धमतरी में सड़क हादसों का कहर, अलग-अलग हादसों में दो की मौत, चार गंभीर धमतरी से इस वक़्त चार अलग अलग सड़क हादसों की बेहद दर्दनाक घटना आ रही है इन वाक़िए में दो नौजवानों की जान चली गई जबकि चार लोग ज़िंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं..पहला हादसा अवरी निवासी राजू यादव के साथ हुआ वो किराने का सामान खरीदने भखारा गए थे वापसी के दौरान ग्राम सिरवे पुरैना के दरमियान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें ज़बरदस्त ठोकर मारी और मौके पर ही उनकी मौत हो गई....दूसरा वाक़िया बड़े गौरी गांव निवासी डामेंश्वर सिन्हा का है वो अपनी बहन को तीजा का न्यौता देने मोखा गए थे बाइक पर दोनों भाई बहन बड़े गौरी लौट रहे थे कि पुरूर के पास एक पिकअप गाड़ी ने उन्हें कुचल दिया डामेंश्वर ने धमतरी ज़िला अस्पताल में दम तोड़ दिया जबकि उनकी बहन अब भी ज़िंदगी की जंग लड़ रही है....तीसरा हादसा चितौड़ के पास हुआ जहां पुरूर के दो नौजवान धमतरी से अपने गांव लौट रहे थे बस की ठोकर से दोनों गंभीर रूप से ज़ख़्मी हो गए इसी बीच अरमरी निवासी एक और युवक भी अज्ञात गाड़ी की चपेट में आ गया तीनों की हालत नाज़ुक होने पर उन्हें रायपुर रेफ़र कर दिया गया है..... बहरहाल लगातार हो रहे सड़क हादसों ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं... आखिर सड़कों पर बढ़ते हादसों पर लगाम कब लगेगी... और कब लोगों की जिंदगी सुरक्षित होगी... यह बड़ा सवाल बना हुआ है।
धमतरी में सड़क हादसों का कहर, अलग-अलग हादसों में दो की मौत, चार गंभीर धमतरी से इस वक़्त चार अलग अलग सड़क हादसों की बेहद दर्दनाक घटना आ रही है इन वाक़िए में दो नौजवानों की जान चली गई जबकि चार लोग ज़िंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं..पहला हादसा अवरी निवासी राजू यादव के साथ हुआ वो किराने का सामान खरीदने भखारा गए थे वापसी के दौरान ग्राम सिरवे पुरैना के दरमियान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें ज़बरदस्त ठोकर मारी और मौके
पर ही उनकी मौत हो गई....दूसरा वाक़िया बड़े गौरी गांव निवासी डामेंश्वर सिन्हा का है वो अपनी बहन को तीजा का न्यौता देने मोखा गए थे बाइक पर दोनों भाई बहन बड़े गौरी लौट रहे थे कि पुरूर के पास एक पिकअप गाड़ी ने उन्हें कुचल दिया डामेंश्वर ने धमतरी ज़िला अस्पताल में दम तोड़ दिया जबकि उनकी बहन अब भी ज़िंदगी की जंग लड़ रही है....तीसरा हादसा चितौड़ के पास हुआ जहां पुरूर के दो नौजवान धमतरी से अपने गांव लौट रहे
थे बस की ठोकर से दोनों गंभीर रूप से ज़ख़्मी हो गए इसी बीच अरमरी निवासी एक और युवक भी अज्ञात गाड़ी की चपेट में आ गया तीनों की हालत नाज़ुक होने पर उन्हें रायपुर रेफ़र कर दिया गया है..... बहरहाल लगातार हो रहे सड़क हादसों ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं... आखिर सड़कों पर बढ़ते हादसों पर लगाम कब लगेगी... और कब लोगों की जिंदगी सुरक्षित होगी... यह बड़ा सवाल बना हुआ है।
- छत्तीसगढ़ में शिक्षा व्यवस्था को लेकर एक तरफ विपक्ष और स्थानीय स्तर पर कई जगहों से बदहाली छत्तीसगढ़ में शिक्षा व्यवस्था को लेकर एक तरफ विपक्ष और स्थानीय स्तर पर कई जगहों से बदहाली और प्रदर्शनों की खबरें सामने आ रही हैं,1
- सेवानिवृत्त प्राचार्य फाखरा खानम दानी का सम्मान, संस्था में योगदान को किया याद सेवानिवृत्त प्राचार्य फाखरा खानम दानी का सम्मान, संस्था में योगदान को किया याद नवापारा राजिम। अंचल की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था स्वामी आत्मानंद पीएम श्री हरिहर स्कूल की सेवानिवृत्त प्राचार्य फाखरा खानम दानी का उनके उल्लेखनीय शैक्षणिक एवं सामाजिक योगदान के लिए सम्मान किया गया। स्थानीय प्रजापिता ब्रह्माकुमारी केंद्र में आयोजित सम्मान समारोह में उन्हें शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर उनके सेवाकाल की उपलब्धियों को याद किया गया। कार्यक्रम के दौरान सालासर सुंदरकांड जन कल्याण समिति के अध्यक्ष राजू काबरा द्वारा अभिनंदन पत्र का वाचन किया गया, जिसमें फाखरा खानम दानी के विद्यालय विकास, विद्यार्थियों के मार्गदर्शन एवं शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान की सराहना की गई। