logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सीएसआर निधि से जिला अस्पताल को मिली दो नई डायलिसिस मशीनें सांसद श्री नागर के प्रयासों से जिला अस्पताल में डायलिसिस मशीनों की संख्या बढ़कर हुई आठ राजगढ़ जिले के किडनी रोग से पीड़ित मरीजों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। जिला चिकित्सालय राजगढ़ को दो नई डायलिसिस मशीनों की सौगात मिली है। सांसद श्री रोडमल नागर के प्रयासों से सीएसआर निधि के माध्यम से प्राप्त इन मशीनों के स्थापित होने के बाद अब जिला अस्पताल में डायलिसिस मशीनों की कुल संख्या बढ़कर आठ हो गई है। इससे किडनी संबंधी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को समय पर उपचार की बेहतर सुविधा मिल सकेगी। प्राप्त जानकारी अनुसार जिला अस्पताल में पहले से छह डायलिसिस मशीनों के माध्यम से मरीजों का उपचार किया जा रहा था। मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने के कारण कई बार लोगों को डायलिसिस के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता था। कई मरीजों को मजबूरी में निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ता था, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी पड़ता था। अब दो नई मशीनों के शुरू होने से मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी और अधिक संख्या में मरीजों का उपचार संभव हो सकेगा। डायलिसिस मशीनों की संख्या बढ़ने से अस्पताल के डायलिसिस यूनिट की क्षमता में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी। पहले सीमित मशीनों के कारण एक दिन में कम मरीजों का ही डायलिसिस हो पाता था, लेकिन अब अधिक मरीजों को यह सुविधा मिल सकेगी। इससे मरीजों को लंबे समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा और उन्हें समय पर उपचार उपलब्ध हो सकेगा। उल्लेखनीय है कि किडनी के कई मरीजों को सप्ताह में दो से तीन बार डायलिसिस कराना पड़ता है। ऐसे मरीजों के लिए यह सुविधा अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। जिला अस्पताल में सुविधाओं के विस्तार से विशेष रूप से गरीब और जरूरतमंद मरीजों को आर्थिक तथा मानसिक रूप से बड़ी राहत मिलेगी। जिला अस्पताल को दो नई डायलिसिस मशीनों की सौगात मिलने से जिले के मरीजों को न केवल बेहतर और समय पर उपचार मिल सकेगा, बल्कि उन्हें निजी अस्पतालों के अतिरिक्त खर्च से भी राहत मिलेगी।

2 hrs ago
user_Raja Yadav
Raja Yadav
पचोर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago
2ad34968-8b7d-4198-b72f-e6ec663d713a

सीएसआर निधि से जिला अस्पताल को मिली दो नई डायलिसिस मशीनें सांसद श्री नागर के प्रयासों से जिला अस्पताल में डायलिसिस मशीनों की संख्या बढ़कर हुई आठ राजगढ़ जिले के किडनी रोग से पीड़ित मरीजों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। जिला चिकित्सालय राजगढ़ को दो नई डायलिसिस मशीनों की सौगात मिली है। सांसद श्री रोडमल नागर के प्रयासों से सीएसआर निधि के माध्यम से प्राप्त इन मशीनों के स्थापित होने के बाद अब जिला अस्पताल में डायलिसिस मशीनों की कुल संख्या बढ़कर आठ हो गई है। इससे किडनी संबंधी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को समय पर उपचार की बेहतर सुविधा मिल सकेगी। प्राप्त जानकारी अनुसार जिला अस्पताल में पहले से छह डायलिसिस मशीनों के माध्यम से मरीजों का उपचार किया जा रहा था। मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने के कारण कई बार लोगों को डायलिसिस के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता था। कई मरीजों को मजबूरी में निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ता था, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी पड़ता था। अब दो नई मशीनों के शुरू होने से मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी और अधिक संख्या में मरीजों का उपचार संभव हो सकेगा। डायलिसिस मशीनों की संख्या बढ़ने से अस्पताल के डायलिसिस यूनिट की क्षमता में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी। पहले सीमित मशीनों के कारण एक दिन में कम मरीजों का ही डायलिसिस हो पाता था, लेकिन अब अधिक मरीजों को यह सुविधा मिल सकेगी। इससे मरीजों को लंबे समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा और उन्हें समय पर उपचार उपलब्ध हो सकेगा। उल्लेखनीय है कि किडनी के कई मरीजों को सप्ताह में दो से तीन बार डायलिसिस कराना पड़ता है। ऐसे मरीजों के लिए यह सुविधा अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। जिला अस्पताल में सुविधाओं के विस्तार से विशेष रूप से गरीब और जरूरतमंद मरीजों को आर्थिक तथा मानसिक रूप से बड़ी राहत मिलेगी। जिला अस्पताल को दो नई डायलिसिस मशीनों की सौगात मिलने से जिले के मरीजों को न केवल बेहतर और समय पर उपचार मिल सकेगा, बल्कि उन्हें निजी अस्पतालों के अतिरिक्त खर्च से भी राहत मिलेगी।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • पचोर। दिल्ली के उत्तम नगर (विकास नगर) में होली के दिन हुई तरुण खटीक की हत्या के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। सोमवार को पचोर में प्रशासनिक सुधार एवं लोक अधिकार परिषद के नेतृत्व में स्थानीय लोग तथा खटीक समाज द्वारा तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन भारत के राष्ट्रपति को संबोधित है। परिषद के राज्य चेयरमैन हरीश कुमार मुंडेरिया ने ज्ञापन के माध्यम से पांच सूत्रीय मांगें रखी हैं। उन्होंने बताया कि जिस तरह से भीड़ ने एक युवक को पीट-पीटकर मार डाला, वह कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल है। ज्ञापन में मुख्य रूप से फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई, पीड़ित परिवार को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा, सरकारी नौकरी और आरोपियों पर SC/ST एक्ट के तहत कठोरतम कार्रवाई की मांग की गई है। ज्ञापन सौंपते समय खटीक समाज पचोर और परिषद के सदस्यों ने एक स्वर में न्याय की गुहार लगाई। प्रशासन को सौंपे गए इस पत्र में चेतावनी दी गई है कि समाज में असुरक्षा की भावना को खत्म करने के लिए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई अनिवार्य है।
    1
    पचोर। दिल्ली के उत्तम नगर (विकास नगर) में होली के दिन हुई तरुण खटीक की हत्या के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। सोमवार को पचोर में प्रशासनिक सुधार एवं लोक अधिकार परिषद के नेतृत्व में स्थानीय लोग तथा खटीक समाज द्वारा तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन भारत के राष्ट्रपति  को संबोधित है।
परिषद के राज्य चेयरमैन हरीश कुमार मुंडेरिया ने ज्ञापन के माध्यम से पांच सूत्रीय मांगें रखी हैं। उन्होंने बताया कि जिस तरह से भीड़ ने एक युवक को पीट-पीटकर मार डाला, वह कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल है। ज्ञापन में मुख्य रूप से फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई, पीड़ित परिवार को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा, सरकारी नौकरी और आरोपियों पर SC/ST एक्ट के तहत कठोरतम कार्रवाई की मांग की गई है।
ज्ञापन सौंपते समय खटीक समाज पचोर और परिषद के सदस्यों ने एक स्वर में न्याय की गुहार लगाई। प्रशासन को सौंपे गए इस पत्र में चेतावनी दी गई है कि समाज में असुरक्षा की भावना को खत्म करने के लिए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई अनिवार्य है।
