logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बड़े बैंक खातों की जानकारी लेकर गोल्ड ईटीवी में निवेश पर 10 प्रतिशत मासिक लाभ का झांसा देने वाला HDFC बैंक का रिलेशनशिप मैनेजर गिरफ्तार बड़े बैंक खातों की जानकारी लेकर गोल्ड ईटीवी में निवेश पर 10 प्रतिशत मासिक लाभ का झांसा देने वाला HDFC बैंक का रिलेशनशिप मैनेजर गिरफ्तार ▪️ *आरोपी द्वारा बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के पद का लाभ उठाकर बड़े रकम वाले खाताधारकों की जानकारी प्राप्त कर उन्हें गोल्ड ईटीवी में निवेश एवं अधिक लाभ का प्रलोभन दिया जाता था।* ▪️ *आरोपी निवेशकों से चेक प्राप्त कर मुख्य आरोपी योगेश साहू के खाते में राशि जमा करता था तथा निवेशकों को अपने खाते से लाभांश की राशि प्रदान करता था।* ▪️ *प्रकरण में निवेशकों के कथनों, बैंक खातों से संबंधित दस्तावेजों एवं विवेचना में प्राप्त अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी राजकुमार तिवारी की संलिप्तता सामने आई।* ▪️ *पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर थाना सुपेला पुलिस ने आरोपी राजकुमार तिवारी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा है।* मुख्य बिंदु थाना सुपेला के अपराध क्रमांक 961/2026, धारा 318(2), 318(4), 61(2), 111(4) बीएनएस के प्रकरण में निवेश के नाम पर ठगी के मामले में आरोपी राजकुमार तिवारी को गिरफ्तार किया गया है। संक्षिप्त विवरण प्रार्थी राजू नामदेव, निवासी सेक्टर-07, भिलाई द्वारा थाना सुपेला में लिखित शिकायत प्रस्तुत की गई थी कि आरोपी योगेश साहू एवं अन्य व्यक्तियों द्वारा निवेश पर प्रतिमाह 10 प्रतिशत लाभांश देने का प्रलोभन देकर उसे विश्वास में लिया गया। आरोपियों द्वारा अन्य ग्राहकों के बैंक खाते के स्टेटमेंट दिखाकर निवेश योजना को विश्वसनीय बताया गया। इसके बाद प्रार्थी से बैंक खाता एवं मोबाइल संबंधी जानकारी प्राप्त की गई। आरोपियों द्वारा निवेश योजना की जानकारी देने के पश्चात प्रार्थी ने उनकी बातों पर विश्वास कर दिनांक 21.03.2025 को 15 लाख रुपये आरोपियों द्वारा बताए गए खाते में ट्रांसफर किए थे। प्रारंभिक अवधि में प्रार्थी के खाते में लाभांश की राशि भेजी गई, जिसके बाद लाभांश देना बंद कर दिया गया तथा राशि वापस करने का आश्वासन दिया जाता रहा। बाद में प्रार्थी को जानकारी हुई कि अन्य निवेशकों से भी इसी प्रकार बड़ी रकम प्राप्त की गई है। शिकायत पर थाना सुपेला में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान प्रार्थी सहित अन्य निवेशकों के कथन लिए गए तथा बैंक खातों एवं लेन-देन से संबंधित जानकारी का परीक्षण किया गया। विवेचना में निवेशकों मोहम्मद रफी, साधना मिश्रा, शिबा शेख सहित अन्य के कथनों एवं उपलब्ध दस्तावेजों से आरोपी राजकुमार तिवारी की भूमिका सामने आई। विवेचना में पाया गया कि आरोपी राजकुमार तिवारी HDFC बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर कार्यरत रहते हुए बड़े रकम वाले खाताधारकों की जानकारी प्राप्त करता था। इसके बाद निवेशकों को गोल्ड ईटीवी में निवेश कर अधिक लाभ कमाने का प्रलोभन दिया जाता था। आरोपी द्वारा निवेशकों से चेक प्राप्त कर राशि मुख्य आरोपी योगेश साहू के खाते में जमा किए जाने तथा निवेशकों को प्राप्त होने वाला लाभांश अपने खाते से दिए जाने संबंधी साक्ष्य विवेचना में प्राप्त हुए हैं। प्रकरण में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर राजकुमार तिवारी को आरोपी बनाया गया। पुलिस द्वारा आरोपी को हिरासत में लेकर गवाहों के समक्ष मेमोरण्डम कथन लिया गया। विवेचना में प्राप्त पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका) आरोपी द्वारा बैंक में अपने पद का लाभ उठाकर बड़े रकम वाले खाताधारकों की जानकारी प्राप्त की जाती थी। इसके बाद निवेशकों को गोल्ड ईटीवी में निवेश एवं प्रतिमाह 10 प्रतिशत लाभांश का प्रलोभन देकर राशि प्राप्त की जाती थी। निवेशकों से प्राप्त चेक मुख्य आरोपी के खाते में जमा किए जाते थे तथा निवेशकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रारंभिक अवधि में लाभांश की राशि आरोपी द्वारा अपने खाते से दी जाती थी। घटना स्थल प्रकरण में निवेश संबंधी लेन-देन एवं आरोपियों से संबंधित स्थानों पर विवेचना के दौरान आवश्यक जांच एवं साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई। आरोपी का नाम 1. राजकुमार तिवारी, उम्र 37 वर्ष, निवासी एलआईजी क्वार्टर नंबर 11/3, नेहरू नगर ईस्ट, भिलाई, थाना सुपेला, जिला दुर्ग। जप्त सामग्री विवेचना में निवेशकों द्वारा उपलब्ध कराए गए बैंक खातों, लेन-देन एवं लाभांश भुगतान से संबंधित दस्तावेजों/जानकारियों का परीक्षण किया गया है। प्रकरण में विधिसम्मत साक्ष्य संकलन की कार्यवाही जारी है। सराहनीय कार्य उक्त कार्यवाही में थाना सुपेला के थाना प्रभारी एस.एन. सिंह, उनि धनेश्वर साहू, आरक्षक कमल साहू एवं प्रदीप सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दुर्ग पुलिस की अपील दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी निवेश योजना में राशि लगाने से पहले संबंधित संस्था, योजना एवं उसके अधिकृत होने की स्वतंत्र रूप से जांच करें। असामान्य रूप से अधिक अथवा निश्चित लाभ का प्रलोभन देने वाली योजनाओं में बिना सत्यापन राशि जमा न करें तथा संदिग्ध निवेश प्रस्ताव, बैंक खाते या लेन-देन की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। —0000—

