logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

खैरागढ़ थाना क्षेत्र में चार साल से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय में किया गया पेश, 28 जुलाई जुलाई को दोपहर 3 बजे मिली जानकारी अनुसार जिला पुलिस केसीजी द्वारा फरार आरोपियों एवं स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खैरागढ़ पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी के मामले में चार वर्षों से फरार चल रहे स्थायी वारंटी संतोष मार्कण्डेय पिता अमरु दास, निवासी ग्राम खम्हरिया, को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध प्रकरण क्रमांक 174/2021 में न्यायालय द्वारा स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। न्यायालय में लगातार अनुपस्थित रहने के कारण आरोपी फरार चल रहा था। मुखबिर से मिली सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश कर उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को विधिवत न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से आगे की वैधानिक कार्रवाई की गई। जिला पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी फरार आरोपी या स्थायी वारंटी की जानकारी मिलने पर तत्काल नजदीकी थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें। फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार

3 hrs ago
user_गंगाराम पटेल  स्थानीय पत्रकार
गंगाराम पटेल स्थानीय पत्रकार
खैरागढ़, खैरगढ़ छुईखदान गंडई, छत्तीसगढ़•
3 hrs ago

खैरागढ़ थाना क्षेत्र में चार साल से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय में किया गया पेश, 28 जुलाई जुलाई को दोपहर 3 बजे मिली जानकारी अनुसार जिला पुलिस केसीजी द्वारा फरार आरोपियों एवं स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खैरागढ़ पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी के मामले में चार वर्षों से फरार चल रहे स्थायी वारंटी संतोष मार्कण्डेय पिता अमरु दास, निवासी ग्राम खम्हरिया, को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध प्रकरण क्रमांक 174/2021 में न्यायालय द्वारा स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। न्यायालय में लगातार अनुपस्थित रहने के कारण आरोपी फरार चल रहा था। मुखबिर से मिली सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश कर उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को विधिवत न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से आगे की वैधानिक कार्रवाई की गई। जिला पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी फरार आरोपी या स्थायी वारंटी की जानकारी मिलने पर तत्काल नजदीकी थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें। फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • भिलाई स्टील प्लांट में घुसकर स्क्रैब कॉपर चोरी करने वाले गिरोह के दो फरार आरोपी गिरफ्तार, प्रकरण के तीनों आरोपी अब पुलिस गिरफ्त में भिलाई स्टील प्लांट में घुसकर स्क्रैब कॉपर चोरी करने वाले गिरोह के दो फरार आरोपी गिरफ्तार, प्रकरण के तीनों आरोपी अब पुलिस गिरफ्त में ▪️ भिलाई इस्पात संयंत्र में अवैध रूप से प्रवेश कर 210 किलोग्राम स्क्रैब कॉपर चोरी करने वाले प्रकरण के दो फरार आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। ▪️ पूर्व में मुख्य आरोपी से 210 किलोग्राम स्क्रैब कॉपर तार, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1,26,000 है, जप्त कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है। ▪️ फरार आरोपियों से पूछताछ में घटना में अपनी सहभागिता स्वीकार करने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। ▪️ औद्योगिक क्षेत्र में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु थाना भिलाई भट्ठी पुलिस द्वारा लगातार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। संक्षिप्त विवरण : दिनांक 24.05.2026 को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) भिलाई द्वारा थाना भिलाई भट्ठी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 24.05.2026 को प्रातः लगभग 09:56 बजे भिलाई इस्पात संयंत्र के प्लेट मिल-03 के पीछे से कुछ व्यक्तियों द्वारा संयंत्र परिसर में अवैध रूप से प्रवेश कर 210 किलोग्राम स्क्रैब कॉपर चोरी कर ले जाने का प्रयास किया गया, जिन्हें