    user_Raja Yadav
    Raja Yadav
    पचोर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • कालापीपल के नांदनी में वाहन हटाने के विवाद पर बवाल, दो युवकों की पिटाई के बाद ग्रामीणों ने किया चक्काजाम कालापीपल क्षेत्र के नांदनी गांव में वाहन हटाने को लेकर हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार करीब 20 लोगों ने मिलकर दो युवकों के साथ मारपीट कर दी। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया। बताया जा रहा है कि वाहन हटाने की बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। मारपीट में दो युवक घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क पर चक्काजाम कर दिया। चक्काजाम के कारण कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाइश देकर जाम खुलवाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
    1
    कालापीपल के नांदनी में वाहन हटाने के विवाद पर बवाल, दो युवकों की पिटाई के बाद ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
कालापीपल क्षेत्र के नांदनी गांव में वाहन हटाने को लेकर हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार करीब 20 लोगों ने मिलकर दो युवकों के साथ मारपीट कर दी। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया।
बताया जा रहा है कि वाहन हटाने की बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। मारपीट में दो युवक घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क पर चक्काजाम कर दिया।
चक्काजाम के कारण कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाइश देकर जाम खुलवाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
    user_सत्य एक्सप्रेस न्यूज
    सत्य एक्सप्रेस न्यूज
    पत्रकार Shujalpur, Shajapur•
    15 hrs ago
  • शीतला माता मंदिर में लगी महिलाओं की भीड़:शीतला सप्तमी पर पूजा-अर्चना कर लगाया बासी भोजन का भोग, परिवार के लिए की सुख समृद्धि की कामना। छापीहेड़ा नगर में मंगलवार को शीतला माता मंदिर में महिलाओं की सुबह से भारी भीड़ देखने को मिली। जहां महिलाओं ने विधि विधान से पूजा अर्चना की। खेड़ापति स्थित शीतला माता मंदिर में सोमवार देर रात से ही महिलाएं पूजन के लिए आना शुरू हो गई, सुबह होते-होते महिलाओं की कतार पूजन करने के लिए लगने लगी। महिलाएं पूजन करने के लिए कतार में खड़े होकर पूजन करने के लिए इंतजार करती दिखी। पूजा अर्चना का दोर आज मंगलवार की दोपहर 12:30 बजे तक जारी रहा ।वहीं मन्दिर में महिलाओं ने शीतला माता को ठंडे बासी का भोग लगाया और परिवार के अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की ।
    8
    शीतला माता मंदिर में लगी महिलाओं की भीड़:शीतला सप्तमी पर पूजा-अर्चना कर लगाया बासी भोजन का भोग, परिवार के लिए की सुख समृद्धि की कामना।
छापीहेड़ा नगर में मंगलवार को शीतला माता मंदिर में महिलाओं की सुबह से भारी भीड़ देखने को मिली। जहां महिलाओं ने विधि विधान से पूजा अर्चना की। खेड़ापति स्थित शीतला माता मंदिर में सोमवार देर रात से ही महिलाएं पूजन के लिए आना शुरू हो गई, सुबह होते-होते महिलाओं की कतार पूजन करने के लिए लगने लगी।
महिलाएं पूजन करने के लिए कतार में खड़े होकर पूजन करने के लिए इंतजार करती दिखी। पूजा अर्चना का दोर  आज मंगलवार की दोपहर 12:30 बजे तक जारी रहा ।वहीं मन्दिर में महिलाओं ने शीतला माता को ठंडे बासी का भोग लगाया और परिवार के अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की ।
    user_Rambabu Chouhan
    Rambabu Chouhan
