logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भोरमदेव धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की मंगलकामना* जिला ब्यूरो चीफ राजेश कुमार कश्यप कवर्धा 28 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज सपत्नीक श्रीमती कौशल्या साय के साथ विश्वप्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक भोरमदेव मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा मंदिर की परिक्रमा कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और जनकल्याण की मंगलकामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पंच दिवसीय महा चतुर शुद्धि सहस्र कलशम् महाअनुष्ठान में भी सम्मिलित हुए और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आयोजित धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता कर प्रदेश की उन्नति, सामाजिक सद्भाव और लोकमंगल की प्रार्थना की। इस दौरान विधायक पंडरिया श्रीमती भावना बोहरा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, नगर पालिका अध्यक्ष श्री चन्द्र प्रकाश चंद्रवंशी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री कैलाश चन्द्रवंशी, श्री राजेन्द्र चंद्रवंशी, पूर्व विधायक श्री मोतीराम चन्द्रवंशी, जिला पंचायत सदस्य श्री राम कुमार भट्ट, डॉ वीरेन्द्र साहू, श्री मनीराम साहू, आईजी श्री अजय यादव, कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, वैदिक आचार्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि भोरमदेव छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, सनातन परंपरा और आध्यात्मिक चेतना का गौरवशाली प्रतीक है। ऐसे महाअनुष्ठान हमारी प्राचीन वैदिक परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक ऊर्जा, सद्भाव और लोककल्याण की भावना को भी सशक्त बनाते हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आगामी 30 जुलाई से भगवान शिव की आराधना का पावन श्रावण मास प्रारंभ होने जा रहा है। पिछले दो वर्षों से उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के साथ भोरमदेव धाम पहुंचने वाले कांवड़ यात्रियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत करने का सौभाग्य मिला है। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा भारतीय संस्कृति की जीवंत परंपरा का प्रतीक भी है। इस वर्ष भी श्रद्धालुओं के अभिनंदन के लिए वे स्वयं भोरमदेव धाम पहुंचकर पुष्पवर्षा करेंगे। उल्लेखनीय है कि श्री महादिव्य देशम फाउंडेशन के तत्वावधान में 25 जुलाई से प्रारंभ यह पंच दिवसीय महाअनुष्ठान कबीरधाम सहित संपूर्ण छत्तीसगढ़ के सुख, समृद्धि और आध्यात्मिक कल्याण की भावना से आयोजित किया जा रहा है। फाउंडेशन के प्रमुख राजीव राकुल स्वामी (केरल) के अनुसार यह अनुष्ठान प्राण-प्रतिष्ठित मंदिरों के शुद्धिकरण एवं दिव्य ऊर्जा के पुनर्संचार की प्राचीन वैदिक परंपरा पर आधारित है, जिसे भगवान परशुराम स्रोतम तथा आगम शास्त्रों में वर्णित विधि-विधान के अनुसार संपन्न कराया जा रहा है।

16 hrs ago
user_राजेश कुमार कश्यप
राजेश कुमार कश्यप
बोडला, कबीरधाम, छत्तीसगढ़•
16 hrs ago