सीआईएसएफ द्वारा पकड़ा गया। रिपोर्ट पर थाना भिलाई भट्ठी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान आरोपी नेमचंद यादव को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 210 किलोग्राम स्क्रैब कॉपर कीमत लगभग ₹1,26,000 जप्त किया गया तथा उसे दिनांक 24.05.2026 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया था। प्रकरण के शेष फरार आरोपी आकाश कुहीकर एवं प्रीतम कुमार उर्फ पंचू निषाद की लगातार तलाश की जा रही थी। दिनांक 27.07.2026 को दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान दोनों ने मुख्य आरोपी के साथ मिलकर भिलाई इस्पात संयंत्र में चोरी की घटना कारित करना स्वीकार किया। तत्पश्चात दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका) : आरोपियों द्वारा भिलाई इस्पात संयंत्र परिसर में अवैध रूप से प्रवेश कर स्क्रैब कॉपर चोरी कर बाहर ले जाने का प्रयास किया गया। घटना के दौरान सीआईएसएफ की सतर्कता एवं तत्परता से आरोपी पकड़े गए तथा थाना भिलाई भट्ठी पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। घटनास्थल : भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP), प्लेट मिल-03 के पीछे, थाना भिलाई भट्ठी, जिला दुर्ग। आरोपी का नाम : 1. आकाश कुहीकर, उम्र 34 वर्ष, निवासी एमआईजी-02, क्वार्टर नं. 1745, ढांचा भवन, कुरूद, थाना जामुल, जिला दुर्ग। 2. प्रीतम कुमार उर्फ पंचू निषाद, उम्र 31 वर्ष, निवासी बजरंग पारा, मरोदा रेलवे स्टेशन के पास, स्टेशन मरोदा, थाना नेवई, जिला दुर्ग। 3. नेमचंद यादव, उम्र 32 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 16, बीआरपी कॉलोनी, स्टेशन मरोदा, जिला दुर्ग (पूर्व में गिरफ्तार)। जप्त सामग्री : 1. 210 किलोग्राम स्क्रैब कॉपर। 2. अनुमानित कीमत – ₹1,26,000। सराहनीय कार्य : उक्त कार्यवाही में इंचार्ज थाना प्रभारी सउनि भारत सिंह चौधरी, प्रधान आरक्षक पुरुषोत्तम साहू, आरक्षक आशीष प्रसाद एवं अमित सिंह की सराहनीय भूमिका रही। दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि औद्योगिक प्रतिष्ठानों एवं सार्वजनिक संपत्ति से संबंधित किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। औद्योगिक क्षेत्र में चोरी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। —0000—
    1
    भिलाई स्टील प्लांट में घुसकर स्क्रैब कॉपर चोरी करने वाले गिरोह के दो फरार आरोपी गिरफ्तार, प्रकरण के तीनों आरोपी अब पुलिस गिरफ्त में
भिलाई स्टील प्लांट में घुसकर स्क्रैब कॉपर चोरी करने वाले गिरोह के दो फरार आरोपी गिरफ्तार, प्रकरण के तीनों आरोपी अब पुलिस गिरफ्त में
▪️ भिलाई इस्पात संयंत्र में अवैध रूप से प्रवेश कर 210 किलोग्राम स्क्रैब कॉपर चोरी करने वाले प्रकरण के दो फरार आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया।
▪️ पूर्व में मुख्य आरोपी से 210 किलोग्राम स्क्रैब कॉपर तार, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1,26,000 है, जप्त कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है।
▪️ फरार आरोपियों से पूछताछ में घटना में अपनी सहभागिता स्वीकार करने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
▪️ औद्योगिक क्षेत्र में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु थाना भिलाई भट्ठी पुलिस द्वारा लगातार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
संक्षिप्त विवरण :
दिनांक 24.05.2026 को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) भिलाई द्वारा थाना भिलाई भट्ठी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 24.05.2026 को प्रातः लगभग 09:56 बजे भिलाई इस्पात संयंत्र के प्लेट मिल-03 के पीछे से कुछ व्यक्तियों द्वारा संयंत्र परिसर में अवैध रूप से प्रवेश कर 210 किलोग्राम स्क्रैब कॉपर चोरी कर ले जाने का प्रयास किया गया, जिन्हें सीआईएसएफ द्वारा पकड़ा गया।
रिपोर्ट पर थाना भिलाई भट्ठी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान आरोपी नेमचंद यादव को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 210 किलोग्राम स्क्रैब कॉपर कीमत लगभग ₹1,26,000 जप्त किया गया तथा उसे दिनांक 24.05.2026 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया था।
