बलरामपुर में 'आशीर्वाद का दीया' से प्रज्वलित हुए 6.46 लाख दीप, एकता और विकास का बना जनउत्सव बलरामपुर। विश्वकर्मा जयंती एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में भव्य ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस ऐतिहासिक आयोजन में जिले भर के नगरों, कार्यालयों और 476 ग्राम पंचायतों में एक साथ 6 लाख 46 हजार 418 दीये प्रज्वलित किए गए, जिससे पूरा वनांचल क्षेत्र रोशनी से जगमगा उठा। मुख्य आयोजन और मानव श्रृंखला जिला स्तरीय मुख्य समारोह स्वामी आत्मानंद हायर सेकेंडरी स्कूल मैदान में आयोजित हुआ। यहां लगभग 2 हजार स्कूली विद्यार्थियों ने भव्य मानव श्रृंखला बनाकर ‘आशीर्वाद का दीया’ की अनूठी आकृति बनाई। कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने इस आकृति के मुख्य दीप को प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके साथ ही अकेले विद्यालय परिसर में 1 लाख 30 हजार दीप एक साथ जगमगा उठे। विकसित भारत का संकल्प जन-जन का संकल्प: कृषि मंत्री समारोह को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि आज का दिन दोहरा सौभाग्य लेकर आया है—एक ओर सृजन के देवता भगवान विश्वकर्मा की जयंती है, तो दूसरी ओर नए भारत के शिल्पी प्रधानमंत्री का जन्मदिवस। उन्होंने कहा कि इन दीपों ने पूरे जिले को सामाजिक समरसता और एकता के सूत्र में पिरोया है। हर आंगन में जला यह दीया प्रमाण है कि 'विकसित भारत 2047' का विजन अब जन-जन का संकल्प बन चुका है। अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा विकास: कलेक्टर कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने कहा कि जिले के कोने-कोने में जले ये दीप बलरामपुर-रामानुजगंज की प्रगति और एकजुटता के प्रतीक हैं। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचकर बदलाव ला रही हैं। इस दौरान उपस्थित जनसमुदाय ने 'स्वच्छता ही सेवा' और विकसित भारत का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री वैभव बैंकर, डीएफओ श्री आलोक वाजपेयी सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं भारी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
बलरामपुर में 'आशीर्वाद का दीया' से प्रज्वलित हुए 6.46 लाख दीप, एकता और विकास का बना जनउत्सव बलरामपुर। विश्वकर्मा जयंती एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में भव्य ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस ऐतिहासिक आयोजन में जिले भर के नगरों, कार्यालयों और 476 ग्राम पंचायतों में एक साथ 6 लाख 46 हजार 418 दीये प्रज्वलित किए गए, जिससे पूरा वनांचल क्षेत्र रोशनी से जगमगा उठा। मुख्य आयोजन और मानव श्रृंखला जिला स्तरीय मुख्य समारोह स्वामी आत्मानंद हायर सेकेंडरी स्कूल मैदान में आयोजित हुआ। यहां लगभग 2 हजार स्कूली विद्यार्थियों ने भव्य मानव श्रृंखला बनाकर ‘आशीर्वाद का दीया’ की अनूठी आकृति बनाई। कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने इस आकृति के मुख्य दीप को प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके साथ ही अकेले विद्यालय परिसर में 1 लाख 30 हजार दीप एक साथ जगमगा उठे। विकसित भारत का संकल्प जन-जन का संकल्प: कृषि मंत्री समारोह
को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि आज का दिन दोहरा सौभाग्य लेकर आया है—एक ओर सृजन के देवता भगवान विश्वकर्मा की जयंती है, तो दूसरी ओर नए भारत के शिल्पी प्रधानमंत्री का जन्मदिवस। उन्होंने कहा कि इन दीपों ने पूरे जिले को सामाजिक समरसता और एकता के सूत्र में पिरोया है। हर आंगन में जला यह दीया प्रमाण है कि 'विकसित भारत 2047' का विजन अब जन-जन का संकल्प बन चुका है। अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा विकास: कलेक्टर कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने कहा कि जिले के कोने-कोने में जले ये दीप बलरामपुर-रामानुजगंज की प्रगति और एकजुटता के प्रतीक हैं। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचकर बदलाव ला रही हैं। इस दौरान उपस्थित जनसमुदाय ने 'स्वच्छता ही सेवा' और विकसित भारत का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री वैभव बैंकर, डीएफओ श्री आलोक वाजपेयी सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं भारी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
