जशपुर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का जेल भरो आंदोलन सैकड़ों की संख्या में उपस्थिति हुवे जशपुर जिले में आज आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के द्वारा रंजीता स्टेडियम के पास हर सेक्टर से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका भरी संख्या में उपस्थिति हुवे और धरना प्रदर्शन किया। CiTu के वैनर तले उनके द्वारा केंद्रीय सरकार और राज्य सरकार को कोसते हुए निकम्मी सरकार बोला गया और अन्य राज्यों की तुलना में हमारे छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार के द्वारा हमें छला जा रहा हैं और अन्य राज्यों की भांति हमें भी सारी सुविधा मिलनी चाहिए। हम लोगों को विभाग के द्वारा जो मोबाइल प्रदान किया गया हैं वह मोबाइल सही ढंग से कार्य नहीं करता है और हमें ऑनलाइन कार्य करने में बहुत दिक्कतो का सामना करना पड़ता हैं इस कारण ऑनलाइन कार्य बन्द की जाए या हमें अच्छे क्वालिटी का मोबाइल प्रदान की जाए और पूरे वर्ष का रिचार्ज भता भी दिया जाए। ये जेल भरो आंदोलन पूरे भारत में आज के दिन किया जा रहा हैं और सरकार से अपनी मांग को लेकर किया जा रहा हैं। हमारे जशपुर जिले में शासन के द्वारा जेल गेट तक जाने की अनुमति नहीं दी गई इस कारण हम सब रंजीता स्टेडियम के पास शांति तरीके से प्रदर्शन किया गया इस हड़ताल में राज्य उपाध्यक्ष श्रीमती लीलावती चौहान जिला अध्यक्ष श्रीमती मनोरंजनी टोप्पो(सीटू पंजीयन क्रमांक 45) जिला सचिव सरोजनी तिर्की जिला कोषाध्यक्ष मुनि वाई परियोजना अध्यक्ष अनिमा खलखो परियोजना अध्यक्ष विमला प्रधान परियोजना अध्यक्ष सुनीता टोप्पो परियोजना अध्यक्ष स्क्लोस्टिका सहायक सचिव सुशीला टोप्पो एवं सीटू पंजीयन क्रमांक 45 के सैकड़ों कार्यकर्ता व सहायिका उपस्थित रहे।
जशपुर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का जेल भरो आंदोलन सैकड़ों की संख्या में उपस्थिति हुवे जशपुर जिले में आज आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के द्वारा रंजीता स्टेडियम के पास हर सेक्टर से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका भरी संख्या में उपस्थिति हुवे और धरना प्रदर्शन किया। CiTu के वैनर तले उनके द्वारा केंद्रीय सरकार और राज्य सरकार को कोसते हुए निकम्मी सरकार बोला गया और अन्य
राज्यों की तुलना में हमारे छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार के द्वारा हमें छला जा रहा हैं और अन्य राज्यों की भांति हमें भी सारी सुविधा मिलनी चाहिए। हम लोगों को विभाग के द्वारा जो मोबाइल प्रदान किया गया हैं वह मोबाइल सही ढंग से कार्य नहीं करता है और हमें ऑनलाइन कार्य करने में बहुत दिक्कतो का सामना करना पड़ता हैं इस कारण
ऑनलाइन कार्य बन्द की जाए या हमें अच्छे क्वालिटी का मोबाइल प्रदान की जाए और पूरे वर्ष का रिचार्ज भता भी दिया जाए। ये जेल भरो आंदोलन पूरे भारत में आज के दिन किया जा रहा हैं और सरकार से अपनी मांग को लेकर किया जा रहा हैं। हमारे जशपुर जिले में शासन के द्वारा जेल गेट तक जाने की अनुमति नहीं दी गई इस कारण
हम सब रंजीता स्टेडियम के पास शांति तरीके से प्रदर्शन किया गया इस हड़ताल में राज्य उपाध्यक्ष श्रीमती लीलावती चौहान जिला अध्यक्ष श्रीमती मनोरंजनी टोप्पो(सीटू पंजीयन क्रमांक 45) जिला सचिव सरोजनी तिर्की जिला कोषाध्यक्ष मुनि वाई परियोजना अध्यक्ष अनिमा खलखो परियोजना अध्यक्ष विमला प्रधान परियोजना अध्यक्ष सुनीता टोप्पो परियोजना अध्यक्ष स्क्लोस्टिका सहायक सचिव सुशीला टोप्पो एवं सीटू पंजीयन क्रमांक 45 के सैकड़ों कार्यकर्ता व सहायिका उपस्थित रहे।
- पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में राष्ट्रीय एकता जागरूकता का संदेश लेकर स्कूली बच्चों ने निकाली साइक्लोथॉन, बलरामपुर। पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में राष्ट्रीय एकता जागरूकता का संदेश लेकर स्कूली बच्चों ने निकाली साइक्लोथॉन,सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में लगभग 200 विद्यार्थियों ने लिया उत्साहपूर्वक हिस्सा। