सामाजिक टकराव की आशंका को लेकर एसडीओपी को दिया गया ज्ञापन, कई गंभीर आरोप लगाए अंबाह। नगर में सामाजिक टकराव की आशंका को लेकर सवर्ण समाज द्वारा एसडीओपी अंबाह रवि भदौरिया को ज्ञापन सौंपा गया है, जिसमें कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि भीम आर्मी के कुछ चुनिंदा लोगों द्वारा सामाजिक टकराव हेतु राजनीतिक षड्यंत्र रचा जा रहा है। ज्ञापन के अनुसार, सोशल मीडिया एवं अन्य प्लेटफार्म के माध्यम से जातिगत संघर्ष जैसी स्थिति पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है तथा प्रशासन पर दबाव बनाकर कथित रूप से फर्जी कार्रवाई कराई जा रही है, जिससे सवर्ण समाज में असंतोष फैल रहा है और इसके परिणाम सामाजिक सौहार्द के लिए अच्छे नहीं हो सकते ज्ञापन में 1 मई 2026 को दोहरी रोड स्थित अंबेडकर पार्क के पास भगवान गौतम बुद्ध की मूर्ति रखे जाने के प्रयास का जिक्र किया गया है, जिसे कलेक्टर के प्रतिबंधात्मक आदेश के चलते प्रशासन ने रोक दिया था। इसके बाद आरोप है कि मंचों से प्रशासन एवं सवर्ण समाज को लक्ष्य बनाकर खुली धमकियां दी गईं कि “ग्वालियर से ज्यादा खूनी संघर्ष होगा।” ज्ञापन में कहा गया है कि इसी स्थान पर 30 अप्रैलको भगवान हनुमान जी की प्रतिमा रखे जाने की घटना में भी इन्हीं लोगों की भूमिका होने की आशंका है, जिससे समाज में टकराव की स्थिति उत्पन्न हो सके। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि 30 अप्रैल (बौद्ध जयंती) की शाम को सवर्ण समाज के तीन नाबालिग लड़कों के साथ लेन रोड पर कार आगे लगाकर मारपीट की गई और आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं। इसके बाद मारपीट करने वाले पक्ष द्वारा रात करीब 1 बजे 100 से अधिक लोगों के साथ थाना घेराव कर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया, जो कि पूरी तरह फर्जी है आवेदन में यह भी कहा गया है कि दोहरी रोड स्थित अंबेडकर पार्क की भूमि शासकीय मरघट भूमि है, जहां किसी प्रकार के निर्माण के लिए प्रशासन की अनुमति नहीं ली गई है। इसके बावजूद वहां गतिविधियां संचालित की जा रही हैं और सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने के लिए गौतम बुद्ध की मूर्ति स्थापित करने का प्रयास किया गया। ज्ञापन देने वालों ने प्रशासन से यह भी मांग की कि जिस स्थान पर बुद्ध भगवान की मूर्ति स्थापित की जा रही है, क्या उसके लिए प्रशासन से अनुमति ली गई है या फिर परिषद अथवा पीआईसी से कोई स्वीकृति प्राप्त हुई है, इसकी जांच की जाए। क्या स्वीकृति के लिए प्रशासन को कोई पत्र भेजा है ज्ञापन में मांग की गई है कि सवर्ण समाज के अज्ञात लोगों पर दर्ज कथित फर्जी एफआईआर को वापस लिया जाए, मारपीट करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए, समाज में विवाद फैलाने वाले तत्वों की जांच कर उनके खिलाफ कार्रवाई हो तथा सोशल मीडिया के माध्यम से भड़काऊ वीडियो प्रसारित करने वालों पर भी उचित कार्रवाई की जाए। एसडीओपी ने ज्ञापन प्राप्त कर मामले की जांच का आश्वासन दिया है। सामाजिक टकराव की आसंका पर एसडीओपी को दिया ज्ञापन

- Post by Gyadeen Verma1
- धौलपुर। सिविल डिफेंस के सिपाही एवं रोडवेज बस के परिचालक आशीष शर्मा ने अपनी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की अनूठी मिसाल पेश की है। जानकारी के अनुसार, जयपुर जाने वाली रोडवेज बस में सफर कर रहे एक यात्री का बैग, जिसमें नकदी और पर्स सहित जरूरी सामान था, सिंधी कैंप, जयपुर पर उतरते समय बस में ही छूट गया। बस के परिचालक आशीष शर्मा की नजर जब इस लावारिस बैग पर पड़ी, तो उन्होंने तुरंत जिम्मेदारी दिखाते हुए बैग को सुरक्षित रखा और उसके असली मालिक का पता लगाने का प्रयास किया। उनकी सतर्कता और ईमानदारी के चलते जल्द ही यात्री का संपर्क मिल गया और पूरा सामान सुरक्षित रूप से उसे वापस लौटा दिया गया। आशीष शर्मा के इस सराहनीय कार्य की हर ओर प्रशंसा हो रही है। उनका यह कदम न केवल सरकारी कर्मचारियों की छवि को मजबूत करता है, बल्कि समाज में ईमानदारी और नैतिकता का प्रेरणादायक संदेश भी देता है।2
- Post by Ajeet kushwah Ajeet Kushwah1
- फतेहाबाद, पंछियों के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। पानी न मिलने से हर साल हजारों पक्षी मर जाते हैं और पिछले 30 साल में कई प्रजातियां गायब हो चुकी हैं। पक्षी पर्यावरण को स्वच्छ रखने, कीट-पतंगों को खाकर फसल बचाने और बीज फैलाकर पौधारोपण में इंसानों से भी बड़ा योगदान देते हैं। गिद्ध-चील जैसे पक्षी मृत जानवरों को खाकर महामारी रोकते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए भीषण गर्मी में पक्षियों को बचाने के लिए फतेहाबाद महिला मंडल की बहनों ने रविवार, 4 मई 2026 को रेलवे स्टेशन के पास मिट्टी के पात्रों का वितरण किया। ये पात्र बहनें अपने घरों की छतों, मंदिरों और खुले स्थानों पर रखेंगी ताकि पक्षियों को दाना-पानी मिल सके। महिला मंडल की केंद्रीय संयोजिका रेनू संजय अनवारिया ने बताया कि अभी और भी बहनों को मिट्टी के सकोरे वितरित किए जाएंगे। उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि वे अपनी छतों पर पक्षियों के लिए दाना और पानी जरूर रखें। इस मौके पर सभी बहनों ने मिलकर भजन भी गाए। कार्यक्रम में रेनू गुप्ता, शारदा गुप्ता, रिंकी गोलस, रिंकी गुप्ता, रेखा गुप्ता, रजनी गुप्ता, अर्चना गुप्ता, अनीता गुप्ता, पूनम गुप्ता, पूनम दोनेरिया, कंचन गुप्ता, राखी गुप्ता, मीना गुप्ता, गीता गुप्ता, सुनीता गुप्ता सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।2