1 hr ago
user_हेमंत उमरे ,7509375525
हेमंत उमरे ,7509375525
दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
1 hr ago

बड़े बैंक खातों की जानकारी लेकर गोल्ड ईटीवी में निवेश पर 10 प्रतिशत मासिक लाभ का झांसा देने वाला HDFC बैंक का रिलेशनशिप मैनेजर गिरफ्तार बड़े बैंक खातों की जानकारी लेकर गोल्ड ईटीवी में निवेश पर 10 प्रतिशत मासिक लाभ का झांसा देने वाला HDFC बैंक का रिलेशनशिप मैनेजर गिरफ्तार ▪️ *आरोपी द्वारा बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के पद का लाभ उठाकर बड़े रकम वाले खाताधारकों की जानकारी प्राप्त कर उन्हें गोल्ड ईटीवी में निवेश एवं अधिक लाभ का प्रलोभन दिया जाता था।* ▪️ *आरोपी निवेशकों से चेक प्राप्त कर मुख्य आरोपी योगेश साहू के खाते में राशि जमा करता था तथा निवेशकों को अपने खाते से लाभांश की राशि प्रदान करता था।* ▪️ *प्रकरण में निवेशकों के कथनों, बैंक खातों से संबंधित दस्तावेजों एवं विवेचना में प्राप्त अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी राजकुमार तिवारी की संलिप्तता सामने आई।* ▪️ *पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर थाना सुपेला पुलिस ने आरोपी राजकुमार तिवारी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा है।* मुख्य बिंदु थाना सुपेला के अपराध क्रमांक 961/2026, धारा 318(2), 318(4), 61(2), 111(4) बीएनएस के प्रकरण में निवेश के नाम पर ठगी के मामले में आरोपी राजकुमार तिवारी को गिरफ्तार किया गया है। संक्षिप्त विवरण प्रार्थी राजू नामदेव, निवासी सेक्टर-07, भिलाई द्वारा थाना सुपेला में लिखित शिकायत प्रस्तुत की गई थी कि आरोपी योगेश साहू एवं अन्य व्यक्तियों द्वारा निवेश पर प्रतिमाह 10 प्रतिशत लाभांश देने का प्रलोभन देकर उसे विश्वास में लिया गया। आरोपियों द्वारा अन्य ग्राहकों के बैंक खाते के स्टेटमेंट दिखाकर निवेश योजना को विश्वसनीय बताया गया। इसके बाद प्रार्थी से बैंक खाता एवं मोबाइल संबंधी जानकारी प्राप्त की गई। आरोपियों द्वारा निवेश योजना की जानकारी देने के पश्चात प्रार्थी ने उनकी बातों पर विश्वास कर दिनांक 21.03.2025 को 15 लाख रुपये आरोपियों द्वारा बताए गए खाते में ट्रांसफर किए थे। प्रारंभिक अवधि में प्रार्थी के खाते में लाभांश की राशि भेजी गई, जिसके बाद लाभांश देना बंद कर दिया गया तथा राशि वापस करने का आश्वासन दिया जाता रहा। बाद में प्रार्थी को जानकारी हुई कि अन्य निवेशकों से भी इसी प्रकार बड़ी रकम प्राप्त की गई है। शिकायत पर थाना सुपेला में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान प्रार्थी सहित अन्य निवेशकों के कथन लिए गए तथा बैंक खातों एवं लेन-देन से संबंधित जानकारी का परीक्षण किया गया। विवेचना में निवेशकों मोहम्मद रफी, साधना मिश्रा, शिबा शेख सहित अन्य के कथनों

13170391-d7c3-4d5b-909e-d460e5034a99

एवं उपलब्ध दस्तावेजों से आरोपी राजकुमार तिवारी की भूमिका सामने आई। विवेचना में पाया गया कि आरोपी राजकुमार तिवारी HDFC बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर कार्यरत रहते हुए बड़े रकम वाले खाताधारकों की जानकारी प्राप्त करता था। इसके बाद निवेशकों को गोल्ड ईटीवी में निवेश कर अधिक लाभ कमाने का प्रलोभन दिया जाता था। आरोपी द्वारा निवेशकों से चेक प्राप्त कर राशि मुख्य आरोपी योगेश साहू के खाते में जमा किए जाने तथा निवेशकों को प्राप्त होने वाला लाभांश अपने खाते से दिए जाने संबंधी साक्ष्य विवेचना में प्राप्त हुए हैं। प्रकरण में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर राजकुमार तिवारी को आरोपी बनाया गया। पुलिस द्वारा आरोपी को हिरासत में लेकर गवाहों के समक्ष मेमोरण्डम कथन लिया गया। विवेचना में प्राप्त पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका) आरोपी द्वारा बैंक में अपने पद का लाभ उठाकर बड़े रकम वाले खाताधारकों की जानकारी प्राप्त की जाती थी। इसके बाद निवेशकों को गोल्ड ईटीवी में निवेश एवं प्रतिमाह 10 प्रतिशत लाभांश का प्रलोभन देकर राशि प्राप्त की जाती थी। निवेशकों से प्राप्त चेक मुख्य आरोपी के खाते में जमा किए जाते थे तथा निवेशकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रारंभिक अवधि में लाभांश की राशि आरोपी द्वारा अपने खाते से दी जाती थी। घटना स्थल प्रकरण में निवेश संबंधी लेन-देन एवं आरोपियों से संबंधित स्थानों पर विवेचना के दौरान आवश्यक जांच एवं साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई। आरोपी का नाम 1. राजकुमार तिवारी, उम्र 37 वर्ष, निवासी एलआईजी क्वार्टर नंबर 11/3, नेहरू नगर ईस्ट, भिलाई, थाना सुपेला, जिला दुर्ग। जप्त सामग्री विवेचना में निवेशकों द्वारा उपलब्ध कराए गए बैंक खातों, लेन-देन एवं लाभांश भुगतान से संबंधित दस्तावेजों/जानकारियों का परीक्षण किया गया है। प्रकरण में विधिसम्मत साक्ष्य संकलन की कार्यवाही जारी है। सराहनीय कार्य उक्त कार्यवाही में थाना सुपेला के थाना प्रभारी एस.एन. सिंह, उनि धनेश्वर साहू, आरक्षक कमल साहू एवं प्रदीप सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दुर्ग पुलिस की अपील दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी निवेश योजना में राशि लगाने से पहले संबंधित संस्था, योजना एवं उसके अधिकृत होने की स्वतंत्र रूप से जांच करें। असामान्य रूप से अधिक अथवा निश्चित लाभ का प्रलोभन देने वाली योजनाओं में बिना सत्यापन राशि जमा न करें तथा संदिग्ध निवेश प्रस्ताव, बैंक खाते या लेन-देन की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। —0000—