प्रकरण के शेष फरार आरोपी आकाश कुहीकर एवं प्रीतम कुमार उर्फ पंचू निषाद की लगातार तलाश की जा रही थी। दिनांक 27.07.2026 को दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान दोनों ने मुख्य आरोपी के साथ मिलकर भिलाई इस्पात संयंत्र में चोरी की घटना कारित करना स्वीकार किया। तत्पश्चात दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका) :
आरोपियों द्वारा भिलाई इस्पात संयंत्र परिसर में अवैध रूप से प्रवेश कर स्क्रैब कॉपर चोरी कर बाहर ले जाने का प्रयास किया गया। घटना के दौरान सीआईएसएफ की सतर्कता एवं तत्परता से आरोपी पकड़े गए तथा थाना भिलाई भट्ठी पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया।
घटनास्थल :
भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP), प्लेट मिल-03 के पीछे, थाना भिलाई भट्ठी, जिला दुर्ग।
आरोपी का नाम :
1. आकाश कुहीकर, उम्र 34 वर्ष, निवासी एमआईजी-02, क्वार्टर नं. 1745, ढांचा भवन, कुरूद, थाना जामुल, जिला दुर्ग।
2. प्रीतम कुमार उर्फ पंचू निषाद, उम्र 31 वर्ष, निवासी बजरंग पारा, मरोदा रेलवे स्टेशन के पास, स्टेशन मरोदा, थाना नेवई, जिला दुर्ग।
3. नेमचंद यादव, उम्र 32 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 16, बीआरपी कॉलोनी, स्टेशन मरोदा, जिला दुर्ग (पूर्व में गिरफ्तार)।
जप्त सामग्री :
1. 210 किलोग्राम स्क्रैब कॉपर।
2. अनुमानित कीमत – ₹1,26,000।
सराहनीय कार्य :
उक्त कार्यवाही में इंचार्ज थाना प्रभारी सउनि भारत सिंह चौधरी, प्रधान आरक्षक पुरुषोत्तम साहू, आरक्षक आशीष प्रसाद एवं अमित सिंह की सराहनीय भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि औद्योगिक प्रतिष्ठानों एवं सार्वजनिक संपत्ति से संबंधित किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। औद्योगिक क्षेत्र में चोरी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
—0000—
    user_हेमंत उमरे
    हेमंत उमरे
    पत्रकार दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
  • दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों की सघन जांच, प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे गए 14 नमूने दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों की सघन जांच, प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे गए 14 नमूने प्रदेश एवं जिले में दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में दूध डेयरी, मिल्क कलेक्शन सेंटर, चिलिंग सेंटर, मिल्क प्रोसेसिंग यूनिट एवं रिटेल मिल्क काउंटरों का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खाद्य लाइसेंस एवं पंजीयन की वैधता, परिसर की साफ-सफाई, व्यक्तिगत स्वच्छता तथा दुग्ध पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की गई। इस अभियान के अंतर्गत हीरा स्वीट्स एवं जय श्री स्वीट्स (हनुमान चौक, बालाघाट), लिल्हारे मिल्क कलेक्शन सेंटर (मोहगांव धपेरा), लालबर्रा मिल्क कलेक्शन सेंटर (लालबर्रा), मिल्क कलेक्शन सेंटर (तुमाड़ी, वारासिवनी), दुग्ध सेवा समिति (खैरलांजी) तथा मिल्क प्रोसेसिंग यूनिट (चीचटोला, खैरलांजी) का निरीक्षण किया गया। जांच में सभी संस्थानों के खाद्य लाइसेंस एवं पंजीयन वैध पाए गए। हालांकि दो स्थानों पर साफ-सफाई एवं अन्य अनियमितताओं के चलते संबंधित संचालकों को नोटिस जारी किए गए। कार्रवाई के दौरान विभिन्न केंद्रों से छाछ, पनीर, दही, खोवा, गाय का दूध, भैंस का दूध एवं मिश्रित दूध सहित कुल 14 नमूने जांच के लिए एकत्र किए गए। सभी नमूनों को परीक्षण हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है। खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि जांच रिपोर्ट में किसी प्रकार की मिलावट या खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों के तहत नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस निरीक्षण एवं नमूना संग्रहण कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री योगेश डोंगरे एवं श्रीमती गीता टांडेकर उपस्थित रहे।
    1
    दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों की सघन जांच, 

प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे गए 14 नमूने 


दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों की सघन जांच, 
प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे गए 14 नमूने 
