पाकिस्तान को गुप्त सूचनाएं भेजने का आरोपी राज गिरफ्तार, बनारसीदास स्थित घर में एक साल से लटका है ताला, कौशाम्बी पुलिस द्वारा पकड़े गए छह संदिग्धों में शामिल है औरैया का राज देश की सुरक्षा से जुड़ी गोपनीय जानकारी पाकिस्तान भेजने के आरोप में कौशाम्बी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए छह आरोपियों में से एक राज का गहरा नाता औरैया जिले से है। राज औरैया के बनारसीदास मोहल्ले का रहने वाला है लेकिन उसके घर पर पिछले एक साल से ताला लटका हुआ है। राज के पिता की मृत्यु लगभग पांच साल पहले हो गई थी। वे नगर पालिका परिषद में संविदा सफाई कर्मी के पद पर तैनात थे। पिता के निधन के बाद उनकी जगह मां को नौकरी मिली थी लेकिन करीब एक साल पहले उनकी भी मृत्यु हो गई। मां की मौत से पहले ही राज औरैया छोड़कर जा चुका था। राज तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर है उसका एक भाई उसके साथ रहता था जबकि दूसरा भाई उरई स्थित अपने ननिहाल में रहता है। कौशाम्बी पुलिस ने शनिवार को राज सहित छह संदिग्धों को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि ये सभी आरोपी दिल्ली और मुंबई स्थित महत्वपूर्ण रक्षा क्षेत्रों की तस्वीरें, वीडियो और लोकेशन पाकिस्तान भेज रहे थे। राज पिछले करीब दो साल से मुंबई में रह रहा था और वहीं से इन गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। पड़ोसियों ने बताया कि राज के घर की गतिविधियां पहले से ही संदिग्ध रही हैं। कुछ समय पूर्व बिजली निगम के अधिकारियों ने उसके घर पर छापेमारी की थी और बकाया होने या अनियमितता के कारण कनेक्शन काट दिया था। इसके बावजूद घर में दो बल्ब जलते पाए गए थे जिससे पता चला कि वहां 'कटिया' डालकर अवैध रूप से बिजली का उपयोग किया जा रहा था। सोमवार को दोपहर 12 बजे पड़ोसियों ने बताया कि राज जब औरैया में रहता था तब भी उसकी गतिविधियां सामान्य नहीं लगती थीं। अब उसकी गिरफ्तारी की खबर सुनकर मोहल्ले में सन्नाटा और चर्चा का माहौल है।

- विकास खण्ड के प्राथमिक विद्यालय नगला चिंताई में विद्यालय समय पर न खुलने की समस्या को लेकर अभिभावकों में गहरी नाराजगी देखने को मिल रही है। सोमवार सुबह जब 9 बजे बच्चे स्कूल पहुंचे तो विद्यालय का मुख्य गेट बंद मिला, जिससे बच्चों को काफी देर तक बाहर ही इंतजार करना पड़ा। कई बच्चों ने अपने बैग स्कूल के गेट पर टांग दिए और सड़क किनारे खड़े होकर शिक्षिका के आने का इंतजार करते रहे। इस दौरान अभिभावकों में भी आक्रोश देखने को मिला। अभिभावक राजेश कुमार ने बताया कि विद्यालय में तैनात शिक्षिका अक्सर समय पर स्कूल नहीं खोलती हैं। उन्होंने कहा कि कई बार बच्चे निर्धारित समय पर स्कूल पहुंच जाते हैं, लेकिन विद्यालय का गेट बंद रहता है, जिससे बच्चों की पढ़ाई का समय नष्ट हो जाता है। छोटे-छोटे बच्चे धूप और सड़क के किनारे खड़े रहने को मजबूर हो जाते हैं, जिससे उनकी सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी रहती है। अभिभावकों का कहना है कि शिक्षा विभाग द्वारा बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, लेकिन यदि विद्यालय समय पर ही नहीं खुलेंगे तो इन योजनाओं का लाभ बच्चों तक कैसे पहुंचेगा। ग्रामीणों का आरोप है कि इस तरह की लापरवाही से बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है और उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। ग्रामीणों और अभिभावकों ने शिक्षा विभाग से मामले की गंभीरता से जांच कराने और जिम्मेदार शिक्षिका के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे उच्च अधिकारियों से शिकायत करने के साथ ही विरोध प्रदर्शन करने के लिए भी मजबूर होंगे। इस संबंध में जब जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार से सोमवार की दोपहर एक बजे फोन के माध्यम से दो बार संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। यहां सबसे खास बात यह है कि प्राथमिक विद्यालयों में आज से ही परीक्षाएं प्रारंभ है। इसके बावजूद भी विद्यालय समय से ना खोलना एक चिंता का विषय बना हुआ है।1