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक बलरामपुर वैभव बैंकर के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी की उपस्थिति में जिला पुलिस द्वारा साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया। साइक्लोथॉन का आयोजन पुलिस लाइन परेड ग्राउंड बलरामपुर से हाई स्कूल खेल मैदान बलरामपुर तक किया गया। कार्यक्रम में कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर, स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बालक हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम बलरामपुर तथा सरस्वती शिशु मंदिर बलरामपुर के लगभग 200 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। साइक्लोथॉन में शामिल विद्यार्थियों ने एकजुट होकर हर्षोल्लास के साथ साइकिलिंग करते हुए राष्ट्रीय एकता, भाईचारे एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश आमजन तक पहुंचाया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला बलरामपुर-रामानुजगंज विश्व दीपक त्रिपाठी द्वारा हरी झंडी दिखाकर साइक्लोथॉन को रवाना कर किया गया। पुलिस लाइन परेड ग्राउंड से प्रारंभ हुई साइक्लोथॉन निर्धारित मार्ग से होते हुए हाई स्कूल खेल मैदान पहुंचकर संपन्न हुई। साइक्लोथॉन में शामिल विद्यार्थियों ने एकजुट होकर हर्षोल्लास के साथ साइकिलिंग करते हुए राष्ट्रीय एकता, भाईचारे एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश आमजन तक पहुंचाया। विद्यार्थियों ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने तथा समाज में एकता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विश्व दीपक त्रिपाठी, रक्षित निरीक्षक एवं यातायात प्रभारी विमलेश कुमार देवांगन, कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर के प्राचार्य, स्वामी आत्मानंद बालक हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बलरामपुर के प्राचार्य, सरस्वती शिशु मंदिर बलरामपुर के प्राचार्य सहित पुलिस अधिकारी-कर्मचारी एवं विद्यालयीन शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन में राष्ट्रीय एकता, पर्यावरण संरक्षण, स्वस्थ जीवनशैली एवं सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना रहा। साइक्लोथॉन में विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने कार्यक्रम को सफल एवं प्रभावी बनाया।3
- चौबीस घंटे में बाइक चोरी का खुलासा, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार कांकेर। चौकी दुधावा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराध दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की गई बजाज पल्सर 150 मोटरसाइकिल बरामद कर ली। बरामद मोटरसाइकिल की अनुमानित कीमत 45 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस के अनुसार, 8 अगस्त को दुर्गेश कुमार ध्रुव, निवासी छापरपारा बासनवाही, ने चौकी दुधावा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह सुबह करीब 6 बजे अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक CG 19 BP 3748 से ग्राम मुसुरपुटटा खार स्थित खेत देखने गया था। उसने मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़ी की थी। खेत से वापस लौटने पर मोटरसाइकिल वहां नहीं मिली। आसपास तलाश करने के बाद भी पता नहीं चलने पर उसने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मोटरसाइकिल की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों और संभावित ठिकानों पर निगरानी के साथ सूचना तंत्र को सक्रिय किया। इसी दौरान मिली सूचना के आधार पर नंदकुमार ध्रुव (26), निवासी बरदेभाटा, थाना कांकेर को पकड़ा गया। पूछताछ और विवेचना के दौरान आरोपी के कब्जे से चोरी की गई बजाज पल्सर 150 मोटरसाइकिल क्रमांक CG 19 BP 3748 बरामद कर जप्त की गई। आरोपी को 9 अगस्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। कार्रवाई में चौकी प्रभारी दुधावा निरीक्षक मनीष कुमार नेताम, सउनि गंगाराम शोरी, प्रधान आरक्षक गौतम बिसेन तथा आरक्षक प्रेमचंद मरकाम, राजेश्वर सलाम और प्रमोद कोर्राम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की अपील: कांकेर पुलिस ने नागरिकों से संदिग्ध अथवा आपराधिक गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की है। पुलिस के अनुसार सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। सूचना अपराध हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 पर दी जा सकती है।2
- धमतरी में भुगतान को लेकर निगम के सामने ठेकेदारों का धरना, गुणवत्ता जांच के बाद भुगतान का आश्वासन धमतरी। नगर निगम धमतरी एक बार फिर भुगतान को लेकर सवालों के घेरे में है। काम पूरा होने के बावजूद भुगतान नहीं होने का आरोप लगाते हुए ठेकेदार पिंटू अग्रवाल और मितेश जैन निगम कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए हैं। ठेकेदारों का कहना है कि एसबीएम सहित विभिन्न विकास कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरे करने के बाद भी उन्हें महीनों से भुगतान के लिए निगम के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। ठेकेदारों ने बताया कि अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से कई बार गुहार लगाने के बावजूद भुगतान नहीं हुआ, जिससे उन पर आर्थिक दबाव बढ़ रहा है। इधर, महापौर ने निगम का पक्ष रखते हुए कहा कि भुगतान नियमानुसार किया जाता है। संबंधित कार्यों की गुणवत्ता की जांच के बाद ही भुगतान जारी किया जाएगा। फिलहाल ठेकेदारों के धरने से निगम में भुगतान को लेकर विवाद गहरा गया है।3