प्रदेश एवं जिले में दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में दूध डेयरी, मिल्क कलेक्शन सेंटर, चिलिंग सेंटर, मिल्क प्रोसेसिंग यूनिट एवं रिटेल मिल्क काउंटरों का सघन निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान खाद्य लाइसेंस एवं पंजीयन की वैधता, परिसर की साफ-सफाई, व्यक्तिगत स्वच्छता तथा दुग्ध पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की गई। इस अभियान के अंतर्गत हीरा स्वीट्स एवं जय श्री स्वीट्स (हनुमान चौक, बालाघाट), लिल्हारे मिल्क कलेक्शन सेंटर (मोहगांव धपेरा), लालबर्रा मिल्क कलेक्शन सेंटर (लालबर्रा), मिल्क कलेक्शन सेंटर (तुमाड़ी, वारासिवनी), दुग्ध सेवा समिति (खैरलांजी) तथा मिल्क प्रोसेसिंग यूनिट (चीचटोला, खैरलांजी) का निरीक्षण किया गया।
जांच में सभी संस्थानों के खाद्य लाइसेंस एवं पंजीयन वैध पाए गए। हालांकि दो स्थानों पर साफ-सफाई एवं अन्य अनियमितताओं के चलते संबंधित संचालकों को नोटिस जारी किए गए।
कार्रवाई के दौरान विभिन्न केंद्रों से छाछ, पनीर, दही, खोवा, गाय का दूध, भैंस का दूध एवं मिश्रित दूध सहित कुल 14 नमूने जांच के लिए एकत्र किए गए। सभी नमूनों को परीक्षण हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है। खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि जांच रिपोर्ट में किसी प्रकार की मिलावट या खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों के तहत नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इस निरीक्षण एवं नमूना संग्रहण कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री योगेश डोंगरे एवं श्रीमती गीता टांडेकर उपस्थित रहे।
    user_लोकेश गोखले
    लोकेश गोखले
    Local News Reporter किरनापुर, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बाबा बुढ़ामहादेव से भोरमदेव तक निकलेगी भव्य शिवभक्ति पदयात्रा, 3 अगस्त को गूंजेगा हर-हर महादेव कवर्धा: सावन के प्रथम सोमवार 3 अगस्त को बाबा बुढ़ामहादेव मंदिर से भोरमदेव मंदिर तक भव्य शिवभक्ति पदयात्रा निकाली जाएगी। नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने बैठक लेकर मातृशक्तियों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। उन्होंने पदयात्रा मार्ग व मंदिर परिसर की साफ-सफाई और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। पदयात्रा के दौरान अमरकंटक से लाए गए मां नर्मदा के पवित्र जल से भगवान भोरमदेव का महाअभिषेक किया जाएगा तथा कवर्धा की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की जाएगी।
    4
    बाबा बुढ़ामहादेव से भोरमदेव तक निकलेगी भव्य शिवभक्ति पदयात्रा, 3 अगस्त को गूंजेगा हर-हर महादेव
कवर्धा: सावन के प्रथम सोमवार 3 अगस्त को बाबा बुढ़ामहादेव मंदिर से भोरमदेव मंदिर तक भव्य शिवभक्ति पदयात्रा निकाली जाएगी। नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने बैठक लेकर मातृशक्तियों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। उन्होंने पदयात्रा मार्ग व मंदिर परिसर की साफ-सफाई और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। पदयात्रा के दौरान अमरकंटक से लाए गए मां नर्मदा के पवित्र जल से भगवान भोरमदेव का महाअभिषेक किया जाएगा तथा कवर्धा की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की जाएगी।
    user_KT CHHATTISGARH NEWS
    KT CHHATTISGARH NEWS
    Local News Reporter कवर्धा, कबीरधाम, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • लोहारा नाका लोहारा नाका अतिक्रमण पर बड़ा फैसला? 2 दिन में कार्रवाई नहीं तो आंदोलन की तैयारी। लोहारा नाका लोहारा नाका अतिक्रमण पर बड़ा फैसला? 2 दिन में कार्रवाई नहीं तो आंदोलन की तैयारी।
    1
    लोहारा नाका लोहारा नाका अतिक्रमण पर बड़ा फैसला? 2 दिन में कार्रवाई नहीं तो आंदोलन की तैयारी। 
लोहारा नाका लोहारा नाका अतिक्रमण पर बड़ा फैसला? 2 दिन में कार्रवाई नहीं तो आंदोलन की तैयारी।
    user_Tv10mpcg
    Tv10mpcg
    Local News Reporter Kawardha, Kabirdham•
    14 hrs ago
