महिला आरक्षण को लेकर भाजपा का प्रदर्शन सांसद आवास का घेराव बांदा। जनपद के बबेरू विधानसभा क्षेत्र में महिला आरक्षण के मुद्दे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और महिला पदाधिकारियों ने बांदा-चित्रकूट सांसद कृष्णा देवी शिव शंकर सिंह पटेल के आवास का घेराव किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा और बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को अंदर जाने से रोका गया। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के आवाहन पर जिला अध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत की अगुवाई में भाजपा महिला मोर्चा और अन्य पदाधिकारियों ने सांसद आवास के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। महिलाओं ने हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी की और विपक्षी दलों पर महिला आरक्षण में बाधा डालने का आरोप लगाया।प्रदर्शन कर रही महिला पदाधिकारियों का कहना था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की दिशा में कार्य कर रही है, लेकिन कांग्रेस और समाजवादी पार्टी जैसे विपक्षी दल इस व्यवस्था को लागू नहीं होने देना चाहते। इसी के विरोध में यह प्रदर्शन किया गया। सांसद आवास के बाहर सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह राजावत और कस्बा इंचार्ज मनीष कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन द्वारा लगाए गए बैरिकेडिंग के चलते कोई भी प्रदर्शनकारी आवास के अंदर प्रवेश नहीं कर सका। प्रदर्शन में मंडल अध्यक्ष सौरभ शिवहरे, नगर पंचायत अध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता, भाजपा नेता अजय सिंह पटेल, पूर्व विधायक चंद्रपाल कुशवाहा, भाजपा महामंत्री सुधीर कुशवाहा, बच्चा सिंह, देव आनंद द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और महिलाएं मौजूद रहीं। वहीं दूसरी ओर समाजवादी पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा पदाधिकारियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर राजनीतिक माहौल को और गर्म कर दिया।

- महिला आरक्षण को लेकर भाजपा का प्रदर्शन सांसद आवास का घेराव बांदा। जनपद के बबेरू विधानसभा क्षेत्र में महिला आरक्षण के मुद्दे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और महिला पदाधिकारियों ने बांदा-चित्रकूट सांसद कृष्णा देवी शिव शंकर सिंह पटेल के आवास का घेराव किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा और बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को अंदर जाने से रोका गया। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के आवाहन पर जिला अध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत की अगुवाई में भाजपा महिला मोर्चा और अन्य पदाधिकारियों ने सांसद आवास के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। महिलाओं ने हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी की और विपक्षी दलों पर महिला आरक्षण में बाधा डालने का आरोप लगाया।प्रदर्शन कर रही महिला पदाधिकारियों का कहना था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की दिशा में कार्य कर रही है, लेकिन कांग्रेस और समाजवादी पार्टी जैसे विपक्षी दल इस व्यवस्था को लागू नहीं होने देना चाहते। इसी के विरोध में यह प्रदर्शन किया गया। सांसद आवास के बाहर सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह राजावत और कस्बा इंचार्ज मनीष कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन द्वारा लगाए गए बैरिकेडिंग के चलते कोई भी प्रदर्शनकारी आवास के अंदर प्रवेश नहीं कर सका। प्रदर्शन में मंडल अध्यक्ष सौरभ शिवहरे, नगर पंचायत अध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता, भाजपा नेता अजय सिंह पटेल, पूर्व विधायक चंद्रपाल कुशवाहा, भाजपा महामंत्री सुधीर कुशवाहा, बच्चा सिंह, देव आनंद द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और महिलाएं मौजूद रहीं। वहीं दूसरी ओर समाजवादी पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा पदाधिकारियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर राजनीतिक माहौल को और गर्म कर दिया।1
- सुरेश कान्हा के जन्मदिन के अवसर पर बांदा के जिला महिला चिकित्सालय में 40 नवजात बच्चों को उपहार बांटे गए। इनमें जॉनसन बेबी किट, टॉवल और मिठाई शामिल थी।1
- उत्तर प्रदेश में नगर निगम सदन के बाहर कांग्रेस और बीजेपी के नेता आपस में भिड़ गए। दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे के शीर्ष नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया।1
- उत्तर प्रदेश के एक अस्पताल में ऑक्सीजन खत्म होने से हड़कंप मच गया। स्टाफ की लापरवाही को इसका कारण बताया जा रहा है, जिससे मरीजों को भारी परेशानी हुई।1
- बाँदा के रक्सी गाँव में एक महिला ने पारिवारिक विवाद के चलते फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दुखद घटना ने उसके दो छोटे बच्चों को अकेला और अनाथ छोड़ दिया है।1
- नरैनी विधानसभा के विधायक दिलीप कुमार भारती ने गांवों और शहरों में पेड़ों की अंधाधुंध कटाई पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि हरियाली नहीं बचाई गई, तो आने वाली पीढ़ियों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ेगा और पर्यावरण बचाना बेहद ज़रूरी है।1
- हमीरपुर के मौदहा क्षेत्र का भमोरा गाँव पिछले सात दिनों से बिजली कटौती झेल रहा है। तूफान के बाद विद्युत आपूर्ति ठप होने से भीषण गर्मी में पेयजल संकट गहरा गया है और ग्रामीण, खासकर बच्चे व बुजुर्ग बेहाल हैं। सदर विधायक के आश्वासन के बाद अब अगले 24 घंटे में बिजली बहाल होने की उम्मीद है।1
- उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक मासूम बच्चा अकेले ही पुलिस स्टेशन पहुंच गया। बच्चे को थाने में अकेला देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए और उसकी जानकारी जुटा रहे हैं।1