स्थित मून लाइट होटल अवस्थी प्लाजा में किया गया। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने तथा आगामी गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इसी दौरान सर्वसम्मति से जिला कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई। बैठक प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील सम्राट एवं प्रदेश उपाध्यक्ष के.के. चतुर्वेदी के आवाहन पर जिला अध्यक्ष पंकज अवस्थी एडवोकेट की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस दौरान औरैया जिला कमेटी का गठन करते हुए विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। घोषित कार्यकारिणी के अनुसार मोहित शर्मा एडवोकेट को जिला उपाध्यक्ष, अंकित तिवारी को जिला महामंत्री, जितेंद्र शर्मा एडवोकेट को जिला मंत्री, गौरव द्विवेदी को जिला संयुक्त मंत्री, सुनील शर्मा व विष्णु चतुर्वेदी को जिला सचिव, संदीप चतुर्वेदी को जिला संगठन मंत्री, कृष्ण कांत शर्मा को जिला कोषाध्यक्ष तथा रोहित अवस्थी को जिला मीडिया प्रभारी बनाया गया। कार्यकारिणी की घोषणा के बाद सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल-माला पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि नई टीम संगठन को और अधिक मजबूत करेगी तथा समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाएगी। इस अवसर पर समिति के संरक्षक अनिल दीक्षित सहित कई सदस्य एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • विकास खण्ड के प्राथमिक विद्यालय नगला चिंताई में विद्यालय समय पर न खुलने की समस्या को लेकर अभिभावकों में गहरी नाराजगी देखने को मिल रही है। सोमवार सुबह जब 9 बजे बच्चे स्कूल पहुंचे तो विद्यालय का मुख्य गेट बंद मिला, जिससे बच्चों को काफी देर तक बाहर ही इंतजार करना पड़ा। कई बच्चों ने अपने बैग स्कूल के गेट पर टांग दिए और सड़क किनारे खड़े होकर शिक्षिका के आने का इंतजार करते रहे। इस दौरान अभिभावकों में भी आक्रोश देखने को मिला। अभिभावक राजेश कुमार ने बताया कि विद्यालय में तैनात शिक्षिका अक्सर समय पर स्कूल नहीं खोलती हैं। उन्होंने कहा कि कई बार बच्चे निर्धारित समय पर स्कूल पहुंच जाते हैं, लेकिन विद्यालय का गेट बंद रहता है, जिससे बच्चों की पढ़ाई का समय नष्ट हो जाता है। छोटे-छोटे बच्चे धूप और सड़क के किनारे खड़े रहने को मजबूर हो जाते हैं, जिससे उनकी सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी रहती है। अभिभावकों का कहना है कि शिक्षा विभाग द्वारा बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, लेकिन यदि विद्यालय समय पर ही नहीं खुलेंगे तो इन योजनाओं का लाभ बच्चों तक कैसे पहुंचेगा। ग्रामीणों का आरोप है कि इस तरह की लापरवाही से बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है और उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। ग्रामीणों और अभिभावकों ने शिक्षा विभाग से मामले की गंभीरता से जांच कराने और जिम्मेदार शिक्षिका के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे उच्च अधिकारियों से शिकायत करने के साथ ही विरोध प्रदर्शन करने के लिए भी मजबूर होंगे। इस संबंध में जब जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार से सोमवार की दोपहर एक बजे फोन के माध्यम से दो बार संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। यहां सबसे खास बात यह है कि प्राथमिक विद्यालयों में आज से ही परीक्षाएं प्रारंभ है। इसके बावजूद भी विद्यालय समय से ना खोलना एक चिंता का विषय बना हुआ है।
    1
    विकास खण्ड के प्राथमिक विद्यालय नगला चिंताई में विद्यालय समय पर न खुलने की समस्या को लेकर अभिभावकों में गहरी नाराजगी देखने को मिल रही है। सोमवार सुबह जब 9 बजे बच्चे स्कूल पहुंचे तो विद्यालय का मुख्य गेट बंद मिला, जिससे बच्चों को काफी देर तक बाहर ही इंतजार करना पड़ा। कई बच्चों ने अपने बैग स्कूल के गेट पर टांग दिए और सड़क किनारे खड़े होकर शिक्षिका के आने का इंतजार करते रहे। इस दौरान अभिभावकों में भी आक्रोश देखने को मिला।
