Shuru
Apke Nagar Ki App…
मौदहा में स्मार्ट मित्रों को लेकर उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा उपखंड कार्यालय में किया जमकर हंगामा सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने स्थिति संभाली मौदहा में स्मार्ट मीटरों को लेकर उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा, उपखण्ड कार्यालय में जमकर हंगामा। मामूली बकाया पर बिजली काटे जाने से नाराज आधा सैकड़ा से अधिक उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन, अधिकारियों में मची अफरा-तफरी। रीचार्ज के बाद भी बिजली बहाल कराने के लिए लगवाए जा रहे चक्कर, व्यवस्था सुधार की उठी मांग।
ISLAM
मौदहा में स्मार्ट मित्रों को लेकर उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा उपखंड कार्यालय में किया जमकर हंगामा सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने स्थिति संभाली मौदहा में स्मार्ट मीटरों को लेकर उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा, उपखण्ड कार्यालय में जमकर हंगामा। मामूली बकाया पर बिजली काटे जाने से नाराज आधा सैकड़ा से अधिक उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन, अधिकारियों में मची अफरा-तफरी। रीचार्ज के बाद भी बिजली बहाल कराने के लिए लगवाए जा रहे चक्कर, व्यवस्था सुधार की उठी मांग।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मौदहा में स्मार्ट मीटरों को लेकर उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा, उपखण्ड कार्यालय में जमकर हंगामा। मामूली बकाया पर बिजली काटे जाने से नाराज आधा सैकड़ा से अधिक उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन, अधिकारियों में मची अफरा-तफरी। रीचार्ज के बाद भी बिजली बहाल कराने के लिए लगवाए जा रहे चक्कर, व्यवस्था सुधार की उठी मांग।1
- शिक्षक अनिल कुमार सिंह की पुण्यतिथि पर विशाल स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन ।1
- बांदा में स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं की बढ़ती शिकायतों और विरोध प्रदर्शन को गंभीरता से लेते हुए आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में माननीय राज्य मंत्री (जल शक्ति) श्री रामकेश निषाद ने विद्युत विभाग के सभी वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित में बैठक का आयोजन किया बैठक के दौरान उपभोक्ताओं द्वारा स्मार्ट मीटर से संबंधित विभिन्न समस्याओं—जैसे गलत बिलिंग, बिल संशोधन में देरी और तकनीकी दिक्कतों—को विस्तार से उठाया गया। मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कई उपभोक्ता स्मार्ट मीटर को लेकर भ्रम की स्थिति में हैं, जिसे दूर करना बेहद आवश्यक है। इसके लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार अभियान चलाने, जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने और विशेष कैंप लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इन कैंपों के माध्यम से उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर के उपयोग, लाभ और शिकायत निवारण प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी। मंत्री ने यह भी कहा कि विभागीय लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी अधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा। उनका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उपभोक्ताओं को बेहतर और पारदर्शी विद्युत सेवाएं मिलें।इस पहल से उम्मीद की जा रही है कि उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान तेजी से होगा और स्मार्ट मीटर को लेकर फैली भ्रांतियां भी दूर होंगी। बैठक में विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता मुनीश चोपड़ा सहित एसी विद्युत, अधिशासी विद्युत, विद्युत एवं जे ई एवं कर्मचारी आदि उपस्थित रहे1
- *अवैध तमंचे के साथ अभियुक्त गिरफ्तार* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 बाँदा। पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध शस्त्रों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना गिरवां पुलिस द्वारा अवैध तमंचे के साथ भ्रमण कर रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभियुक्त के कब्जे से अवैध तमंचा बरामद हुआ है।देर रात्रि थाना गिरवां पुलिस को गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग के दौरान ग्राम प्रेमपुर में एक व्यक्ति संदिग्ध भ्रमण करता हुए दिखाई दिया जिसे पुलिस द्वारा रोककर पूछताछ करते हुए तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा व तीन जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। जिसके सम्बन्ध में थाना गिरवां पर अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर सम्बन्धित मा0 न्यायालय भेजा गया।गिरफ्तार अभियुक्त छोटेलाल पुत्र बहादुर निवासी प्रेमपुर थाना गिरवां जनपद बांदा का निवासी हैं।1