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान (Tarique Rahman) ब्रिक्स समिट में भारत नहीं आ रहे हैं। यह खबर 10 सितंबर 2026 को कन्फर्म हुई है। समिट 12-13 सितंबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में हो रही है। (स्वतंत्र न्यूज़ छत्तीसगढ़) पूरा और सटीक अपडेट भारत ने तारिक रहमान को BIMSTEC चेयर के रूप में ब्रिक्स समिट के आउटरीच सेशन में आमंत्रित किया था। बांग्लादेश BIMSTEC का वर्तमान अध्यक्ष है। भारत ने स्पष्ट किया कि यह आमंत्रण ब्रिक्स की स्टैंडर्ड प्रैक्टिस के तहत क्षेत्रीय संगठनों के प्रमुखों को दिया जाता है। इसके अलावा, फरवरी 2026 में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद भारत ने उन्हें द्विपक्षीय (bilateral) यात्रा का अलग आमंत्रण भी दिया था। बांग्लादेश की तरफ से: स्टेट मिनिस्टर फॉर फॉरेन अफेयर्स हुमायूँ कबीर (Humaiun Kobir) ने साफ कहा कि प्रधानमंत्री को ब्रिक्स समिट के लिए व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित नहीं किया गया। आमंत्रण BIMSTEC चेयर के रूप में था। उन्होंने कहा, “हम कैसे जाएं? बांग्लादेश सरकार के किसी को आमंत्रित किया गया है? हमारे प्रधानमंत्री को आमंत्रित नहीं किया गया। BIMSTEC चेयर को आमंत्रित किया गया।” बांग्लादेश हाई कमिश्नर रियाज हमीदुल्लाह ने इंडिया टुडे के राउंडटेबल में बताया कि पिछले 6.5 महीनों में बांग्लादेश में लोकतांत्रिक रूप से चुनी हुई सरकार है। “कुछ खास संदर्भ और परिस्थितियां” (certain context and circumstances) हैं, जिनकी वजह से प्रधानमंत्री समिट में शामिल नहीं हो पा रहे। उन्होंने विस्तार से नहीं बताया। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि तारिक रहमान भारत आने के लिए उत्सुक हैं, लेकिन वे चाहते हैं कि यात्रा से ठोस नतीजे निकलें, ताकि बांग्लादेश लौटने पर जनता को कुछ दिखाने को मिले। पृष्ठभूमि और कारण भारत-बांग्लादेश संबंधों में तनाव: शेख हसीना (पूर्व प्रधानमंत्री) भारत में हैं। ढाका उनकी प्रत्यर्पण (extradition) की मांग कर रहा है। हसीना के बयानों और मीडिया कार्यक्रमों से भी मतभेद बढ़े। पानी बंटवारा (गंगा वाटर शेयरिंग ट्रीटी) और अन्य द्विपक्षीय मुद्दे अभी सुलझने बाकी हैं। तारिक रहमान की पहली विदेश यात्रा मलेशिया और चीन गई थी (जून 2026)। भारत के साथ उच्च-स्तरीय द्विपक्षीय मुलाकात अभी तक नहीं हुई। बांग्लादेश सरकार कह रही है कि प्रधानमंत्री की पहली भारत यात्रा बहुपक्षीय समिट के साथ नहीं होनी चाहिए। वे सही समय पर ठोस द्विपक्षीय यात्रा चाहते हैं। बांग्लादेश समिट में प्रतिनिधि भेज सकता है, लेकिन प्रधानमंत्री खुद नहीं जा रहे। संक्षेप में: असल में बांग्लादेश का स्टैंड है कि उन्हें ब्रिक्स के लिए प्रधानमंत्री के रूप में उचित आमंत्रण नहीं मिला, और द्विपक्षीय मुद्दों पर पहले स्पष्टता और ठोस नतीजे चाहिए। स्रोत: India Today, The Print, The Business Standard, PTI, Times of India और बांग्लादेशी आधिकारिक बयान (10 सितंबर 2026)। #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh #swatantralive #swatantrashort #CGNewsUpdate #CGNews #swatantranewscg Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH
    1
    बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान (Tarique Rahman) ब्रिक्स समिट में भारत नहीं आ रहे हैं। यह खबर 10 सितंबर 2026 को कन्फर्म हुई है। समिट 12-13 सितंबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में हो रही है।
(स्वतंत्र न्यूज़ छत्तीसगढ़)
पूरा और सटीक अपडेट
भारत ने तारिक रहमान को BIMSTEC चेयर के रूप में ब्रिक्स समिट के आउटरीच सेशन में आमंत्रित किया था। बांग्लादेश BIMSTEC का वर्तमान अध्यक्ष है। भारत ने स्पष्ट किया कि यह आमंत्रण ब्रिक्स की स्टैंडर्ड प्रैक्टिस के तहत क्षेत्रीय संगठनों के प्रमुखों को दिया जाता है। इसके अलावा, फरवरी 2026 में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद भारत ने उन्हें द्विपक्षीय (bilateral) यात्रा का अलग आमंत्रण भी दिया था।
बांग्लादेश की तरफ से:
स्टेट मिनिस्टर फॉर फॉरेन अफेयर्स हुमायूँ कबीर (Humaiun Kobir) ने साफ कहा कि प्रधानमंत्री को ब्रिक्स समिट के लिए व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित नहीं किया गया। आमंत्रण BIMSTEC चेयर के रूप में था। उन्होंने कहा, “हम कैसे जाएं? बांग्लादेश सरकार के किसी को आमंत्रित किया गया है? हमारे प्रधानमंत्री को आमंत्रित नहीं किया गया। BIMSTEC चेयर को आमंत्रित किया गया।”
