रेलवे स्टेशन पर सो रही महिला की पायजेब चोरी का खुलासा, शातिर आरोपी गिरफ्तार रेलवे स्टेशन पर सो रही महिला की पायजेब चोरी का खुलासा, शातिर आरोपी गिरफ्तार जोधपुर। जीआरपी थाना जोधपुर पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर रात्रि में सो रही महिला यात्री के पैरों से चांदी की पायजेब चोरी करने के मामले का खुलासा करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई करीब 25 तौला वजन की चांदी की पायजेब बरामद की है। पुलिस अधीक्षक जीआरपी जोधपुर केवलराम IPS एवं पुलिस उप अधीक्षक जीआरपी वृत जोधपुर हरीराम सोनी RPS के निर्देशानुसार थानाधिकारी जीआरपी थाना जोधपुर मुक्ता पारीक पुनि. के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन एवं ट्रेनों में संपत्ति संबंधी वारदातों की रोकथाम एवं खुलासे के लिए अभियान चलाया जा रहा है। यह था पूरा मामला दिनांक 25 जुलाई 2026 को हिसार से रेल द्वारा जोधपुर पहुंची महिला यात्री अपनी मौसी की बेटी के साथ गांव जाने वाली बस नहीं मिलने के कारण रेलवे स्टेशन जोधपुर के वीआईपी गेट के बाहर सो गई थी। सुबह नींद से जागने पर महिला को उसके दोनों पैरों में पहनी चांदी की पायजेब गायब मिली। महिला की रिपोर्ट पर जीआरपी थाना जोधपुर में प्रकरण संख्या 53/2026, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। सीसीटीवी और तकनीकी सहायता से आरोपी तक पहुंची पुलिस मामले की जांच के दौरान विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी सहायता एवं मुखबिरी तंत्र के आधार पर अज्ञात आरोपी की पहचान की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 16 अगस्त 2026 को वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी विजेन्द्र पंडित उर्फ महाराज को गिरफ्तार किया। पुलिस अभिरक्षा में पूछताछ के दौरान आरोपी के कब्जे से चोरी की गई चांदी की पायजेब, वजन करीब 25 तौला, बरामद की गई। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक अभिरक्षा में केन्द्रीय कारागार जोधपुर भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी विजेन्द्र पंडित उर्फ महाराज के खिलाफ पुलिस थाना सदर बाजार एवं सदर कोतवाली जोधपुर कमिश्नरेट में नकबजनी और चोरी के एक-एक प्रकरण पूर्व में दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपी विजेन्द्र पंडित उर्फ महाराज, पुत्र स्व. महेन्द्र पंडित, निवासी गुलाब बाग, महात्मा गांधी स्कूल के पीछे, ईदगाह, जालौरी गेट, जोधपुर। विशेष टीम - मुक्ता पारीक, पुनि. - मुन्नाराम, हैडकानि. नं. 59 - राजेन्द्र मीणा, कानि. नं. 494 - रिड़मलसिंह, कानि. नं. 389 जीआरपी पुलिस की इस कार्रवाई से रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की संपत्ति संबंधी वारदातों पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

- फ्रॉड से बच्चों हमारे साथ हुआ और किसी के साथ ना हो जो भाई मोनेटाइज की झांसी देते हैं हमें चैनल मोनेटाइज करवा लो फेसबुक पर ₹1500 देकर तो फ्रॉड है साथ में भावना के साथ खेलते हैं फ्रॉड से बच्चों धन्यवाद1
- churu लापता होने के बाद परिजनों ने समझ लिया था मृत, आश्रम ने मिलवाया 10 साल पहले लापता हुए मुन्नू को विमला देवी सेवा आश्रम की पहल से परिवार से मिलाया गया। परिजनों ने उसे मृत मान लिया था, लेकिन आश्रम और पुलिस की मदद से उसकी पहचान हुई और वह अपने परिवार के पास पहुंचा। चूरू: 10 साल बाद जिंदा लौटा ‘मन्नू’, लापता होने के बाद परिजनों ने समझ लिया था मृत, आश्रम ने मिलवाया 10 साल पहले लापता हुए मुन्नू को विमला देवी सेवा आश्रम की पहल से परिवार से मिलाया गया। परिजनों ने उसे मृत मान लिया था, लेकिन आश्रम और पुलिस की मदद से उसकी पहचान हुई और वह अपने परिवार के पास पहुंचा। Missing Youth Found After 10 year: दस साल पहले परिवार से बिछड़ा मुन्नू जब अचानक अपनों के बीच पहुंचा तो वर्षों का इंतजार आंसुओं और खुशियों में बदल गया। परिजनों ने लंबे समय तक तलाश के बाद उसे मृत मान लिया था लेकिन चूरू के सादुलपुर विमला देवी सेवा आश्रम के संचालक समाजसेवी मनीष शर्मा की पहल से परिवार को उसका जीवित होने का पता चला। परिवार के लिए यह पल किसी चमत्कार से कम नहीं था। जिस व्यक्ति के लौटने की उम्मीद परिजनों ने वर्षों पहले छोड़ दी थी, उसके अचानक सामने आने से घर में खुशी का माहौल बन गया। आश्रम में मिला, पुलिस ने परिवार तक पहुंचाया मनीष शर्मा ने बताया कि करीब दो-तीन महीने पहले मुन्नू शहर में घूमता मिला था। सूचना पर उसे आश्रम लाया गया। पहचान संबंधी जानकारी मिलने के बाद देवरिया पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। इसके बाद रुद्रपुर थाना पुलिस ने मुन्नू