- ऑपरेशन सिंदूर उद्यान बना भखारा की नई देशभक्ति पहचान और आकर्षण धमतरी। जिले के नगरपा पंचायत भखारा का ऑपरेशन सिंदूर उद्यान इन दिनों क्षेत्रवासियों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। भारतीय सेना के शौर्य और राष्ट्रभक्ति की भावना को समर्पित इस उद्यान में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर इसकी सुंदरता का आनंद ले रहे हैं। सुव्यवस्थित हरियाली, आकर्षक संरचनाएं और देशभक्ति की थीम इसे विशेष पहचान दे रही है। गौरतलब है कि इस उद्यान का लोकार्पण पूर्व में क्षेत्रीय विधायक अजय चंद्राकर द्वारा किया जा चुका है। इसके बाद से यह स्थल स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से आने वाले लोगों के लिए भी पसंदीदा स्थान बन गया है। क्षेत्रवासियों का मानना है कि ऑपरेशन सिंदूर उद्यान न केवल मनोरंजन का केंद्र है, बल्कि युवाओं में राष्ट्रप्रेम और वीर जवानों के सम्मान की भावना भी जागृत कर रहा है।1
- कुरूद के पूर्व विधायक लेखराम साहू ने खेत में मजदूरों के साथ की धान रोपाई, जाना हाल-चाल कुरूद के पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय समन्वयक पिछड़ा वर्ग कांग्रेस, नई दिल्ली श्री लेखराम साहू ने सोमवार को अपने गृह ग्राम सिलौटी पहुंचकर अपने खेत का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खेत में धान की रोपाई कर रहे मजदूर भाइयों एवं बहनों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना और स्वयं भी धान रोपाई में सहयोग किया। इस अवसर पर श्री साहू ने खेत में काम कर रहे मजदूरों के साथ कुछ समय बिताया और खेती-किसानी से जुड़ी उनकी परेशानियों एवं इस वर्ष की रोपाई की स्थिति के बारे में जानकारी ली। मजदूरों ने बताया कि इस बार रोपाई के समय लगातार अधिक बारिश होने के कारण धान की रोपाई में कुछ विलंब हुआ है। हालांकि अब मौसम अनुकूल होने से तेजी से रोपाई का कार्य जारी है और करीब एक सप्ताह के भीतर क्षेत्र में धान की रोपाई लगभग पूरी हो जाने की संभावना है। पूर्व विधायक श्री साहू ने कहा कि किसान और खेतिहर मजदूर ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। खेत में उनके साथ काम करने से न केवल खेती की वास्तविक परिस्थितियों को समझने का अवसर मिलता है, बल्कि मेहनतकश मजदूरों के प्रति सम्मान और आत्मीयता भी मजबूत होती है। उन्होंने सभी किसानों एवं मजदूरों को बेहतर फसल और समृद्धि की शुभकामनाएं दीं।1
- जशपुर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का जेल भरो आंदोलन सैकड़ों की संख्या में उपस्थिति हुवे जशपुर जिले में आज आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के द्वारा रंजीता स्टेडियम के पास हर सेक्टर से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका भरी संख्या में उपस्थिति हुवे और धरना प्रदर्शन किया। CiTu के वैनर तले उनके द्वारा केंद्रीय सरकार और राज्य सरकार को कोसते हुए निकम्मी सरकार बोला गया और अन्य राज्यों की तुलना में हमारे छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार के द्वारा हमें छला जा रहा हैं और अन्य राज्यों की भांति हमें भी सारी सुविधा मिलनी चाहिए। हम लोगों को विभाग के द्वारा जो मोबाइल प्रदान किया गया हैं वह मोबाइल सही ढंग से कार्य नहीं करता है और हमें ऑनलाइन कार्य करने में बहुत दिक्कतो का सामना करना पड़ता हैं इस कारण ऑनलाइन कार्य बन्द की जाए या हमें अच्छे क्वालिटी का मोबाइल प्रदान की जाए और पूरे वर्ष का रिचार्ज भता भी दिया जाए। ये जेल भरो आंदोलन पूरे भारत में आज के दिन किया जा रहा हैं और सरकार से अपनी मांग को लेकर किया जा रहा हैं। हमारे जशपुर जिले में शासन के द्वारा जेल गेट तक जाने की अनुमति नहीं दी गई इस कारण हम सब रंजीता स्टेडियम के पास शांति तरीके से प्रदर्शन किया गया इस हड़ताल में राज्य उपाध्यक्ष श्रीमती लीलावती चौहान जिला अध्यक्ष श्रीमती मनोरंजनी टोप्पो(सीटू पंजीयन क्रमांक 45) जिला सचिव सरोजनी तिर्की जिला कोषाध्यक्ष मुनि वाई परियोजना अध्यक्ष अनिमा खलखो परियोजना अध्यक्ष विमला प्रधान परियोजना अध्यक्ष सुनीता टोप्पो परियोजना अध्यक्ष स्क्लोस्टिका सहायक सचिव सुशीला टोप्पो एवं सीटू पंजीयन क्रमांक 45 के सैकड़ों कार्यकर्ता व सहायिका उपस्थित रहे।4