जैतारण शहर के शिव मंदिरों में दिनभर प्रथम सोमवार को पूजा अर्चना के लिए लोगों की लंबी कटारे लगी रही शिवालय में गूंजे हर हर महादेव के नारे जैतारण राधेश्याम दाधीच आज शाम 3:0826 को बागेश्वर महादेव मंदिर में सावन के पहले सोमवार में श्रृंगार आरती हुई जिसमें सभी भक्त उपस्थित रह कर आरती का लाभ उठाया यह अनूठा संगम है अध्य शक्ति हिंगलाज माता मंदिर और शिव एक साथ विराजते है साथ ही बागड़ा वाले बालाजी अगवानी करते हैं सभी भक्तजन उपस्थित रहकर आरती का लाभ उठाया एवं अपने आप को धन्य बनाया आरती का कार्यक्रम पुजारी चेतन वन गोस्वामी की देखरेख में आयोजित हुई जहां पर आरती के दौरान हर-हर बोले शंकर भोले हर हर महादेव के नारे गूंज मन हो उठे इसी तरह जैतारण शहर के प्राचीन शिव मंदिर सदर बाजार शिव चौकी स्थिति पर महा आरती का आयोजन किया गया एवं प्रसाद का वितरण किया गया पुजारी प्रदीप व्यास की देखरेख में इसी तरह हर हर महादेव मंदिर जैतारण भांजा कुड़ी रोड स्थित पर महा आरती का आयोजन पुजारी दिलखुश वैष्णव की देखरेख में आयोजित हुई जिसमें सैकड़ो महिला श्रद्धालु भक्तों ने भाग लिया जैतारण शहर एवं आसपास के गांव में श्रावण मास के प्रथम सोमवार को भक्तों ने प्रातकाल शिव मंदिरों में पहुंचकर बिली पत्र चढ़कर मंदिर में शिव की आराधना की पूजा अर्चना कर मनौती मानी दिनभर लोगों ने उपवास रखकर शिव के प्रति अपना अटूट विश्वास जताया दिन भर शिव मंदिरों में भक्तों की रेल्म पैल लगी रही जैतारण शहर के वरिष्ठ पत्रकार राधेश्याम दाधीच ने शिव मंदिरों में की गई आराधना की जानकारी देते हुए बताया कि सभी मंदिरों को आकर्षक सजाया गया एवं गाजे बाजे के साथ दिन भर पूजा अर्चना की गई एवं मंदिरों को आकर्षक सजाया गया दिनभर श्रद्धालु भक्तों की रेलम पैल लगी रही
जैतारण शहर के शिव मंदिरों में दिनभर प्रथम सोमवार को पूजा अर्चना के लिए लोगों की लंबी कटारे लगी रही शिवालय में गूंजे हर हर महादेव के नारे जैतारण राधेश्याम दाधीच आज शाम 3:0826 को बागेश्वर महादेव मंदिर में सावन के पहले सोमवार में श्रृंगार आरती हुई जिसमें सभी भक्त उपस्थित रह कर आरती का लाभ उठाया यह अनूठा संगम है अध्य शक्ति हिंगलाज माता मंदिर और शिव एक साथ विराजते है साथ ही बागड़ा वाले बालाजी अगवानी करते हैं सभी भक्तजन उपस्थित रहकर आरती का लाभ उठाया एवं अपने आप को धन्य बनाया आरती का कार्यक्रम पुजारी चेतन वन गोस्वामी की देखरेख में आयोजित हुई जहां पर आरती के दौरान हर-हर बोले शंकर भोले हर हर महादेव के नारे गूंज मन हो उठे इसी तरह जैतारण शहर के प्राचीन शिव मंदिर सदर बाजार शिव चौकी स्थिति पर महा आरती का आयोजन किया गया एवं प्रसाद का वितरण किया गया पुजारी प्रदीप व्यास की देखरेख में इसी तरह हर हर महादेव मंदिर जैतारण भांजा कुड़ी रोड स्थित पर महा आरती का आयोजन पुजारी दिलखुश वैष्णव की देखरेख में आयोजित हुई जिसमें सैकड़ो महिला श्रद्धालु भक्तों ने भाग लिया जैतारण शहर एवं आसपास के गांव में श्रावण मास के प्रथम सोमवार को भक्तों ने प्रातकाल शिव मंदिरों में पहुंचकर बिली पत्र चढ़कर मंदिर में शिव की आराधना की पूजा अर्चना कर मनौती मानी दिनभर लोगों ने उपवास रखकर शिव के प्रति अपना अटूट विश्वास जताया दिन भर शिव मंदिरों में भक्तों की रेल्म पैल लगी रही जैतारण शहर के वरिष्ठ पत्रकार राधेश्याम दाधीच ने शिव मंदिरों में की गई आराधना की जानकारी देते हुए बताया कि सभी मंदिरों को आकर्षक सजाया गया एवं गाजे बाजे के साथ दिन भर पूजा अर्चना की गई एवं मंदिरों को आकर्षक सजाया गया दिनभर श्रद्धालु भक्तों की रेलम पैल लगी रही