*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भोरमदेव धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की मंगलकामना* जिला ब्यूरो चीफ राजेश कुमार कश्यप कवर्धा 28 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज सपत्नीक श्रीमती कौशल्या साय के साथ विश्वप्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक भोरमदेव मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा मंदिर की परिक्रमा कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और जनकल्याण की मंगलकामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पंच दिवसीय महा चतुर शुद्धि सहस्र कलशम् महाअनुष्ठान में भी सम्मिलित हुए और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आयोजित धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता कर प्रदेश की उन्नति, सामाजिक सद्भाव और लोकमंगल की प्रार्थना की। इस दौरान विधायक पंडरिया श्रीमती भावना बोहरा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, नगर पालिका अध्यक्ष श्री चन्द्र प्रकाश चंद्रवंशी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री कैलाश चन्द्रवंशी, श्री राजेन्द्र चंद्रवंशी, पूर्व विधायक श्री मोतीराम चन्द्रवंशी, जिला पंचायत सदस्य श्री राम कुमार भट्ट, डॉ वीरेन्द्र साहू, श्री मनीराम साहू, आईजी श्री अजय यादव, कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, वैदिक आचार्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि भोरमदेव छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, सनातन परंपरा और आध्यात्मिक चेतना का गौरवशाली प्रतीक है। ऐसे महाअनुष्ठान हमारी प्राचीन वैदिक परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक ऊर्जा, सद्भाव और लोककल्याण की भावना को भी सशक्त बनाते हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आगामी 30 जुलाई से भगवान शिव की आराधना का पावन श्रावण मास प्रारंभ होने जा रहा है। पिछले दो वर्षों से उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के साथ भोरमदेव धाम पहुंचने वाले कांवड़ यात्रियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत करने का सौभाग्य मिला है। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा भारतीय संस्कृति की जीवंत परंपरा का प्रतीक भी है। इस वर्ष भी श्रद्धालुओं के अभिनंदन के लिए वे स्वयं भोरमदेव धाम पहुंचकर पुष्पवर्षा करेंगे। उल्लेखनीय है कि श्री महादिव्य देशम फाउंडेशन के तत्वावधान में 25 जुलाई से प्रारंभ यह पंच दिवसीय महाअनुष्ठान कबीरधाम सहित संपूर्ण छत्तीसगढ़ के सुख, समृद्धि और आध्यात्मिक कल्याण की भावना से आयोजित किया जा रहा है। फाउंडेशन के प्रमुख राजीव राकुल स्वामी (केरल) के अनुसार यह अनुष्ठान प्राण-प्रतिष्ठित मंदिरों के शुद्धिकरण एवं दिव्य ऊर्जा के पुनर्संचार की प्राचीन वैदिक परंपरा पर आधारित है, जिसे भगवान परशुराम स्रोतम तथा आगम शास्त्रों में वर्णित विधि-विधान के अनुसार संपन्न कराया जा रहा है।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • बाबा बुढ़ामहादेव से भोरमदेव तक निकलेगी भव्य शिवभक्ति पदयात्रा, 3 अगस्त को गूंजेगा हर-हर महादेव कवर्धा: सावन के प्रथम सोमवार 3 अगस्त को बाबा बुढ़ामहादेव मंदिर से भोरमदेव मंदिर तक भव्य शिवभक्ति पदयात्रा निकाली जाएगी। नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने बैठक लेकर मातृशक्तियों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। उन्होंने पदयात्रा मार्ग व मंदिर परिसर की साफ-सफाई और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। पदयात्रा के दौरान अमरकंटक से लाए गए मां नर्मदा के पवित्र जल से भगवान भोरमदेव का महाअभिषेक किया जाएगा तथा कवर्धा की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की जाएगी।
    4
    बाबा बुढ़ामहादेव से भोरमदेव तक निकलेगी भव्य शिवभक्ति पदयात्रा, 3 अगस्त को गूंजेगा हर-हर महादेव
कवर्धा: सावन के प्रथम सोमवार 3 अगस्त को बाबा बुढ़ामहादेव मंदिर से भोरमदेव मंदिर तक भव्य शिवभक्ति पदयात्रा निकाली जाएगी। नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने बैठक लेकर मातृशक्तियों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। उन्होंने पदयात्रा मार्ग व मंदिर परिसर की साफ-सफाई और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। पदयात्रा के दौरान अमरकंटक से लाए गए मां नर्मदा के पवित्र जल से भगवान भोरमदेव का महाअभिषेक किया जाएगा तथा कवर्धा की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की जाएगी।
    user_KT CHHATTISGARH NEWS
    KT CHHATTISGARH NEWS
    Local News Reporter कवर्धा, कबीरधाम, छत्तीसगढ़•
    10 hrs ago
  • लोहारा नाका लोहारा नाका अतिक्रमण पर बड़ा फैसला? 2 दिन में कार्रवाई नहीं तो आंदोलन की तैयारी। लोहारा नाका लोहारा नाका अतिक्रमण पर बड़ा फैसला? 2 दिन में कार्रवाई नहीं तो आंदोलन की तैयारी।
    1
    लोहारा नाका लोहारा नाका अतिक्रमण पर बड़ा फैसला? 2 दिन में कार्रवाई नहीं तो आंदोलन की तैयारी। 
लोहारा नाका लोहारा नाका अतिक्रमण पर बड़ा फैसला? 2 दिन में कार्रवाई नहीं तो आंदोलन की तैयारी।
    user_Tv10mpcg
    Tv10mpcg
    Local News Reporter Kawardha, Kabirdham•
    20 hrs ago
  • अगर विपक्ष इस मुद्दे को लेकर वाकई गंभीर है, तो संसद में चर्चा से क्यों बच रहा है?विपक्ष की मंशा पर सवाल खड़ा करता है। छत्तीसगढ़ राज्य न्यूज़ | Shuru App रिपोर्टर: दिनेश पटेल नई दिल्ली | राष्ट्रीय --- हेडलाइन: पेपर लीक पर विपक्ष की मंशा पर सवाल सरकार बोली "चर्चा के लिए तैयार", तो फिर संसद में बहस से क्यों परहेज? सब-हेडलाइन: सभी राज्यों के मुद्दे आएंगे सामने, जवाबदेही सिर्फ एक की नहीं होगी --- न्यूज़ : नई दिल्ली। देशभर में परीक्षा पेपर लीक के मुद्दे को लेकर चल रही राजनीति के बीच अब एक अहम सवाल उठ रहा है - अगर विपक्ष इस मुद्दे को लेकर वाकई गंभीर है, तो संसद में चर्चा से क्यों बच रहा है? सरकार का पक्ष: "हम चर्चा के लिए तैयार" केंद्र सरकार ने स्पष्ट रूप से कहा है कि वह पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दे पर संसद में खुली बहस के लिए तैयार है। सरकार का मानना है कि छात्रों के भविष्य से जुड़े इस विषय पर सदन में विस्तार से चर्चा होनी चाहिए और ठोस समाधान निकाले जाने चाहिए। फिर विपक्ष क्यों नहीं ले रहा हिस्सा? इसी बीच विपक्ष द्वारा सदन में इस मुद्दे पर चर्चा में हिस्सा न लेने पर सवाल खड़े हो रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों में देश के अलग-अलग राज्यों में पेपर लीक के मामले सामने आए हैं। यदि संसद में इस पर बहस होती है तो सिर्फ एक सरकार की नहीं, बल्कि सभी राज्यों और सभी दलों की जवाबदेही पर बात होगी। ऐसे में चर्चा से परहेज करना विपक्ष की मंशा पर सवाल खड़ा करता है। छात्रों के हित में खुली बहस जरूरी शिक्षा विशेषज्ञों और अभिभावकों का मानना है कि पेपर लीक एक राष्ट्रीय समस्या है और इसका समाधान तभी संभव है जब सभी पक्ष मिलकर संसद के पटल पर इस पर चर्चा करें। सरकार द्वारा चर्चा का प्रस्ताव रखे जाने के बाद भी विपक्ष का इस मुद्दे से दूरी बनाना इस बात का संकेत है कि वो समाधान से ज्यादा राजनीति करना चाहता है। अब देखना होगा कि विपक्ष छात्रों के हित को सर्वोपरि रखते हुए सदन में इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा में शामिल होता है या नहीं।
    1
    अगर विपक्ष इस मुद्दे को लेकर वाकई गंभीर है, तो संसद में चर्चा से क्यों बच रहा है?विपक्ष की मंशा पर सवाल खड़ा करता है।