अभिभावक राजेश कुमार ने बताया कि विद्यालय में तैनात शिक्षिका अक्सर समय पर स्कूल नहीं खोलती हैं। उन्होंने कहा कि कई बार बच्चे निर्धारित समय पर स्कूल पहुंच जाते हैं, लेकिन विद्यालय का गेट बंद रहता है, जिससे बच्चों की पढ़ाई का समय नष्ट हो जाता है। छोटे-छोटे बच्चे धूप और सड़क के किनारे खड़े रहने को मजबूर हो जाते हैं, जिससे उनकी सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी रहती है।
अभिभावकों का कहना है कि शिक्षा विभाग द्वारा बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, लेकिन यदि विद्यालय समय पर ही नहीं खुलेंगे तो इन योजनाओं का लाभ बच्चों तक कैसे पहुंचेगा। ग्रामीणों का आरोप है कि इस तरह की लापरवाही से बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है और उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
ग्रामीणों और अभिभावकों ने शिक्षा विभाग से मामले की गंभीरता से जांच कराने और जिम्मेदार शिक्षिका के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे उच्च अधिकारियों से शिकायत करने के साथ ही विरोध प्रदर्शन करने के लिए भी मजबूर होंगे।
इस संबंध में जब जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार से सोमवार की दोपहर एक बजे फोन के माध्यम से दो बार संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। यहां सबसे खास बात यह है कि प्राथमिक विद्यालयों में आज से ही परीक्षाएं प्रारंभ है। इसके बावजूद भी विद्यालय समय से ना खोलना एक चिंता का विषय बना हुआ है।
    user_Rohit Awsthi
    Rohit Awsthi
    Local News Reporter बिधूना, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    10 min ago
  • इटावा के ताखा तहसील क्षेत्र के छियाहार गांव में पुरानी रंजिश के चलते किसान की खड़ी गेहूं की फसल बर्बाद करने का मामला सामने आया है। किसान *गौरव कुमार पुत्र सुघर सिंह* ने आरोप लगाया कि नामजद व्यक्ति ने उसके खेत (रकबा संख्या 1846) में जानबूझकर पानी भरवा दिया, जिससे लगभग पांच बीघा गेहूं की फसल नष्ट हो गई। किसान के अनुसार 20–25 कुंतल फसल खराब होने से करीब 70 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। मामले की शिकायत राजस्व विभाग और पुलिस से की गई है। सरैया चौकी प्रभारी केशव प्रसाद ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट ओमकार कठेरिया
    1
    इटावा के ताखा तहसील क्षेत्र के छियाहार गांव में पुरानी रंजिश के चलते किसान की खड़ी गेहूं की फसल बर्बाद करने का मामला सामने आया है। किसान *गौरव कुमार पुत्र सुघर सिंह* ने आरोप लगाया कि नामजद व्यक्ति ने उसके खेत (रकबा संख्या 1846) में जानबूझकर पानी भरवा दिया, जिससे लगभग पांच बीघा गेहूं की फसल नष्ट हो गई। किसान के अनुसार 20–25 कुंतल फसल खराब होने से करीब 70 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। मामले की शिकायत राजस्व विभाग और पुलिस से की गई है। सरैया चौकी प्रभारी केशव प्रसाद ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट ओमकार कठेरिया
    user_ओमकार संवाददाता(पत्रकार) इटावा
    ओमकार संवाददाता(पत्रकार) इटावा
    Court reporter तखा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Kanhaiya lal
    1
    Post by Kanhaiya lal
    user_Kanhaiya lal
    Kanhaiya lal
    Doctor भरथना, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -* औरैया- नो एंट्री में घुसे ट्रक ने गाय को मारी टक्कर, गाय गंभीर रूप से हुई घायल। कानपुर रोड पर देव होटल के सामने हुआ हादसा। टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक मौके से वाहन लेकर फरार होने की सूचना। स्थानीय लोगों ने घायल गाय को सड़क से हटाकर किनारे कराया। नो एंट्री के बावजूद शहर में बड़े वाहनों की आवाजाही जारी। ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही के चलते हुआ हादसा, लोगों में आक्रोश।
    3
    *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -*
औरैया- नो एंट्री में घुसे ट्रक ने गाय को मारी टक्कर, गाय गंभीर रूप से हुई घायल।
कानपुर रोड पर देव होटल के सामने हुआ हादसा।
टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक मौके से वाहन लेकर फरार होने की सूचना।
स्थानीय लोगों ने घायल गाय को सड़क से हटाकर किनारे कराया।
नो एंट्री के बावजूद शहर में बड़े वाहनों की आवाजाही जारी।
ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही के चलते हुआ हादसा, लोगों में आक्रोश।
    user_दीपेंद्र सिंह
    दीपेंद्र सिंह
    पत्रकार औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    55 min ago
  • कानपुर देहात के थाना अकबरपुर क्षेत्र के कृपालपुर मेन रोड स्थित कृपालपुर आश्रम में बड़े ही धूमधाम से 16 जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह का कार्यक्रम रखा गया था जिसमें कानपुर देहात के करणी सेना के जिलाध्यक्ष अजय सिंह सेंगर व पत्नी अजितां सिंह सेंगर के नेतृत्व में सामूहिक 16 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ जिसमें मुख्य रूप से बाबा कमलेश का अहम योगदान रहा वही टीम के सभी सदस्यों ने विवाह समारोह पर अपना सहयोग दिया शादी के दौरान आए वर पक्ष व वधु पक्ष के आए अतिथि लोगों के भोजन की अच्छी व्यवस्था रख्खी गई वहीं कन्या दान भी किया गया अजय सिंह द्वारा तथा क्षेत्रीय लोगों का भी अहम सहयोग रहा वहीं कानपुर देहात के करणी सेना के जिलाध्यक्ष ने बताया के हमारे टीम के द्वारा लगातार लगभग 5 वर्ष से सामूहिक विवाह का कार्यक्रम संपन्न हो रहा तथा आगे भी इसी तरह सभी के सहयोग समूहिक विवाह के कार्यक्रम संपन्न होते रहेंगे कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों लोगों की मौजूदगी दर्ज रही वहीं कार्यक्रम के टीम के निम्न सदस्य मौजूद रहे जैसे श्री राजपूत करणी सेना जिला अध्यक्ष ठाकुर अजय सिंह सेगर कानपुर देहात उनकी धर्मपत्नी ठाकुर अंजिता सिंह सेगर सुरेश अवस्थी रूरा राहुल सिंह काशीपुर बाबा कमलेश विनोद तिवारी आदि लोग यह अकबरपुर के पास कृपालपुर गांव के सामने गौरियापुर के महंत बाबा कमलेश सिंह के मार्गदर्शक से यह सभी कार्य संपूर्ण हुए इसकी अहम भूमिका ठाकुर अजय सिंह श्री राजपूत करणी सेना के कर कमलों द्वारा हुआ
    2
    कानपुर देहात के थाना अकबरपुर क्षेत्र के कृपालपुर मेन रोड स्थित कृपालपुर आश्रम में बड़े ही धूमधाम से 16 जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह का कार्यक्रम रखा गया था जिसमें कानपुर देहात के करणी सेना के जिलाध्यक्ष अजय सिंह सेंगर व पत्नी अजितां सिंह सेंगर के नेतृत्व में सामूहिक 16 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ जिसमें मुख्य रूप से बाबा कमलेश का अहम योगदान रहा वही टीम के सभी सदस्यों ने विवाह समारोह पर अपना सहयोग दिया शादी के दौरान आए वर पक्ष व वधु पक्ष के आए अतिथि लोगों के भोजन की अच्छी व्यवस्था रख्खी गई वहीं कन्या दान भी किया गया अजय सिंह द्वारा तथा क्षेत्रीय लोगों का भी अहम सहयोग रहा वहीं कानपुर देहात के करणी सेना के जिलाध्यक्ष ने बताया के हमारे टीम के द्वारा लगातार लगभग 5 वर्ष से सामूहिक विवाह का कार्यक्रम संपन्न हो रहा तथा आगे भी इसी तरह सभी के सहयोग समूहिक विवाह के कार्यक्रम संपन्न होते रहेंगे कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों लोगों की मौजूदगी दर्ज रही वहीं कार्यक्रम के टीम के निम्न सदस्य मौजूद रहे जैसे श्री राजपूत करणी सेना जिला अध्यक्ष ठाकुर अजय सिंह सेगर कानपुर देहात  उनकी धर्मपत्नी ठाकुर अंजिता सिंह सेगर सुरेश अवस्थी रूरा राहुल सिंह काशीपुर बाबा कमलेश विनोद तिवारी आदि लोग यह अकबरपुर के पास कृपालपुर गांव के सामने गौरियापुर के महंत बाबा कमलेश सिंह के मार्गदर्शक से यह सभी कार्य संपूर्ण हुए इसकी अहम भूमिका ठाकुर अजय सिंह श्री राजपूत करणी सेना के कर कमलों द्वारा हुआ
    user_MRU INDIA TV
    MRU INDIA TV
    Social Media Manager औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • औरैया में लगातार तीसरे दिन सड़क पर सांडो के आतंक का नजारा देखने को मिला। शहर में आवारा जानवरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन सड़कों पर आवारा सांडों और अन्य पशुओं की लड़ाई देखने को मिल रही है।