    पत्रकार खिलचीपुर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • एमपी में सबसे गर्म ग्वालियर-चंबल... टेम्परेचर 6°सी ज्यादाः भोपाल, इंदौर-उज्जैन में भी गर्मी बढ़ी; 15 मार्च से असर बढ़ेगा भोपाल | 5 घंटे पहल एमपी में मार्च के दूसरे हफ्ते से ही गर्मी के तेवर तीखे हो गए हैं। इस वजह से ग्वालियर-चंबल में तापमान सामान्य से 6 डिग्री के ज्यादा हो गया है। भोपाल, इंदौर और उज्जैन में भी गर्मी बढ़ी है। मौसम विभाग की माने तो 15 मार्च के बाद गर्मी का असर और भी बढ़ जाएगा। मंगलवार को धार में पारा सबसे ज्यादा 39 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सागर में २४ १ दिगी रतलाममें 38.8 डिग्री, नर्मदापुरम में 38.8 डिग्री, खजुराहो (छतरपुर) में 38.3 डिग्री, गुना में 38.1 डिग्री और दमोह-टीकमगढ़ में 38 डिग्री दर्ज किया गया। बाकी शहरों में भी पारा 34 डिग्री या इससे अधिक ही रहा। 5 बड़े शहरों की बात करें तो ग्वालियर में सबसे ज्यादा 37.2 डिग्री, उज्जैन में 37 डिग्री, जबलपुर में 36.6 डिग्री, इंदौर में 36.8 डिग्री और भोपाल में 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।हवा की रफ्तार बदली, इसलिए जल्दी गर्मी मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में हवा की दिशा उत्तर-पूर्व से अब पश्चिम और उत्तर-पश्चिम हो गई है। वहीं, हवा में नमी बहुत कम है। साथ ही रेगिस्तानी इलाकों से मप्र पहुंचती है। यह अपने साथ गर्मी भी लाती है। मार्च में सर्दी-जुकाम, एलर्जी का खतरा डॉक्टरों की मानें तो मार्च का यही मौसम सबसे ज्यादा बीमारियां फैलाता है। दरअसल, इस महीने दिन में तो गर्मी बढ़ जाती है, लेकिन रात और सुबह हल्की ठंड रहती है। कई बार लोग दिन की गर्मी से बचने के लिए हल्के कपड़े पहन लेते हैं। वहीं, कोल्ड्रिंक्स समेत शीतल पेय पदार्थों का भी सेवन करते हैं। इससे सर्दी-जुकाम एलर्जी और अस्थमा के मरीज बढ़ते हैं। सुबह और देर रात ठंडी हवा से बचना जरूरी है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को। मार्च के दूसरे सप्ताह में पड़ती है गर्मी प्रदेश में मार्च के दूसरे पखवाड़े में तेज गर्मी का ट्रेंड है। पिछले 10 साल में 15 मार्च के बाद ही तेज गर्मी पड़ी है, लेकिन इस बार ट्रेंड बदल गया है। दूसरे पखवाड़े कीबजाय शुरुआत में ही पारे में उछाल आया है। 15 के बाद बदल सकता है मौसम मौसम विभाग ने 15 मार्च के बाद मौसम में बदलाव होने का अनुमान जताया है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की वजह से पूर्वी-दक्षिणी हिस्से में हल्की बूंदाबांदी और बादल छाए रह सकते हैं। मार्च के दूसरे सप्ताह में पड़ती है गर्मी प्रदेश में मार्च के दूसरे पखवाड़े में तेज गर्मी का ट्रेंड है। पिछले 10 साल में 15 मार्च के बाद ही तेज गर्मी पड़ी है, लेकिन इस बार ट्रेंड बदल गया है। दूसरे पखवाड़े की बजाय शुरुआत में ही पारे में उछाल आया है। भास्कर गर्मी में ये चीजें साथ लेकर बाहर निकलें अन्य बनाम ठंडे पानी की बोतल टोपी, गमछा या छाता
    4
    एमपी में सबसे गर्म
ग्वालियर-चंबल... टेम्परेचर 6°सी ज्यादाः
भोपाल, इंदौर-उज्जैन में भी गर्मी बढ़ी; 15 मार्च से असर बढ़ेगा
भोपाल | 5 घंटे पहल
एमपी में मार्च के दूसरे हफ्ते से ही गर्मी के तेवर तीखे हो गए हैं। इस वजह से ग्वालियर-चंबल में तापमान सामान्य से 6 डिग्री के ज्यादा हो गया है। भोपाल, इंदौर और उज्जैन में भी गर्मी बढ़ी है। मौसम विभाग की माने तो 15 मार्च के बाद गर्मी का असर और भी बढ़ जाएगा।
मंगलवार को धार में पारा सबसे ज्यादा 39 डिग्री
सेल्सियस पर पहुंच गया। सागर में २४ १ दिगी रतलाममें 38.8 डिग्री, नर्मदापुरम में 38.8 डिग्री, खजुराहो (छतरपुर) में 38.3 डिग्री, गुना में 38.1 डिग्री और दमोह-टीकमगढ़ में 38 डिग्री दर्ज किया गया।