छत्तीसगढ़ राज्य न्यूज़ | Shuru App 
रिपोर्टर: दिनेश पटेल
नई दिल्ली | राष्ट्रीय
---
हेडलाइन:
पेपर लीक पर विपक्ष की मंशा पर सवाल
सरकार बोली "चर्चा के लिए तैयार", तो फिर संसद में बहस से क्यों परहेज?
सब-हेडलाइन:
सभी राज्यों के मुद्दे आएंगे सामने, जवाबदेही सिर्फ एक की नहीं होगी
---
न्यूज़ :
नई दिल्ली। देशभर में परीक्षा पेपर लीक के मुद्दे को लेकर चल रही राजनीति के बीच अब एक अहम सवाल उठ रहा है - अगर विपक्ष इस मुद्दे को लेकर वाकई गंभीर है, तो संसद में चर्चा से क्यों बच रहा है?
सरकार का पक्ष: "हम चर्चा के लिए तैयार"
केंद्र सरकार ने स्पष्ट रूप से कहा है कि वह पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दे पर संसद में खुली बहस के लिए तैयार है। सरकार का मानना है कि छात्रों के भविष्य से जुड़े इस विषय पर सदन में विस्तार से चर्चा होनी चाहिए और ठोस समाधान निकाले जाने चाहिए।
फिर विपक्ष क्यों नहीं ले रहा हिस्सा?
इसी बीच विपक्ष द्वारा सदन में इस मुद्दे पर चर्चा में हिस्सा न लेने पर सवाल खड़े हो रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों में देश के अलग-अलग राज्यों में पेपर लीक के मामले सामने आए हैं।
यदि संसद में इस पर बहस होती है तो सिर्फ एक सरकार की नहीं, बल्कि सभी राज्यों और सभी दलों की जवाबदेही पर बात होगी। ऐसे में चर्चा से परहेज करना विपक्ष की मंशा पर सवाल खड़ा करता है।
छात्रों के हित में खुली बहस जरूरी
शिक्षा विशेषज्ञों और अभिभावकों का मानना है कि पेपर लीक एक राष्ट्रीय समस्या है और इसका समाधान तभी संभव है जब सभी पक्ष मिलकर संसद के पटल पर इस पर चर्चा करें। 
सरकार द्वारा चर्चा का प्रस्ताव रखे जाने के बाद भी विपक्ष का इस मुद्दे से दूरी बनाना इस बात का संकेत है कि वो समाधान से ज्यादा राजनीति करना चाहता है।
अब देखना होगा कि विपक्ष छात्रों के हित को सर्वोपरि रखते हुए सदन में इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा में शामिल होता है या नहीं।
    user_छ्ग राज्य न्यूज
    छ्ग राज्य न्यूज
    Classified ads newspaper publisher धमधा, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    10 hrs ago
  • जनसुनवाई में उठे शिक्षा, बिजली, मानदेय और आंगनबाड़ी के मुद्दे; 49 आवेदनों पर अधिकारियों ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश जनसुनवाई में उठे शिक्षा, बिजली, मानदेय और आंगनबाड़ी के मुद्दे; 49 आवेदनों पर अधिकारियों ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश सीईओ जिला पंचायत दिव्यांशु चौधरी ने अधिकारियों से कहा— हर शिकायत का समय-सीमा में निष्पक्ष और प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करें डिंडौरी, जिले के आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी शिकायतें और मांगें प्रशासन के समक्ष रखीं। जनसुनवाई में 49 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें शिक्षा, विद्युत, आंगनबाड़ी, मानदेय भुगतान और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मामले प्रमुख रहे। सभी प्रकरणों पर संबंधित विभागों को समय-सीमा में जांच कर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई की अध्यक्षता मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दिव्यांशु चौधरी ने की। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री जे.पी. यादव, एसडीएम श्री रामबाबू देवांगन, डिप्टी कलेक्टर श्री वैधनाथ वासनिक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। अतिथि शिक्षक भर्ती की जांच के निर्देश एकीकृत माध्यमिक शाला धमनी में अतिथि शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में अनियमितता की शिकायत सामने आई। आवेदन में भर्ती प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई। इस पर सीईओ जिला पंचायत ने सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग को पूरे मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। रसोइयों के लंबित मानदेय का मामला कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डिंडौरी में कार्यरत रसोइया मंजूलता, सिया बाई एवं दुर्गी बाई बर्मन ने जनवरी से मई 2026 तक का लंबित मानदेय दिलाने की मांग रखी। आर्थिक परेशानियों का हवाला देते हुए किए गए आवेदन पर संबंधित विभाग को शीघ्र परीक्षण कर भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। आंगनबाड़ी भवन और मूलभूत सुविधाओं की मांग ग्राम मूसामुण्डी के ग्रामीणों ने बताया कि गांव की आंगनबाड़ी एवं मिनी आंगनबाड़ी कच्चे भवनों में संचालित हो रही हैं, जहां बच्चों के लिए शौचालय और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। इस पर संबंधित विभाग को स्थल का परीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। 15 दिनों से अंधेरे में गांव, बिजली बहाल करने के निर्देश ग्राम मैनपुरी नीचे टोला के ग्रामीणों ने बताया कि 13 जुलाई 2026 से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण गांव में बिजली आपूर्ति ठप है। इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए विद्युत विभाग के कार्यपालन यंत्री को तत्काल ट्रांसफार्मर बदलकर बिजली आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा ग्राम पंचायत मानिकपुर के सरपंच ने सामुदायिक शौचालय के सामने बने टीनशेड यात्री प्रतीक्षालय को अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित कराने की मांग भी जनसुनवाई में रखी। प्रशासन का स्पष्ट संदेश जनसुनवाई के समापन पर सीईओ जिला पंचायत ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक आवेदन का तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई केवल शिकायत दर्ज करने का माध्यम नहीं, बल्कि आम नागरिकों को त्वरित राहत और शासन की सेवाओं का प्रभावी लाभ दिलाने का महत्वपूर्ण मंच है। प्रशासन ने दोहराया कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
    3
    जनसुनवाई में उठे शिक्षा, बिजली, मानदेय और आंगनबाड़ी के मुद्दे; 49 आवेदनों पर अधिकारियों ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
जनसुनवाई में उठे शिक्षा, बिजली, मानदेय और आंगनबाड़ी के मुद्दे; 49 आवेदनों पर अधिकारियों ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
सीईओ जिला पंचायत दिव्यांशु चौधरी ने अधिकारियों से कहा— हर शिकायत का समय-सीमा में निष्पक्ष और प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करें
डिंडौरी, 