बांग्लादेश हाई कमिश्नर रियाज हमीदुल्लाह ने इंडिया टुडे के राउंडटेबल में बताया कि पिछले 6.5 महीनों में बांग्लादेश में लोकतांत्रिक रूप से चुनी हुई सरकार है। “कुछ खास संदर्भ और परिस्थितियां” (certain context and circumstances) हैं, जिनकी वजह से प्रधानमंत्री समिट में शामिल नहीं हो पा रहे। उन्होंने विस्तार से नहीं बताया।
कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि तारिक रहमान भारत आने के लिए उत्सुक हैं, लेकिन वे चाहते हैं कि यात्रा से ठोस नतीजे निकलें, ताकि बांग्लादेश लौटने पर जनता को कुछ दिखाने को मिले।
पृष्ठभूमि और कारण
भारत-बांग्लादेश संबंधों में तनाव: शेख हसीना (पूर्व प्रधानमंत्री) भारत में हैं। ढाका उनकी प्रत्यर्पण (extradition) की मांग कर रहा है। हसीना के बयानों और मीडिया कार्यक्रमों से भी मतभेद बढ़े।
पानी बंटवारा (गंगा वाटर शेयरिंग ट्रीटी) और अन्य द्विपक्षीय मुद्दे अभी सुलझने बाकी हैं।
तारिक रहमान की पहली विदेश यात्रा मलेशिया और चीन गई थी (जून 2026)। भारत के साथ उच्च-स्तरीय द्विपक्षीय मुलाकात अभी तक नहीं हुई।
बांग्लादेश सरकार कह रही है कि प्रधानमंत्री की पहली भारत यात्रा बहुपक्षीय समिट के साथ नहीं होनी चाहिए। वे सही समय पर ठोस द्विपक्षीय यात्रा चाहते हैं।
बांग्लादेश समिट में प्रतिनिधि भेज सकता है, लेकिन प्रधानमंत्री खुद नहीं जा रहे।
संक्षेप में: असल में बांग्लादेश का स्टैंड है कि उन्हें ब्रिक्स के लिए प्रधानमंत्री के रूप में उचित आमंत्रण नहीं मिला, और द्विपक्षीय मुद्दों पर पहले स्पष्टता और ठोस नतीजे चाहिए।
स्रोत: India Today, The Print, The Business Standard, PTI, Times of India और बांग्लादेशी आधिकारिक बयान (10 सितंबर 2026)।
#swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh #swatantralive #swatantrashort #CGNewsUpdate #CGNews #swatantranewscg Vinod Kumar Pandey  SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH
    user_SWATANTRA NEW'S CHHATTISGARH
    SWATANTRA NEW'S CHHATTISGARH
    दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    22 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ में शिक्षा व्यवस्था को लेकर एक तरफ विपक्ष और स्थानीय स्तर पर कई जगहों से बदहाली छत्तीसगढ़ में शिक्षा व्यवस्था को लेकर एक तरफ विपक्ष और स्थानीय स्तर पर कई जगहों से बदहाली और प्रदर्शनों की खबरें सामने आ रही हैं,
    1
    छत्तीसगढ़ में शिक्षा व्यवस्था को लेकर एक तरफ विपक्ष और स्थानीय स्तर पर कई जगहों से बदहाली
छत्तीसगढ़ में शिक्षा व्यवस्था को लेकर एक तरफ विपक्ष और स्थानीय स्तर पर कई जगहों से बदहाली और प्रदर्शनों की खबरें सामने आ रही हैं,
    user_POLICE DOST NEWS
    POLICE DOST NEWS
    Media company Raipur, Chhattisgarh•
    3 hrs ago
  • सेवानिवृत्त प्राचार्य फाखरा खानम दानी का सम्मान, संस्था में योगदान को किया याद सेवानिवृत्त प्राचार्य फाखरा खानम दानी का सम्मान, संस्था में योगदान को किया याद नवापारा राजिम। अंचल की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था स्वामी आत्मानंद पीएम श्री हरिहर स्कूल की सेवानिवृत्त प्राचार्य फाखरा खानम दानी का उनके उल्लेखनीय शैक्षणिक एवं सामाजिक योगदान के लिए सम्मान किया गया। स्थानीय प्रजापिता ब्रह्माकुमारी केंद्र में आयोजित सम्मान समारोह में उन्हें शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर उनके सेवाकाल की उपलब्धियों को याद किया गया। कार्यक्रम के दौरान सालासर सुंदरकांड जन कल्याण समिति के अध्यक्ष राजू काबरा द्वारा अभिनंदन पत्र का वाचन किया गया, जिसमें फाखरा खानम दानी के विद्यालय विकास, विद्यार्थियों के मार्गदर्शन एवं शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान की सराहना की गई। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि एक शिक्षक और प्राचार्य के रूप में उन्होंने सदैव विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को प्राथमिकता दी तथा संस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके समर्पण और कार्यशैली से आने वाली पीढ़ियां प्रेरणा लेती रहेंगी। इस अवसर पर स्थानीय प्रजापिता ब्रह्माकुमारी संस्था की संचालिका पुष्पा बहन जी, वरिष्ठ चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. राजेंद्र गदिया, प्रभात जैन, पत्रकार आलोक पहाड़िया, तुकाराम कंसारी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सेवानिवृत्त प्राचार्य के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
    1
    सेवानिवृत्त प्राचार्य फाखरा खानम दानी का सम्मान, संस्था में योगदान को किया याद
सेवानिवृत्त प्राचार्य फाखरा खानम दानी का सम्मान, संस्था में योगदान को किया याद
नवापारा राजिम। अंचल की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था स्वामी आत्मानंद पीएम श्री हरिहर स्कूल की सेवानिवृत्त प्राचार्य फाखरा खानम दानी का उनके उल्लेखनीय शैक्षणिक एवं सामाजिक योगदान के लिए सम्मान किया गया। स्थानीय प्रजापिता ब्रह्माकुमारी केंद्र में आयोजित सम्मान समारोह में उन्हें शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर उनके सेवाकाल की उपलब्धियों को याद किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सालासर सुंदरकांड जन कल्याण समिति के अध्यक्ष राजू काबरा द्वारा अभिनंदन पत्र का वाचन किया गया, जिसमें फाखरा खानम दानी के विद्यालय विकास, विद्यार्थियों के मार्गदर्शन एवं शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान की सराहना की गई।
