Shuru
Apke Nagar Ki App…
लोहारा नाका लोहारा नाका अतिक्रमण पर बड़ा फैसला? 2 दिन में कार्रवाई नहीं तो आंदोलन की तैयारी। लोहारा नाका लोहारा नाका अतिक्रमण पर बड़ा फैसला? 2 दिन में कार्रवाई नहीं तो आंदोलन की तैयारी।
Tv10mpcg
लोहारा नाका लोहारा नाका अतिक्रमण पर बड़ा फैसला? 2 दिन में कार्रवाई नहीं तो आंदोलन की तैयारी। लोहारा नाका लोहारा नाका अतिक्रमण पर बड़ा फैसला? 2 दिन में कार्रवाई नहीं तो आंदोलन की तैयारी।
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- बाबा बुढ़ामहादेव से भोरमदेव तक निकलेगी भव्य शिवभक्ति पदयात्रा, 3 अगस्त को गूंजेगा हर-हर महादेव कवर्धा: सावन के प्रथम सोमवार 3 अगस्त को बाबा बुढ़ामहादेव मंदिर से भोरमदेव मंदिर तक भव्य शिवभक्ति पदयात्रा निकाली जाएगी। नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने बैठक लेकर मातृशक्तियों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। उन्होंने पदयात्रा मार्ग व मंदिर परिसर की साफ-सफाई और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। पदयात्रा के दौरान अमरकंटक से लाए गए मां नर्मदा के पवित्र जल से भगवान भोरमदेव का महाअभिषेक किया जाएगा तथा कवर्धा की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की जाएगी।4
- लोहारा नाका लोहारा नाका अतिक्रमण पर बड़ा फैसला? 2 दिन में कार्रवाई नहीं तो आंदोलन की तैयारी। लोहारा नाका लोहारा नाका अतिक्रमण पर बड़ा फैसला? 2 दिन में कार्रवाई नहीं तो आंदोलन की तैयारी।1
- अगर विपक्ष इस मुद्दे को लेकर वाकई गंभीर है, तो संसद में चर्चा से क्यों बच रहा है?विपक्ष की मंशा पर सवाल खड़ा करता है। छत्तीसगढ़ राज्य न्यूज़ | Shuru App रिपोर्टर: दिनेश पटेल नई दिल्ली | राष्ट्रीय --- हेडलाइन: पेपर लीक पर विपक्ष की मंशा पर सवाल सरकार बोली "चर्चा के लिए तैयार", तो फिर संसद में बहस से क्यों परहेज? सब-हेडलाइन: सभी राज्यों के मुद्दे आएंगे सामने, जवाबदेही सिर्फ एक की नहीं होगी --- न्यूज़ : नई दिल्ली। देशभर में परीक्षा पेपर लीक के मुद्दे को लेकर चल रही राजनीति के बीच अब एक अहम सवाल उठ रहा है - अगर विपक्ष इस मुद्दे को लेकर वाकई गंभीर है, तो संसद में चर्चा से क्यों बच रहा है? सरकार का पक्ष: "हम चर्चा के लिए तैयार" केंद्र सरकार ने स्पष्ट रूप से कहा है कि वह पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दे पर संसद में खुली बहस के लिए तैयार है। सरकार का मानना है कि छात्रों के भविष्य से जुड़े इस विषय पर सदन में विस्तार से चर्चा होनी चाहिए और ठोस समाधान निकाले जाने चाहिए। फिर विपक्ष क्यों नहीं ले रहा हिस्सा? इसी बीच विपक्ष द्वारा सदन में इस मुद्दे पर चर्चा में हिस्सा न लेने पर सवाल खड़े हो रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों में देश के अलग-अलग राज्यों में पेपर लीक के मामले सामने आए हैं। यदि संसद में इस पर बहस होती है तो सिर्फ एक सरकार की नहीं, बल्कि सभी राज्यों और सभी दलों की जवाबदेही पर बात होगी। ऐसे में चर्चा से परहेज करना विपक्ष की मंशा पर सवाल खड़ा करता है। छात्रों के हित में खुली बहस जरूरी शिक्षा विशेषज्ञों और अभिभावकों का मानना है कि पेपर लीक एक राष्ट्रीय समस्या है और इसका समाधान तभी संभव है जब सभी पक्ष मिलकर संसद के पटल पर इस पर चर्चा करें। सरकार द्वारा चर्चा का प्रस्ताव रखे जाने के बाद भी विपक्ष का इस मुद्दे से दूरी बनाना इस बात का संकेत है कि वो समाधान से ज्यादा राजनीति करना चाहता है। अब देखना होगा कि विपक्ष छात्रों के हित को सर्वोपरि रखते हुए सदन में इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा में शामिल होता है या नहीं।1
