आलापुर तहसील की मौजूदा स्थिति प्रशासनिक लापरवाही, दोहरे मापदंड और अव्यवस्था की तस्वीर पेश कर रही है।* *“हाल-ए-तहसील आलापुर: अतिक्रमण, अव्यवस्था और आरोपों के बीच प्रशासन पर उठे गंभीर सवाल”* *दोहरे मापदंड,नामांतरण में देरी, बाहरी कर्मियों का कब्जा और जर्जर सड़कें—आखिर कब जागेगा प्रशासन?* *“जहां कानून का राज होना चाहिए, वहां सवालों का अंबार क्यों?”* *तहसील आलापुर इन दिनों प्रशासनिक कार्यशैली को लेकर गंभीर सवालों के घेरे में है। सरकारी जमीनों पर बढ़ते अवैध अतिक्रमण, चयनात्मक कार्रवाई, नामांतरण में* *लापरवाही और बाहरी कर्मियों की सक्रियता ने पूरे सिस्टम की पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।* *अतिक्रमण पर कार्रवाई या दिखावा?* *आलापुर क्षेत्र में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन कार्रवाई के नाम पर केवल कमजोर और असहाय लोगों को ही निशाना बनाए जाने के आरोप लग रहे हैं।* *सिपाह बाजार में जहां एक शिकायत पर 56 लोगों के अस्थायी अतिक्रमण को जेसीबी से हटवा दिया गया, वहीं धनुकारा गांव में दर्जनों अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।* *सवाल यह उठता है—क्या कार्रवाई नियम से हो रही है या “चयन” से?* *दोहरे मापदंड की चर्चा तेज* *उपजिलाधिकारी की* *कार्यप्रणाली पर दोहरे मापदंड अपनाने के आरोप खुलकर सामने आ रहे हैं।* *एक ओर पूरे बाजार पर बुलडोजर चलता है, तो दूसरी ओर कुछ खास मामलों में सिर्फ एक व्यक्ति को ही निशाना बनाया जाता है, जबकि बाकीहै अतिक्रमण जस के तस बने रहते हैं।* *तहसील में ‘बाहरी सिस्टम’ हावी* *तहसील कार्यालय में सरकारी कर्मचारियों के बजाय बाहरी और निजी लोगों का दबदबा बताया जा रहा है।* *ये लोग न सिर्फ फाइलों को संभाल रहे हैं, बल्कि आरोप है कि गोपनीय दस्तावेजों तक की जानकारी बाहर पहुंच रही है।* *इससे आम फरियादी परेशान हैं और “काम करवाने” के लिए जेब ढीली करने को मजबूर।* *नामांतरण बना सिरदर्द* *आलापुर तहसील में नामांतरण (दाखिल-खारिज) की प्रक्रिया भी सवालों के घेरे में है।* *निर्विवाद मामलों में भी महीनों तक फैसला नहीं हो पा रहा, जिससे खरीदार और विक्रेता दोनों परेशान हैं।* *हालत यह है कि अब लोग जमीन की रजिस्ट्री कराने से भी कतराने लगे हैं—जिससे सरकारी राजस्व को भी नुकसान हो रहा है।* *चिराग तले अंधेरा—सड़कें बदहाल* *तहसील और ब्लॉक मुख्यालय से सटे गांवों की सड़कें बदहाली की कहानी बयां कर रही हैं।* *सिपाह और अन्नापुर में बनी सड़कें एक साल के भीतर ही गड्ढों में तब्दील हो गईं, लेकिन मरम्मत तक नहीं कराई जा रही।* *ग्रामीणों का कहना है—“यह विकास नहीं, दिखावा है।”* *आरसी सेंटर योजना भी फंसी* सिपाह ग्राम पंचायत में प्रस्तावित आरसी सेंटर का निर्माण भी अतिक्रमण और प्रशासनिक उदासीनता के चलते अटका हुआ है। पेड़ों की नीलामी और भूमि खाली कराने की प्रक्रिया महीनों से फाइलों में ही उलझी हुई है। जमाखोरी और महंगाई का खेल रामनगर, जहांगीरगंज और आसपास के बाजारों में तंबाकू उत्पादों की कालाबाजारी भी सामने आई है। निर्माता कंपनियों द्वारा दाम न बढ़ाने के बावजूद बाजार में मनमानी कीमतें वसूली जा रही हैं। जिम्मेदार विभागों की चुप्पी से जमाखोरों के हौसले बुलंद हैं। जनता का सवाल—जवाब कौन देगा? कब हटेगा अवैध अतिक्रमण का जाल? कब खत्म होगी चयनात्मक कार्रवाई? कब सुधरेगी तहसील की कार्यप्रणाली? अब देखना यह होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इन गंभीर आरोपों पर क्या कदम उठाते हैं या फिर यह मुद्दा भी अन्य मामलों की तरह फाइलों में दबकर रह जाएगा।

- Post by Dushyant Kumar Journalist1