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि एक शिक्षक और प्राचार्य के रूप में उन्होंने सदैव विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को प्राथमिकता दी तथा संस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके समर्पण और कार्यशैली से आने वाली पीढ़ियां प्रेरणा लेती रहेंगी। इस अवसर पर स्थानीय प्रजापिता ब्रह्माकुमारी संस्था की संचालिका पुष्पा बहन जी, वरिष्ठ चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. राजेंद्र गदिया, प्रभात जैन, पत्रकार आलोक पहाड़िया, तुकाराम कंसारी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सेवानिवृत्त प्राचार्य के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।1
- बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान (Tarique Rahman) ब्रिक्स समिट में भारत नहीं आ रहे हैं। यह खबर 10 सितंबर 2026 को कन्फर्म हुई है। समिट 12-13 सितंबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में हो रही है। (स्वतंत्र न्यूज़ छत्तीसगढ़) पूरा और सटीक अपडेट भारत ने तारिक रहमान को BIMSTEC चेयर के रूप में ब्रिक्स समिट के आउटरीच सेशन में आमंत्रित किया था। बांग्लादेश BIMSTEC का वर्तमान अध्यक्ष है। भारत ने स्पष्ट किया कि यह आमंत्रण ब्रिक्स की स्टैंडर्ड प्रैक्टिस के तहत क्षेत्रीय संगठनों के प्रमुखों को दिया जाता है। इसके अलावा, फरवरी 2026 में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद भारत ने उन्हें द्विपक्षीय (bilateral) यात्रा का अलग आमंत्रण भी दिया था। बांग्लादेश की तरफ से: स्टेट मिनिस्टर फॉर फॉरेन अफेयर्स हुमायूँ कबीर (Humaiun Kobir) ने साफ कहा कि प्रधानमंत्री को ब्रिक्स समिट के लिए व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित नहीं किया गया। आमंत्रण BIMSTEC चेयर के रूप में था। उन्होंने कहा, “हम कैसे जाएं? बांग्लादेश सरकार के किसी को आमंत्रित किया गया है? हमारे प्रधानमंत्री को आमंत्रित नहीं किया गया। BIMSTEC चेयर को आमंत्रित किया गया।” बांग्लादेश हाई कमिश्नर रियाज हमीदुल्लाह ने इंडिया टुडे के राउंडटेबल में बताया कि पिछले 6.5 महीनों में बांग्लादेश में लोकतांत्रिक रूप से चुनी हुई सरकार है। “कुछ खास संदर्भ और परिस्थितियां” (certain context and circumstances) हैं, जिनकी वजह से प्रधानमंत्री समिट में शामिल नहीं हो पा रहे। उन्होंने विस्तार से नहीं बताया। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि तारिक रहमान भारत आने के लिए उत्सुक हैं, लेकिन वे चाहते हैं कि यात्रा से ठोस नतीजे निकलें, ताकि बांग्लादेश लौटने पर जनता को कुछ दिखाने को मिले। पृष्ठभूमि और कारण भारत-बांग्लादेश संबंधों में तनाव: शेख हसीना (पूर्व प्रधानमंत्री) भारत में हैं। ढाका उनकी प्रत्यर्पण (extradition) की मांग कर रहा है। हसीना के बयानों और मीडिया कार्यक्रमों से भी मतभेद बढ़े। पानी बंटवारा (गंगा वाटर शेयरिंग ट्रीटी) और अन्य द्विपक्षीय मुद्दे अभी सुलझने बाकी हैं। तारिक रहमान की पहली विदेश यात्रा मलेशिया और चीन गई थी (जून 2026)। भारत के साथ उच्च-स्तरीय द्विपक्षीय मुलाकात अभी तक नहीं हुई। बांग्लादेश सरकार कह रही है कि प्रधानमंत्री की पहली भारत यात्रा बहुपक्षीय समिट के साथ नहीं होनी चाहिए। वे सही समय पर ठोस द्विपक्षीय यात्रा चाहते हैं। बांग्लादेश समिट में प्रतिनिधि भेज सकता है, लेकिन प्रधानमंत्री खुद नहीं जा रहे। संक्षेप में: असल में बांग्लादेश का स्टैंड है कि उन्हें ब्रिक्स के लिए प्रधानमंत्री के रूप में उचित आमंत्रण नहीं मिला, और द्विपक्षीय मुद्दों पर पहले स्पष्टता और ठोस नतीजे चाहिए। स्रोत: India Today, The Print, The Business Standard, PTI, Times of India और बांग्लादेशी आधिकारिक बयान (10 सितंबर 2026)। #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh #swatantralive #swatantrashort #CGNewsUpdate #CGNews #swatantranewscg Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH1