समारोह में वक्ताओं ने कहा कि एक शिक्षक और प्राचार्य के रूप में उन्होंने सदैव विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को प्राथमिकता दी तथा संस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके समर्पण और कार्यशैली से आने वाली पीढ़ियां प्रेरणा लेती रहेंगी।
इस अवसर पर स्थानीय प्रजापिता ब्रह्माकुमारी संस्था की संचालिका पुष्पा बहन जी, वरिष्ठ चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. राजेंद्र गदिया, प्रभात जैन, पत्रकार आलोक पहाड़िया, तुकाराम कंसारी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सेवानिवृत्त प्राचार्य के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
    user_तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    Artist Gobra Navapara, Raipur•
    23 hrs ago
  • धमतरी में बैंकिंग व्यवस्था ठप, 5 डे बैंकिंग को लेकर कर्मचारियों की एक दिवसीय हड़ताल धमतरी में आज बैंकों पर ताला लटक गया दरअसल यूनाइटेड फोरम ऑफ़ इंडिया बैंक यूनियंस के आह्वान पर आज धमतरी सहित पूरे देश में बैंक कर्मचारियों ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया तस्वीरें धमतरी जिले के रत्नाबांधा रोड स्थित SBI बैंक की हैं...जहाँ सुबह से ही बैंक का शटर डाउन है और कर्मचारी बैंक के सामने धरने पर बैठे हैं..हाथों में बैनर और ज़ुबान पर सिर्फ एक नारा हमारी मांगे पूरी करो बता दें ये प्रदर्शन सिर्फ धमतरी में नहीं बल्कि देश के कोने कोने में किया गया है...इन कर्मचारियों का कहना है कि उनकी चार प्रमुख मांगे हैं जिनको लेकर आज ये एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल की गई है..पहली और सबसे बड़ी मांग है 8 मार्च 2024 के समझौते और संयुक्त नोट के अनुसार 5 डे बैंकिंग सिस्टम लागू किया जाए यानी शनिवार रविवार... बैंक पूरी तरह बंद..दूसरी मांग सरकार की भेदभावपूर्ण और एकतरफा प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन योजना को तुरंत वापस लिया जाए और तीसरी मांग संघों के साथ द्विपक्षीय वार्ता के माध्यम से इस योजना में संशोधन किया जाए अगर सरकार ने मांगे नहीं मानी तो ये तो सिर्फ ट्रेलर है आगे 28, 29 और 30 सितंबर को तीन दिवसीय महा हड़ताल करने की चेतावनी और इसके बाद भी सरकार नहीं जागी तो... 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल.... अगर बैंक अनिश्चितकाल के लिए बंद हो गए तो आम आदमी का क्या होगा व्यापार का क्या होगा EMI ट्रांजेक्शन कैश... सब पर ब्रेक लग जाएगा फिलहाल गेंद केंद्र सरकार के पाले में है क्या सरकार 5 डे बैंकिंग की मांग के आगे झुकेगी या देश एक बड़े बैंक संकट की ओर बढ़ रहा है।
    3
    धमतरी में बैंकिंग व्यवस्था ठप, 5 डे बैंकिंग को लेकर कर्मचारियों की एक दिवसीय हड़ताल
धमतरी में आज बैंकों पर ताला लटक गया दरअसल यूनाइटेड फोरम ऑफ़ इंडिया बैंक यूनियंस के आह्वान पर आज धमतरी सहित पूरे देश में बैंक कर्मचारियों ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया तस्वीरें धमतरी जिले के रत्नाबांधा रोड स्थित SBI बैंक की हैं...जहाँ सुबह से ही बैंक का शटर डाउन है और कर्मचारी बैंक के सामने धरने पर बैठे हैं..हाथों में बैनर और ज़ुबान पर सिर्फ एक नारा हमारी मांगे पूरी करो बता दें ये प्रदर्शन सिर्फ धमतरी में नहीं बल्कि देश के कोने कोने में किया गया है...इन कर्मचारियों का कहना है कि उनकी चार प्रमुख मांगे हैं जिनको लेकर आज ये एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल की गई है..पहली और सबसे बड़ी मांग है  8 मार्च 2024 के समझौते और संयुक्त नोट के अनुसार 5 डे बैंकिंग सिस्टम लागू किया जाए यानी शनिवार रविवार... बैंक पूरी तरह बंद..दूसरी मांग सरकार की भेदभावपूर्ण और एकतरफा प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन योजना को तुरंत वापस लिया जाए और तीसरी मांग संघों के साथ द्विपक्षीय वार्ता के माध्यम से इस योजना में संशोधन किया जाए अगर सरकार ने  मांगे नहीं मानी तो ये तो सिर्फ ट्रेलर है आगे  28, 29 और 30 सितंबर को तीन दिवसीय महा हड़ताल करने की चेतावनी  और इसके बाद भी सरकार नहीं जागी तो... 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल.... अगर बैंक अनिश्चितकाल के लिए बंद हो गए तो आम आदमी का क्या होगा व्यापार का क्या होगा  EMI ट्रांजेक्शन कैश... सब पर ब्रेक लग जाएगा फिलहाल गेंद केंद्र सरकार के पाले में है क्या सरकार 5 डे बैंकिंग की मांग के आगे झुकेगी या देश एक बड़े बैंक संकट की ओर बढ़ रहा है।
    user_Deepak Sahu
    Deepak Sahu
    Media company कुरुद, धमतरी, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • गांव के स्कूल में अब बच्चे कम पढ़ रहे और प्राइवेट स्कूल में ज्यादा ही क्यों?bachpan vala school badal gaya hai. गांव के स्कूल में अब बच्चे कम पढ़ रहे और प्राइवेट स्कूल में ज्यादा ही। bachpan vala school badal gaya hai. #ganv_school #स्कूल
    1
    गांव के स्कूल में अब बच्चे कम पढ़ रहे और प्राइवेट स्कूल में ज्यादा ही क्यों?bachpan vala school badal gaya hai. 
