Shuru
Apke Nagar Ki App…
सदरपुर गांव में भूसे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में लगी भीषण आग गाजियाबाद :- सदरपुर गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब भूसे से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। स्थानीय लोगों ने भी अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की। कुछ ही देर में दमकल की गाड़ियां पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन ट्रॉली में रखा सारा भूसा जलकर राख हो गया।
पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
सदरपुर गांव में भूसे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में लगी भीषण आग गाजियाबाद :- सदरपुर गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब भूसे से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। स्थानीय लोगों ने भी अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की। कुछ ही देर में दमकल की गाड़ियां पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन ट्रॉली में रखा सारा भूसा जलकर राख हो गया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- गाजियाबाद :- मोदीनगर में आज स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर के खिलाफ किसानों और मजदूरों का गुस्सा सड़कों पर देखने को मिला। भारतीय किसान मजदूर मोर्चा के बैनर तले सैकड़ों लोगों ने पैदल मार्च निकालकर तहसील परिसर तक जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व मोर्चा के अध्यक्ष डॉ. बबली गुर्जर, युवा अध्यक्ष सतेंद्र शर्मा, महिला अध्यक्ष नीरज प्रजापति और महासचिव राहुल प्रधान ने किया। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए तहसील मोदीनगर पहुंचकर उपजिलाधिकारी कार्यालय के बाहर जमकर हंगामा किया। हालात को देखते हुए प्रशासन में भी हलचल मच गई। काफी देर बाद नायब तहसीलदार मुकेश शर्मा मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से ज्ञापन लिया। इस दौरान मोर्चा पदाधिकारियों ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर में लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं। लोगों का कहना है कि मीटर में रीडिंग ज्यादा आ रही है, बैलेंस अचानक खत्म हो जाता है और बिना सूचना के बिजली कट जाती है। नेताओं ने कहा कि किसान, मजदूर और गरीब वर्ग पहले से ही आर्थिक संकट से जूझ रहा है, ऐसे में एडवांस में बिजली रिचार्ज कराना उनके लिए संभव नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने की प्रक्रिया को तुरंत रोका जाए और जो मीटर पहले से लगे हैं, उन्हें भी हटाया जाए। डॉ. बबली गुर्जर ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर बिजली विभाग के कर्मचारी मीटर लगाने पहुंचे, तो उनका विरोध किया जाएगा और किसी भी कीमत पर मीटर नहीं लगने दिए जाएंगे। इस मौके पर एमपी सिंह, नवीन जैन, सचिन दीक्षित, जॉनी चौधरी, सुनील प्रधान, जगपाल सिंह, विपिन जिंदल, मोनू प्रधान, बलबीर, तरुण जाटव, दिनेश चौधरी, बाबा चौधरी, परसराम, देव पंडित, मनोज शर्मा, जेपी शर्मा, कुलदीप शर्मा, कविता, कमलेश रानी, पूजा शर्मा और कलावती समेत कई लोग मौजूद रहे।2
- Post by TIME NEWS 9 INDIA1
- *कांग्रेस का हमला: 'महिला बिल की आड़ में संविधान तोड़ रही भाजपा* कांग्रेस नेता प्रज्ञा गौड़ और ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने बुलंदशहर के सिकंदराबाद टीचर्स कॉलोनी में प्रेसवार्ता कर भाजपा पर महिला आरक्षण बिल को परिसीमन के जरिए संवैधानिक ढांचे से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। यह बयान 21 अप्रैल 2026 को निजी कार्यक्रम के दौरान दिया गया, जहां उन्होंने कांग्रेस के ऐतिहासिक योगदान का हवाला दिया। भाजपा महिला बिल की आड़ में परिसीमन से जनसंख्या वाले राज्यों के साथ भेदभाव कर सत्ता टिकाना चाहती है। पीएम मोदी पर व्यक्तिगत हमला, जसोदाबेन मामले का जिक्र कर महिलाओं के सम्मान पर सवाल। हाथरस, प्रज्वल रेवन्ना जैसे मामलों में भाजपा को महिला विरोधी बताया। महिला बिल का इतिहास महिला आरक्षण अधिनियम 2023 में संसद से पारित हो चुका था, लेकिन अप्रैल 2026 में नया विवाद परिसीमन से जुड़ा। 16 अप्रैल 2026 को इसे लागू करने की अधिसूचना जारी हुई, पर वास्तविक लाभ 2027 जनगणना व परिसीमन के बाद 2029 से। विपक्ष ने इसे लोकसभा में गिरा दिया, राहुल गांधी ने संवैधानिक तोड़फोड़ का आरोप लगाया। नेताओं का बैकग्राउंडप्रज्ञा गौड़ बुलंदशहर में कांग्रेस की डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर हैं, मनरेगा जैसे मुद्दों पर सक्रिय। ज्ञानेंद्र सिंह राघव जिला उपाध्यक्ष/कोऑर्डिनेटर हैं, स्थानीय राजनीति में सक्रिय। दोनों ने कांग्रेस नेतृत्व के निर्देश पर भाजपा को बेनकाब करने का ऐलान किया। *योगेंद्र प्रजापति*1
- Post by न्यूज़ आइकॉन 241
- Post by फरमान इदरीसी1
- Post by MOHD Ahsan. 95406238261
- *दुनिया डायरेक्ट राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र* से *मोदीनगर संवाददाता नीरज कुमार* की खास रिपोर्ट स्मार्ट मीटर के विरोध में1
- गाजियाबाद :-ट्रॉनिका सिटी थाना पुलिस ने धोखाधड़ी के एक बड़े मामले में वांछित महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, 27 फरवरी 2026 को पीड़िता सीमा देवी की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। आरोप है कि रंजू देवी ने अपने साथियों के साथ मिलकर फर्जी और कूटरचित दस्तावेज तैयार किए और ग्राम अगरौला स्थित प्लॉट नंबर 202 पर कब्जा करने की साजिश रची। आरोपियों ने जेसीबी मशीन से प्लॉट की बाउंड्री वॉल को ध्वस्त कर दिया और जमीन को बेच भी दिया। विरोध करने पर पीड़िता को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 21 अप्रैल को आरोपी रंजू देवी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।1
- Post by TIME NEWS 9 INDIA1