जिले के आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी शिकायतें और मांगें प्रशासन के समक्ष रखीं। जनसुनवाई में 49 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें शिक्षा, विद्युत, आंगनबाड़ी, मानदेय भुगतान और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मामले प्रमुख रहे। सभी प्रकरणों पर संबंधित विभागों को समय-सीमा में जांच कर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
जनसुनवाई की अध्यक्षता मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दिव्यांशु चौधरी ने की। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री जे.पी. यादव, एसडीएम श्री रामबाबू देवांगन, डिप्टी कलेक्टर श्री वैधनाथ वासनिक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
अतिथि शिक्षक भर्ती की जांच के निर्देश
एकीकृत माध्यमिक शाला धमनी में अतिथि शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में अनियमितता की शिकायत सामने आई। आवेदन में भर्ती प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई। इस पर सीईओ जिला पंचायत ने सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग को पूरे मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
रसोइयों के लंबित मानदेय का मामला
कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डिंडौरी में कार्यरत रसोइया मंजूलता, सिया बाई एवं दुर्गी बाई बर्मन ने जनवरी से मई 2026 तक का लंबित मानदेय दिलाने की मांग रखी। आर्थिक परेशानियों का हवाला देते हुए किए गए आवेदन पर संबंधित विभाग को शीघ्र परीक्षण कर भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
आंगनबाड़ी भवन और मूलभूत सुविधाओं की मांग
ग्राम मूसामुण्डी के ग्रामीणों ने बताया कि गांव की आंगनबाड़ी एवं मिनी आंगनबाड़ी कच्चे भवनों में संचालित हो रही हैं, जहां बच्चों के लिए शौचालय और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। इस पर संबंधित विभाग को स्थल का परीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
15 दिनों से अंधेरे में गांव, बिजली बहाल करने के निर्देश
ग्राम मैनपुरी नीचे टोला के ग्रामीणों ने बताया कि 13 जुलाई 2026 से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण गांव में बिजली आपूर्ति ठप है। इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए विद्युत विभाग के कार्यपालन यंत्री को तत्काल ट्रांसफार्मर बदलकर बिजली आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए गए।
इसके अलावा ग्राम पंचायत मानिकपुर के सरपंच ने सामुदायिक शौचालय के सामने बने टीनशेड यात्री प्रतीक्षालय को अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित कराने की मांग भी जनसुनवाई में रखी।
प्रशासन का स्पष्ट संदेश
जनसुनवाई के समापन पर सीईओ जिला पंचायत ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक आवेदन का तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई केवल शिकायत दर्ज करने का माध्यम नहीं, बल्कि आम नागरिकों को त्वरित राहत और शासन की सेवाओं का प्रभावी लाभ दिलाने का महत्वपूर्ण मंच है। प्रशासन ने दोहराया कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
    user_वाइस ऑफ़ राइट्स न्यूज चैनल
    वाइस ऑफ़ राइट्स न्यूज चैनल
    Voice of people डिंडोरी, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • जनसुनवाई में उठीं शिक्षा, बिजली, मानदेय और आंगनबाड़ी की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में 49 आवेदन प्राप्त; सीईओ जिला पंचायत ने संबंधित विभागों को समय-सीमा में कार्रवाई के दिए निर्देश डिंडौरी, - कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित 49 आवेदन प्रस्तुत किए। जनसुनवाई के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दिव्यांशु चौधरी, अपर कलेक्टर श्री जे.पी. यादव, एसडीएम डिंडौरी श्री रामबाबू देवांगन, डिप्टी कलेक्टर श्री वैधनाथ वासनिक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने सभी आवेदनों पर संवेदनशीलता के साथ समय-सीमा में कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में एकीकृत माध्यमिक शाला धमनी में अतिथि शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितता का मामला भी सामने आया। आवेदक ने भर्ती प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की। इस पर सीईओ जिला पंचायत ने सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग को मामले की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डिंडौरी में कार्यरत रसोइया मंजूलता, सिया बाई एवं दुर्गी बाई बर्मन ने जनवरी 2026 से मई 2026 तक का लंबित मानदेय दिलाने की मांग की। आवेदिकाओं ने बताया कि मानदेय नहीं मिलने से उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर संबंधित विभाग को प्रकरण का परीक्षण कर शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। ग्राम मूसामुण्डी के ग्रामीणों ने आवेदन देकर बताया कि गांव के आंगनबाड़ी एवं मिनी आंगनबाड़ी केंद्र भवन विहीन हैं और कच्चे भवनों में संचालित हो रहे हैं। उन्होंने बच्चों के लिए शौचालय, पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी का उल्लेख करते हुए नए आंगनबाड़ी भवन स्वीकृत करने की मांग की। इस पर संबंधित विभाग को आवश्यक परीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। वहीं ग्राम पंचायत मानिकपुर के सरपंच ने सामुदायिक शौचालय के सामने बने टीनशेड यात्री प्रतीक्षालय को अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित कराने का आवेदन प्रस्तुत किया। इसके अलावा ग्राम मैनपुरी नीचे टोला के ग्रामीणों ने 13 जुलाई 2026 से खराब पड़े ट्रांसफार्मर को बदलकर विद्युत आपूर्ति बहाल कराने की मांग की। इस पर कार्यपालन यंत्री, विद्युत विभाग को तत्काल आवश्यक कार्रवाई कर जल्द बिजली आपूर्ति शुरू करने के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई में प्राप्त सभी आवेदनों पर संबंधित विभागों को तथ्यों के आधार पर जांच कर निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों से कहा गया कि नागरिकों की समस्याओं का समाधान संवेदनशीलता, पारदर्शिता और प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, ताकि आमजन को समय पर राहत मिल सके। जिला प्रशासन ने कहा कि साप्ताहिक जनसुनवाई का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का त्वरित, प्रभावी और पारदर्शी निराकरण सुनिश्चित करना तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ समय पर आम लोगों तक पहुंचाना है।
    1
    जनसुनवाई में उठीं शिक्षा, बिजली, मानदेय और आंगनबाड़ी की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश

कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में 49 आवेदन प्राप्त; सीईओ जिला पंचायत ने संबंधित विभागों को समय-सीमा में कार्रवाई के दिए निर्देश
डिंडौरी,  - कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित 49 आवेदन प्रस्तुत किए। जनसुनवाई के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दिव्यांशु चौधरी, अपर कलेक्टर श्री जे.पी. यादव, एसडीएम डिंडौरी श्री रामबाबू देवांगन, डिप्टी कलेक्टर श्री वैधनाथ वासनिक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने सभी आवेदनों पर संवेदनशीलता के साथ समय-सीमा में कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में एकीकृत माध्यमिक शाला धमनी में अतिथि शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितता का मामला भी सामने आया। आवेदक ने भर्ती प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की। इस पर सीईओ जिला पंचायत ने सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग को मामले की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
इसी प्रकार कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डिंडौरी में कार्यरत रसोइया मंजूलता, सिया बाई एवं दुर्गी बाई बर्मन ने जनवरी 2026 से मई 2026 तक का लंबित मानदेय दिलाने की मांग की। आवेदिकाओं ने बताया कि मानदेय नहीं मिलने से उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर संबंधित विभाग को प्रकरण का परीक्षण कर शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
ग्राम मूसामुण्डी के ग्रामीणों ने आवेदन देकर बताया कि गांव के आंगनबाड़ी एवं मिनी आंगनबाड़ी केंद्र भवन विहीन हैं और कच्चे भवनों में संचालित हो रहे हैं। उन्होंने बच्चों के लिए शौचालय, पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी का उल्लेख करते हुए नए आंगनबाड़ी भवन स्वीकृत करने की मांग की। इस पर संबंधित विभाग को आवश्यक परीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
वहीं ग्राम पंचायत मानिकपुर के सरपंच ने सामुदायिक शौचालय के सामने बने टीनशेड यात्री प्रतीक्षालय को अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित कराने का आवेदन प्रस्तुत किया। इसके अलावा ग्राम मैनपुरी नीचे टोला के ग्रामीणों ने 13 जुलाई 2026 से खराब पड़े ट्रांसफार्मर को बदलकर विद्युत आपूर्ति बहाल कराने की मांग की। इस पर कार्यपालन यंत्री, विद्युत विभाग को तत्काल आवश्यक कार्रवाई कर जल्द बिजली आपूर्ति शुरू करने के निर्देश दिए गए।
जनसुनवाई में प्राप्त सभी आवेदनों पर संबंधित विभागों को तथ्यों के आधार पर जांच कर निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों से कहा गया कि नागरिकों की समस्याओं का समाधान संवेदनशीलता, पारदर्शिता और प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, ताकि आमजन को समय पर राहत मिल सके।
जिला प्रशासन ने कहा कि साप्ताहिक जनसुनवाई का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का त्वरित, प्रभावी और पारदर्शी निराकरण सुनिश्चित करना तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ समय पर आम लोगों तक पहुंचाना है।
    user_खमोद चंदेल
    खमोद चंदेल
    डिंडोरी, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • मोहगांव ब्लॉक शिक्षा व्यवस्था बदहाल यह भी चिंतन व चिंता का विषय हैँ नोनीहाल बच्चों को बैठने को स्कूल नहीं रंगमंच में लग रहा है स्कूल
    1
    मोहगांव ब्लॉक शिक्षा व्यवस्था बदहाल यह भी चिंतन व चिंता का विषय हैँ नोनीहाल बच्चों को बैठने को स्कूल नहीं रंगमंच में लग रहा है स्कूल
    user_Akash Chakarwarti
    Akash Chakarwarti
    Local News Reporter घुघरी, मंडला, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भोरमदेव धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की मंगलकामना* जिला ब्यूरो चीफ राजेश कुमार कश्यप कवर्धा 28 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज सपत्नीक श्रीमती कौशल्या साय के साथ विश्वप्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक भोरमदेव मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा मंदिर की परिक्रमा कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और जनकल्याण की मंगलकामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पंच दिवसीय महा चतुर शुद्धि सहस्र कलशम् महाअनुष्ठान में भी सम्मिलित हुए और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आयोजित धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता कर प्रदेश की उन्नति, सामाजिक सद्भाव और लोकमंगल की प्रार्थना की। इस दौरान विधायक पंडरिया श्रीमती भावना बोहरा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, नगर पालिका अध्यक्ष श्री चन्द्र प्रकाश चंद्रवंशी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री कैलाश चन्द्रवंशी, श्री राजेन्द्र चंद्रवंशी, पूर्व विधायक श्री मोतीराम चन्द्रवंशी, जिला पंचायत सदस्य श्री राम कुमार भट्ट, डॉ वीरेन्द्र साहू, श्री मनीराम साहू, आईजी श्री अजय यादव, कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, वैदिक आचार्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि भोरमदेव छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, सनातन परंपरा और आध्यात्मिक चेतना का गौरवशाली प्रतीक है। ऐसे महाअनुष्ठान हमारी प्राचीन वैदिक परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक ऊर्जा, सद्भाव और लोककल्याण की भावना को भी सशक्त बनाते हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आगामी 30 जुलाई से भगवान शिव की आराधना का पावन श्रावण मास प्रारंभ होने जा रहा है। पिछले दो वर्षों से उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के साथ भोरमदेव धाम पहुंचने वाले कांवड़ यात्रियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत करने का सौभाग्य मिला है। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा भारतीय संस्कृति की जीवंत परंपरा का प्रतीक भी है। इस वर्ष भी श्रद्धालुओं के अभिनंदन के लिए वे स्वयं भोरमदेव धाम पहुंचकर पुष्पवर्षा करेंगे। उल्लेखनीय है कि श्री महादिव्य देशम फाउंडेशन के तत्वावधान में 25 जुलाई से प्रारंभ यह पंच दिवसीय महाअनुष्ठान कबीरधाम सहित संपूर्ण छत्तीसगढ़ के सुख, समृद्धि और आध्यात्मिक कल्याण की भावना से आयोजित किया जा रहा है। फाउंडेशन के प्रमुख राजीव राकुल स्वामी (केरल) के अनुसार यह अनुष्ठान प्राण-प्रतिष्ठित मंदिरों के शुद्धिकरण एवं दिव्य ऊर्जा के पुनर्संचार की प्राचीन वैदिक परंपरा पर आधारित है, जिसे भगवान परशुराम स्रोतम तथा आगम शास्त्रों में वर्णित विधि-विधान के अनुसार संपन्न कराया जा रहा है।
    1
    *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भोरमदेव धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की मंगलकामना*