गांव के स्कूल में अब बच्चे कम पढ़ रहे और प्राइवेट स्कूल में ज्यादा ही। bachpan vala school badal gaya hai. #ganv_school #स्कूल
    user_Rajesh kumar
    Rajesh kumar
    Content Creator (YouTuber) राजिम, गरियाबंद, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
  • पोला पर्व पर भरुवाडीह कला में गूंजे भोजली के लोकगीत, हर्षोल्लास से हुआ विसर्जन रिपोर्टर रोहित वर्मा लोकेशन खरोरा *पोला पर्व पर भरुवाडीह कला में गूंजे भोजली के लोकगीत, हर्षोल्लास से हुआ विसर्जन* खरोरा पोला पर्व के पावन अवसर पर ग्राम भरुवाडीह कला में भोजली विसर्जन कार्यक्रम श्रद्धा, उत्साह और पारंपरिक उल्लास के साथ आयोजित किया गया। ग्राम की महिलाओं ने परंपरानुसार भोजली की पूजा-अर्चना कर पारंपरिक लोकगीत गाते हुए विधिवत विसर्जन किया। इस दौरान बच्चों, महिलाओं सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के दौरान पोला पर्व की परंपरानुसार गांव के विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना की गई। ग्रामीणों ने ग्राम की सुख-समृद्धि, खुशहाली और अच्छी फसल के लिए प्रार्थना की। भोजली विसर्जन के दौरान पारंपरिक लोकगीतों से गांव का वातावरण गूंज उठा और पूरे ग्राम में उत्सव एवं उल्लास का माहौल बना रहा। इस अवसर पर ग्रामवासी मोहन साहू, योगेश निषाद सहित अन्य ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता रही। सभी ग्रामवासियों ने मिलकर भोजली विसर्जन कार्यक्रम को सफल बनाया और छत्तीसगढ़ की लोकपरंपरा एवं सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रखने का संदेश दिया। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला छड़िया के शिक्षक धीरेंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि, “भोजली केवल एक पर्व नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति, आपसी भाईचारे और प्रकृति के प्रति श्रद्धा का प्रतीक है। ऐसी परंपराओं के संरक्षण और नई पीढ़ी तक इनके संस्कार पहुंचाने की जिम्मेदारी हम सभी की है।” कार्यक्रम में समस्त ग्रामवासियों ने हर्षोल्लास के साथ सहभागिता निभाई। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकपरंपरा में भोजली पर्व का विशेष महत्व है तथा पोला पर्व के दिन भोजली विसर्जन की परंपरा वर्षों से चली आ रही है।
    4
    पोला पर्व पर भरुवाडीह कला में गूंजे भोजली के लोकगीत, हर्षोल्लास से हुआ विसर्जन
रिपोर्टर रोहित वर्मा 
लोकेशन खरोरा 
*पोला पर्व पर भरुवाडीह कला में गूंजे भोजली के लोकगीत, हर्षोल्लास से हुआ विसर्जन*
खरोरा
पोला पर्व के पावन अवसर पर ग्राम भरुवाडीह कला में भोजली विसर्जन कार्यक्रम श्रद्धा, उत्साह और पारंपरिक उल्लास के साथ आयोजित किया गया। ग्राम की महिलाओं ने परंपरानुसार भोजली की पूजा-अर्चना कर पारंपरिक लोकगीत गाते हुए विधिवत विसर्जन किया। इस दौरान बच्चों, महिलाओं सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम के दौरान पोला पर्व की परंपरानुसार गांव के विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना की गई। ग्रामीणों ने ग्राम की सुख-समृद्धि, खुशहाली और अच्छी फसल के लिए प्रार्थना की। भोजली विसर्जन के दौरान पारंपरिक लोकगीतों से गांव का वातावरण गूंज उठा और पूरे ग्राम में उत्सव एवं उल्लास का माहौल बना रहा।
इस अवसर पर ग्रामवासी मोहन साहू, योगेश निषाद सहित अन्य ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता रही। सभी ग्रामवासियों ने मिलकर भोजली विसर्जन कार्यक्रम को सफल बनाया और छत्तीसगढ़ की लोकपरंपरा एवं सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रखने का संदेश दिया।
शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला छड़िया के शिक्षक धीरेंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि, “भोजली केवल एक पर्व नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति, आपसी भाईचारे और प्रकृति के प्रति श्रद्धा का प्रतीक है। ऐसी परंपराओं के संरक्षण और नई पीढ़ी तक इनके संस्कार पहुंचाने की जिम्मेदारी हम सभी की है।”
कार्यक्रम में समस्त ग्रामवासियों ने हर्षोल्लास के साथ सहभागिता निभाई। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकपरंपरा में भोजली पर्व का विशेष महत्व है तथा पोला पर्व के दिन भोजली विसर्जन की परंपरा वर्षों से चली आ रही है।
    user_रोहित वर्मा