के गांव हल्लादपुर मड़कड़ी के सरपंच से संपर्क कर परिजनों तक खबर पहुंचाई। शेखावाटी समाचार: खोया हुआ 5 साल का बेटा मिला, एक महीने बाद कलेजे के टुकड़े को देखते ही रो पड़े माता-पिता आश्रम संचालक के अनुसार मुन्नू के बारे में जानकारी जुटाने के दौरान उसके गांव और परिवार से जुड़े लोगों की पहचान करने का प्रयास किया गया। पुलिस और स्थानीय स्तर पर जानकारी शेयर करने के बाद उसके परिजनों तक पहुंचने का रास्ता साफ हुआ। इसके बाद परिवार को बताया गया कि मुन्नू जीवित है और आश्रम में सुरक्षित है। चाचा को देखते ही गले लग गए भतीजे गुरुवार शाम आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आश्रम संचालक ने मुन्नू को परिजनों के सुपुर्द किया। उसे लेने पहुंचे भतीजे आकाश और अंकित यादव ने जैसे ही अपने चाचा को देखा, भावुक होकर गले लगा लिया। यह दृश्य देख वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। भतीजों ने बताया कि इतने वर्षों बाद उनके सामने आने की कल्पना नहीं की थी। मुलाकात के दौरान परिवार के सदस्यों ने मुन्नू से बातचीत की और उसे घर ले जाने की तैयारी की। लंबे समय बाद परिवार के बीच लौटने पर मुन्नू भी भावुक नजर आया। 10 साल की तलाश का हुआ सुखद अंत परिजनों ने बताया कि मुन्नू के लापता होने के बाद उन्होंने रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित स्थानों पर उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। समय बीतने के साथ उम्मीद टूटती गई और परिवार ने उसे मृत मान लिया। दस साल बाद उसके सकुशल लौटने की खबर ने परिवार की बुझ चुकी उम्मीदों को फिर जगा दिया। परिजनों ने आश्रम संचालक और पुलिस का आभार जताया।1
- Post by Hanuman Prasad(मिठू शर्मा )1
- हमारे बीकानेर जिले में खाजूवाला शहर में बहुत ही बढ़िया काम कर रहे हैं रोहित जी बिश्नोई हमारे इस खाजूवाला क्षेत्र में रोहित जी बढ़िया और बहुत ही नेक काम कर रहे हैं जो कि गौ सेवा गौ रक्षा किसी बीकानेर जिले में कहीं भी आपको गौ माता घायल अवस्था में मिलती है तो हमारे इस रोहित भाई से संपर्क करें जो कि यह स्क करेंगे जो भी करेंगे यह बहुत ही अच्छा काम करेंगे इसके लिए बहुत ही बढ़िया और शानदार काम यही है आप सब हमारे साथ मिलो और आप सब अपने देश की गौ माता की रक्षा करें1
- हिसार कोर्ट परिसर में दिनदहाड़े फायरिंग। को लेकर SP hisar ने क्या कहां!1
- 🚨 बीकानेर में नो एंट्री की अनदेखी बनी जानलेवा! नयाशहर थाना क्षेत्र के चूंगी नाके के पास नो एंट्री में घुसे ट्रक ने बाइक सवार 60 वर्षीय अब्दुल रहमान को चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक बाइक सहित उन्हें कुछ दूरी तक घसीटता ले गया। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने रास्ता जाम कर विरोध जताया। सूचना पर नयाशहर, मुक्ता प्रसाद और कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में सीओ सिटी अनुज डाल ने लोगों से समझाइश कर जाम खुलवाया। शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक नो एंट्री होने के बावजूद बड़े मालवाहक वाहन क्षेत्र में प्रवेश कर रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से नो एंट्री व्यवस्था की सख्ती से पालना कराने और हादसों पर अंकुश लगाने की मांग की। #Bikaner #BikanerNews #RoadAccident #RajasthanNews #Traffic1
- वार्ड 62 से RLP के उम्मीदवार हसन बिहानी , बोले- विकास के मामले में काफी पिछड़ा है हमारा वार्ड नगर निकाय चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 62 से RLP पार्टी की ओर से उम्मीदवार हसन बिहानी चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी में हैं। उन्होंने अपने वार्ड की समस्याओं और मौजूदा हालात को लेकर बात की। उनका कहना है कि वार्ड विकास के मामले में काफी पिछड़ा हुआ है और यहां कई मूलभूत सुविधाओं की जरूरत है।1
- Bikaner local news today breaking update MasterChef India फेम और 'सीधी मारवाड़ी' की संस्थापक कौशल्या चौधरी आज 20 अगस्त 2026 को बीकानेर में अपने नए 'सीधी मारवाड़ी' स्टोर का शुभारंभ करने आ रही हैं। इस स्टोर में पारंपरिक तरीके से तैयार शुद्ध मसाले और कच्ची घानी तेल उपलब्ध होंगे।सीधी मारवाड़ी स्टोर बीकानेर तारीख: 20 अगस्त 2026 स्थान: जेएनवी व्यास कॉलोनी मूर्ति सर्किल के पास बीकानेर, राजस्थान मुख्य उत्पाद: पत्थर की चक्की से पिसे पारंपरिक मसाले और कच्ची घानी तेल #bikaner #news #hindi1
- RUHS में 12 साल बाद बड़ी भर्ती राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS) में 83 पदों पर टीचिंग स्टाफ की भर्ती को सरकार की मंजूरी मिल गई है। लंबे इंतजार के बाद भर्ती का रास्ता साफ हुआ।1