जिला ब्यूरो चीफ राजेश कुमार कश्यप 

कवर्धा 28 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज सपत्नीक श्रीमती कौशल्या साय के साथ विश्वप्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक भोरमदेव मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा मंदिर की परिक्रमा कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और जनकल्याण की मंगलकामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पंच दिवसीय महा चतुर शुद्धि सहस्र कलशम् महाअनुष्ठान में भी सम्मिलित हुए और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आयोजित धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता कर प्रदेश की उन्नति, सामाजिक सद्भाव और लोकमंगल की प्रार्थना की। इस दौरान विधायक पंडरिया श्रीमती भावना बोहरा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, नगर पालिका अध्यक्ष श्री चन्द्र प्रकाश चंद्रवंशी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री कैलाश चन्द्रवंशी, श्री राजेन्द्र चंद्रवंशी, पूर्व विधायक श्री मोतीराम चन्द्रवंशी, जिला पंचायत सदस्य श्री राम कुमार भट्ट, डॉ वीरेन्द्र साहू, श्री मनीराम साहू, आईजी श्री अजय यादव, कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, वैदिक आचार्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि भोरमदेव छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, सनातन परंपरा और आध्यात्मिक चेतना का गौरवशाली प्रतीक है। ऐसे महाअनुष्ठान हमारी प्राचीन वैदिक परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक ऊर्जा, सद्भाव और लोककल्याण की भावना को भी सशक्त बनाते हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आगामी 30 जुलाई से भगवान शिव की आराधना का पावन श्रावण मास प्रारंभ होने जा रहा है। पिछले दो वर्षों से उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के साथ भोरमदेव धाम पहुंचने वाले कांवड़ यात्रियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत करने का सौभाग्य मिला है। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा भारतीय संस्कृति की जीवंत परंपरा का प्रतीक भी है।
इस वर्ष भी श्रद्धालुओं के अभिनंदन के लिए वे स्वयं भोरमदेव धाम पहुंचकर पुष्पवर्षा करेंगे। 