    रोहित वर्मा
    खरोरा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    23 hrs ago
  • ‘हनुमान अंश’ की वर्ल्डवाइड रिलीज कल 11 सितंबर को, नीम करौली बाबा की पुण्यतिथि पर। (स्वतंत्र न्यूज़ छत्तीसगढ़) नीम करौली बाबा (महाराज जी) के जीवन से प्रेरित भक्ति-नाट्य फिल्म ‘हनुमान अंश’ भारत में शानदार सफलता के बाद अब दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। मुख्य अपडेट (फुल फैक्ट्स): भारत रिलीज: 7 अगस्त 2026 को हुई थी (पहले 31 जुलाई तय था, बाद में पोस्टपोन)। वर्ल्डवाइड/ओवरसीज रिलीज: 11 सितंबर 2026। यह तारीख जानबूझकर चुनी गई है क्योंकि 11 सितंबर 1973 को नीम करौली बाबा ने वृंदावन में महासमाधि ली थी। उनकी 53वीं पुण्यतिथि पर फिल्म ग्लोबल ऑडियंस तक पहुंचेगी। वितरण: भारत में Cinépolis (कुछ सर्किट में Panorama Studios)। ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूशन Hombale Films (KGF, Kantara, Salaar के मेकर्स) के Hombale Overseas के जरिए हो रहा है। फिल्म के बारे में: निर्देशक, लेखक और निर्माता: डॉ. विशाल चतुर्वेदी (उनकी किताब Divine Detour: That Changed My Life पर आधारित त्रयी की पहली फिल्म)। लीड: शोभिनाव सत्य (Shobhinaw Satyaa) मुख्य भूमिका में। साथ में चंदन आनंद, विहान शेडगे, पूर्णिमा तिवारी आदि। बजट: करीब ₹2 करोड़। कलेक्शन: भारत में वर्ड-ऑफ-माउथ से सरप्राइज हिट बनी। कम स्क्रीन पर शुरू होकर धीरे-धीरे स्क्रीन बढ़ाई गईं। रिपोर्ट्स के अनुसार घरेलू कलेक्शन ₹100 करोड़+ पार कर चुका है (कुछ स्रोतों में ₹125-160 करोड़ तक का जिक्र)। बहुत कम बजट में बेहद हाई प्रॉफिट रेशियो वाली फिल्म मानी जा रही है। कहानी: युवा लक्ष्मी नारायण (बाद में नीम करौली बाबा) की आध्यात्मिक यात्रा, भक्ति, सेवा और “Love all, Serve all, Feed all, Remember Ram” के संदेश पर आधारित। खास बात: भारत में धीमी शुरुआत के बावजूद दर्शकों का प्यार मिला। अब Hombale Films के साथ अंतरराष्ट्रीय रिलीज से नीम करौली बाबा की कहानी (जिन्होंने स्टीव जॉब्स, मार्क जुकरबर्ग, जूलिया रॉबर्ट्स जैसे लोगों को भी प्रभावित किया) दुनिया भर तक पहुंचेगी। कल 11 सितंबर को विदेशों में भी सिनेमाघरों में देख सकते हैं। भारत में अभी भी कुछ जगहों पर चल रही है। स्रोत: Wikipedia, India Today, NDTV, Bollywood Hungama, The Hindu आदि की हालिया रिपोर्ट्स (सितंबर 2026)। #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh #swatantralive #swatantrashort #CGNewsUpdate #CGNews #swatantranewscg Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH
    1
    ‘हनुमान अंश’ की वर्ल्डवाइड रिलीज कल 11 सितंबर को, नीम करौली बाबा की पुण्यतिथि पर।
(स्वतंत्र न्यूज़ छत्तीसगढ़)
नीम करौली बाबा (महाराज जी) के जीवन से प्रेरित भक्ति-नाट्य फिल्म ‘हनुमान अंश’ भारत में शानदार सफलता के बाद अब दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
मुख्य अपडेट (फुल फैक्ट्स):
भारत रिलीज: 7 अगस्त 2026 को हुई थी (पहले 31 जुलाई तय था, बाद में पोस्टपोन)।
वर्ल्डवाइड/ओवरसीज रिलीज: 11 सितंबर 2026।
यह तारीख जानबूझकर चुनी गई है क्योंकि 11 सितंबर 1973 को नीम करौली बाबा ने वृंदावन में महासमाधि ली थी। उनकी 53वीं पुण्यतिथि पर फिल्म ग्लोबल ऑडियंस तक पहुंचेगी।
वितरण: भारत में Cinépolis (कुछ सर्किट में Panorama Studios)। ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूशन Hombale Films (KGF, Kantara, Salaar के मेकर्स) के Hombale Overseas के जरिए हो रहा है।
फिल्म के बारे में:
निर्देशक, लेखक और निर्माता: डॉ. विशाल चतुर्वेदी (उनकी किताब Divine Detour: That Changed My Life पर आधारित त्रयी की पहली फिल्म)।
लीड: शोभिनाव सत्य (Shobhinaw Satyaa) मुख्य भूमिका में। साथ में चंदन आनंद, विहान शेडगे, पूर्णिमा तिवारी आदि।
बजट: करीब ₹2 करोड़।
कलेक्शन: भारत में वर्ड-ऑफ-माउथ से सरप्राइज हिट बनी। कम स्क्रीन पर शुरू होकर धीरे-धीरे स्क्रीन बढ़ाई गईं। रिपोर्ट्स के अनुसार घरेलू कलेक्शन ₹100 करोड़+ पार कर चुका है (कुछ स्रोतों में ₹125-160 करोड़ तक का जिक्र)। बहुत कम बजट में बेहद हाई प्रॉफिट रेशियो वाली फिल्म मानी जा रही है।
कहानी: युवा लक्ष्मी नारायण (बाद में नीम करौली बाबा) की आध्यात्मिक यात्रा, भक्ति, सेवा और “Love all, Serve all, Feed all, Remember Ram” के संदेश पर आधारित।