  • जन्मदिन से पहले पार्षद रानी सौरभ जैन ने विद्युत कर्मचारियों को बांटे रेनकोट, सेवा भावना का दिया संदेश तिल्दा-नेवरा। भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष एवं पार्षद श्रीमती रानी सौरभ जैन ने अपने जन्मदिन की पूर्व संध्या पर अनूठी पहल करते हुए तिल्दा-नेवरा विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को रेनकोट वितरित किए। उन्होंने कहा कि यह प्रयास बारिश के मौसम में कठिन परिस्थितियों के बीच निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने वाले कर्मचारियों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने के उद्देश्य से किया गया है। इस अवसर पर श्रीमती रानी सौरभ जैन तिल्दा-नेवरा स्थित बिजली कार्यालय पहुंचीं, जहां विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके बाद अतिथियों के साथ उन्होंने कर्मचारियों को रेनकोट वितरित किए। रानी सौरभ जैन ने कहा कि तेज बारिश और रात के समय भी विद्युत कर्मचारी भीगते हुए फाल्ट सुधारने और बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटे रहते हैं। जब अधिकांश लोग अपने घरों में आराम कर रहे होते हैं, तब ये कर्मचारी विषम परिस्थितियों में अपनी जिम्मेदारियां निभाते हैं। उन्होंने कहा कि रेनकोट वितरण उनकी मेहनत को सम्मान देने और कार्य के दौरान कुछ राहत पहुंचाने का एक छोटा-सा प्रयास है। कार्यक्रम में विद्युत विभाग के प्रतिनिधि राम पंजवानी, नरेंद्र शर्मा, डॉ. एल.पी. साहू, आकाश पंजवानी, दीपक चौथवानी, भाजपा नेता विजय ठाकुर, एल्डरमैन पवन अग्रवाल, विद्युत विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
    3
    जन्मदिन से पहले पार्षद रानी सौरभ जैन ने विद्युत कर्मचारियों को बांटे रेनकोट, सेवा भावना का दिया संदेश
तिल्दा-नेवरा।
भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष एवं पार्षद श्रीमती रानी सौरभ जैन ने अपने जन्मदिन की पूर्व संध्या पर अनूठी पहल करते हुए तिल्दा-नेवरा विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को रेनकोट वितरित किए। उन्होंने कहा कि यह प्रयास बारिश के मौसम में कठिन परिस्थितियों के बीच निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने वाले कर्मचारियों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने के उद्देश्य से किया गया है।
इस अवसर पर श्रीमती रानी सौरभ जैन तिल्दा-नेवरा स्थित बिजली कार्यालय पहुंचीं, जहां विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके बाद अतिथियों के साथ उन्होंने कर्मचारियों को रेनकोट वितरित किए।
रानी सौरभ जैन ने कहा कि तेज बारिश और रात के समय भी विद्युत कर्मचारी भीगते हुए फाल्ट सुधारने और बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटे रहते हैं। जब अधिकांश लोग अपने घरों में आराम कर रहे होते हैं, तब ये कर्मचारी विषम परिस्थितियों में अपनी जिम्मेदारियां निभाते हैं। उन्होंने कहा कि रेनकोट वितरण उनकी मेहनत को सम्मान देने और कार्य के दौरान कुछ राहत पहुंचाने का एक छोटा-सा प्रयास है।
कार्यक्रम में विद्युत विभाग के प्रतिनिधि राम पंजवानी, नरेंद्र शर्मा, डॉ. एल.पी. साहू, आकाश पंजवानी, दीपक चौथवानी, भाजपा नेता विजय ठाकुर, एल्डरमैन पवन अग्रवाल, विद्युत विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
    user_Pavan Baghel
    Pavan Baghel
    टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने सरकारी भुइयाँ पर अवैध कब्जे की शिकायत कर सीमांकन एवं कार्रवाई की मांग की तिल्दा-नेवरा, रायपुर। जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के तिल्दा-नेवरा खंड द्वारा तहसीलदार तिल्दा-नेवरा को ज्ञापन सौंपकर ग्राम सासाहोली वार्ड क्रमांक 01 स्थित गोपाल पेट्रोल पंप के पीछे स्थित सरकारी भुइयाँ (खसरा क्रमांक 97/1) पर कथित अवैध कब्जे की शिकायत की गई है। पार्टी के अनुसार लगभग 5 से 7 एकड़ सरकारी भूमि पर कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा बाउंड्री वॉल बनाकर अवैध कब्जा किया जा रहा है। ज्ञापन में कहा गया है कि क्षेत्र में अब सरकारी भूमि बहुत कम बची है और उक्त भूमि को भविष्य में सर्व छत्तीसगढ़िया समाज के सामुदायिक भवन सहित अन्य जनहित कार्यों के लिए सुरक्षित रखा जाना चाहिए। जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने प्रशासन से मांग की है कि संबंधित भूमि का तत्काल सीमांकन कराया जाए, सरकारी भूमि को शासन के अधीन सुरक्षित किया जाए तथा यदि अवैध कब्जा पाया जाता है तो दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाए। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि सरकारी भूमि जनता की संपत्ति है और उस पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा स्वीकार नहीं किया जाएगा। जनहित एवं सार्वजनिक संसाधनों की सुरक्षा के लिए पार्टी आगे भी प्रशासन के समक्ष अपनी आवाज उठाती रहेगी।