- पोला पर्व पर भरुवाडीह कला में गूंजे भोजली के लोकगीत, हर्षोल्लास से हुआ विसर्जन रिपोर्टर रोहित वर्मा लोकेशन खरोरा *पोला पर्व पर भरुवाडीह कला में गूंजे भोजली के लोकगीत, हर्षोल्लास से हुआ विसर्जन* खरोरा पोला पर्व के पावन अवसर पर ग्राम भरुवाडीह कला में भोजली विसर्जन कार्यक्रम श्रद्धा, उत्साह और पारंपरिक उल्लास के साथ आयोजित किया गया। ग्राम की महिलाओं ने परंपरानुसार भोजली की पूजा-अर्चना कर पारंपरिक लोकगीत गाते हुए विधिवत विसर्जन किया। इस दौरान बच्चों, महिलाओं सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के दौरान पोला पर्व की परंपरानुसार गांव के विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना की गई। ग्रामीणों ने ग्राम की सुख-समृद्धि, खुशहाली और अच्छी फसल के लिए प्रार्थना की। भोजली विसर्जन के दौरान पारंपरिक लोकगीतों से गांव का वातावरण गूंज उठा और पूरे ग्राम में उत्सव एवं उल्लास का माहौल बना रहा। इस अवसर पर ग्रामवासी मोहन साहू, योगेश निषाद सहित अन्य ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता रही। सभी ग्रामवासियों ने मिलकर भोजली विसर्जन कार्यक्रम को सफल बनाया और छत्तीसगढ़ की लोकपरंपरा एवं सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रखने का संदेश दिया। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला छड़िया के शिक्षक धीरेंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि, “भोजली केवल एक पर्व नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति, आपसी भाईचारे और प्रकृति के प्रति श्रद्धा का प्रतीक है। ऐसी परंपराओं के संरक्षण और नई पीढ़ी तक इनके संस्कार पहुंचाने की जिम्मेदारी हम सभी की है।” कार्यक्रम में समस्त ग्रामवासियों ने हर्षोल्लास के साथ सहभागिता निभाई। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकपरंपरा में भोजली पर्व का विशेष महत्व है तथा पोला पर्व के दिन भोजली विसर्जन की परंपरा वर्षों से चली आ रही है।4
- पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था की मांग को लेकर बैंककर्मियों का जोरदार प्रदर्शन कांकेर। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर शुक्रवार को कांकेर में राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने सहित अन्य लंबित मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान भारतीय बैंक संघ (आईबीए) एवं केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने की मांग की गई। प्रदर्शन का नेतृत्व एसबीआई ऑफिसर एसोसिएशन के क्षेत्रीय सचिव दिनेश मंडावी एवं एसबीआई अवार्ड यूनियन के क्षेत्रीय सचिव पवन वर्मा ने किया। कांकेर एवं आसपास की विभिन्न बैंक शाखाओं से पहुंचे अधिकारी-कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में प्रदर्शन में भाग लेकर अपनी एकजुटता दिखाई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को आम जनता तक पहुंचाने और उन्हें सफल बनाने में राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी एवं कर्मचारी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बैंककर्मी पूरी जिम्मेदारी एवं निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। वक्ताओं ने कहा कि जब बैंक अधिकारी एवं कर्मचारी सरकार की योजनाओं को सफल बनाने में पूरी प्रतिबद्धता से योगदान दे रहे हैं, तो उनकी लंबे समय से लंबित जायज मांगों के मामले में भेदभावपूर्ण रवैया उचित नहीं है। पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था की मांग लंबे समय से लंबित है, जिस पर अब शीघ्र सकारात्मक निर्णय लिया जाना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन व्यवस्था