- खैरागढ़ थाना क्षेत्र में चार साल से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय में किया गया पेश, 28 जुलाई जुलाई को दोपहर 3 बजे मिली जानकारी अनुसार जिला पुलिस केसीजी द्वारा फरार आरोपियों एवं स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खैरागढ़ पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी के मामले में चार वर्षों से फरार चल रहे स्थायी वारंटी संतोष मार्कण्डेय पिता अमरु दास, निवासी ग्राम खम्हरिया, को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध प्रकरण क्रमांक 174/2021 में न्यायालय द्वारा स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। न्यायालय में लगातार अनुपस्थित रहने के कारण आरोपी फरार चल रहा था। मुखबिर से मिली सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश कर उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को विधिवत न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से आगे की वैधानिक कार्रवाई की गई। जिला पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी फरार आरोपी या स्थायी वारंटी की जानकारी मिलने पर तत्काल नजदीकी थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें। फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार1
- जन्मदिन से पहले पार्षद रानी सौरभ जैन ने विद्युत कर्मचारियों को बांटे रेनकोट, सेवा भावना का दिया संदेश तिल्दा-नेवरा। भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष एवं पार्षद श्रीमती रानी सौरभ जैन ने अपने जन्मदिन की पूर्व संध्या पर अनूठी पहल करते हुए तिल्दा-नेवरा विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को रेनकोट वितरित किए। उन्होंने कहा कि यह प्रयास बारिश के मौसम में कठिन परिस्थितियों के बीच निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने वाले कर्मचारियों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने के उद्देश्य से किया गया है। इस अवसर पर श्रीमती रानी सौरभ जैन तिल्दा-नेवरा स्थित बिजली कार्यालय पहुंचीं, जहां विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके बाद अतिथियों के साथ उन्होंने कर्मचारियों को रेनकोट वितरित किए। रानी सौरभ जैन ने कहा कि तेज बारिश और रात के समय भी विद्युत कर्मचारी भीगते हुए फाल्ट सुधारने और बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटे रहते हैं। जब अधिकांश लोग अपने घरों में आराम कर रहे होते हैं, तब ये कर्मचारी विषम परिस्थितियों में अपनी जिम्मेदारियां निभाते हैं। उन्होंने कहा कि रेनकोट वितरण उनकी मेहनत को सम्मान देने और कार्य के दौरान कुछ राहत पहुंचाने का एक छोटा-सा प्रयास है। कार्यक्रम में विद्युत विभाग के प्रतिनिधि राम पंजवानी, नरेंद्र शर्मा, डॉ. एल.पी. साहू, आकाश पंजवानी, दीपक चौथवानी, भाजपा नेता विजय ठाकुर, एल्डरमैन पवन अग्रवाल, विद्युत विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।3
- "खैरागढ़–राजनांदगांव स्टेट हाईवे पर सफर मतलब आफत! जगह-जगह बने गड्ढों से लोग परेशान" खैरागढ़: खैरागढ़–राजनांदगांव स्टेट हाईवे की बदहाल स्थिति राहगीरों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। सड़क पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढों के कारण वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने जल्द सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग की है ताकि दुर्घटनाओं की आशंका कम हो सके।1