खास बात:
भारत में धीमी शुरुआत के बावजूद दर्शकों का प्यार मिला। अब Hombale Films के साथ अंतरराष्ट्रीय रिलीज से नीम करौली बाबा की कहानी (जिन्होंने स्टीव जॉब्स, मार्क जुकरबर्ग, जूलिया रॉबर्ट्स जैसे लोगों को भी प्रभावित किया) दुनिया भर तक पहुंचेगी।
कल 11 सितंबर को विदेशों में भी सिनेमाघरों में देख सकते हैं। भारत में अभी भी कुछ जगहों पर चल रही है।
स्रोत: Wikipedia, India Today, NDTV, Bollywood Hungama, The Hindu आदि की हालिया रिपोर्ट्स (सितंबर 2026)।
#swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh #swatantralive #swatantrashort #CGNewsUpdate #CGNews #swatantranewscg Vinod Kumar Pandey  SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH
    user_SWATANTRA NEW'S CHHATTISGARH
    SWATANTRA NEW'S CHHATTISGARH
    दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    23 hrs ago
  • Raipur News सोमा देवांगन गिरफ्तार! कोर्ट ने भेजा जेल ,,,
    1
    Raipur News सोमा देवांगन गिरफ्तार! कोर्ट ने भेजा जेल ,,,
    user_POLICE DOST NEWS
    POLICE DOST NEWS
    Media company Raipur, Chhattisgarh•
    3 hrs ago
  • धमतरी में सड़क हादसों का कहर, अलग-अलग हादसों में दो की मौत, चार गंभीर धमतरी से इस वक़्त चार अलग अलग सड़क हादसों की बेहद दर्दनाक घटना आ रही है इन वाक़िए में दो नौजवानों की जान चली गई जबकि चार लोग ज़िंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं..पहला हादसा अवरी निवासी राजू यादव के साथ हुआ वो किराने का सामान खरीदने भखारा गए थे वापसी के दौरान ग्राम सिरवे पुरैना के दरमियान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें ज़बरदस्त ठोकर मारी और मौके पर ही उनकी मौत हो गई....दूसरा वाक़िया बड़े गौरी गांव निवासी डामेंश्वर सिन्हा का है वो अपनी बहन को तीजा का न्यौता देने मोखा गए थे बाइक पर दोनों भाई बहन बड़े गौरी लौट रहे थे कि पुरूर के पास एक पिकअप गाड़ी ने उन्हें कुचल दिया डामेंश्वर ने धमतरी ज़िला अस्पताल में दम तोड़ दिया जबकि उनकी बहन अब भी ज़िंदगी की जंग लड़ रही है....तीसरा हादसा चितौड़ के पास हुआ जहां पुरूर के दो नौजवान धमतरी से अपने गांव लौट रहे थे बस की ठोकर से दोनों गंभीर रूप से ज़ख़्मी हो गए इसी बीच अरमरी निवासी एक और युवक भी अज्ञात गाड़ी की चपेट में आ गया तीनों की हालत नाज़ुक होने पर उन्हें रायपुर रेफ़र कर दिया गया है..... बहरहाल लगातार हो रहे सड़क हादसों ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं... आखिर सड़कों पर बढ़ते हादसों पर लगाम कब लगेगी... और कब लोगों की जिंदगी सुरक्षित होगी... यह बड़ा सवाल बना हुआ है।
    3
    धमतरी में सड़क हादसों का कहर, अलग-अलग हादसों में दो की मौत, चार गंभीर
धमतरी से इस वक़्त चार अलग अलग सड़क हादसों की बेहद दर्दनाक घटना आ रही है इन वाक़िए में दो नौजवानों की जान चली गई जबकि चार लोग ज़िंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं..पहला हादसा अवरी निवासी राजू यादव के साथ हुआ वो किराने का सामान खरीदने भखारा गए थे वापसी के दौरान ग्राम सिरवे पुरैना के दरमियान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें ज़बरदस्त ठोकर मारी और मौके पर ही उनकी मौत हो गई....दूसरा वाक़िया बड़े गौरी गांव निवासी डामेंश्वर सिन्हा का है वो अपनी बहन को तीजा का न्यौता देने मोखा गए थे बाइक पर दोनों भाई बहन बड़े गौरी लौट रहे थे कि पुरूर के पास एक पिकअप गाड़ी ने उन्हें कुचल दिया डामेंश्वर ने धमतरी ज़िला अस्पताल में दम तोड़ दिया जबकि उनकी बहन अब भी ज़िंदगी की जंग लड़ रही है....तीसरा हादसा चितौड़ के पास हुआ जहां पुरूर के दो नौजवान धमतरी से अपने गांव लौट रहे थे बस की ठोकर से दोनों गंभीर रूप से ज़ख़्मी हो गए इसी बीच अरमरी निवासी एक और युवक भी अज्ञात गाड़ी की चपेट में आ गया तीनों की हालत नाज़ुक होने पर उन्हें रायपुर रेफ़र कर दिया गया है..... बहरहाल लगातार हो रहे सड़क हादसों ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं... आखिर सड़कों पर बढ़ते हादसों पर लगाम कब लगेगी... और कब लोगों की जिंदगी सुरक्षित होगी... यह बड़ा सवाल बना हुआ है।
    user_Deepak Sahu
    Deepak Sahu
    Media company कुरुद, धमतरी, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.