- बसेड़ी (धौलपुर)। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत और राष्ट्रवाद के उदय का जश्न आज बसेड़ी विधानसभा क्षेत्र में ऐतिहासिक रूप से मनाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय बाजार और मुख्य चौराहों पर ढोल-नगाड़ों के साथ विजय जुलूस निकाला और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। मंडल अध्यक्ष भैरो सिंह परमार ने बताया कि जीत की खबर आते ही बसेड़ी के भाजपा कार्यकर्ता भारी संख्या में एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। इस दौरान पूरा माहौल 'वंदे मातरम', 'जय श्री राम' और 'भारत माता की जय' के नारों से गुंजायमान हो उठा। कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर अपनी खुशी का इजहार किया और भाजपा युवा नेता नितिन कुशवाह एवं कावेंद्र परमार ने कहा कि यह जीत केवल राजनीतिक जीत नहीं है, बल्कि बंगाल में वर्षों से जारी घुटन, तुष्टीकरण और बांग्लादेशी घुसपैठ की राजनीति के अंत की शुरुआत है। धीरेन्द्र परमार एवं कहा कि जिस बंगाल की धरती पर 'वंदे मातरम' बोलना कठिन कर दिया गया था, आज वहां की जनता ने राष्ट्रवाद को चुनकर करारा जवाब दिया है। मंडल महामंत्री महेंद्र कोली एवं लोकेंद्र सिंह ने कहा कि असम में भाजपा की दोबारा शानदार वापसी और पुडुचेरी में मिली सफलता यह दर्शाती है कि देश के कोने- कोने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों और सुशासन पर जनता की अटूट मुहर लग चुकी है। इस अवसर पर छीतरिया जाटव बनवारी जाटव लोकेंद्र परमार पप्पू तिमसिया सीताराम कुशवाह मुकेश कौशिक विजय गोयल वीरेंद्र कुशवाह नीरज कुशवाह भीकम कोली सुरेश और कार्यकर्ता मौजूद थे4
- फतेहाबाद /आगरा के गाँव खंडेर चाची पुरा में श्री नेम सिंह निषाद के पुत्र विवाह उत्सव में शामिल हुए माननीय श्री छोटेलाल वर्मा एवं माननीय श्री जितेंद्र सिंह वर्मापुर विधायक फतेहाबाद वही हर्ष कार्यक्रम में सैकड़ो समाजसेवी तथा क्षेत्रीय जनता भी कार्यक्रम में रही मौजूद, वही कार्यक्रम में पधारे सभी महानुभावो का भारतीय भाईचारा महासंघ प्रमुख एवं ऑल इंडिया भाईचारा पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष होतम भैया द्वारा आभार व्यक्त किया//4
- सामाजिक टकराव की आसंका पर एसडीओपी को दिया ज्ञापन1
- बाड़ी। पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और असम विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के उपलक्ष्य में सोमवार को भाजपा नगर मंडल कार्यालय बाड़ी में विजय उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष श्रीमती वंदना शिवहरे के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर खुशी जाहिर की। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सरवन कुमार वर्मा एवं जिला महामंत्री अनिल गोयल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी तथा आतिशबाजी कर उत्साहपूर्वक जश्न मनाया। मंडल अध्यक्ष वंदना शिवहरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली, केंद्र सरकार की जनहितकारी नीतियों तथा पार्टी संगठन की मजबूती को जीत का प्रमुख कारण बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होता है और उसी के समर्पण एवं मेहनत के बल पर चुनावों में सफलता मिलती है। उन्होंने कहा कि भाजपा में राष्ट्र सर्वोपरि है, उसके बाद पार्टी और फिर व्यक्ति का स्थान आता है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सरवन कुमार वर्मा ने पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और असम के कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई देते हुए इसे संगठन और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम बताया। वहीं जिला महामंत्री अनिल गोयल ने विचार रखे। कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश मामा, नरेश यादव, धनंजय शर्मा, रामकुमार कुशवाहा, सतीश प्रजापति, सुनील बंसल, श्रीनिवास मित्तल, प्रदीप भारद्वाज, मनोज कोहली, महेश कुशवाहा, सतीश चंद्र मंगल, नाजिया खान, अनीता सिंघल, आदित्य मित्तल, दीपक गोयल, मोहन मंगल, बीएल प्रजापति, दीनदयाल कोली सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।4
- Post by JP NEWS झोलाछाप पत्रकार /Rohit bajouriya1