गुरु पूर्णिमा पर सुर ताल संगम की भजन संध्या, आशा भोंसले को दी संगीतमय श्रद्धांजलि गुरु पूर्णिमा पर सुर ताल संगम की भजन संध्या, आशा भोंसले को दी संगीतमय श्रद्धांजलि लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था सुर ताल संगम द्वारा गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भव्य भजन संध्या एवं दिवंगत पार्श्वगायिका Asha Bhosle की स्मृति में चतुर्थ संगीतमय श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगीत प्रेमियों और श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भक्ति एवं संगीत का आनंद लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ कृष्ण कुमार बाजपेई एवं अजय श्रीवास्तव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद सुर ताल संगम के प्रशिक्षुओं एवं कलाकारों ने गुरु वंदना, भजन और मधुर गीतों की प्रभावशाली प्रस्तुतियां देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। सुर, ताल और संगीत से सजी प्रस्तुतियों ने उपस्थित श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। इस अवसर पर संस्था की निदेशक, दूरदर्शन एवं आकाशवाणी की कलाकार और संगीत प्रशिक्षक डॉ. जया श्रीवास्तव के नेतृत्व में अविजित श्रीवास्तव, सीमा श्रीवास्तव, राजेन्द्र नाथ, अनीता सिंह, सलीम अब्बासी, वंदना श्रीवास्तव, रमन श्रीवास्तव, शिवानी कनोजिया, हिमांशु वर्मा, नीरजा पांडेय, आनंद कुमार तथा महिला मंच की ब्रांड एम्बेसडर सीमा विरमानी सहित अन्य कलाकारों ने आशा भोंसले के लोकप्रिय गीतों और भजनों की प्रस्तुति देकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में चेतना तिवारी, राधा बाजपेई, निर्मला अवस्थी, रश्मि कुमारी, उन्नति श्री, एम.एम. भाटिया, अव्युक्त, दिव्या, सौरभ सेठ, शुभम श्रीवास्तव, लीना, शालिनी और शांभवी सहित अनेक अतिथि उपस्थित रहे। सभी ने संस्था के सांस्कृतिक प्रयासों की सराहना करते हुए इसे भारतीय संस्कृति और संगीत परंपरा को सशक्त बनाने वाला आयोजन बताया। अंत में संस्थापक अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव ने सभी कलाकारों, अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
गुरु पूर्णिमा पर सुर ताल संगम की भजन संध्या, आशा भोंसले को दी संगीतमय श्रद्धांजलि गुरु पूर्णिमा पर सुर ताल संगम की भजन संध्या, आशा भोंसले को दी संगीतमय श्रद्धांजलि लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था सुर ताल संगम द्वारा गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भव्य भजन संध्या एवं दिवंगत पार्श्वगायिका Asha Bhosle की स्मृति में चतुर्थ संगीतमय श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगीत प्रेमियों और श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भक्ति एवं संगीत का आनंद लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ कृष्ण
कुमार बाजपेई एवं अजय श्रीवास्तव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद सुर ताल संगम के प्रशिक्षुओं एवं कलाकारों ने गुरु वंदना, भजन और मधुर गीतों की प्रभावशाली प्रस्तुतियां देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। सुर, ताल और संगीत से सजी प्रस्तुतियों ने उपस्थित श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। इस अवसर पर संस्था की निदेशक, दूरदर्शन एवं आकाशवाणी की कलाकार और संगीत प्रशिक्षक डॉ. जया श्रीवास्तव के नेतृत्व में अविजित श्रीवास्तव, सीमा श्रीवास्तव, राजेन्द्र नाथ, अनीता सिंह, सलीम अब्बासी, वंदना श्रीवास्तव, रमन श्रीवास्तव, शिवानी कनोजिया, हिमांशु वर्मा, नीरजा पांडेय, आनंद कुमार तथा महिला
मंच की ब्रांड एम्बेसडर सीमा विरमानी सहित अन्य कलाकारों ने आशा भोंसले के लोकप्रिय गीतों और भजनों की प्रस्तुति देकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में चेतना तिवारी, राधा बाजपेई, निर्मला अवस्थी, रश्मि कुमारी, उन्नति श्री, एम.एम. भाटिया, अव्युक्त, दिव्या, सौरभ सेठ, शुभम श्रीवास्तव, लीना, शालिनी और शांभवी सहित अनेक अतिथि उपस्थित रहे। सभी ने संस्था के सांस्कृतिक प्रयासों की सराहना करते हुए इसे भारतीय संस्कृति और संगीत परंपरा को सशक्त बनाने वाला आयोजन बताया। अंत में संस्थापक अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव ने सभी कलाकारों, अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