- इटावा के ताखा तहसील क्षेत्र के छियाहार गांव में पुरानी रंजिश के चलते किसान की खड़ी गेहूं की फसल बर्बाद करने का मामला सामने आया है। किसान *गौरव कुमार पुत्र सुघर सिंह* ने आरोप लगाया कि नामजद व्यक्ति ने उसके खेत (रकबा संख्या 1846) में जानबूझकर पानी भरवा दिया, जिससे लगभग पांच बीघा गेहूं की फसल नष्ट हो गई। किसान के अनुसार 20–25 कुंतल फसल खराब होने से करीब 70 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। मामले की शिकायत राजस्व विभाग और पुलिस से की गई है। सरैया चौकी प्रभारी केशव प्रसाद ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट ओमकार कठेरिया1
- Post by Kanhaiya lal1
- नहर में डूबा युवक दूसरे दिन शाम तक नही मिला SDRF तलाश में जुटी औरैया जिले के थाना बेला क्षेत्र के गांव डमरपुर स्थित रामगंगा नहर की झील के पास रविवार दोपहर करीब दो बजे नहाने के दौरान एक युवक के डूब जाने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तलाश अभियान शुरू किया गया, लेकिन देर शाम तक युवक का कोई पता नहीं चल सका। बताया गया है जनपद कानपुर देहात के थाना कस्बा रसूलाबाद के बंगाली कॉलोनी महेंद्र नगर निवासी विदान बंगाली पुत्र विमल सेन अपने दो दोस्तों विवेक पुत्र विमल सेन और शेखर पुत्र नारायण के साथ रविवार को नहर की झाल के पास घूमने आए थे। बताया गया कि तीनों पहले किनारे बैठकर शराब पार्टी कर रहे थे। इसके बाद तीनों नहर में नहाने के लिए उतर गए। कुछ देर बाद विवेक और शेखर तो सुरक्षित बाहर निकल आए, लेकिन विदान बंगाली नहर से बाहर नहीं निकल सका। इस बीच गांव के ही कुछ अन्य युवक भी वहां पहुंच गए। उनमें से निखिल मंडल ने करीब तीन बजे डायल 112 पर युवक के डूबने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने थाना और चौकी पुलिस को सूचना दी। पहले दिन पुलिस और गोताखोरों ने नहर में तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। सोमवार को दूसरे दिन जालौन उरई से एसडीआरएफ टीम उपनिरीक्षक कुमार सौरभ सिंह के नेतृत्व में 11 सदस्यीय दल के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने स्टीमर की मदद से देर शाम तक खोजबीन की, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिला। थाना प्रभारी गंगादास गौतम ने बताया कि एसडीआरएफ टीम के साथ लगातार तलाश अभियान जारी है।1
- *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -* औरैया- नो एंट्री में घुसे ट्रक ने गाय को मारी टक्कर, गाय गंभीर रूप से हुई घायल। कानपुर रोड पर देव होटल के सामने हुआ हादसा। टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक मौके से वाहन लेकर फरार होने की सूचना। स्थानीय लोगों ने घायल गाय को सड़क से हटाकर किनारे कराया। नो एंट्री के बावजूद शहर में बड़े वाहनों की आवाजाही जारी। ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही के चलते हुआ हादसा, लोगों में आक्रोश।3
