Shuru
Apke Nagar Ki App…
चम्पावत:*फिट इंडिया अभियान के तहत 36वीं वाहिनी आईटीबीपी में “संडे ऑन साइक्लिंग” व रन-एंड-वॉक का आयोजन*
The Public Matter
चम्पावत:*फिट इंडिया अभियान के तहत 36वीं वाहिनी आईटीबीपी में “संडे ऑन साइक्लिंग” व रन-एंड-वॉक का आयोजन*
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- चम्पावत 15 मार्च 2026, सूवि। जनपद चम्पावत के स्वाला क्षेत्र में संचालित सड़क चौड़ीकरण एवं सुधार कार्यों की प्रगति का जायजा लेने हेतु जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति, प्रगति, गुणवत्ता, तकनीकी मानकों तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं का विस्तार से अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्य की अपेक्षाकृत धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्य को व्यवस्थित रूप से संचालित करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए, ताकि आम जनता को जल्द से जल्द बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध हो सके। जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने निर्माण कार्य में तकनीकी मानकों, गुणवत्ता और सुरक्षा नियमों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए विशेष रूप से हिल साइड में बैंच कटिंग तथा डाउनसाइड में सुरक्षा दीवार (सेफ्टी वॉल) के निर्माण कार्य में तेजी लाने को कहा, जिससे सड़क की स्थिरता तथा यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में गुणवत्ता सर्वोपरि होनी चाहिए और किसी भी स्तर पर मानकों की अनदेखी स्वीकार्य नहीं होगी। निरीक्षण के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग, कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।1
- अल्मोड़ा। जनपद के सल्ट क्षेत्र में रविवार शाम एक वैगनार कार दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गई और पेड़ पर अटक गई। हादसे में वाहन सवार तीन लोग घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। जानकारी के अनुसार वाहन संख्या एचआर 26 ईएक्स 8497 लैणा डडरिया से सल्ट की ओर आ रहा था। इसी दौरान लैणा डडरिया के पास वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया और एक पेड़ पर अटक गया। हादसे में वाहन सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों में एक व्यक्ति की हालत ठीक बताई जा रही है, जबकि दो अन्य को चोटें आई हैं। घटना के बाद डायल 112 पुलिस जवानों ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवायल भेजा, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। घायलों में पवन सिंह (26) पुत्र राम सिंह निवासी ग्राम सौलती हरड़ा भौनखाल, तल्ला सल्ट, अजय रावत (25) पुत्र देवेंद्र सिंह रावत निवासी स्याली लैणा डडरिया, सल्ट तथा कपिल सिंह (20) पुत्र जीवन सिंह निवासी ग्राम सौलती हरड़ा भौनखाल, तल्ला सल्ट शामिल हैं। बताया गया कि तीनों लैणा डडरिया से मौलेखाल बाजार सामान लेने जा रहे थे।1
- विडियो देखें- देवप्रयाग (उत्तराखंड) जिला पंचायत सदस्य पुष्पा रावत अधिकारियों पर हुई फायर। उत्तराखंड देवप्रयाग में हिंदुओं के पवित्र स्थल में शराब की दुकान के विरोध में अब उतरी जिला पंचायत सदस्य पुष्पा रावत। उन्होंने कहा लोगो ने मुझे वोट दिया है जिला पंचायत सदस्य बनाया है आप बिहार और इधर उधर की बात मत करिए। ये देवभूमि उत्तराखंड है यहां देवभूमि उत्तराखंड की ही बात करिए। उन्होंने का या तो मैं जिला पंचायत रहुंगी या ये शराब को ठेका ही रहेगा।1
- अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में ब्रह्मांड की अभी तक की जानकारी और मानव द्वारा विकसित तकनीकी को लेकर यूरोपीयन स्पेस एजेंसी ESA ने वीडियो जारी किया है। अंतरिक्ष में रुचि रखने वालों को इसे जरूर देखना चाहिए।1
- Post by Kanchan Kanchan1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- चंपावत:*मुख्यमंत्री धामी ने ‘मुख्य सेवक संवाद’ में सुनी क्षेत्र की समस्याएं,1
- चम्पावत 15 मार्च 2026, सूवि। माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के दूरदर्शी नेतृत्व एवं सतत प्रयासों से जनपद चम्पावत में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिला अस्पताल चम्पावत में स्थापित की जा रही अत्याधुनिक एमआरआई मशीन के इंस्टॉलेशन कार्य की शुरुआत हो गई है। इस संबंध में जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार द्वारा जिला अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर यूनिट का स्थल निरीक्षण कर एमआरआई मशीन की स्थापना से संबंधित कार्यों की प्रगति का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने एमआरआई कक्ष सहित क्रिटिकल केयर यूनिट के विभिन्न निर्माणाधीन हिस्सों जैसे आइसोलेशन वार्ड, आईसीयू ब्लॉक, ऑपरेशन थियेटर एवं एक्स-रे कक्ष का अवलोकन किया तथा कार्यों को गुणवत्ता मानकों एवं तकनीकी मापदंडों के अनुरूप समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। क्रिटिकल केयर यूनिट में आईसीआईसीआई फाउंडेशन द्वारा CSR मद के अंतर्गत एमआरआई मशीन स्थापित की जा रही है, जो माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों का परिणाम है। क्रिटिकल केयर यूनिट के अंतर्गत 4 आइसोलेशन वार्ड, 2 आईसीयू वार्ड, 2 अत्याधुनिक ऑपरेशन थियेटर, एमआरआई कक्ष, एक्स-रे कक्ष सहित अन्य उन्नत चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध होंगी। परियोजना के पूर्ण होने के बाद जनपद में गंभीर एवं आपातकालीन रोगियों को उच्च स्तरीय उपचार जिला स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेगा, जिससे बाहरी जनपदों में रेफर करने की आवश्यकता में कमी आएगी। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।1
- अल्मोड़ा। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने शनिवार देर रात जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र का औचक निरीक्षण कर वहां संचालित व्यवस्थाओं और कार्यप्रणाली का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया की जानकारी ली और कार्यों को प्रभावी तथा त्वरित ढंग से संपादित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने एलपीजी गैस आपूर्ति से संबंधित शिकायतों के लिए स्थापित नियंत्रण कक्ष की व्यवस्था की भी समीक्षा की। उन्होंने प्राप्त हो रही शिकायतों की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि नियंत्रण कक्ष में प्राप्त होने वाली सभी सूचनाओं और शिकायतों का विधिवत अभिलेखीकरण किया जाए तथा संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र और जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल भी मौजूद रहे।1