में कथित भेदभावपूर्ण नीति के खिलाफ भी विरोध दर्ज कराया गया। प्रदर्शनकारियों ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ समान एवं न्यायसंगत व्यवहार सुनिश्चित करने की मांग की। दिनेश मंडावी एवं पवन वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी एवं कर्मचारी देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के साथ केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं को धरातल पर सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में उनकी जायज मांगों पर सरकार एवं भारतीय बैंक संघ को सकारात्मक एवं न्यायपूर्ण दृष्टिकोण अपनाते हुए शीघ्र निर्णय लेना चाहिए। हड़ताल के कारण कांकेर जिले के राष्ट्रीयकृत बैंकों में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहीं। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार जिले में लगभग 100 से 150 करोड़ रुपये के वित्तीय लेनदेन प्रभावित होने की संभावना है। प्रदर्शन में बैंककर्मियों ने पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने, प्रोत्साहन व्यवस्था में भेदभाव समाप्त करने सहित अन्य लंबित मांगों के समर्थन में नारे लगाए और एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।4
- ग्राम पंचायत सचिव से मारपीट व दुर्व्यवहार का आरोप, कार्रवाई की मांग को लेकर पंचायत सचिव संघ ने सौंपा ज्ञापन भानुप्रतापपुर। ग्राम पंचायत सचिव के साथ कथित मारपीट एवं दुर्व्यवहार के मामले को लेकर छत्तीसगढ़ पंचायत सचिव संघ ब्लॉक इकाई भानुप्रतापपुर ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) भानुप्रतापपुर को ज्ञापन सौंपकर संबंधित जनप्रतिनिधि के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है। संघ ने कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक धरना-प्रदर्शन किए जाने की पूर्व सूचना भी दी है। ज्ञापन के अनुसार, 11 सितंबर 2026 को लगभग सुबह 10 बजे ग्राम पंचायत परवी में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के गृह प्रवेश कार्यक्रम के दौरान सरपंच श्री राजेंद्र ध्रुव द्वारा ग्राम पंचायत सचिव श्री राजेंद्र सलाम के साथ कथित रूप से विवाद, मारपीट एवं अभद्र व्यवहार किया गया। संघ का कहना है कि इस घटना से सचिव को मानसिक रूप से काफी आघात पहुंचा है। ज्ञापन में घटना के दौरान दुर्गा मंडावी पति राजकुमार मंडावी, कौशल्या उपके पति रमेश कुमार उपके, प्रमिला सोनवानी पति पीला राम सोनवानी, ग्राम कोटवार राजकुमार, देवदास मंडावी पति देवलाल मंडावी, शिवप्रसाद पिता फागूराम कवड़े, धनसा राम कोमरा पिता मैशोराम कोमरा तथा दिनेश नेताम सहित अन्य लोगों के उपस्थित होने का उल्लेख किया गया है। पंचायत सचिव संघ ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी जनप्रतिनिधि के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर विधिवत कानूनी कार्रवाई करने, पंचायत सचिवों की सुरक्षा एवं संरक्षण सुनिश्चित करने तथा पंचायत राज व्यवस्था के तहत जनप्रतिनिधियों द्वारा किए जाने वाले दुर्व्यवहार पर कार्रवाई किए जाने की मांग रखी है। साथ ही भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की गई है। संघ ने ज्ञापन में चेतावनी दी है कि यदि मामले में उचित एवं वैधानिक कार्रवाई निर्धारित समयावधि में नहीं की जाती है, तो प्रशासन को पूर्व सूचना देकर शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। ज्ञापन की प्रतिलिपि जिला कलेक्टर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, थाना प्रभारी भानुप्रतापपुर सहित पंचायत सचिव संघ के संबंधित पदाधिकारियों को भी प्रेषित की गई है। संघ ने स्पष्ट किया है कि पंचायत सचिवों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना आवश्यक है तथा मामले में निष्पक्ष जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए।4
- Raipur News सोमा देवांगन गिरफ्तार! कोर्ट ने भेजा जेल ,,,1