    1
    औरैया में लगातार तीसरे दिन सड़क पर सांडो के आतंक का नजारा देखने को मिला। शहर में आवारा जानवरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन सड़कों पर आवारा सांडों और अन्य पशुओं की लड़ाई देखने को मिल रही है।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • शहर में आवारा जानवरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन सड़कों पर आवारा सांडों और अन्य पशुओं की लड़ाई देखने को मिल रही है, जिससे आम लोगों की सुरक्षा पर भी खतरा मंडरा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें दो आवारा सांड आपस में लड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो यमुना रोड पर स्थित टेलीफोन एक्सचेंज के सामने का है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दो सांड सड़क के बीचोंबीच एक-दूसरे से भिड़ गए हैं। उनकी लड़ाई के कारण सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और राहगीरों को अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागना पड़ा। इस दौरान कई वाहन चालकों को भी रुकना पड़ा, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हो गया। गौरतलब है कि एक सप्ताह के भीतर यह तीसरा वीडियो सामने आया है। जिसमें आवारा सांडों की लड़ाई दिखाई दे रही है। इससे पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं जिनमें लोग घायल होते-होते बचे हैं। विगत दिवस भी दो आवारा जानवरों की लड़ाई के दौरान दो लोग बाल-बाल बच गए थे, जबकि उनकी साइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार प्रशासन से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। वहीं जिलाधिकारी द्वारा नगर पालिका प्रशासन को कई बार निर्देश दिए जा चुके हैं कि आवारा गोवंशों को पकड़कर उन्हें गौआश्रय स्थलों में भेजा जाए। इसके बावजूद नगर पालिका द्वारा इन निर्देशों का सही तरीके से पालन नहीं किया जा रहा है। सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे वायरल हुआ यह वीडियो शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो किसी बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से जल्द ठोस कदम उठाने की मांग की है ताकि सड़कों पर बढ़ते आवारा पशुओं के खतरे से राहत मिल सके।
    1
    शहर में आवारा जानवरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन सड़कों पर आवारा सांडों और अन्य पशुओं की लड़ाई देखने को मिल रही है, जिससे आम लोगों की सुरक्षा पर भी खतरा मंडरा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें दो आवारा सांड आपस में लड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो यमुना रोड पर स्थित टेलीफोन एक्सचेंज के सामने का है।
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दो सांड सड़क के बीचोंबीच एक-दूसरे से भिड़ गए हैं। उनकी लड़ाई के कारण सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और राहगीरों को अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागना पड़ा। इस दौरान कई वाहन चालकों को भी रुकना पड़ा, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हो गया।
गौरतलब है कि एक सप्ताह के भीतर यह तीसरा वीडियो सामने आया है। जिसमें आवारा सांडों की लड़ाई दिखाई दे रही है। इससे पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं जिनमें लोग घायल होते-होते बचे हैं। विगत दिवस भी दो आवारा जानवरों की लड़ाई के दौरान दो लोग बाल-बाल बच गए थे, जबकि उनकी साइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार प्रशासन से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। वहीं जिलाधिकारी द्वारा नगर पालिका प्रशासन को कई बार निर्देश दिए जा चुके हैं कि आवारा गोवंशों को पकड़कर उन्हें गौआश्रय स्थलों में भेजा जाए। इसके बावजूद नगर पालिका द्वारा इन निर्देशों का सही तरीके से पालन नहीं किया जा रहा है। सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे वायरल हुआ यह वीडियो शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो किसी बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से जल्द ठोस कदम उठाने की मांग की है ताकि सड़कों पर बढ़ते आवारा पशुओं के खतरे से राहत मिल सके।