- सुल्तानपुर डीएम ने AI से शिकायतों की समीक्षा की लापरवाही पर अधिकारियों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी सुल्तानपुर में शनिवार को तहसील सदर में 'संपूर्ण समाधान दिवस' का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने इसकी अध्यक्षता करते हुए आम जनता की शिकायतें और समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को विभिन्न विभागों से जुड़ी जनसमस्याओं का त्वरित और पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए। इस समाधान दिवस के दौरान कुल 180 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सर्वाधिक शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित थीं। राशन एवं आपूर्ति विभाग से जुड़ी शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि बिजली विभाग के तीन एस्टीमेट जमा करने वाले आवेदनों को छोड़कर अन्य शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया गया। राजस्व विभाग के तीन मामलों का तत्काल निस्तारण हुआ, शेष मामलों के लिए मौके पर जाकर फील्ड विजिट के निर्देश दिए गए। पत्रकारों से बातचीत में जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि शिकायतों के पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए प्रशासन अब तकनीक का सहारा ले रहा है। उन्होंने कहा कि आईजीआरएस (IGRS) पोर्टल पर बार-बार आ रही शिकायतों और आख्याओं की समीक्षा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के माध्यम से की जा रही है। इस एआई मॉनिटरिंग का उद्देश्य यह पता लगाना है कि क्या अधिकारी बिना मौके पर जाए फर्जी या एक ही तरह की रिपोर्ट लगा रहे हैं। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि यदि कोई लेखपाल या अधिकारी बिना स्थलीय निरीक्षण किए आख्या (रिपोर्ट) लगाता पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की सिफारिश की जाएगी। एक आय प्रमाणपत्र के मामले में जिलाधिकारी ने लेखपाल और आपूर्ति निरीक्षक को मंगलवार तक प्रमाणपत्र बनवाकर आवेदक को राशन कार्ड उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। जिले में बिजली आपूर्ति और व्यवस्था सुधार पर बोलते हुए उन्होंने बताया कि पिछले एक सप्ताह में बिना मीटर के चल रहे 100 से अधिक कनेक्शनों पर मीटर लगाए गए हैं और विधिक कार्रवाई की गई है। ट्रांसफार्मर और जर्जर लाइनों को बदलने के लिए 3 अगस्त तक एक नया और अतिरिक्त बिजनेस प्लान शासन को भेजा जा रहा है। आने वाले दिनों में, अधिक विवाद वाले चिन्हित गांवों में एडीएम और एसडीएम स्तर के अधिकारियों द्वारा मौके पर जाकर मामलों के निस्तारण का शेड्यूल भी जारी किया जाएगा।1
- नाम पूछा... फिर मार दी गोली! कुलगाम आतंकी हमले में दूसरे मजदूर की भी मौत, देशभर में आक्रोश जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों के हमले में घायल दूसरे प्रवासी मजदूर ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अब इस हमले में छत्तीसगढ़ के दोनों मजदूरों की मौत हो चुकी है। पुलिस के अनुसार, दोनों पर ईंट भट्ठे पर काम करने के दौरान हमला किया गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हमले से पहले आतंकियों ने कथित तौर पर उनके नाम पूछे थे। घटना की जिम्मेदारी द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने ली है। सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच और आतंकियों की तलाश में जुटी हैं। #JammuKashmir #Kulgam #TerrorAttack #TRF #LashkarETaiba #Chhattisgarh #MigrantWorkers #BreakingNews #IndiaNews #Kashmir #Terrorism #TrendingNews #ERadioIndia1
- jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai shree hanuman ji jai shree shanidev ji1