बाकी शहरों में भी पारा 34 डिग्री या इससे अधिक ही रहा। 5 बड़े शहरों की बात करें तो ग्वालियर में सबसे ज्यादा 37.2 डिग्री, उज्जैन में 37 डिग्री, जबलपुर में 36.6 डिग्री, इंदौर में 36.8 डिग्री और भोपाल में 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।हवा की रफ्तार बदली, इसलिए जल्दी गर्मी
मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में हवा की दिशा उत्तर-पूर्व से अब पश्चिम और उत्तर-पश्चिम हो गई है। वहीं, हवा में नमी बहुत कम है। साथ ही रेगिस्तानी इलाकों से मप्र पहुंचती है। यह अपने साथ गर्मी भी लाती है।
मार्च में सर्दी-जुकाम, एलर्जी का खतरा
डॉक्टरों की मानें तो मार्च का यही मौसम सबसे ज्यादा बीमारियां फैलाता है। दरअसल, इस महीने दिन में तो गर्मी बढ़ जाती है, लेकिन रात और सुबह हल्की ठंड रहती है। कई बार लोग दिन की गर्मी से बचने के लिए हल्के कपड़े पहन लेते हैं। वहीं, कोल्ड्रिंक्स समेत शीतल पेय पदार्थों का भी सेवन करते हैं। इससे सर्दी-जुकाम एलर्जी और अस्थमा के मरीज बढ़ते हैं। सुबह और देर रात ठंडी हवा से बचना जरूरी है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को।
मार्च के दूसरे सप्ताह में पड़ती है गर्मी
प्रदेश में मार्च के दूसरे पखवाड़े में तेज गर्मी का ट्रेंड है। पिछले 10 साल में 15 मार्च के बाद ही तेज गर्मी पड़ी है, लेकिन इस बार ट्रेंड बदल गया है। दूसरे पखवाड़े कीबजाय शुरुआत में ही पारे में उछाल आया है।
15 के बाद बदल सकता है मौसम
मौसम विभाग ने 15 मार्च के बाद मौसम में बदलाव होने का अनुमान जताया है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की वजह से पूर्वी-दक्षिणी हिस्से में हल्की बूंदाबांदी और बादल छाए रह सकते हैं।
मार्च के दूसरे सप्ताह में पड़ती है गर्मी
प्रदेश में मार्च के दूसरे पखवाड़े में तेज गर्मी का ट्रेंड है। पिछले 10 साल में 15 मार्च के बाद ही तेज गर्मी पड़ी है, लेकिन इस बार ट्रेंड बदल गया है। दूसरे पखवाड़े की बजाय शुरुआत में ही पारे में उछाल आया है।
भास्कर
गर्मी में ये चीजें साथ लेकर बाहर निकलें
अन्य बनाम
ठंडे पानी की बोतल
टोपी, गमछा या छाता
    user_Jitendra Patidar
    Jitendra Patidar
    Local News Reporter कालापीपल, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    8 min ago
  • शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया की ग्राम पंचायत तिंगजपुर में पेयजल संकट को लेकर जन संघर्ष समिति द्वारा जनपद पंचायत मोहन बड़ोदिया परिसर में धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के नाम मोहन बड़ोदिया तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की। जन संघर्ष समिति मध्यप्रदेश के नेतृत्व में आयोजित इस धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत तिंगजपुर में लंबे समय से गंभीर पेयजल संकट बना हुआ है, जिससे लोगों को पीने के पानी के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार संबंधित अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। धरना-प्रदर्शन के दौरान जन संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि जल्द ही ग्राम पंचायत तिंगजपुर में पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं की गई तो समिति द्वारा ग्रामीणों के साथ मिलकर बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि गांव में स्थायी रूप से पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके। इसके पश्चात समिति के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार मोहन बड़ौदिया को सौंपा और समस्या के निराकरण के लिए तत्काल कार्रवाई करने की मांग की। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि यदि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो ग्रामीणों के साथ मिलकर आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा। धरना-प्रदर्शन के दौरान जन संघर्ष समिति के पदाधिकारी राजा भैय्या,अविनाश सिंह, राम सिंह मालवीय, डॉ शिव मालवीय, संतोष,संदीप सिसोदिया,गोकुल एवं ग्राम पंचायत तिंगजपुर के ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