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • देश की सुरक्षा से जुड़ी गोपनीय जानकारी पाकिस्तान भेजने के आरोप में कौशाम्बी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए छह आरोपियों में से एक राज का गहरा नाता औरैया जिले से है। राज औरैया के बनारसीदास मोहल्ले का रहने वाला है लेकिन उसके घर पर पिछले एक साल से ताला लटका हुआ है। राज के पिता की मृत्यु लगभग पांच साल पहले हो गई थी। वे नगर पालिका परिषद में संविदा सफाई कर्मी के पद पर तैनात थे। पिता के निधन के बाद उनकी जगह मां को नौकरी मिली थी लेकिन करीब एक साल पहले उनकी भी मृत्यु हो गई। मां की मौत से पहले ही राज औरैया छोड़कर जा चुका था। राज तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर है उसका एक भाई उसके साथ रहता था जबकि दूसरा भाई उरई स्थित अपने ननिहाल में रहता है। ​कौशाम्बी पुलिस ने शनिवार को राज सहित छह संदिग्धों को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि ये सभी आरोपी दिल्ली और मुंबई स्थित महत्वपूर्ण रक्षा क्षेत्रों की तस्वीरें, वीडियो और लोकेशन पाकिस्तान भेज रहे थे। राज पिछले करीब दो साल से मुंबई में रह रहा था और वहीं से इन गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। ​पड़ोसियों ने बताया कि राज के घर की गतिविधियां पहले से ही संदिग्ध रही हैं। कुछ समय पूर्व बिजली निगम के अधिकारियों ने उसके घर पर छापेमारी की थी और बकाया होने या अनियमितता के कारण कनेक्शन काट दिया था। इसके बावजूद घर में दो बल्ब जलते पाए गए थे जिससे पता चला कि वहां 'कटिया' डालकर अवैध रूप से बिजली का उपयोग किया जा रहा था। ​सोमवार को दोपहर 12 बजे पड़ोसियों ने बताया कि राज जब औरैया में रहता था तब भी उसकी गतिविधियां सामान्य नहीं लगती थीं। अब उसकी गिरफ्तारी की खबर सुनकर मोहल्ले में सन्नाटा और चर्चा का माहौल है।
    1
    देश की सुरक्षा से जुड़ी गोपनीय जानकारी पाकिस्तान भेजने के आरोप में कौशाम्बी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए छह आरोपियों में से एक राज का गहरा नाता औरैया जिले से है। राज औरैया के बनारसीदास मोहल्ले का रहने वाला है लेकिन उसके घर पर पिछले एक साल से ताला लटका हुआ है। राज के पिता की मृत्यु लगभग पांच साल पहले हो गई थी। वे नगर पालिका परिषद में संविदा सफाई कर्मी के पद पर तैनात थे। पिता के निधन के बाद उनकी जगह मां को नौकरी मिली थी लेकिन करीब एक साल पहले उनकी भी मृत्यु हो गई। मां की मौत से पहले ही राज औरैया छोड़कर जा चुका था। राज तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर है उसका एक भाई उसके साथ रहता था जबकि दूसरा भाई उरई स्थित अपने ननिहाल में रहता है। ​कौशाम्बी पुलिस ने शनिवार को राज सहित छह संदिग्धों को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि ये सभी आरोपी दिल्ली और मुंबई स्थित महत्वपूर्ण रक्षा क्षेत्रों की तस्वीरें, वीडियो और लोकेशन पाकिस्तान भेज रहे थे। राज पिछले करीब दो साल से मुंबई में रह रहा था और वहीं से इन गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। ​पड़ोसियों ने बताया कि राज के घर की गतिविधियां पहले से ही संदिग्ध रही हैं। कुछ समय पूर्व बिजली निगम के अधिकारियों ने उसके घर पर छापेमारी की थी और बकाया होने या अनियमितता के कारण कनेक्शन काट दिया था। इसके बावजूद घर में दो बल्ब जलते पाए गए थे जिससे पता चला कि वहां 'कटिया' डालकर अवैध रूप से बिजली का उपयोग किया जा रहा था। ​सोमवार को दोपहर 12 बजे पड़ोसियों ने बताया कि राज जब औरैया में रहता था तब भी उसकी गतिविधियां सामान्य नहीं लगती थीं। अब उसकी गिरफ्तारी की खबर सुनकर मोहल्ले में सन्नाटा और चर्चा का माहौल है।
    user_Rohit Awsthi
    Rohit Awsthi
    Local News Reporter बिधूना, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    29 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.