- कानपुर देहात के थाना अकबरपुर क्षेत्र के कृपालपुर मेन रोड स्थित कृपालपुर आश्रम में बड़े ही धूमधाम से 16 जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह का कार्यक्रम रखा गया था जिसमें कानपुर देहात के करणी सेना के जिलाध्यक्ष अजय सिंह सेंगर व पत्नी अजितां सिंह सेंगर के नेतृत्व में सामूहिक 16 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ जिसमें मुख्य रूप से बाबा कमलेश का अहम योगदान रहा वही टीम के सभी सदस्यों ने विवाह समारोह पर अपना सहयोग दिया शादी के दौरान आए वर पक्ष व वधु पक्ष के आए अतिथि लोगों के भोजन की अच्छी व्यवस्था रख्खी गई वहीं कन्या दान भी किया गया अजय सिंह द्वारा तथा क्षेत्रीय लोगों का भी अहम सहयोग रहा वहीं कानपुर देहात के करणी सेना के जिलाध्यक्ष ने बताया के हमारे टीम के द्वारा लगातार लगभग 5 वर्ष से सामूहिक विवाह का कार्यक्रम संपन्न हो रहा तथा आगे भी इसी तरह सभी के सहयोग समूहिक विवाह के कार्यक्रम संपन्न होते रहेंगे कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों लोगों की मौजूदगी दर्ज रही वहीं कार्यक्रम के टीम के निम्न सदस्य मौजूद रहे जैसे श्री राजपूत करणी सेना जिला अध्यक्ष ठाकुर अजय सिंह सेगर कानपुर देहात उनकी धर्मपत्नी ठाकुर अंजिता सिंह सेगर सुरेश अवस्थी रूरा राहुल सिंह काशीपुर बाबा कमलेश विनोद तिवारी आदि लोग यह अकबरपुर के पास कृपालपुर गांव के सामने गौरियापुर के महंत बाबा कमलेश सिंह के मार्गदर्शक से यह सभी कार्य संपूर्ण हुए इसकी अहम भूमिका ठाकुर अजय सिंह श्री राजपूत करणी सेना के कर कमलों द्वारा हुआ2
- औरैया में लगातार तीसरे दिन सड़क पर सांडो के आतंक का नजारा देखने को मिला। शहर में आवारा जानवरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन सड़कों पर आवारा सांडों और अन्य पशुओं की लड़ाई देखने को मिल रही है।1
- देश की सुरक्षा से जुड़ी गोपनीय जानकारी पाकिस्तान भेजने के आरोप में कौशाम्बी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए छह आरोपियों में से एक राज का गहरा नाता औरैया जिले से है। राज औरैया के बनारसीदास मोहल्ले का रहने वाला है लेकिन उसके घर पर पिछले एक साल से ताला लटका हुआ है। राज के पिता की मृत्यु लगभग पांच साल पहले हो गई थी। वे नगर पालिका परिषद में संविदा सफाई कर्मी के पद पर तैनात थे। पिता के निधन के बाद उनकी जगह मां को नौकरी मिली थी लेकिन करीब एक साल पहले उनकी भी मृत्यु हो गई। मां की मौत से पहले ही राज औरैया छोड़कर जा चुका था। राज तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर है उसका एक भाई उसके साथ रहता था जबकि दूसरा भाई उरई स्थित अपने ननिहाल में रहता है। कौशाम्बी पुलिस ने शनिवार को राज सहित छह संदिग्धों को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि ये सभी आरोपी दिल्ली और मुंबई स्थित महत्वपूर्ण रक्षा क्षेत्रों की तस्वीरें, वीडियो और लोकेशन पाकिस्तान भेज रहे थे। राज पिछले करीब दो साल से मुंबई में रह रहा था और वहीं से इन गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। पड़ोसियों ने बताया कि राज के घर की गतिविधियां पहले से ही संदिग्ध रही हैं। कुछ समय पूर्व बिजली निगम के अधिकारियों ने उसके घर पर छापेमारी की थी और बकाया होने या अनियमितता के कारण कनेक्शन काट दिया था। इसके बावजूद घर में दो बल्ब जलते पाए गए थे जिससे पता चला कि वहां 'कटिया' डालकर अवैध रूप से बिजली का उपयोग किया जा रहा था। सोमवार को दोपहर 12 बजे पड़ोसियों ने बताया कि राज जब औरैया में रहता था तब भी उसकी गतिविधियां सामान्य नहीं लगती थीं। अब उसकी गिरफ्तारी की खबर सुनकर मोहल्ले में सन्नाटा और चर्चा का माहौल है।1