- हमीरपुर। मुख्यालय के लक्ष्मीबाई तिराहा स्थित कांशीराम कॉलोनी में स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में महिलाएं सड़क पर उतर आईं और प्रदर्शन करते हुए तहसील दिवस पहुंच गईं। महिलाओं ने अधिकारियों के सामने स्मार्ट मीटर लाकर विरोध जताया और कई मीटर पटक दिए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रदर्शनकारी महिलाएं सीधे तहसील दिवस सभागार में पहुंचीं और स्मार्ट मीटर हटाने की मांग करने लगीं। अचानक बड़ी संख्या में महिलाओं के पहुंचने और हंगामे के चलते वहां मौजूद अधिकारियों में हड़कंप मच गया। प्रदर्शन में शामिल रजनी देवी ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद स्थिति और खराब हो गई है। उनका कहना है कि रिचार्ज कराने के बावजूद एक दिन बिजली आती है और दूसरे दिन कट जाती है। गर्मी के मौसम में इससे बच्चों और परिवार को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। एक अन्य महिला सुनीता ने आरोप लगाया कि कॉलोनी में लोगों की सहमति के बिना स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को यह भी समझ नहीं आता कि बिजली कब खत्म हो जाती है और अचानक सप्लाई बंद हो जाती है, जिससे रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है। इस मामले में विद्युत विभाग के एसडीओ ने बताया कि कॉलोनी के अधिकांश कनेक्शन वर्ष 2007-8 के हैं और कई उपभोक्ताओं पर भारी बकाया है। विभाग के अनुसार कई घरों पर तीन से चार लाख रुपये तक का पुराना बिजली बिल बाकी है। जब उपभोक्ता स्मार्ट मीटर में रिचार्ज करते हैं तो करीब 25 प्रतिशत राशि पुराने बकाये में समायोजित हो जाती है, जिससे बैलेंस जल्दी खत्म हो जाता है और बिजली कट जाती है। उन्होंने कहा कि बकाया जमा करने पर ही समस्या का स्थायी समाधान संभव है। तहसील दिवस में मौजूद एसडीएम सदर अभिषेक कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विद्युत विभाग को कॉलोनी में जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक उपभोक्ता का बकाया और भुगतान की स्थिति की जांच कर समस्या का समाधान किया जाएगा, ताकि बिजली आपूर्ति सुचारु रूप से जारी रह सके।1
- 🔥ग्रामीण बोले योजना में सरकार का पैसा हुआ बेकार, धरातल पर योजना फेल 🛑शुद्ध पेयजल की जगह गंदा पानी सप्लाई कर जन जीवन के साथ खिलवाड़ ▶️ कमासिन ब्लाक मुख्यालय की ग्राम पंचायत कमासिन का मामला1
- बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने देश में बढ़ती कथित असामाजिक गतिविधियों और अवैध कब्जों को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।1
- *तहसील अतर्रा में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 बांदा। जिलाधिकारी जे.रीभा की अध्यक्षता में तहसील अतर्रा में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्धता एवं गुणवत्ता से निस्तारण किया जाए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में विद्युत, राजस्व, पुलिस, विकास, आपूर्ति विभाग एवं अन्य विभागों से सम्बन्धित शिकायतें प्राप्त हुई, कुल 97 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से मौके पर 07 शिकायतों का निस्तारण किया गया। अधिकारियों को निर्देश दिये कि अवशेष जन शिकायतों को समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ निस्तारित किया जाए।सम्पूर्ण समाधान दिवस में ग्राम पंचायत बरछा के ग्रामीणों द्वारा साफ-सफाई कराये जाने के प्रार्थना पत्र पर बीडीओ नरैनी को कार्यवाही करने के निर्देश दिये। ग्राम तेरा निवासी ने कटिया मशीन व अवैध कब्जा उसकी भूमि से हटाये जाने का प्रार्थना पत्र दिया, जिस पर जिलाधिकारी ने एसडीएम अतर्रा को कार्यवाही करने के निर्देश दिये। ग्राम तेरा निवासी राममहेश त्रिपाठी ने जमीन की नाप कराये जाने के सबन्ध में प्रार्थना पत्र दिया, जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी अतर्रा को नाप कराये जाने के निर्देश दिये। एक फरियादी द्वारा परिवार रजिस्टर की नकल प्राप्त करने हेतु आवेदन दिया, जिस पर बीडीओ नरैनी को कार्यवाही करने के निर्देश दिये। ग्राम बरेण्डा निवासी रामप्रताप ने उसकी भूमि पर अवैध अतिक्रमण हटाये जाने का आवेदन दिया, जिस पर सम्बन्धित लेखपाल को कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। गेंहू खरीद केन्द्र संचालित किये जाने के सम्बन्ध में किसान यूनियन के द्वारा आवेदन दिया गया, जिस पर जिलाधिकारी ने उप खाद्य विपणन अधिकारी गेंहॅू खरीद केन्द्र संचालित कराने के निर्देश दिये। सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील अतर्रा में पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने पुलिस विभाग से सम्बन्धित शिकायतों को सुनते हुए निस्तारण के निर्देश सम्बन्धित पुलिस अधिकारियों को दिये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी अतर्रा राहुल द्विवेदी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार सहित सम्बन्धित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।1
- हमीरपुर। गत 14 अप्रैल को सुमेरपुर कस्बे की वार्ड संख्या पांच में नीम का प्रतिबंधित वृक्ष काटते समय विद्युत लाइन पर गिरने से पोल क्षतिग्रस्त हो गया था। लेकिन विद्युत लाइन अभी तक विभाग सही नहीं करा रहा है और टूटे हुए पोल में लटकी केबिल से विद्युत आपूर्ति देकर एक और हादसे को न्योता दे रहा है। इससे वार्ड के लोगों में विभाग के प्रति आक्रोश पनप रहा है। वार्ड संख्या पांच के सभासद राजेश कुमार वर्मा, राजेंद्र चौधरी, माहेश्वरीदीन, बाबूलाल, पप्पू पाल, गंगाराम, कल्लू सिंह आदि ने बताया कि गत 14 अप्रैल को नीम का हरा पेड़ काटते समय विद्युत लाइन में गिर गया था। इससे विद्युत पोल टूट गया था और इंसुलेटेड केबिल क्षतिग्रस्त हो गई थी। विभाग ने पोल को बदलने की बजाय केबिल को ठीक करके उसी पोल से लटकती केबिलों से आपूर्ति शुरू कर दी है। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। विद्युत विभाग के अवर अभियंता प्रतिदिन अगले दिन पोल बदलने की बात कहकर पल्ला झाड़ देते हैं। शनिवार को फोन पर बताया कि ठेकेदार सड़क हादसे का शिकार हो गया था। इस वजह से पोल लगाने में देरी हुई है। शनिवार शाम तक उसको बदल दिया जाएगा।1