    1
    शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया की ग्राम पंचायत तिंगजपुर में पेयजल संकट को लेकर जन संघर्ष समिति द्वारा जनपद पंचायत मोहन बड़ोदिया परिसर में धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के नाम मोहन बड़ोदिया तहसीलदार को  ज्ञापन सौंपकर समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की।
जन संघर्ष समिति मध्यप्रदेश के नेतृत्व में आयोजित इस धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत तिंगजपुर में लंबे समय से गंभीर पेयजल संकट बना हुआ है, जिससे लोगों को पीने के पानी के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार संबंधित अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
धरना-प्रदर्शन के दौरान जन संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि जल्द ही ग्राम पंचायत तिंगजपुर में पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं की गई तो समिति द्वारा ग्रामीणों के साथ मिलकर बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि गांव में स्थायी रूप से पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके।
इसके पश्चात समिति के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार मोहन बड़ौदिया को सौंपा और समस्या के निराकरण के लिए तत्काल कार्रवाई करने की मांग की। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि यदि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो ग्रामीणों के साथ मिलकर आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा।
धरना-प्रदर्शन के दौरान जन संघर्ष समिति के पदाधिकारी राजा भैय्या,अविनाश सिंह, राम सिंह मालवीय, डॉ शिव मालवीय, संतोष,संदीप सिसोदिया,गोकुल एवं ग्राम पंचायत तिंगजपुर के ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
    user_Mukesh Bamniya
    Mukesh Bamniya
    Voice of people मोमन बड़ोदिया, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • दतिया जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष अशोक दांगी वगदा के नेतृत्व में आज दिनांक 10 मार्च समय दोपहर 12:00 बजे दिन मंगलवार को गैस सिलेंडर की बढ़ती दरों के विरोध में भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया कांग्रेस कार्यालय से निकल कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर को अपने सिर पर रखकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ भाजपा सरकार मुर्दाबाद,गैस सिलेंडर के दाम कम करो के नारे लगाते हुए बम बम महादेव,राज घाट चौराहा पर नारे बाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया
    2
    दतिया जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष अशोक दांगी वगदा के नेतृत्व में आज दिनांक 10 मार्च समय दोपहर 12:00 बजे दिन मंगलवार को गैस सिलेंडर की बढ़ती दरों के विरोध में भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया कांग्रेस कार्यालय से निकल कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर को अपने सिर पर रखकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ भाजपा सरकार मुर्दाबाद,गैस सिलेंडर के दाम कम करो के नारे लगाते हुए बम बम महादेव,राज घाट चौराहा पर नारे बाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया
    user_सतेन्द्र अहिरवार
    सतेन्द्र अहिरवार