उल्लेखनीय है कि श्री महादिव्य देशम फाउंडेशन के तत्वावधान में 25 जुलाई से प्रारंभ यह पंच दिवसीय महाअनुष्ठान कबीरधाम सहित संपूर्ण छत्तीसगढ़ के सुख, समृद्धि और आध्यात्मिक कल्याण की भावना से आयोजित किया जा रहा है। फाउंडेशन के प्रमुख राजीव राकुल स्वामी (केरल) के अनुसार यह अनुष्ठान प्राण-प्रतिष्ठित मंदिरों के शुद्धिकरण एवं दिव्य ऊर्जा के पुनर्संचार की प्राचीन वैदिक परंपरा पर आधारित है, जिसे भगवान परशुराम स्रोतम तथा आगम शास्त्रों में वर्णित विधि-विधान के अनुसार संपन्न कराया जा रहा है।
    user_राजेश कुमार कश्यप
    राजेश कुमार कश्यप
    बोडला, कबीरधाम, छत्तीसगढ़•
    16 hrs ago
  • *प्रेस-विज्ञप्ति* *दिनांक-27.07.2026* *थाना-सहसपुर लोहारा जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़)।* *पति की हत्या का अंधा कत्ल सुलझाने में लोहारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता।* *पत्नी एवं उसके चचेरे भाई ने मिलकर की थी हत्या, 24 घंटे के भीतर दोनों गिरफ्तार।* *घरेलू विवाद एवं पति के अत्यधिक शराब सेवन से तंग आकर दिया वारदात को अंजाम, घटना में प्रयुक्त पत्थर एवं स्कूटी बरामद।* कबीरधाम जिला के थाना लोहारा पुलिस ने हत्या के एक अंधे कत्ल की गुत्थी को महज 24 घंटे के भीतर सुलझाते हुए मृतक की पत्नी एवं उसके चचेरे भाई को गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। आरोपियों ने घरेलू विवाद तथा पति के अत्यधिक शराब सेवन से परेशान होकर योजनाबद्ध तरीके से हत्या की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पत्थर, स्कूटी एवं अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य भी बरामद किए हैं। *प्रकरण का संक्षिप्त विवरण* दिनांक 26 जुलाई 2026 को प्रातः लगभग 7:30 बजे प्रार्थी तुलेश साहू (पिता- महेश साहू, उम्र 27 वर्ष, निवासी बासिनझोरी, थाना लोहारा) ने थाना उपस्थित होकर सूचना दी कि ग्राम के एक व्यक्ति द्वारा फोन पर जानकारी मिली कि उसके पिता महेश साहू का शव लोहारा के बानो रोड स्थित दुकान के पास पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंचकर देखने पर मृतक के चेहरे, दोनों हाथों की कोहनियों, दोनों पैरों के पंजों से रक्तस्राव हो रहा था तथा सिर के पीछे गंभीर चोट के निशान एवं कमर के नीचे घसीटे जाने के चिन्ह दिखाई दिए। रिपोर्ट पर थाना लोहारा में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 103/2026, धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। *वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में गठित हुई विशेष टीम* मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री संजय ध्रुव के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष मिश्रा द्वारा तत्काल फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल का वैज्ञानिक निरीक्षण कराया गया। साथ ही अज्ञात आरोपी की तलाश एवं साक्ष्य संकलन के लिए अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। घटनास्थल से रक्तरंजित पत्थर, कपड़े एवं अन्य भौतिक साक्ष्य जब्त कर तकनीकी एवं वैज्ञानिक आधार पर जांच आगे बढ़ाई गई। *पूछताछ में पत्नी ने खोला हत्या का राज* विवेचना के दौरान मृतक की पत्नी नीता साहू (उम्र 35 वर्ष) से गहन पूछताछ की गई। पूछताछ एवं मेमोरेंडम कथन में उसने स्वीकार किया कि दिनांक 25 जुलाई 2026 को वह अपने चचेरे भाई ओदराम साहू के साथ स्कूटी से अपने पति के पास ग्राम बासिनझोरी आई थी। रात में पति द्वारा अत्यधिक शराब सेवन करने एवं लगातार विवाद करने के कारण दोनों के बीच झगड़ा हुआ। बाद में लोहारा पहुंचने पर भी मृतक ने पुनः शराब पी और विवाद करने लगा। इससे तंग आकर नीता साहू ने अपने चचेरे भाई की मदद से पति को पकड़वाया और पास में पड़े पत्थर से उसके सिर पर प्राणघातक वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से महेश साहू मौके पर अचेत होकर गिर गया, जिसके बाद दोनों आरोपियों ने शव को घसीटकर सड़क किनारे छोड़ दिया और स्कूटी से ग्राम चिमरा लौट गए। *घटना में प्रयुक्त सामग्री जब्त, दोनों आरोपी न्यायिक रिमांड पर* आरोपियों के मेमोरेंडम कथन के आधार पर घटना के समय पहने गए कपड़े, घटना में प्रयुक्त एक्टीवा स्कूटी एवं अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य विधिवत जब्त किए गए। दोनों आरोपियों द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। *सराहनीय पुलिस टीम* उक्त अंधे कत्ल का सफल खुलासा करने में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष मिश्रा, एफएसएल टीम कवर्धा, उप निरीक्षक राजेश्वर सिंह ठाकुर, उप निरीक्षक रूपराम पट्टावी, पी.एस.आई. किशन नायक, सहायक उप निरीक्षक संदीप चौबे, प्रधान आरक्षक गिरीश तिवारी, आरक्षक रवि जायसवाल, राजू सोनवानी, महिला आरक्षक मंजु निर्मलकर सहित थाना लोहारा के समस्त पुलिस स्टाफ का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा। *कबीरधाम पुलिस की अपील* घरेलू विवाद, नशे की प्रवृत्ति एवं पारिवारिक तनाव जैसी परिस्थितियों में कानून को अपने हाथ में लेने के बजाय संवाद, परामर्श एवं विधिक सहायता का सहारा लें। किसी भी परिस्थिति में हिंसा अपराध है और इसके गंभीर कानूनी परिणाम होते हैं। कबीरधाम पुलिस आमजन से शांति, संयम एवं कानून का पालन करने की अपील करती है।
    1
    *प्रेस-विज्ञप्ति*
*दिनांक-27.07.2026*
 
