Shuru
Apke Nagar Ki App…
ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने सैन्य ताकत में लगाए चार चांद!
Sunita Jain
ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने सैन्य ताकत में लगाए चार चांद!
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने सैन्य ताकत में लगाए चार चांद!1
- Post by Vaseem Malik1
- सहारनपुर। जनपद के नकुड़ में भारत की जनगणना 2027 के लिए प्रगणकों, पर्यवेक्षकों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें घर घर जाकर मकान सूचीकरण, मकानों की गणना एवं जनगणना करने के लिए विस्तार से समझाया गया, इसी के साथ डेमो जनगणना भी कराई गई । स्थानीय किशोरी लाल गांधी मैमोरियल इंटर कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय सुपरवाइजर एवं प्रगणकों को प्रशिक्षण देते हुए फील्ड ट्रेनर्स नाथी राम व मुकेश कुमार कुशवाह ने बताया की भारत की जनगणना 2027 पूर्णतया डिजिटल होनी है, जिसमें सभी पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों को अपनी जिम्मेदारी का पूर्ण रूप से निर्वहन किया जाना है। इस अवसर पर जनगणना इंचार्ज अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने कहा की इस बार की जनगणना डिजिटल होने के साथ साथ स्व गणना का भी विकल्प है। उन्होंने कहा की इस कार्य का सभी कर्तव्य निष्ठा के साथ कार्य करें । जनगणना लिपिक आशीष कुमार शर्मा ने बताया की प्रशिक्षण दो चरणों में दिया जाना है। दूसरा चरण 27 अप्रैल से 29अप्रैल तक चलेगा । प्रशिक्षण में सहेन्दर पाल, राजेश जैन, अनूप कुमार, संगीता रानी, विनोद कुमार, संजय कुमार, संदीप, योगिता बाला, रश्मि, जयबीर समेत 30 सुपरवाइजरों एवं प्रगणकों को प्रशिक्षित किया गया। वीडियो:- प्रशिक्षण देते जनगणना इंचार्ज अधिकारी4
- गुरुग्राम में हरियाणा पत्रकार संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री श्री राजेश नागर जी ने मेवात के दिवंगत पत्रकार स्वर्गीय कौशल किशोर सिंगला जी की धर्मपत्नी श्रीमती सीमा सिंगला को ₹5,00,000 की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया। इस दौरान मंत्री जी ने पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए कैशलैस योजना लागू करवाने हेतु पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में संघ के प्रदेश अध्यक्ष के.बी. पंडित जी ने बताया कि हरियाणा पत्रकार संघ अब तक दिवंगत एवं असाध्य रोग से पीड़ित पत्रकार परिवारों को ₹2.40 करोड़ की सहायता प्रदान कर चुका है। साथ ही, वृद्ध पत्रकारों के लिए ₹15,000 मासिक पेंशन और ₹5 लाख तक की कैशलैस चिकित्सा बीमा योजना के प्रयास भी जारी हैं। स्वामी धर्मदेव जी ने दिवंगत पत्रकार की दोनों बेटियों को ₹1-1 लाख की सहायता दी, वहीं मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर मुकेश वशिष्ठ जी ने राज्य सरकार से ₹2.50 लाख दिलवाने का भरोसा देते हुए अपनी ओर से ₹50-50 हजार देने की घोषणा की। इस अवसर पर अनिल आर्य, धर्मपाल आर्य, नरेश गर्ग, मनु मैहता सहित अनेक पत्रकार साथी उपस्थित रहे। 🙏 समाज के प्रति पत्रकारों की सेवाओं को नमन1
- राधा कृष्ण2
- थाना सिविल लाइन क्षेत्र में एक ऑक्सीजन गैस एजेंसी में रखे ऑक्सीजन सिलेंडर में विस्फोट से हड़कंप मच गया। धमाके की आवाज से लोग दहशत में आ गए। सूचना पर पुलिस व फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। एक व्यक्ति को हल्की चोट आई है और गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि एजेंसी को नुकसान पहुंचा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा की जानकारी के अनुसार प्रारंभिक जांच में तकनीकी खराबी या गैस लीकेज कारण माना जा रहा है, मामले की जांच जारी है। संवाददाता: शफीक राजपूत1
- मुज़फ्फरनगर जनपद के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित प्रकाश चौक के पास स्थित कुमार गैसेस में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब ऑक्सीजन सिलेंडर में अचानक जोरदार विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना तेज था कि आसपास के इलाके में दहशत फैल गई और लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाके के साथ ही आग की लपटें उठीं और दुकान में रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और हालात पर काबू पाया। राहत एवं बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सिलेंडर में गैस लीकेज या तकनीकी खामी के चलते यह हादसा हुआ माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। अधिकारियों ने आसपास के क्षेत्र को खाली कराकर सुरक्षा के इंतज़ाम किए हैं।2
- नेपाल के गृहमंत्री सुदन गुरुंग ने अचानक क्यों दे दिया इस्तीफा? जानें खुद क्या बताई वजह नेपाल की नई-नवेली बालेन शाह सरकार के गृहमंत्री सुदन गुरुंग 1 महीना भी पूरा नहीं कर पाए और उन्होंने आज (बुधवार को) अपने पद से इस्तीफा दे दिया। सुदन गुरुंग ने नैतिक जिम्मेदारी और अपनी संपत्तियों को लेकर उठाए जा रहे सवालों की निष्पक्ष जांच की जरूरत का हवाला दिया और पद से त्यागपत्र दे दिया। अपने इस्तीफे का ऐलान करते हुए एक फेसबुक पोस्ट में, सुदन गुरुंग ने कहा कि उन्होंने सार्वजनिक आलोचना गंभीरता से ली और पब्लिक लाइफ में नैतिक मानकों को बनाए रखने के लिए पद छोड़ने का ऑप्शन चुना। गृहमंत्री ने गंभीरता से ली जनता की आलोचना सुदन गुरुंग ने बताया, 'मैं, सुदन गुरुंग, चैत्र 13, 2082 यानी 26 मार्च, 2026 से गृहमंत्री के रूप में अपने कर्तव्यों का पूरी ईमानदारी से निर्वहन कर रहा हूं। हाल ही में, मैंने अपने शेयरों और उनसे जुड़े मामलों के बारे में नागरिकों की ओर से उठाए गए सवालों, टिप्पणियों और सार्वजनिक चिंताओं को बहुत गंभीरता से लिया है।' नैतिकता किसी भी पद से ज्यादा अहम- गुरुंग ईमानदारी के महत्व पर जोर देते हुए सुदन गुरुंग ने कहा कि पद संभालने से पहले जनता का भरोसा सर्वोपरि होना चाहिए। उन्होंने कहा, 'मेरे लिए नैतिकता किसी भी पद से ज्यादा अहम है, और पब्लिक के विश्वास से बढ़कर कोई ताकत नहीं है। आज का Gen Z आंदोलन, जो सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही की डिमांड करता है, यही मैसेज देता है: सार्वजनिक जीवन स्वच्छ होना चाहिए और लीडरशिप जवाबदेह होनी चाहिए।'1