- आज दिनांक 31 जुलाई को एक क्रूज़र गाड़ी वाराणसी से अयोध्या जा रही थी, जिसमें MP के शिवढ़ी के रहने वाले कुछ लोग उसमें बैठे हुए थे। " कुल 15 लोग बैठने की सूचना है उसमें। गाड़ी सुबह आज 5:15 बजे के आसपास गाड़ी का पिछला चक्का जो टायर था वह फट जाता है। जिसकी वजह से गाड़ी असंतुलित होकर एक बिजली के पोल में टकरा जाती है और उसमें बैठे हुए लोगों को चोटें आती हैं। कुल 12 लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंभुआ भेजे गए। मौके पर ही एम्बुलेंस और डॉक्टर तत्काल उपस्थित हो गए। तत्काल पुलिस टीम मौके पर आई, इलाज का कार्य शुरू हो गया है। 5 लोगों को जिला अस्पताल यहाँ से बेहतर इलाज हेतु रेफर किया गया है। किसी के मृत होने की सूचना नहीं है। सबका इलाज किया जा रहा है। कानून व्यवस्था कायम है और अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।" *उक्त के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री वृज नारायण सिंह द्वारा दी गयी बाइट-*1
- थाना लम्भुआ पुलिस ने जल जीवन मिशन परियोजना में हुई चोरी का किया सफल खुलासा,03 अभियुक्त गिरफ्तार।* *थाना : लम्भुआ, जनपद सुलतानपुर* *दिनांक : 31.07.2026* *थाना लम्भुआ पुलिस ने जल जीवन मिशन परियोजना में हुई चोरी का किया सफल खुलासा,03 अभियुक्त गिरफ्तार।* पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर *श्रीमती चारू निगम* के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों तथा जिला बदर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी लम्भुआ के पर्यवेक्षण में थाना लम्भुआ पुलिस 03 अभियुक्तों को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार किया। दिनांक 27/28.07.2026 की रात्रि में थाना लम्भुआ क्षेत्र के ग्राम किठौली एवं *ग्राम मदनपुर पनियार स्थित जल जीवन मिशन परियोजना की साइट से अज्ञात चोरों द्वारा 02 इन्वर्टर एवं 04 बैटरियां चोरी कर ली गई थीं।* इस संबंध में थाना लम्भुआ पर क्रमशः मु0अ0सं0 278/2026 एवं मु0अ0सं0 279/2026 पंजीकृत किए गए, जिनकी विवेचना क्रमशः उपनिरीक्षक मेघनाथ यादव एवं उपनिरीक्षक जगदीश यादव द्वारा की जा रही थी। *विवेचना एवं सुरागरसी के दौरान दिनांक 31.07.2026 को थाना लम्भुआ पुलिस टीम ने घटना का सफल अनावरण करते हुए गोपालापुर मोड़ हाईवे के किनारे से घटना में शामिल 03 अभियुक्तों को चोरी के माल एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया।* पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि *उन्होंने अपने अन्य साथियों के साथ* मिलकर दिनांक 27/28.07.2026 की रात्रि में ग्राम किठौली एवं ग्राम मदनपुर पनियार स्थित जल जीवन मिशन परियोजना की साइटों से चोरी की घटना कारित की थी। अभियुक्तों ने यह भी बताया कि वे अपने अन्य साथियों के साथ कभी पैदल तो कभी मोटरसाइकिल से रात्रि में निकलकर अवसर मिलने पर विभिन्न स्थानों पर चोरी की घटनाएं करते हैं तथा उनका कोई निश्चित लक्ष्य नहीं होता। पूछताछ में अभियुक्तों ने अपने अन्य साथियों *राजेश निषाद पुत्र उदयराज* उर्फ उदई निवासी ककरवार पुरवा, थाना मोतीगरपुर तथा *जुगेश निषाद पुत्र कल्लू* निवासी पापरघाट (हरिवंशपुर), थाना लम्भुआ सहित कुछ अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर चोरी की घटनाएं करना स्वीकार किया है। फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। घटना में शामिल 03 अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। *गिरफ्तार अभियुक्त*-1.डेविड उर्फ हर्षित तिवारी पुत्र निर्मल तिवारी, निवासी ग्राम बेलहरी, थाना मोतीगरपुर, जनपद सुलतानपुर, उम्र लगभग 21 वर्ष। 2. नीरज उर्फ कोपे निषाद पुत्र रमई, निवासी ग्राम चौधरीपुरवा, मजरा पापरघाट (हरिवंशपुर), थाना लम्भुआ, जनपद सुलतानपुर, उम्र लगभग 23 वर्ष। 3. राजा कुमार रैदास पुत्र महेन्द्र कुमार, निवासी चौधरीपुरवा, मजरा पापरघाट, थाना गोसाईगंज, जनपद सुलतानपुर, उम्र लगभग 20 वर्ष। *कुल बरामदगी*- *मु0अ0सं0 278/2026 व मु0अ0सं0 279/2026 से संबंधित* 1. 04 अदद बैटरियां (UTL) 2. 01 अदद UTL Solar इन्वर्टर 3. 02 अदद OKYA बैटरियां 4. 01 अदद मोटरसाइकिल HF Deluxe संख्या UP 44 BW 6592, जिसका उपयोग चोरी के माल के परिवहन में किया जाता था। *गिरफ्तारी का स्थान-* गोपालापुर मोड़ हाईवे के किनारे, थाना लम्भुआ, जनपद सुलतानपुर। *गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम* 1. निरीक्षक (अपराध) इन्साफ अली 2. उ0नि0 मेघनाथ यादव 3. उ0नि0 जगदीश यादव 4. उ0नि0 दिलीप कुमार 5. हे0का0 शाहिद खान 6. हे0का0 कमलेश पटेल 7. हे0का0 सुष्पेन्द्र सिंह 8. हे0का0 अभिषेक मिश्रा (चीता मोबाइल) 9. का0 संदीप यादव 10. का0 राहुल यादव 11. का0 निकेश यादव 12. का0 धर्मेन्द्र कुमार1