- *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भोरमदेव धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की मंगलकामना* जिला ब्यूरो चीफ राजेश कुमार कश्यप कवर्धा 28 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज सपत्नीक श्रीमती कौशल्या साय के साथ विश्वप्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक भोरमदेव मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा मंदिर की परिक्रमा कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और जनकल्याण की मंगलकामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पंच दिवसीय महा चतुर शुद्धि सहस्र कलशम् महाअनुष्ठान में भी सम्मिलित हुए और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आयोजित धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता कर प्रदेश की उन्नति, सामाजिक सद्भाव और लोकमंगल की प्रार्थना की। इस दौरान विधायक पंडरिया श्रीमती भावना बोहरा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, नगर पालिका अध्यक्ष श्री चन्द्र प्रकाश चंद्रवंशी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री कैलाश चन्द्रवंशी, श्री राजेन्द्र चंद्रवंशी, पूर्व विधायक श्री मोतीराम चन्द्रवंशी, जिला पंचायत सदस्य श्री राम कुमार भट्ट, डॉ वीरेन्द्र साहू, श्री मनीराम साहू, आईजी श्री अजय यादव, कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, वैदिक आचार्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि भोरमदेव छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, सनातन परंपरा और आध्यात्मिक चेतना का गौरवशाली प्रतीक है। ऐसे महाअनुष्ठान हमारी प्राचीन वैदिक परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक ऊर्जा, सद्भाव और लोककल्याण की भावना को भी सशक्त बनाते हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आगामी 30 जुलाई से भगवान शिव की आराधना का पावन श्रावण मास प्रारंभ होने जा रहा है। पिछले दो वर्षों से उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के साथ भोरमदेव धाम पहुंचने वाले कांवड़ यात्रियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत करने का सौभाग्य मिला है। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा भारतीय संस्कृति की जीवंत परंपरा का प्रतीक भी है। इस वर्ष भी श्रद्धालुओं के अभिनंदन के लिए वे स्वयं भोरमदेव धाम पहुंचकर पुष्पवर्षा करेंगे। उल्लेखनीय है कि श्री महादिव्य देशम फाउंडेशन के तत्वावधान में 25 जुलाई से प्रारंभ यह पंच दिवसीय महाअनुष्ठान कबीरधाम सहित संपूर्ण छत्तीसगढ़ के सुख, समृद्धि और आध्यात्मिक कल्याण की भावना से आयोजित किया जा रहा है। फाउंडेशन के प्रमुख राजीव राकुल स्वामी (केरल) के अनुसार यह अनुष्ठान प्राण-प्रतिष्ठित मंदिरों के शुद्धिकरण एवं दिव्य ऊर्जा के पुनर्संचार की प्राचीन वैदिक परंपरा पर आधारित है, जिसे भगवान परशुराम स्रोतम तथा आगम शास्त्रों में वर्णित विधि-विधान के अनुसार संपन्न कराया जा रहा है।1
- *प्रेस-विज्ञप्ति* *दिनांक-27.07.2026* *थाना-सहसपुर लोहारा जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़)।* *पति की हत्या का अंधा कत्ल सुलझाने में लोहारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता।* *पत्नी एवं उसके चचेरे भाई ने मिलकर की थी हत्या, 24 घंटे के भीतर दोनों गिरफ्तार।* *घरेलू विवाद एवं पति के अत्यधिक शराब सेवन से तंग आकर दिया वारदात को अंजाम, घटना में प्रयुक्त पत्थर एवं स्कूटी बरामद।