    Local News Reporter बडोनी, दतिया, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • अभी-अभी सुबह 11:30 के करीब थाना कालापीपल नंदिनी में दो पक्षों में विवाद हुआ ट्रैक्टर में गाना बजाने को लेकर विवाद हुआ जिसमें स्थिति इतनी गंभीर हुई हिंदू मुस्लिम आमने-सामने पुलिस प्रशासन मुरादाबाद के नारे भी लगाए गए हैं लेकिन शाजापुर काला पीपल सुजालपुर सब दूर के पुलिस ने इस माहौल को कंट्रोल किया अभी माहौल शांत है देखते हैं आगे क्या होता है नई अपेंडेड के साथ फिर हम नई खबर देंगे अजब सिंह मीना पंचायती राज जिला ब्यौरा चीफ जिला शाजापुर
    3
    अभी-अभी सुबह 11:30 के करीब थाना कालापीपल नंदिनी में दो पक्षों में विवाद हुआ ट्रैक्टर में गाना बजाने को लेकर विवाद हुआ जिसमें स्थिति इतनी गंभीर हुई हिंदू मुस्लिम आमने-सामने पुलिस प्रशासन मुरादाबाद के नारे भी लगाए गए हैं लेकिन शाजापुर काला पीपल सुजालपुर सब दूर के पुलिस ने इस माहौल को कंट्रोल किया अभी माहौल शांत है देखते हैं आगे क्या होता है नई अपेंडेड के साथ फिर हम नई खबर देंगे 
अजब सिंह मीना पंचायती राज जिला ब्यौरा चीफ जिला शाजापुर
    user_वरिष्ठ पत्रकार अजब सिंह मीना
    वरिष्ठ पत्रकार अजब सिंह मीना
    कालापीपल, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • तलेन नगर तलेन सहित ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार को शीतला सप्तमी का पर्व परंपरागत श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। महिलाओं ने स्थानीय शीतला माता के मंदिर पहुंचकर माताजी की पूजा अर्चना की।माताजी को जल से नहलाया व ठंडे बासी पकवानों का भोग लगाया। शीतला माता मंदिर में उमड़ी श्रद्धा मंगलवार को पूजन के लिए अलसुबह से ही शीतला माता मंदिरों में महिलाओं की कतारें लगीं। नगर के शीतलामाता मंदिरों में महिलाओं ने कतारों में लग पूजन किया।उन्होंने माता को मेहंदी, कुमकुम, चूरमा आदि का भोग अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और बीमारियों से रक्षा की प्रार्थना की। बसौडा का लगाया भोग परंपरानुसार गृह सुख शांति व धन धान्य लिए होली के बाद घर घर में सप्तमी के एक दिन पूर्व रात्रि में ही भोजन बनाकर तथा उसी का शीतला माता को अगले दिन भोग लगाकर पूजा अर्चना की जाती है। इस भोग लगाने वाले भोजन को बसौड़ा भी कहते हैं। शीतला सप्तमी सुबह घरों में चूल्हे नहीं जले और परिवारजनों ने एक दिन पहले बनाए गए भोजन का प्रसादी के रुप में सेवन किया।
    1
    तलेन
नगर तलेन सहित ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार को शीतला सप्तमी का पर्व परंपरागत श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। महिलाओं ने स्थानीय शीतला माता के मंदिर पहुंचकर माताजी की पूजा अर्चना की।माताजी को जल से नहलाया व ठंडे बासी पकवानों का भोग लगाया। 
शीतला माता मंदिर में उमड़ी श्रद्धा
मंगलवार को पूजन के लिए अलसुबह से ही शीतला माता मंदिरों में महिलाओं की कतारें लगीं। नगर के शीतलामाता मंदिरों में महिलाओं ने कतारों में लग पूजन किया।उन्होंने माता को मेहंदी, कुमकुम, चूरमा आदि का भोग अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और  बीमारियों से रक्षा की प्रार्थना की।
बसौडा का लगाया भोग 
परंपरानुसार गृह सुख शांति व धन धान्य लिए होली के बाद घर घर में सप्तमी के एक दिन पूर्व रात्रि में ही भोजन बनाकर  तथा उसी का शीतला माता को अगले दिन भोग लगाकर  पूजा अर्चना की जाती है। इस भोग लगाने वाले भोजन को बसौड़ा भी कहते हैं। शीतला सप्तमी सुबह घरों में चूल्हे नहीं जले और परिवारजनों ने एक दिन पहले बनाए गए भोजन का प्रसादी के रुप में सेवन किया।
    user_Raja Yadav
    Raja Yadav
    पचोर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.