- मोदी सरकार के 12 साल के कामकाज पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, राजेश तिवारी बोले- रोजगार, महंगाई, किसान और युवाओं से किए वादों का सरकार दे हिसाब; पीएससी भर्ती प्रक्रिया पर भी पारदर्शिता की मांग कांकेर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा द्वारा आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों के बीच जिला कांग्रेस कमेटी ने केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल को लेकर सवाल उठाए। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर गुरुवार को जिला मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य राजेश तिवारी ने रोजगार, महंगाई, किसानों, नोटबंदी, जीएसटी और आर्थिक नीतियों सहित विभिन्न मुद्दों पर केंद्र सरकार से जवाब मांगा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष बसंत यादव के नेतृत्व में आयोजित पत्रकार वार्ता में राजेश तिवारी ने कहा कि भाजपा प्रधानमंत्री के जन्मदिन को ‘सेवा संकल्प’ के रूप में मना रही है, जबकि कांग्रेस जनता से किए गए वादों और पिछले 12 वर्षों के कामकाज का हिसाब मांग रही है। उन्होंने कांग्रेस की ओर से प्रधानमंत्री के जन्मदिन को बेरोजगारी, महंगाई, वादाखिलाफी, किसान और नोटबंदी सहित विभिन्न मुद्दों से जोड़कर कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही। रोजगार और महंगाई पर सवाल राजेश तिवारी ने रोजगार के मुद्दे पर केंद्र सरकार से सवाल करते हुए कहा कि युवाओं को रोजगार देने के संबंध में किए गए वादों की स्थिति स्पष्ट की जानी चाहिए। उन्होंने महंगाई, पेट्रोल-डीजल तथा आवश्यक वस्तुओं की कीमतों को लेकर भी सरकार से जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने रोजगार सृजन के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की हैं, लेकिन कांग्रेस इन योजनाओं और सरकार के पुराने वादों के बीच स्थिति पर जवाब चाहती है। केंद्र सरकार की ओर से रोजगार सृजन को लेकर प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना सहित विभिन्न योजनाओं का उल्लेख किया गया है। सरकार के अनुसार पीएम-वीबीआरवाई का उद्देश्य दो वर्षों में 3.5 करोड़ से अधिक रोजगार सृजन को प्रोत्साहित करना है। किसानों के मुद्दे पर भी घेरा कांग्रेस नेता ने किसानों की आय, कृषि लागत और किसानों से जुड़े केंद्र सरकार के वादों को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि पिछले वर्षों में किसानों की आय में कितना बदलाव आया और बढ़ती कृषि लागत से राहत के लिए क्या कदम उठाए गए। इसके अलावा नोटबंदी, जीएसटी, रुपये की स्थिति, स्मार्ट सिटी, स्वच्छ भारत अभियान, गंगा सफाई और केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों को लेकर भी कांग्रेस ने सवाल उठाए। राज्य सरकार के वादों पर भी सवाल पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के चुनावी वादों को लेकर भी कांग्रेस ने सवाल उठाए। सरकारी नौकरियों, रसोई गैस, अनियमित कर्मचारियों के नियमितीकरण, महतारी वंदन, धान भुगतान, बेरोजगारी भत्ता, विद्यार्थियों के लिए परिवहन सुविधा और बिजली बिल से जुड़े मुद्दों पर सरकार से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की गई। पीएससी भर्ती में पारदर्शिता की मांग पत्रकार वार्ता में लोक सेवा आयोग की भर्ती प्रक्रिया का मुद्दा भी उठाया गया। कांग्रेस ने मुख्य परीक्षा के बाद साक्षात्कार के लिए अभ्यर्थियों को बुलाने तथा उत्तर-पुस्तिकाओं के मूल्यांकन को लेकर कथित विसंगतियों का आरोप लगाते हुए पारदर्शिता की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि भर्ती प्रक्रिया में निर्धारित नियमों और अनुपात का पालन सुनिश्चित किया जाए। अभ्यर्थियों की शिकायतों के निराकरण, उत्तर-पुस्तिकाओं से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने, मूल्यांकन के मानदंड स्पष्ट करने और आवश्यक होने पर पुनर्मूल्यांकन की व्यवस्था करने की मांग भी की गई। 