Shuru
Apke Nagar Ki App…
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने डबोक पहुंचकर विधायक डांगी के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार शाम 4 बजे अल्प प्रवास पर उदयपुर के डबोक पहुंचे। यहाँ उन्होंने वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी के निवास पर जाकर उनके दिवंगत पिता स्व. मेघराज डांगी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिवार को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। विधायक निवास पर आयोजित शोक सभा के दौरान मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश की राजनीति के कई प्रमुख चेहरे मौजूद रहे।
Local Tv News Channel
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने डबोक पहुंचकर विधायक डांगी के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार शाम 4 बजे अल्प प्रवास पर उदयपुर के डबोक पहुंचे। यहाँ उन्होंने वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी के निवास पर जाकर उनके दिवंगत पिता स्व. मेघराज डांगी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिवार को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। विधायक निवास पर आयोजित शोक सभा के दौरान मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश की राजनीति के कई प्रमुख चेहरे मौजूद रहे।
More news from राजस्थान and nearby areas
- उदयपुर जिले के कुराबड़ रोड स्थित हरियाव गांव में एक शादी समारोह की खुशियां उस वक्त दहशत में बदल गईं, जब कुछ असामाजिक तत्वों ने बिंदौली पर हमला कर दिया। हमलावरों ने न केवल दूल्हे को जबरन घोड़ी से नीचे उतारा, बल्कि तलवारों से हमला कर कई लोगों को घायल भी कर दिया। गुरुवार को मिली जानकारी के अनुसार, हरियाव निवासी भेरूलाल मेघवाल की सुपुत्री पूजा की बिंदौली धूमधाम से निकाली जारही थी। इसी दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने खलल डालते हुए हमला बोल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमलावरों ने तलवारें लहराईं और दूल्हे को घोड़ी से नीचे उतार दिया। अचानक हुए इस हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बीच-बचाव करने आए लोगों पर भी हमलावरों ने बेरहमी से वार किए। इस हिंसा में कई ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हुए हैं।1
- उदयपुर जिले के डबोक थाना क्षेत्र के हरियाव गांव में शादी की खुशियां उस वक्त दहशत में बदल गईं, जब बिंदौली के दौरान रास्ता रोककर नामजद आरोपियों ने हमला कर दिया। घटना 29 अप्रैल की रात करीब 10 बजे धीरा तलाई मुख्य मार्ग पर हुई। पीड़ित भैरूलाल मेघवाल के अनुसार, उनकी पुत्री पूजा मेघवाल की बिंदौली निकाली जा रही थी, तभी आरोपियों— लक्ष्मण सिंह, माधु सिंह, विजन सिंह, उदय सिंह, अर्जुन सिंह (सभी पिता भान सिंह), तखत सिंह (सुल्तान सिंह का जमाई), फतेह सिंह, विक्रम सिंह—ने रास्ता रोककर विवाद शुरू कर दिया। आरोप है कि माधु सिंह की पुत्री मंजु कुंवर ने एक युवक की फेट पकड़कर जातिसूचक गालियां दीं और बिंदौली आगे बढ़ाने पर खून-खराबे की धमकी दी। इसके बाद माहौल अचानक हिंसक हो गया। 🔴 DJ जबरन बंद करवाया गया 🔴 दुल्हन को घोड़ी से नीचे उतार दिया गया 🔴 बारातियों पर पथराव और लाठी-सरियों से हमला 🔴 तखत सिंह द्वारा तलवार से वार करने के आरोप इस हमले में वरदी चंद मेघवाल, गणेश मेघवाल, जितेंद्र मेघवाल, मंजू मेघवाल, लक्ष्मीबाई, हितेश, सुरेश सहित कई लोग घायल हो गए। महिलाओं के साथ मारपीट और छीना-झपटी की घटनाएं भी सामने आई हैं—मंगलसूत्र छीनने तक के आरोप लगे हैं। पीड़ित परिवार का कहना है कि महिलाओं और बच्चों तक ने पत्थर फेंके, जिससे शादी समारोह में भगदड़ मच गई और लोग जान बचाकर भागने लगे। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने थाना डबोक में नामजद आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। 👉 बड़ा सवाल: क्या अब शादी जैसे आयोजनों में भी लोग सुरक्षित नहीं? 👉 प्रशासन पर दबाव: नामजद आरोपियों पर कब होगी सख्त कार्रवाई? #Udaipur #RajasthanNews #BindoliAttack #CrimeNews #BreakingNews #LakeCityNews #LawAndOrder1