- जैतारण शहर के शिव मंदिरों में दिनभर प्रथम सोमवार को पूजा अर्चना के लिए लोगों की लंबी कटारे लगी रही शिवालय में गूंजे हर हर महादेव के नारे जैतारण राधेश्याम दाधीच आज शाम 3:0826 को बागेश्वर महादेव मंदिर में सावन के पहले सोमवार में श्रृंगार आरती हुई जिसमें सभी भक्त उपस्थित रह कर आरती का लाभ उठाया यह अनूठा संगम है अध्य शक्ति हिंगलाज माता मंदिर और शिव एक साथ विराजते है साथ ही बागड़ा वाले बालाजी अगवानी करते हैं सभी भक्तजन उपस्थित रहकर आरती का लाभ उठाया एवं अपने आप को धन्य बनाया आरती का कार्यक्रम पुजारी चेतन वन गोस्वामी की देखरेख में आयोजित हुई जहां पर आरती के दौरान हर-हर बोले शंकर भोले हर हर महादेव के नारे गूंज मन हो उठे इसी तरह जैतारण शहर के प्राचीन शिव मंदिर सदर बाजार शिव चौकी स्थिति पर महा आरती का आयोजन किया गया एवं प्रसाद का वितरण किया गया पुजारी प्रदीप व्यास की देखरेख में इसी तरह हर हर महादेव मंदिर जैतारण भांजा कुड़ी रोड स्थित पर महा आरती का आयोजन पुजारी दिलखुश वैष्णव की देखरेख में आयोजित हुई जिसमें सैकड़ो महिला श्रद्धालु भक्तों ने भाग लिया जैतारण शहर एवं आसपास के गांव में श्रावण मास के प्रथम सोमवार को भक्तों ने प्रातकाल शिव मंदिरों में पहुंचकर बिली पत्र चढ़कर मंदिर में शिव की आराधना की पूजा अर्चना कर मनौती मानी दिनभर लोगों ने उपवास रखकर शिव के प्रति अपना अटूट विश्वास जताया दिन भर शिव मंदिरों में भक्तों की रेल्म पैल लगी रही जैतारण शहर के वरिष्ठ पत्रकार राधेश्याम दाधीच ने शिव मंदिरों में की गई आराधना की जानकारी देते हुए बताया कि सभी मंदिरों को आकर्षक सजाया गया एवं गाजे बाजे के साथ दिन भर पूजा अर्चना की गई एवं मंदिरों को आकर्षक सजाया गया दिनभर श्रद्धालु भक्तों की रेलम पैल लगी रही1
- ब्यावर के जैतारण में पिछले 24 घंटे में 161 एमएम बारिश दर्ज की गई 6 से 8 अगस्त के दौरान उत्तर-पूर्वी व पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में बारिश की गतिविधियां दर्ज होने की संभावना है। हालांकि पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश भागों में बारिश के गतिविधियों में कमी होने की संभावना है1
- क्षतिग्रस्त टांके व शौचालय निर्माण की मांग, संस्थाप्रधान ने सीबीईओ को सौंपा ज्ञापन क्षतिग्रस्त टांके व शौचालय निर्माण की मांग, संस्थाप्रधान ने सीबीईओ को सौंपा ज्ञापन पाली, 3 अगस्त। राजकीय प्राथमिक विद्यालय गांधी नगर में विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं मूलभूत सुविधाओं को लेकर सोमवार को संस्थाप्रधान ने मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (सीबीईओ) को ज्ञापन सौंपकर विद्यालय परिसर में स्थित क्षतिग्रस्त पानी के टांके की मरम्मत तथा नए शौचालय निर्माण की मांग की। संस्थाप्रधान ओम प्रकाश भाटी ने ज्ञापन में बताया कि विद्यालय परिसर में स्थित पानी का टांका लंबे समय से खुला एवं क्षतिग्रस्त अवस्था में है। टांके के आसपास प्रतिदिन बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए टांके की तत्काल मरम्मत कर उसे सुरक्षित कराया जाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि टांके के सामने स्थित शौचालय भी जर्जर एवं अनुपयोगी स्थिति में है। विद्यालय परिसर में बच्चे प्रतिदिन खेलकूद एवं अन्य गतिविधियां करते हैं, जिससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। साथ ही विद्यालय में पर्याप्त एवं सुरक्षित शौचालय सुविधा उपलब्ध नहीं होने से विद्यार्थियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संस्थाप्रधान ने ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया कि आगामी दिनों में विद्यालय को मतदान केंद्र के रूप में चिन्हित किया गया है। चुनाव के दौरान बड़ी संख्या में मतदान कर्मियों एवं मतदाताओं का विद्यालय परिसर में आवागमन रहेगा। ऐसे में क्षतिग्रस्त टांका एवं शौचालय की जर्जर स्थिति प्रशासन के लिए भी चुनौती बन सकती है तथा मतदान व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका रहेगी। उन्होंने मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी से विद्यार्थियों की सुरक्षा, विद्यालय की आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए क्षतिग्रस्त टांके की तत्काल मरम्मत करवाने एवं नए शौचालय के निर्माण के लिए आवश्यक स्वीकृति एवं बजट उपलब्ध कराने की मांग की है। विद्यालय परिवार ने उम्मीद जताई कि विद्यार्थियों के हित एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विभाग शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करेगा, जिससे विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों को सुरक्षित एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध हो सके।1
- रास्ते में आवागमन में बाधा डालने हेतु हमारे गांव ठठावता में गांव से जो गोगाण जोड़ा रास्ता है उस पर एक घर का घरेलू पानी आने से आने जाने में परेशानी रहती है छोटे बच्चे स्कूल नहीं जा पाते हैं1
- रियान बड़ी में सावन माह के पहले सोमवार को धार्मिक उत्साह के साथ जलाभिषेक किया गया। क्षेत्र के युवाओं ने हर वर्ष की तरह इस बार भी पवित्र तीर्थ पुष्कर से विशाल कांवड़ यात्रा निकाली। रविवार दोपहर को युवाओं का जत्था डीजे और भजन-कीर्तन के साथ पुष्कर के लिए रवाना हुआ और सोमवार सुबह पवित्र सरोवर का जल लेकर रियान बड़ी पहुंचा। कांवड़ यात्रा के रियान बड़ी पहुंचने पर ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर कांवड़ियों का स्वागत किया। पूरे मार्ग पर "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयघोष गूंजते रहे। इसके बाद, दासावास रोड स्थित बगीची के शिव मंदिर में विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का पुष्कर के पवित्र जल से जलाभिषेक किया गया। श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना कर परिवार और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। कांवड़ यात्रा में शामिल युवाओं ने बताया कि यह धार्मिक परंपरा कई वर्षों से निभाई जा रही है। उनका मानना है कि सावन माह में पुष्कर से पवित्र जल लाकर भगवान शिव का अभिषेक करने से विशेष पुण्य मिलता है। इस परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए हर वर्ष बड़ी संख्या में युवा उत्साहपूर्वक भाग लेते हैं। इस कांवड़ यात्रा में चेना राम माली, जीतू माली, अशोक गहलोत, मुकेश माली, मुकेश मारोठिया, सुनील, भरत सोलंकी, रामदेव माली, नानू परिहार, लोकेश सैनी सहित अनेक युवाओं ने भाग लिया और भगवान शिव का जलाभिषेक किया। पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा। रियान बड़ी में सावन माह के पहले सोमवार को धार्मिक उत्साह के साथ जलाभिषेक किया गया। क्षेत्र के युवाओं ने हर वर्ष की तरह इस बार भी पवित्र तीर्थ पुष्कर से विशाल कांवड़ यात्रा निकाली। रविवार