* कबीरधाम जिला के थाना लोहारा पुलिस ने हत्या के एक अंधे कत्ल की गुत्थी को महज 24 घंटे के भीतर सुलझाते हुए मृतक की पत्नी एवं उसके चचेरे भाई को गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। आरोपियों ने घरेलू विवाद तथा पति के अत्यधिक शराब सेवन से परेशान होकर योजनाबद्ध तरीके से हत्या की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पत्थर, स्कूटी एवं अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य भी बरामद किए हैं। *प्रकरण का संक्षिप्त विवरण* दिनांक 26 जुलाई 2026 को प्रातः लगभग 7:30 बजे प्रार्थी तुलेश साहू (पिता- महेश साहू, उम्र 27 वर्ष, निवासी बासिनझोरी, थाना लोहारा) ने थाना उपस्थित होकर सूचना दी कि ग्राम के एक व्यक्ति द्वारा फोन पर जानकारी मिली कि उसके पिता महेश साहू का शव लोहारा के बानो रोड स्थित दुकान के पास पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंचकर देखने पर मृतक के चेहरे, दोनों हाथों की कोहनियों, दोनों पैरों के पंजों से रक्तस्राव हो रहा था तथा सिर के पीछे गंभीर चोट के निशान एवं कमर के नीचे घसीटे जाने के चिन्ह दिखाई दिए। रिपोर्ट पर थाना लोहारा में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 103/2026, धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। *वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में गठित हुई विशेष टीम* मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री संजय ध्रुव के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष मिश्रा द्वारा तत्काल फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल का वैज्ञानिक निरीक्षण कराया गया। साथ ही अज्ञात आरोपी की तलाश एवं साक्ष्य संकलन के लिए अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। घटनास्थल से रक्तरंजित पत्थर, कपड़े एवं अन्य भौतिक साक्ष्य जब्त कर तकनीकी एवं वैज्ञानिक आधार पर जांच आगे बढ़ाई गई। *पूछताछ में पत्नी ने खोला हत्या का राज* विवेचना के दौरान मृतक की पत्नी नीता साहू (उम्र 35 वर्ष) से गहन पूछताछ की गई। पूछताछ एवं मेमोरेंडम कथन में उसने स्वीकार किया कि दिनांक 25 जुलाई 2026 को वह अपने चचेरे भाई ओदराम साहू के साथ स्कूटी से अपने पति के पास ग्राम बासिनझोरी आई थी। रात में पति द्वारा अत्यधिक शराब सेवन करने एवं लगातार विवाद करने के कारण दोनों के बीच झगड़ा हुआ। बाद में लोहारा पहुंचने पर भी मृतक ने पुनः शराब पी और विवाद करने लगा। इससे तंग आकर नीता साहू ने अपने चचेरे भाई की मदद से पति को पकड़वाया और पास में पड़े पत्थर से उसके सिर पर प्राणघातक वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से महेश साहू मौके पर अचेत होकर गिर गया, जिसके बाद दोनों आरोपियों ने शव को घसीटकर सड़क किनारे छोड़ दिया और स्कूटी से ग्राम चिमरा लौट गए। *घटना में प्रयुक्त सामग्री जब्त, दोनों आरोपी न्यायिक रिमांड पर* आरोपियों के मेमोरेंडम कथन के आधार पर घटना के समय पहने गए कपड़े, घटना में प्रयुक्त एक्टीवा स्कूटी एवं अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य विधिवत जब्त किए गए। दोनों आरोपियों द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। *सराहनीय पुलिस टीम* उक्त अंधे कत्ल का सफल खुलासा करने में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष मिश्रा, एफएसएल टीम कवर्धा, उप निरीक्षक राजेश्वर सिंह ठाकुर, उप निरीक्षक रूपराम पट्टावी, पी.एस.आई. किशन नायक, सहायक उप निरीक्षक संदीप चौबे, प्रधान आरक्षक गिरीश तिवारी, आरक्षक रवि जायसवाल, राजू सोनवानी, महिला आरक्षक मंजु निर्मलकर सहित थाना लोहारा के समस्त पुलिस स्टाफ का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा। *कबीरधाम पुलिस की अपील* घरेलू विवाद, नशे की प्रवृत्ति एवं पारिवारिक तनाव जैसी परिस्थितियों में कानून को अपने हाथ में लेने के बजाय संवाद, परामर्श एवं विधिक सहायता का सहारा लें। किसी भी परिस्थिति में हिंसा अपराध है और इसके गंभीर कानूनी परिणाम होते हैं। कबीरधाम पुलिस आमजन से शांति, संयम एवं कानून का पालन करने की अपील करती है।1