- डूंगला - डूंगला क्षेत्र के प्रसिद्ध ऐलवा माता मंदिर में आस्था और श्रद्धा का अद्भुत दृश्य देखने को मिला, जहां करजू निवासी ईश्वरलाल रावत ने अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर करीब 46 हजार 500 रुपए की लागत से निर्मित चांदी की आकर्षक भेलपुरी लारी माता के चरणों में अर्पित की। यह अनूठी भेंट मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बनी रही और दर्शनार्थियों ने इसे आस्था की मिसाल बताया। लोकन्यास ट्रस्ट ऐलवा माता विकास समिति के अध्यक्ष नारायण लाल व्यास ने बताया कि ऐलवा माता मंदिर क्षेत्र का प्रमुख आस्था केंद्र है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि यहां भक्तजन अपनी-अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार भेंट चढ़ाते हैं, जिनमें कई बार इस तरह की अनूठी और प्रतीकात्मक भेंट भी शामिल होती है, जो समाज में भक्ति और विश्वास का संदेश देती है। ईश्वरलाल रावत ने बताया कि वे पिछले कई वर्षों से पावभाजी एवं भेलपुरी का व्यवसाय कर रहे हैं और माता की कृपा से उनके कार्य में निरंतर उन्नति हो रही है। उन्होंने कहा कि कठिन समय में माता के प्रति उनकी आस्था और भी दृढ़ हुई, और जैसे-जैसे व्यवसाय में प्रगति मिली, उन्होंने यह संकल्प लिया कि मनोकामना पूर्ण होने पर वे अपने व्यवसाय से जुड़ी प्रतीकात्मक भेंट माता को अर्पित करेंगे। इसी संकल्प की पूर्ति के रूप में उन्होंने चांदी की भेलपुरी लारी बनवाकर चढ़ाई। उन्होंने भावुक होकर कहा, “माता रानी की कृपा से आज हमारा परिवार खुशहाल है। उनकी कृपा से ही हमें सम्मान और सफलता मिली है। आगे भी हम अपनी आय का एक अंश माता के चरणों में अर्पित करते रहेंगे।” यह मंदिर अरावली पर्वतमाला की एलागढ़ पहाड़ी पर स्थित है, जो प्राकृतिक सौंदर्य और धार्मिक आस्था का अद्वितीय संगम प्रस्तुत करता है। यहां समय-समय पर भजन संध्या, धार्मिक आयोजन, प्रसादी वितरण एवं विशेष पर्वों पर विशाल मेले का आयोजन होता है, जिसमें दूर-दूर से श्रद्धालु भाग लेते हैं। इस अवसर पर लोकन्यास ट्रस्ट की ओर से अध्यक्ष नारायण लाल व्यास सहित कार्यकारिणी सदस्यों ने ईश्वरलाल रावत एवं उनके परिवार का साफा एवं माल्यार्पण कर सम्मान किया और उनके इस धार्मिक योगदान की सराहना की। मंदिर परिसर में दिनभर भक्तों की आवाजाही बनी रही और “जय माता दी” के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम में ऊंकार लाल व्यास, दुर्गा शंकर शर्मा, पूरणमल अहीर सहित समिति के अन्य सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।1
- तरुण जोशी राजसमंद 9414 239 644 साइबर क्राइम और सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस का बड़ा अभियान, ऑनलाइन विशेष क्विज का क्या जा रहा आयोजन, 15 साल वालों के जवाब देने से यातायात और सोशल मीडिया की मिलेगी जानकारी, क्विज जीतने पर एसपी की तरफ से जारी होगा एक सर्टिफिकेट,1
- Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान4
- बालासोर हादसे का मास्टरमाइंड मदरसे से गिरफ्तार! अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप1
- Post by तखतसिंह भबराणा1
- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार शाम 4 बजे अल्प प्रवास पर उदयपुर के डबोक पहुंचे। यहाँ उन्होंने वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी के निवास पर जाकर उनके दिवंगत पिता स्व. मेघराज डांगी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिवार को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। विधायक निवास पर आयोजित शोक सभा के दौरान मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश की राजनीति के कई प्रमुख चेहरे मौजूद रहे।1