दोपहर को युवाओं का जत्था डीजे और भजन-कीर्तन के साथ पुष्कर के लिए रवाना हुआ और सोमवार सुबह पवित्र सरोवर का जल लेकर रियान बड़ी पहुंचा। कांवड़ यात्रा के रियान बड़ी पहुंचने पर ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर कांवड़ियों का स्वागत किया। पूरे मार्ग पर "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयघोष गूंजते रहे। इसके बाद, दासावास रोड स्थित बगीची के शिव मंदिर में विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का पुष्कर के पवित्र जल से जलाभिषेक किया गया। श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना कर परिवार और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। कांवड़ यात्रा में शामिल युवाओं ने बताया कि यह धार्मिक परंपरा कई वर्षों से निभाई जा रही है। उनका मानना है कि सावन माह में पुष्कर से पवित्र जल लाकर भगवान शिव का अभिषेक करने से विशेष पुण्य मिलता है। इस परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए हर वर्ष बड़ी संख्या में युवा उत्साहपूर्वक भाग लेते हैं। इस कांवड़ यात्रा में चेना राम माली, जीतू माली, अशोक गहलोत, मुकेश माली, मुकेश मारोठिया, सुनील, भरत सोलंकी, रामदेव माली, नानू परिहार, लोकेश सैनी सहित अनेक युवाओं ने भाग लिया और भगवान शिव का जलाभिषेक किया। पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा।1
- पाली में गूंजेगा हाइफा हीरो मेजर दलपत सिंह देवली का शौर्यगान पाली में गूंजेगा हाइफा हीरो मेजर दलपत सिंह देवली का शौर्यगान 108वें बलिदान दिवस पर 23 सितंबर को होगा महा सम्मेलन, रावणा राजपूत समाज ने सौंपी विभिन्न दायित्वों की जिम्मेदारी पाली में अमर शहीद हाइफा हीरो मेजर दलपत सिंह देवली के 108वें बलिदान दिवस के अवसर पर आगामी 23 सितंबर को ट्रांसपोर्ट नगर स्थित हाइफा हीरो सर्किल पर आयोजित होने वाले भव्य महा सम्मेलन की तैयारियों को लेकर रविवार को सर्वोदय नगर स्थित रावणा राजपूत समाज भवन में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों ने सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की तथा विभिन्न समितियों एवं टोली प्रभारियों को जिम्मेदारियां सौंपी। मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार ने बताया कि बैठक से पूर्व "आओ पाली अभियान" पोस्टर का विमोचन किया गया। इस अभियान के माध्यम से समाज के प्रत्येक परिवार तक पहुंचकर अधिकाधिक लोगों को सम्मेलन में भागीदारी के लिए प्रेरित किया जाएगा, ताकि बलिदानी वीर मेजर दलपत सिंह देवली को सामूहिक श्रद्धांजलि अर्पित की जा सके। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री मूल सिंह गहलोत ने कहा कि अमर शहीद मेजर दलपत सिंह देवली केवल रावणा राजपूत समाज के गौरव नहीं, बल्कि सम्पूर्ण छत्तीस कौम के प्रेरणास्रोत हैं। उनका अद्वितीय शौर्य, राष्ट्रभक्ति और बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से सम्मेलन को सफल बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। महिला प्रदेश अध्यक्ष अनिता चौहान ने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि समाज की प्रगति में महिलाओं की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने महिलाओं से सामाजिक, शैक्षणिक और संगठनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। युवा प्रदेश अध्यक्ष सुधीर सिंह ने युवाओं को समाज की सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए कहा कि युवा संगठित होकर सामाजिक चेतना, शिक्षा, संस्कार और एकता को मजबूत करें तथा समाज हित के प्रत्येक कार्यक्रम में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। वहीं युवा प्रदेश महामंत्री अनिल सिंह बडगुजर ने समाज में व्याप्त कुरीतियों और रूढ़िवादी सोच को समाप्त करने का आह्वान करते हुए सामाजिक सुधार को समय की आवश्यकता बताया। पाली जिला संरक्षक मूल सिंह भाटी एवं जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि 23 सितंबर को आयोजित होने वाले महा सम्मेलन को भव्य एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से अलग-अलग टोलियों का गठन किया गया है। प्रत्येक टोली को प्रचार-प्रसार, आमंत्रण, स्वागत, व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिससे सम्मेलन में अधिकाधिक समाजबंधुओं की सहभागिता सुनिश्चित की जा सके। बैठक को प्रदेश संगठन मंत्री बलवंत सिंह, सुनीता गोयल तथा प्रदेश प्रचार मंत्री रेखा भाटी , महिला जिलाध्यक्ष सिंधु कंवर,ने भी संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती, सामाजिक समरसता और एकजुटता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को नई दिशा देने के साथ-साथ युवा पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास से जोड़ने का कार्य करते हैं। बैठक में सोजत तहसील अध्यक्ष किशोर सिंह, ढलसिंह चौहान, एडवोकेट विक्रम सिंह भैंसाना, जगदीश सिंह इंदा, मांगू सिंह गोयल, सुरेंद्र सिंह परिहार, संतु सिंह सोलंकी, पूनम सिंह राठौड़, शैतान सिंह राठौड़, नरपत सिंह सोलंकी, गणपत सिंह दइया, ओम सिंह सोढ़ा, राजेंद्र सिंह, जब्बर सिंह देवल, शैतान सिंह राठौड़,राजू सिंह, राकेश सिंह आउवा, लाल सिंह पंवार, कल्याण सिंह सोलंकी, बाबू सिंह परिहार, नारायण सिंह गहलोत,अर्जुन सिंह भाटी सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे। बैठक का संचालन दलपत सिंह भाटी ने किया तथा अंत में सम्मेलन की सफलता के लिए सभी समाजबंधुओं से अधिकाधिक संख्या में सहभागिता निभाने का आह्वान किया।1
- नाबालिक से दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार,पुलिस ने किया न्यायालय मे पेश,सौपा 2 दिन के रिमांड पर.... पीसांगन पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के एक माह से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शक्तिसिंह (21) को मंगलवार को पकड़ा गया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर सौंप दिया गया। यह मामला 4 जुलाई 2026 को सामने आया था, जब पीसांगन थाने में एक नाबालिग के पिता ने अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए, थानाधिकारी पारुल यादव के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम में सउनि गणेशराम, हैडकानि बाबूलाल, कानि भोमाराम, सुखाराम और जोराराम शामिल थे। टीम ने संदिग्ध मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) का विश्लेषण किया और घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। गहन तलाश के बाद, पुलिस ने नाबालिग पीड़िता को बरामद कर लिया। पीड़िता के बयानों और प्रारंभिक अनुसंधान से पता चला कि आरोपी शक्तिसिंह ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर अपने साथ रखा और कई बार उसके साथ गलत काम किया। आरोपी शक्तिसिंह, उम्र 21 वर्ष एक माह से फरार चल रहे आरोपी को टीम ने अथक प्रयासों से दस्तयाब कर गिरफ्तार किया। मामले में आगे की जांच जारी है।1