12 वर्षों के कामकाज का हिसाब मांग रही कांग्रेस राजेश तिवारी ने कहा कि पत्रकार वार्ता के माध्यम से कांग्रेस ने रोजगार, महंगाई, किसान, अर्थव्यवस्था और युवाओं से जुड़े मुद्दे उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को जनता के सामने अपने वादों और योजनाओं की प्रगति का विवरण रखना चाहिए। जिला कांग्रेस अध्यक्ष बसंत यादव ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आयोजित पत्रकार वार्ता में केंद्र और राज्य सरकार से जुड़े जनहित के मुद्दों को सामने रखा गया है। कांग्रेस इन मुद्दों को जनता के बीच उठाती रहेगी। पत्रकार वार्ता में प्रदेश सचिव जनक नंदन कश्यप, पुरुषोत्तम पाटिल, जनेश चौहान, पवन कौशिक, जिला उपाध्यक्ष राजेश भास्कर, महामंत्री उदय प्रकाश शर्मा ‘बंटी’, गफ्फार मेमन, मृदुला भास्कर, मनोज जैन, ब्लॉक अध्यक्ष यासीन करानी, नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ‘रेनू’, विजय यादव, दीपक शोरी, मुकेश तिवारी, चंद्रलोक ठाकुर, टुकेश्वर साहू, आलोक श्रीवास्तव और बाबा ठाकुर सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- कोंडागांव: केशकाल में विश्वकर्मा जयंती समारोह, विधायक नीलकंठ टेकाम ने की पूजा-अर्चना, लोहार समाज ने सौंपा मांगपत्र केशकाल में भगवान विश्वकर्मा जयंती समारोह का आयोजन विकासखंड स्तरीय लोहार समाज द्वारा आयोजित विश्वकर्मा जयंती समारोह में विधायक नीलकंठ टेकाम शामिल हुए। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना एवं आरती कर समाजजनों को जयंती की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर लोहार समाज ने सामुदायिक भवन, बाउंड्रीवॉल एवं शौचालय निर्माण सहित विभिन्न मांगों को लेकर विधायक को मांगपत्र सौंपा।1
- गुरुर के पावर हाउस में लगी भीषण आग, @ मौके पर पहुंची 2 अग्नि शमन वाहन 220/132 केवी सब स्टेशन के 160 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर मे भीषण आग लग गई। ट्रांसफार्मर से आग और धुए का भारी गुबार दूर से देखा गया,जिससे परिसर मे अफरा तफरी मच गई। आग की वजह से गुरुर, बालोद, धमतरी, कांकेर, चारामा, अर्जुंदा कुरूद, गुंडरदेही सहित आसपास दर्जनो क्षेत्र मे लगभग 4 घंटे से अधिक समय तक बिजली की आपूर्ति बाधित रही। पूरा मामला गुरूर तहसील के ग्राम बोहारडीह मे स्थित 220/132 केवी सब स्टेशन की है। घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन के प्रशासनिक अधिकारी सहित विद्युत विभाग के उच्च स्तर के अधिकारी कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे, साथ ही दो अलग अलग अग्नि शमन वाहन की भी टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया,तत्पश्चात ही व्यवस्था मे सुधार के बाद विद्युत की सप्लाई को सुचारू रूप से शुरू की गई। विद्युत ट्रांसफार्मर मे आखिर आग कैसे लगी है, यह अभी तक स्पष्ट नही हो पाया है।1
- वर्षों का इंतजार खत्म, सालेभाट में शुरू होगा नया धान खरीदी केंद्र विधायक नीलकंठ टेकाम ने किया भूमिपूजन, 10 गांवों के किसानों को मिलेगी बड़ी राहत।1
- छत्तीसगढ़ में आवास योजना के आंकड़ों को लेकर बड़ी बहस भूपेश बनाम विजय1
- सालों बाद फेस टू में चला बुलडोजर रावतपुर की कार्रवाई पर उठे सवाल रायपुर नगर निगम के जॉन क्रमांक 6 के द्वारा किए गए कार्रवाई के ऊपर में कई अहम सवाल खड़े हो रहे हैं की कार्रवाई जो नियमों के तहत हुई है वह तो सही है लेकिन आधी अधूरी क्यों1
