Shuru
Apke Nagar Ki App…
वार्षिकोत्सव AnnualFunction TheGenesisInternationalSchool
Ishu kesharwani
वार्षिकोत्सव AnnualFunction TheGenesisInternationalSchool
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- याद रखिएगा संकट से ज्यादा खतरनाक संकट का डर है और जब देश में डर फैलने लगे तो लोग मीडिया और सरकार की तरफ देखते हैं लेकिन हमारे देश का मीडिया एजेंडे पर काम कर रहा है1
- Post by Ishu kesharwani1
- Post by चंदन भइया1
- कौशाम्बी। जनपद के चायल ब्लॉक परिसर में गैस सिलेंडर लेने के लिए शुक्रवार को लोगों की लंबी लाइन देखने को मिली। क्षेत्र में गैस की कमी के चलते बड़ी संख्या में उपभोक्ता सुबह से ही ब्लॉक परिसर पहुंच गए और अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। भीड़ अधिक होने के कारण व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन को भी तैनात किया गया। पुलिस की देखरेख में उपभोक्ताओं को क्रमवार गैस सिलेंडर वितरित किया गया, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से गैस सिलेंडर समय से न मिलने के कारण परेशानी बढ़ गई है। ऐसे में सिलेंडर मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग ब्लॉक परिसर पहुंच गए।1
- *खड़ी फसल में दबंगों ने शुरू किया कब्जा, बंटवारे का मुकदमा एसडीएम कोर्ट में विचाराधीन* *कौशांबी संदेश* कोखराज कोखराज थाना क्षेत्र के टिकरा गांव में जमीन को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि उनकी खड़ी गेहूं की फसल के बीच दबंगों द्वारा जबरन कब्जा कर मकान निर्माण कराया जा रहा है, जबकि जमीन के बंटवारे का मामला उपजिलाधिकारी (एसडीएम) सिराथू की अदालत में विचाराधीन है।मिली जानकारी के अनुसार टिकरा गांव निवासी मानिक चन्द्र पुत्र स्वर्गीय सूरज पाल की जमीन पीडब्ल्यूडी रोड के किनारे स्थित है। उक्त भूमि का गाटा संख्या 76 है, जिसका कुल रकबा 1.623 हेक्टेयर बताया जा रहा है। पीड़ित का कहना है कि जमीन के उनके हिस्से में इस समय गेहूं की फसल खड़ी है, लेकिन विपक्षी इंद्रपाल अपने करीब दो दर्जन मजदूरों के साथ वहां जबरन मकान निर्माण करवा रहा है। पीड़ित मानिक चन्द्र ने बताया कि इस मामले में उन्होंने पहले ही लिखित शिकायत संबंधित अधिकारियों को दी थी, लेकिन आरोप है कि लेखपाल और थाना पुलिस की मिलीभगत से निर्माण कार्य लगातार जारी है। उन्होंने बताया कि जमीन के बंटवारे को लेकर उपजिलाधिकारी सिराथू की अदालत में धारा 116 के तहत वाद दायर किया गया है, जिसकी अगली सुनवाई 20 मार्च 2026 को निर्धारित है।पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मामले की सूचना लेखपाल और कोखराज थाना पुलिस को देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई और खड़ी फसल के बीच ही निर्माण कार्य कराया जा रहा है। बताया गया कि इंद्रपाल और उसका पुत्र रमेश अपने समर्थकों के साथ मौके पर निर्माण कार्य करा रहे हैं। इस मामले को लेकर पीड़ित परिवार ने उपजिलाधिकारी सिराथू से शिकायत कर खड़ी गेहूं की फसल को बचाने और जबरन हो रहे निर्माण कार्य को रुकवाने की गुहार लगाई है। परिवार का कहना है कि जब तक जमीन का हिस्सा स्पष्ट रूप से चिन्हित नहीं हो जाता, तब तक निर्माण कार्य पर रोक लगाई जाए। बताया जा रहा है कि उपजिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा है कि यदि खड़ी फसल के बीच जबरन निर्माण कराया जा रहा है तो जांच कर मुकदमा दर्ज करते हुए सख्त कार्रवाई की जाएगी। हालांकि खबर लिखे जाने तक मौके पर कोई भी संबंधित कर्मचारी जांच के लिए नहीं पहुंचा था।1
- Post by Bablu Namdev1
- *विनय कुमार रिपोर्टर हिन्दी दैनिक समाचार पत्र नेजा 8174801662* जनपद कौशाम्बी जिले के थाना कोखराज क्षेत्र अन्तर्गत गांव फकीर बक्श के पुरवा में आज दिनांक 13 03 2026 को सुबह लगभग 09:30 बजे एक बालिका ने घर के अंदर दुपट्टे के सहारे फासी लगा कर आत्महत्या कर लिया , परिवार के लोग जब खेत से सरसों काट कर घर आए और देखा तो परिवार के लोगो कि चीख निकल गई शोर सुन कर मौके पर पहुंचे गांव के लोगो ने मामले कि जानकारी पुलिस को दिया गया सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी चंद्रभूषण मौर्य अपने हमराहियों के साथ और लिखा पढ़ी करने के बाद शव को कब्जे लेकर मर्चुरी हाउस पोस्मार्टम के लिए भेज दिया गया है जानकारी के मुताबिक थाना कोखराज क्षेत्र अन्तर्गत फ़कीरबक्श के पुरवा गांव में आज दिनांक 13 03 2026 को सुबह लगभग 09:30 बजे अचल पुत्री स्व० बच्चा लाल गौतम जिसका उम्र लगभग 16 वर्ष, ने घर के अंदर दुपट्टे के सहारे फांसी लगा कर जाना दे दिया परिजनों के अनुसार बालिका बरीपुर गांव के एक युवक से बात करती थी कुछ दिन तो सब ठीक था पर अचानक बालिका और युवक के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और युवक ने कहा कि अगर मुझसे सच्चा प्यार करती हो तो फांसी लगा कर दिखाओ तो बालिका ने युवक के उकसाने पर ही सच में फासी लगा कर अपनी जान दे दिया घर वालो का कहना है कि जब तक पुलिस युवक के उपर कठोर कार्रवाई नही करेगी तब तक शव का अंतिम संस्कार नही करेंगे2
- Post by चंदन भइया1