- *नशेड़ियों ने लगाई गेहूं की फसल में आग, किसान हुआ आग बबूला फूट पड़े आंसू* *अंबेडकर नगर* सम्मनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुल्तानपुर तुलसीपुर में आज दोपहर 2:00 बजे के करीब कुछ नशेड़ियों ने गेहूं की फसल में आग लगा दी जिससे लगभग ढाई तीन बीघा फसल जलकर राख हो गई किसी तरीके से किसानों ने आग पर काबू पाया फिलहाल फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर नहीं पहुंच सकी। डायल 112 व सम्मनपुर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जानकारी लेते हुए नजर आए ,फिलहाल किसान ने दो नाम जद आरोपियों की पहचान कराई है। *ब्यूरो रिपोर्ट वैभव सिंह* ✍️2
- अंबेडकरनगर में सड़क हादसा: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत, दो युवक गंभीर घायल अंबेडकरनगर जिले के जहांगीरगंज थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बारीडीह सिकंदरपुर गांव के पास लिंक रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान बारीडीह निवासी 55 वर्षीय हरिमोहन यादव (पुत्र जोखई) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वे अपनी बाइक से जा रहे थे, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दूसरी बाइक पर सवार युवक नशे की हालत में थे और तेज गति से वाहन चला रहे थे। हादसे में दूसरी बाइक पर सवार सिकंदरपुर निवासी अमित (पुत्र रामस्वरूप) और हंसवर थाना क्षेत्र के हीरापुर गांव निवासी अवधेश (पुत्र बाबूराम) गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोग हरिमोहन यादव को इलाज के लिए रामनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं घायलों का इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।2
- सिकंदरपुर बाजार के युवा शिवम गुप्ता ने Assistant Income Tax Superintendent बनकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। 🎉 हमारी टीम उनके घर पहुंची और उनसे खास बातचीत की, जिसमें उन्होंने अपनी तैयारी, पढ़ाई का तरीका, परिवार के सपोर्ट और असफलता से निपटने के तरीके के बारे में विस्तार से बताया। 👉 अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो यह वीडियो आपके लिए बेहद प्रेरणादायक है। 📌 इस वीडियो में जानें: ✔️ सही तैयारी कैसे करें ✔️ पढ़ाई के जरूरी टिप्स ✔️ परिवार का रोल ✔️ Failure से कैसे निपटें 👉 वीडियो को Like 👍 करें, Share 📤 करें और Channel Subscribe 🔔 करना न भूलें। 🔥 Hashtags: #ShivamGupta #SuccessStory #IncomeTaxOfficer #UPNews #AmbedkarNagar #Motivation1
- AR Rajbhar ji up 45ar1
- कार सवार बेखौफ बदमाशों ने कपड़ा व्यवसायी से लूटे 17 लाख अंबेडकरनगर।* जनपद के पूर्वी हिस्से में स्थित जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के बिड़हरघाट पुलिस चौकी के निकट शनिवार सुबह बदमाशों ने कपड़ा व्यापारी पर हमला कर लगभग 17 लाख 40 हजार रुपए लूट लिए। जिससे इलाके में दहशत फैल गई है। बताया गया कि नेवारी दुराजपुर निवासी कपड़ा व्यवसायी मोहम्मद रईस पुत्र हाजी अब्दुल समद अपने साथी जलाल अहमद निवासी मुंडेरा टांडा के साथ बाइक से बिहार बॉर्डर से तगादा वसूली कर वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही वे बिड़हरघाट पुलिस चौकी के पास पहुंचे, पीछे से आ रही स्विफ्ट वीडीआई कार सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने बाइक पर पीछे बैठे जलाल अहमद से रुपयों से भरा बैग छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर उन्होंने मोहम्मद रईस के सिर पर असलहे की बट से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। इसके बाद बदमाश बैग लूटकर फरार हो गए। बताया गया कि बैग में कुल 17.40 लाख रुपए थे। जिसमें करीब 11 लाख रुपए नगद व चेक मोहम्मद रईस के तथा लगभग 3.90 लाख रुपए जलाल अहमद के थे। घटना के बाद घायल व्यापारी अपने साथी के साथ जब पुलिस चौकी पहुंचे तो वहां कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं मिला। जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी भी देखी गई। घटना की खबर फैलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। इसी दौरान हंसवर थाना क्षेत्र में एक संदिग्ध स्विफ्ट कार मिलने की सूचना पर पुलिस ने घायल व उसके साथी को पहचान के लिए वहां भेजा। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन छानबीन की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।1
- Post by Dushyant Kumar Journalist1
- एकतरफा प्यार में सनकी कदम: युवक ने शराब के नशे में रेता अपना गला, हालत गंभीर अम्बेडकरनगर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने एकतरफा प्यार में आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के शहजादपुर इलाके की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, युवक शराब के नशे में था और मानसिक तनाव में आकर उसने धारदार वस्तु से अपना ही गला रेत लिया। घटना के बाद वह खून से लथपथ हालत में तड़पता रहा। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक एकतरफा प्रेम संबंध के चलते मानसिक रूप से परेशान था, जिसके चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और युवक के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। इस घटना से इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है।1
- आजमगढ़ l जिले के लालगंज क्षेत्र स्थित मसीरपुर बाजार में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक विवादित जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। आरोप है कि दबंगों ने सैकड़ों की संख्या में बाहरी लोगों के साथ मिलकर जबरन जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की और विरोध करने पर पीड़ितों के साथ मारपीट की। घटना का पूरा विवरण पीड़ित पक्ष के अनुसार, शनिवार को संजय सिंह नामक व्यक्ति अपने साथ करीब 200 से 250 अज्ञात लोगों को लेकर मसीरपुर बाजार पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ये लोग पूरी तैयारी के साथ आए थे। उन्होंने विवादित स्थल पर बने निर्माण को निशाना बनाया और घर के भीतर रखा सारा सामान सड़क पर फेंक दिया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो भीड़ ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान महिलाओं और बच्चों में भी दहशत का माहौल देखा गया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हैं और अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। लोग सामान बाहर फेंकते और मारपीट करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद स्थानीय प्रशासन पर भी सवाल उठने लगे हैं। कोर्ट में लंबित है मामला विवाद का मुख्य कारण जमीन का मालिकाना हक बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, यह मामला पहले से ही न्यायालय में लंबित है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि जब मामला कोर्ट में है, तो पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी के बिना इस तरह की कार्रवाई सरासर अवैध और दबंगई है। पुलिस की कार्रवाई हंगामे की सूचना मिलते ही देवगांव थाना पुलिस भारी बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस के आने तक हमलावर वहां से हट चुके थे। पुलिस ने वायरल वीडियो और पीड़ितों के बयान के आधार पर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष देवगांव का बयान: > "हमें मसीरपुर बाजार में जमीन विवाद की सूचना मिली थी। पुलिस टीम तुरंत मौके पर भेजी गई। वर्तमान में स्थिति नियंत्रण में है। वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।"1