पुलिस ने मुठभेड़ में घायलावस्था में दबोचा एक शातिर बदमाश आरोपी के कब्जे से अवैध असलाह व मोटरसाइकिल की बरामद सहारनपुर। थाना सरसावा पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान चोरी एवं लूट के मुकदमे में वांछित एक बदमाश को घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध असलाह व चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। मिली जानकारी के मुताबिक थाना सरसावा पुलिस देर रात्रि बोन्सा पुलिया से ग्राम बिड़वी को जाने वाले रास्ते पर संदिग्ध व्यक्तियों/ वाहनों की चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर एक व्यक्ति बिड़वी ग्राम की ओर से आता दिखाई दिया। पुलिस ने जब मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को टार्च दिखाकर रूकने का इशारा किया तो वह वापस बिड़वी की ओर भागने लगा। संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस ने मोटरसाइकिल व्यक्ति का पीछा किया तो वह बोन्सा पुलिया से बिड़वी जाने वाले रास्ते की ओर कच्ची चकरोड़ पर भागने लगा। कुछ दूरी पर जारी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर नीचे गिर पड़ी। तभी बदमाश मोटरसाइकिल सवार बदमाश पुलिस पर फायरिंग करता हुआ जंगल की ओर भागने लगा। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ फायरिंग की जिसमें बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया जिसे पुलिस ने बल प्रयोग कर गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश की पहचान कुलदीप पुत्र मदन निवासी ग्राम छापुर थाना सरसावा के रूप में हुई। पुलिस ने घायल बदमाश के कब्जे से एक तमंचा, एक जिंदा व एक खोखा कारतूस व एक मोटरसाइकिल बरामद कर ली। दबोचा गया बदमाश शातिर किस्म का अपराधी है जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में अलग-अलग धाराओं में लगभग 12 मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी का चालान काटकर जेल भेज दिया। वीडियो: सीओ नकुड़ ने दी जानकारी
पुलिस ने मुठभेड़ में घायलावस्था में दबोचा एक शातिर बदमाश आरोपी के कब्जे से अवैध असलाह व मोटरसाइकिल की बरामद सहारनपुर। थाना सरसावा पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान चोरी एवं लूट के मुकदमे में वांछित एक बदमाश को घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध असलाह व चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। मिली जानकारी के मुताबिक थाना सरसावा पुलिस देर रात्रि बोन्सा पुलिया से ग्राम बिड़वी को जाने वाले रास्ते पर संदिग्ध व्यक्तियों/ वाहनों की चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर एक व्यक्ति बिड़वी ग्राम की ओर से आता दिखाई दिया। पुलिस ने जब मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को टार्च दिखाकर रूकने का इशारा किया तो वह वापस बिड़वी की ओर भागने लगा। संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस ने मोटरसाइकिल व्यक्ति का पीछा किया तो वह बोन्सा पुलिया
से बिड़वी जाने वाले रास्ते की ओर कच्ची चकरोड़ पर भागने लगा। कुछ दूरी पर जारी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर नीचे गिर पड़ी। तभी बदमाश मोटरसाइकिल सवार बदमाश पुलिस पर फायरिंग करता हुआ जंगल की ओर भागने लगा। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ फायरिंग की जिसमें बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया जिसे पुलिस ने बल प्रयोग कर गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश की पहचान कुलदीप पुत्र मदन निवासी ग्राम छापुर थाना सरसावा के रूप में हुई। पुलिस ने घायल बदमाश के कब्जे से एक तमंचा, एक जिंदा व एक खोखा कारतूस व एक मोटरसाइकिल बरामद कर ली। दबोचा गया बदमाश शातिर किस्म का अपराधी है जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में अलग-अलग धाराओं में लगभग 12 मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी का चालान काटकर जेल भेज दिया। वीडियो: सीओ नकुड़ ने दी जानकारी
- सरसावा (सहारनपुर)। थाना पुलिस ने डीआईजी अभिषेक सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन सवेरा-2.0 अभियान के तहत नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 10 कुन्तल 22 किलोग्राम डोडा पोस्ट बरामद किया। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है। एसपी ग्रामीण मयंक पाठक ने बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर अभियान के अंतर्गत जनपद में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि 21 अप्रैल 2026 को थाना सरसावा क्षेत्र में एक खेत में बने कमरे से पहले ही 4 कुन्तल 20 किलोग्राम डोडा पोस्ट बरामद हुआ था, जिसके संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी कड़ी में 23 अप्रैल को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने नकुड़ रोड स्थित एक बंद भट्टे के पास से हरवीर पुत्र धीरज सिंह, निवासी ग्राम शेखपुरा को गिरफ्तार किया। उसके पास से 6 कुन्तल 02 किलोग्राम डोडा पोस्ट बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह अपने पुत्र और अन्य साथियों के साथ मिलकर डोडा पोस्ट की खरीद-फरोख्त करता था। गांव में किराये पर ली गई जमीन पर बने कमरे में नशीला पदार्थ छिपाकर रखा जाता था और अलग-अलग स्थानों पर भी स्टॉक रखा जाता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सरसावा में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया है। साथ ही इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य नेटवर्क (फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक) की जांच भी की जा रही है। वीडियो: एसपी देहात मयंक पाठक जानकारी देते हुए1
- ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने सैन्य ताकत में लगाए चार चांद!1
- Post by Vaseem Malik1
- जानकारी के मुताबिक, यमुनानगर के जगाधरी स्थित मुखर्जी पार्क की रहने वाली 28 वर्षीय नैना की शादी वर्ष 2018 में अंबाला के नारायणगढ़ क्षेत्र के गांव कुराली निवासी गौरव के साथ हुई थी। बुधवार को नैना का शव उसके ससुराल के कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक ससुराल पक्ष के सभी सदस्य घर से फरार बताए जा रहे थे। इस घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है। वीरवार को परिजन शव को यमुनानगर लेकर आए, जहां अंतिम संस्कार किया गया। वीओ : मृतका के पिता रोहित सैनी, जो बर्तन बनाने की फैक्ट्री चलाते हैं, ने आरोप लगाया कि शादी के कुछ समय बाद से ही उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। कई बार समझौता कराने की कोशिश भी की गई, लेकिन ससुराल पक्ष का रवैया नहीं बदला। वहीं, नारायणगढ़ थाना प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला ससुराल में प्रताड़ना से परेशान थी, जिसके चलते उसने आत्महत्या की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और ससुराल पक्ष के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चूंकि केस नारायणगढ़ थाने में दर्ज है, इसलिए आगे की जांच वहीं की पुलिस कर रही है2
- Post by Jagadhri Breaking News1
- गुरुग्राम में हरियाणा पत्रकार संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री श्री राजेश नागर जी ने मेवात के दिवंगत पत्रकार स्वर्गीय कौशल किशोर सिंगला जी की धर्मपत्नी श्रीमती सीमा सिंगला को ₹5,00,000 की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया। इस दौरान मंत्री जी ने पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए कैशलैस योजना लागू करवाने हेतु पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में संघ के प्रदेश अध्यक्ष के.बी. पंडित जी ने बताया कि हरियाणा पत्रकार संघ अब तक दिवंगत एवं असाध्य रोग से पीड़ित पत्रकार परिवारों को ₹2.40 करोड़ की सहायता प्रदान कर चुका है। साथ ही, वृद्ध पत्रकारों के लिए ₹15,000 मासिक पेंशन और ₹5 लाख तक की कैशलैस चिकित्सा बीमा योजना के प्रयास भी जारी हैं। स्वामी धर्मदेव जी ने दिवंगत पत्रकार की दोनों बेटियों को ₹1-1 लाख की सहायता दी, वहीं मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर मुकेश वशिष्ठ जी ने राज्य सरकार से ₹2.50 लाख दिलवाने का भरोसा देते हुए अपनी ओर से ₹50-50 हजार देने की घोषणा की। इस अवसर पर अनिल आर्य, धर्मपाल आर्य, नरेश गर्ग, मनु मैहता सहित अनेक पत्रकार साथी उपस्थित रहे। 🙏 समाज के प्रति पत्रकारों की सेवाओं को नमन1
- राधा कृष्ण2
- सहारनपुर। थाना सरसावा पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान चोरी एवं लूट के मुकदमे में वांछित एक बदमाश को घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध असलाह व चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। मिली जानकारी के मुताबिक थाना सरसावा पुलिस देर रात्रि बोन्सा पुलिया से ग्राम बिड़वी को जाने वाले रास्ते पर संदिग्ध व्यक्तियों/ वाहनों की चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर एक व्यक्ति बिड़वी ग्राम की ओर से आता दिखाई दिया। पुलिस ने जब मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को टार्च दिखाकर रूकने का इशारा किया तो वह वापस बिड़वी की ओर भागने लगा। संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस ने मोटरसाइकिल व्यक्ति का पीछा किया तो वह बोन्सा पुलिया से बिड़वी जाने वाले रास्ते की ओर कच्ची चकरोड़ पर भागने लगा। कुछ दूरी पर जारी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर नीचे गिर पड़ी। तभी बदमाश मोटरसाइकिल सवार बदमाश पुलिस पर फायरिंग करता हुआ जंगल की ओर भागने लगा। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ फायरिंग की जिसमें बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया जिसे पुलिस ने बल प्रयोग कर गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश की पहचान कुलदीप पुत्र मदन निवासी ग्राम छापुर थाना सरसावा के रूप में हुई। पुलिस ने घायल बदमाश के कब्जे से एक तमंचा, एक जिंदा व एक खोखा कारतूस व एक मोटरसाइकिल बरामद कर ली। दबोचा गया बदमाश शातिर किस्म का अपराधी है जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में अलग-अलग धाराओं में लगभग 12 मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी का चालान काटकर जेल भेज दिया। वीडियो: सीओ नकुड़ ने दी जानकारी2