- ‘हनुमान अंश’ की वर्ल्डवाइड रिलीज कल 11 सितंबर को, नीम करौली बाबा की पुण्यतिथि पर। (स्वतंत्र न्यूज़ छत्तीसगढ़) नीम करौली बाबा (महाराज जी) के जीवन से प्रेरित भक्ति-नाट्य फिल्म ‘हनुमान अंश’ भारत में शानदार सफलता के बाद अब दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। मुख्य अपडेट (फुल फैक्ट्स): भारत रिलीज: 7 अगस्त 2026 को हुई थी (पहले 31 जुलाई तय था, बाद में पोस्टपोन)। वर्ल्डवाइड/ओवरसीज रिलीज: 11 सितंबर 2026। यह तारीख जानबूझकर चुनी गई है क्योंकि 11 सितंबर 1973 को नीम करौली बाबा ने वृंदावन में महासमाधि ली थी। उनकी 53वीं पुण्यतिथि पर फिल्म ग्लोबल ऑडियंस तक पहुंचेगी। वितरण: भारत में Cinépolis (कुछ सर्किट में Panorama Studios)। ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूशन Hombale Films (KGF, Kantara, Salaar के मेकर्स) के Hombale Overseas के जरिए हो रहा है। फिल्म के बारे में: निर्देशक, लेखक और निर्माता: डॉ. विशाल चतुर्वेदी (उनकी किताब Divine Detour: That Changed My Life पर आधारित त्रयी की पहली फिल्म)। लीड: शोभिनाव सत्य (Shobhinaw Satyaa) मुख्य भूमिका में। साथ में चंदन आनंद, विहान शेडगे, पूर्णिमा तिवारी आदि। बजट: करीब ₹2 करोड़। कलेक्शन: भारत में वर्ड-ऑफ-माउथ से सरप्राइज हिट बनी। कम स्क्रीन पर शुरू होकर धीरे-धीरे स्क्रीन बढ़ाई गईं। रिपोर्ट्स के अनुसार घरेलू कलेक्शन ₹100 करोड़+ पार कर चुका है (कुछ स्रोतों में ₹125-160 करोड़ तक का जिक्र)। बहुत कम बजट में बेहद हाई प्रॉफिट रेशियो वाली फिल्म मानी जा रही है। कहानी: युवा लक्ष्मी नारायण (बाद में नीम करौली बाबा) की आध्यात्मिक यात्रा, भक्ति, सेवा और “Love all, Serve all, Feed all, Remember Ram” के संदेश पर आधारित। खास बात: भारत में धीमी शुरुआत के बावजूद दर्शकों का प्यार मिला। अब Hombale Films के साथ अंतरराष्ट्रीय रिलीज से नीम करौली बाबा की कहानी (जिन्होंने स्टीव जॉब्स, मार्क जुकरबर्ग, जूलिया रॉबर्ट्स जैसे लोगों को भी प्रभावित किया) दुनिया भर तक पहुंचेगी। कल 11 सितंबर को विदेशों में भी सिनेमाघरों में देख सकते हैं। भारत में अभी भी कुछ जगहों पर चल रही है। स्रोत: Wikipedia, India Today, NDTV, Bollywood Hungama, The Hindu आदि की हालिया रिपोर्ट्स (सितंबर 2026)। #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh #swatantralive #swatantrashort #CGNewsUpdate #CGNews #swatantranewscg Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH1
- धमतरी में सड़क हादसों का कहर, अलग-अलग हादसों में दो की मौत, चार गंभीर धमतरी से इस वक़्त चार अलग अलग सड़क हादसों की बेहद दर्दनाक घटना आ रही है इन वाक़िए में दो नौजवानों की जान चली गई जबकि चार लोग ज़िंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं..पहला हादसा अवरी निवासी राजू यादव के साथ हुआ वो किराने का सामान खरीदने भखारा गए थे वापसी के दौरान ग्राम सिरवे पुरैना के दरमियान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें ज़बरदस्त ठोकर मारी और मौके पर ही उनकी मौत हो गई....दूसरा वाक़िया बड़े गौरी गांव निवासी डामेंश्वर सिन्हा का है वो अपनी बहन को तीजा का न्यौता देने मोखा गए थे बाइक पर दोनों भाई बहन बड़े गौरी लौट रहे थे कि पुरूर के पास एक पिकअप गाड़ी ने उन्हें कुचल दिया डामेंश्वर ने धमतरी ज़िला अस्पताल में दम तोड़ दिया जबकि उनकी बहन अब भी ज़िंदगी की जंग लड़ रही है....तीसरा हादसा चितौड़ के पास हुआ जहां पुरूर के दो नौजवान धमतरी से अपने गांव लौट रहे थे बस की ठोकर से दोनों गंभीर रूप से ज़ख़्मी हो गए इसी बीच अरमरी निवासी एक और युवक भी अज्ञात गाड़ी की चपेट में आ गया तीनों की हालत नाज़ुक होने पर उन्हें रायपुर रेफ़र कर दिया गया है..... बहरहाल लगातार हो रहे सड़क हादसों ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं... आखिर सड़कों पर बढ़ते हादसों पर लगाम कब लगेगी... और कब लोगों की जिंदगी सुरक्षित होगी... यह बड़ा सवाल बना हुआ है।3