- मिशन रक्षक से माड़ क्षेत्र के युवाओं को मिली नई राह, कोयलीबेड़ा में 257 अभ्यर्थियों के निःशुल्क शारीरिक प्रशिक्षण की शुरुआत, पुलिस-बीएसएफ के प्रशिक्षक कराएंगे भर्ती की तैयारी कांकेर। घोर नक्सल प्रभावित सुदूर माड़ क्षेत्र के युवाओं को पुलिस एवं पैरामिलिट्री सेवाओं में भर्ती की तैयारी का अवसर देने के उद्देश्य से कांकेर पुलिस के “मिशन रक्षक” प्रशिक्षण कार्यक्रम का गुरुवार को कोयलीबेड़ा हाई स्कूल मैदान में शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के पहले दिन 257 युवाओं ने प्रशिक्षण में हिस्सा लिया, जिनमें 155 पुरुष और 102 महिला अभ्यर्थी शामिल रहे। प्रशिक्षण पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा (भापुसे) एवं बीएसएफ 40वीं वाहिनी कोयलीबेड़ा के कमांडेंट रणधीर सिंह गिल रहे। अधिकारियों ने युवाओं को नियमित अभ्यास, अनुशासन और मेहनत के साथ भर्ती की तैयारी करने के लिए प्रेरित किया। पुलिस के अनुसार, मिशन रक्षक का उद्देश्य ग्रामीण एवं दूरस्थ अंचलों में रहने वाले युवाओं को भर्ती परीक्षाओं की तैयारी के लिए आवश्यक शारीरिक प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और अभ्यास का बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। प्रशिक्षण के दौरान कांकेर पुलिस के प्रशिक्षित महिला एवं पुरुष जवान तथा बीएसएफ के प्रशिक्षित प्रशिक्षक अभ्यर्थियों को दौड़, सहनशक्ति और विभिन्न शारीरिक दक्षता इवेंट्स का अभ्यास कराएंगे। साथ ही प्रत्येक इवेंट की तकनीक और उससे जुड़ी जरूरी बारीकियों की जानकारी भी दी जाएगी। 358 अभ्यर्थियों ने किया आवेदन मिशन रक्षक के लिए कुल 358 अभ्यर्थियों के आवेदन प्राप्त हुए हैं। शुभारंभ अवसर पर 257 अभ्यर्थियों ने प्रशिक्षण में भाग लिया। अधिकारियों ने युवाओं से कहा कि सफलता के लिए कोई शॉर्टकट नहीं होता। नियमित अभ्यास, अनुशासन, मेहनत और लक्ष्य के प्रति दृढ़ इच्छाशक्ति ही सफलता की मजबूत नींव है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतागढ़ आशीष बंछोर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी अंतागढ़ संतोष कुमार जैन के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोयलीबेड़ा निर्मल जांगड़े के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बीएसएफ 40वीं वाहिनी का भी सहयोग रहा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, शिक्षक, पत्रकार एवं ग्राम के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। पुलिस के मुताबिक भानुप्रतापपुर, आमाबेड़ा और अंतागढ़ में मिशन रक्षक प्रशिक्षण पहले ही शुरू किया जा चुका है। आगामी सप्ताह में कांकेर और पखांजूर में भी प्रशिक्षण प्रारंभ करने की तैयारी है। कांकेर पुलिस का लक्ष्य दूरस्थ क्षेत्रों के प्रतिभावान युवाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण और उचित मार्गदर्शन देकर पुलिस एवं पैरामिलिट्री सेवाओं में अवसर के लिए तैयार करना है।2
- नाबालिग से दुष्कर्म के चार आरोपियों का कोतवाली पुलिस ने निकाली रैली 17 सितंबर शाम साढ़े 7 बजे,सिटी कोतवाली क्षेत्र में 17 वर्षीय नाबालिग के अपहरण व, दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने 5 घंटे के भीतर,चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गुरुवार शाम साढ़े 7 बजे पुलिस ने चारों आरोपियों की रैली भी निकाली। गिरफ्तार आरोपी संतोष कुमार उम्र 24 वर्ष, राहुल मंडावी उम्र 20 वर्ष, गुपेश कुमार दर्रो उम्र 21 वर्ष और, मनीष सेवता उम्र 28 वर्ष सभी ग्राम धोड़दा, थाना कोरर क्षेत्र निवासी हैं। बालिका के बयान के आधार पर दुष्कर्म, मारपीट, धमकी, गाली गलौज व,पॉक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ी गईं। चारों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।1