*थाना-सहसपुर लोहारा जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़)।*

*पति की हत्या का अंधा कत्ल सुलझाने में लोहारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता।*

*पत्नी एवं उसके चचेरे भाई ने मिलकर की थी हत्या, 24 घंटे के भीतर दोनों गिरफ्तार।*

*घरेलू विवाद एवं पति के अत्यधिक शराब सेवन से तंग आकर दिया वारदात को अंजाम, घटना में प्रयुक्त पत्थर एवं स्कूटी बरामद।*

 कबीरधाम जिला के थाना लोहारा पुलिस ने हत्या के एक अंधे कत्ल की गुत्थी को महज 24 घंटे के भीतर सुलझाते हुए मृतक की पत्नी एवं उसके चचेरे भाई को गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। आरोपियों ने घरेलू विवाद तथा पति के अत्यधिक शराब सेवन से परेशान होकर योजनाबद्ध तरीके से हत्या की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पत्थर, स्कूटी एवं अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य भी बरामद किए हैं।

*प्रकरण का संक्षिप्त विवरण* दिनांक 26 जुलाई 2026 को प्रातः लगभग 7:30 बजे प्रार्थी तुलेश साहू (पिता- महेश साहू, उम्र 27 वर्ष, निवासी बासिनझोरी, थाना लोहारा) ने थाना उपस्थित होकर सूचना दी कि ग्राम के एक व्यक्ति द्वारा फोन पर जानकारी मिली कि उसके पिता महेश साहू का शव लोहारा के बानो रोड स्थित दुकान के पास पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंचकर देखने पर मृतक के चेहरे, दोनों हाथों की कोहनियों, दोनों पैरों के पंजों से रक्तस्राव हो रहा था तथा सिर के पीछे गंभीर चोट के निशान एवं कमर के नीचे घसीटे जाने के चिन्ह दिखाई दिए। रिपोर्ट पर थाना लोहारा में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 103/2026, धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

*वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में गठित हुई विशेष टीम* मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री संजय ध्रुव के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष मिश्रा द्वारा तत्काल फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल का वैज्ञानिक निरीक्षण कराया गया। साथ ही अज्ञात आरोपी की तलाश एवं साक्ष्य संकलन के लिए अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। घटनास्थल से रक्तरंजित पत्थर, कपड़े एवं अन्य भौतिक साक्ष्य जब्त कर तकनीकी एवं वैज्ञानिक आधार पर जांच आगे बढ़ाई गई।

*पूछताछ में पत्नी ने खोला हत्या का राज*
विवेचना के दौरान मृतक की पत्नी नीता साहू (उम्र 35 वर्ष) से गहन पूछताछ की गई। पूछताछ एवं मेमोरेंडम कथन में उसने स्वीकार किया कि दिनांक 25 जुलाई 2026 को वह अपने चचेरे भाई ओदराम साहू के साथ स्कूटी से अपने पति के पास ग्राम बासिनझोरी आई थी। रात में पति द्वारा अत्यधिक शराब सेवन करने एवं लगातार विवाद करने के कारण दोनों के बीच झगड़ा हुआ। बाद में लोहारा पहुंचने पर भी मृतक ने पुनः शराब पी और विवाद करने लगा। इससे तंग आकर नीता साहू ने अपने चचेरे भाई की मदद से पति को पकड़वाया और पास में पड़े पत्थर से उसके सिर पर प्राणघातक वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से महेश साहू मौके पर अचेत होकर गिर गया, जिसके बाद दोनों आरोपियों ने शव को घसीटकर सड़क किनारे छोड़ दिया और स्कूटी से ग्राम चिमरा लौट गए।

*घटना में प्रयुक्त सामग्री जब्त, दोनों आरोपी न्यायिक रिमांड पर*
आरोपियों के मेमोरेंडम कथन के आधार पर घटना के समय पहने गए कपड़े, घटना में प्रयुक्त एक्टीवा स्कूटी एवं अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य विधिवत जब्त किए गए। दोनों आरोपियों द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

*सराहनीय पुलिस टीम* उक्त अंधे कत्ल का सफल खुलासा करने में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष मिश्रा, एफएसएल टीम कवर्धा, उप निरीक्षक राजेश्वर सिंह ठाकुर, उप निरीक्षक रूपराम पट्टावी, पी.एस.आई. किशन नायक, सहायक उप निरीक्षक संदीप चौबे, प्रधान आरक्षक गिरीश तिवारी, आरक्षक रवि जायसवाल, राजू सोनवानी, महिला आरक्षक मंजु निर्मलकर सहित थाना लोहारा के समस्त पुलिस स्टाफ का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा।

*कबीरधाम पुलिस की अपील* घरेलू विवाद, नशे की प्रवृत्ति एवं पारिवारिक तनाव जैसी परिस्थितियों में कानून को अपने हाथ में लेने के बजाय संवाद, परामर्श एवं विधिक सहायता का सहारा लें। किसी भी परिस्थिति में हिंसा अपराध है और इसके गंभीर कानूनी परिणाम होते हैं। कबीरधाम पुलिस आमजन से शांति, संयम एवं कानून का पालन करने की अपील करती है।
    user_राजेश कुमार कश्यप
    राजेश कुमार कश्यप
    बोडला, कबीरधाम, छत्तीसगढ़•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.