    4
    जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने सरकारी भुइयाँ पर अवैध कब्जे की शिकायत कर सीमांकन एवं कार्रवाई की मांग की
तिल्दा-नेवरा, रायपुर।
जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के तिल्दा-नेवरा खंड द्वारा तहसीलदार तिल्दा-नेवरा को ज्ञापन सौंपकर ग्राम सासाहोली वार्ड क्रमांक 01 स्थित गोपाल पेट्रोल पंप के पीछे स्थित सरकारी भुइयाँ (खसरा क्रमांक 97/1) पर कथित अवैध कब्जे की शिकायत की गई है।
पार्टी के अनुसार लगभग 5 से 7 एकड़ सरकारी भूमि पर कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा बाउंड्री वॉल बनाकर अवैध कब्जा किया जा रहा है। ज्ञापन में कहा गया है कि क्षेत्र में अब सरकारी भूमि बहुत कम बची है और उक्त भूमि को भविष्य में सर्व छत्तीसगढ़िया समाज के सामुदायिक भवन सहित अन्य जनहित कार्यों के लिए सुरक्षित रखा जाना चाहिए।
जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने प्रशासन से मांग की है कि संबंधित भूमि का तत्काल सीमांकन कराया जाए, सरकारी भूमि को शासन के अधीन सुरक्षित किया जाए तथा यदि अवैध कब्जा पाया जाता है तो दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाए।
पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि सरकारी भूमि जनता की संपत्ति है और उस पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा स्वीकार नहीं किया जाएगा। जनहित एवं सार्वजनिक संसाधनों की सुरक्षा के लिए पार्टी आगे भी प्रशासन के समक्ष अपनी आवाज उठाती रहेगी।
    user_Bhupendra tkahur CKS
    Bhupendra tkahur CKS
    Occupational safety and health टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
  • सुपेला रेलवे ट्रैक पर बड़ा हादसा, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया युवक भिलाई के सुपेला रेलवे ट्रैक पर एक युवक हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। फिलहाल उसकी हालत और हादसे के कारणों की आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। रेलवे ट्रैक और ओवरहेड हाईटेंशन बिजली लाइनों के आसपास अत्यधिक सावधानी बरतना बेहद जरूरी है, क्योंकि थोड़ी-सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है,,,, सुपेला रेलवे ट्रैक पर बड़ा हादसा, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया युवक भिलाई के सुपेला रेलवे ट्रैक पर एक युवक हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। फिलहाल उसकी हालत और हादसे के कारणों की आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। रेलवे ट्रैक और ओवरहेड हाईटेंशन बिजली लाइनों के आसपास अत्यधिक सावधानी बरतना बेहद जरूरी है, क्योंकि थोड़ी-सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है। Bhilai | Supela | Railway | Track | Hightension | Electric | Shock | Accident | Rescue | Ambulance | Police | Safety | Hazard
    1
    सुपेला रेलवे ट्रैक पर बड़ा हादसा, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया युवक भिलाई के सुपेला रेलवे ट्रैक पर एक युवक हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। फिलहाल उसकी हालत और हादसे के कारणों की आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। रेलवे ट्रैक और ओवरहेड हाईटेंशन बिजली लाइनों के आसपास अत्यधिक सावधानी बरतना बेहद जरूरी है, क्योंकि थोड़ी-सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है,,,,
सुपेला रेलवे ट्रैक पर बड़ा हादसा, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया युवक भिलाई के सुपेला रेलवे ट्रैक पर एक युवक हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। फिलहाल उसकी हालत और हादसे के कारणों की आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। रेलवे ट्रैक और ओवरहेड हाईटेंशन बिजली लाइनों के आसपास अत्यधिक सावधानी बरतना बेहद जरूरी है, क्योंकि थोड़ी-सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है। Bhilai | Supela | Railway | Track | Hightension | Electric | Shock | Accident | Rescue | Ambulance | Police | Safety | Hazard
    user_Pradeep Singh Rajput 🇮🇳D.N.
    Pradeep Singh Rajput 🇮🇳D.N.
    Voice of people दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.