Shuru
Apke Nagar Ki App…
संभल के चौधरी सराय चौराहे पर डग्गामार वाहनों का आतंक डग्गामार वाहन चालकों ने बना रखा अपना अड्डा चौधरी सराय पुलिस चौकी समेत ट्राफिक पुलिस क्यों खामोश
Eslam Ali
संभल के चौधरी सराय चौराहे पर डग्गामार वाहनों का आतंक डग्गामार वाहन चालकों ने बना रखा अपना अड्डा चौधरी सराय पुलिस चौकी समेत ट्राफिक पुलिस क्यों खामोश
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- एंकर:जनपद संभल की चंदौसी के सेंट्रल वेयरहाउस पर CBI की रेड, डिपो मैनेजर, और उनके सहायक रिश्वत लेते गिरफतार, 17 घंटे चली कार्रवाई। वी/ओ:जनपद संभल की चंदौसी स्थित केंद्रीय भंडारण निगम (सेंट्रल वेयरहाउस) पर बुधवार रात सीबीआई ने छापा मारा। इस दौरान डिपो मैनेजर और उनके सहायक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। सीबीआई की यह कार्रवाई 17 घंटे चली। सीबीआई टीम बुधवार रात सेंट्रल वेयरहाउस पहुंची और सभी गेट बंद कर दिए। टीम ने पूरी रात वेयरहाउस के अंदर दस्तावेजों की गहन छानबीन की। साथ ही, वहां रखे माल की भी जांच की जा रही है। सीबीआई अधिकारी अलग-अलग कमरों में पकड़े गए सभी मैनेजरों से पूछताछ कर रहे हैं। यह कार्रवाई गुन्नौर तहसील क्षेत्र के एक राइस मिल मालिक की शिकायत पर की गई है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि डिपो मैनेजर और क्वालिटी मैनेजर मानकों पर खरा न उतरने या खराब माल होने पर भी रिश्वत लेकर भंडारण कर देते हैं।सीबीआई ने अपना नेटवर्क बिछाने के बाद बुधवार देर रात यह कार्रवाई शुरू की। इस छापामारी से संभल में हड़कंप मच गया है।3
- बरेली से एक सनसनीखेज खुलासा सामने आया है, जहां पॉलीग्राफ टेस्ट के खौफ ने दो जघन्य हत्याओं के राज से पर्दा उठा दिया। क्योलड़िया और भुता थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सलीम हुसैन और आसिम उर्फ डॉ. बंगाली को गिरफ्तार किया गया है। जनवरी 2025 में सतवन पट्टी गांव की 16 वर्षीय किशोरी के लापता होने के मामले की जांच के दौरान, करीब 8 महीने बाद नदी किनारे गन्ने के खेत से एक चोटी और कुछ हड्डियां बरामद हुईं। डीएनए टेस्ट से पुष्टि हुई कि अवशेष उसी किशोरी के थे। जब पुलिस ने मुख्य आरोपी को पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए नोटिस दिया, तो डर के मारे उसने सारा सच कबूल कर लिया। पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि वर्ष 2017 में डॉ. बंगाली की पत्नी रजनी की भी गला दबाकर हत्या की गई थी और शव को नदी किनारे दफना दिया गया था। फिलहाल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है और पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।1
- [12/2, 1:34 pm] +91 98815 27037: नए श्रम कानून के विरोध में वेंकोली बल्लारपुर क्षेत्र में देशव्यापी हड़ताल [12/2, 1:34 pm] +91 98815 27037: संवाददाता शांतिकुमार गिरमिल्ला1
- बरेली के भुता थाना क्षेत्र के अठाना गांव में पिता ने अपने एक साल के मासूम बेटे को गला दबाकर मार डाला। ऐसा उसने अपनी पत्नी पर अवैध संबंध होने के शक में बुधवार की शाम को किया। पुलिस ने आरोपी को जंगल से गिरफ्तार कर लिया है।1
- Post by नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी1
- स्थान: नैनीताल, उत्तराखंड एक स्थानीय व्यक्ति ने मुस्लिम ब्लॉगर सरफू मलिक से उनकी धार्मिक पहचान के आधार पर उनका नाम पूछा और कहा, "हम तुम्हें पसंद नहीं करते।" फिर, उन्हें वापस आते देख, उस स्थानीय व्यक्ति ने "जय श्री राम" जैसे धार्मिक नारे लगाए। #trending1
- ऐसी बातें भावनात्मक होती हैं, लेकिन हमें तथ्य और संतुलन से देखना चाहिए। पहली बात — भारत के अधिकांश मुसलमान खुद को भारतीय मानते हैं, उनका इतिहास, संस्कृति और पहचान यहीं की है। उन्हें 500 साल पहले आए किसी शासक से जोड़कर देखना सही नहीं है। जैसे आज के हिंदुओं को किसी भी ऐतिहासिक राजा के हर काम के लिए व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता, वैसे ही मुसलमानों को भी बाबर से जोड़ना तर्कसंगत नहीं है। दूसरी बात — डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम भारत के महान वैज्ञानिक और पूर्व राष्ट्रपति थे, और उन्हें हर धर्म और समुदाय के लोगों ने सम्मान दिया। उन्हें सिर्फ “मुस्लिम आइकन” नहीं बल्कि “राष्ट्र के प्रेरणास्रोत” के रूप में देखा जाता है। तीसरी बात — अगर कहीं कोई मस्जिद, मंदिर या स्मारक बन रहा है, तो वह कानूनी प्रक्रिया और स्थानीय परिस्थितियों के आधार पर होता है। इसे पूरे समुदाय की सोच से जोड़ देना अक्सर गलत निष्कर्ष पैदा करता है। AI युग का भारत वही होगा जहाँ: इतिहास को समझा जाए, लेकिन वर्तमान में नफरत नहीं पनपे, और नागरिक अपनी पहचान धर्म से पहले संविधान से जोड़ें। विकास, शिक्षा और तकनीक पर ध्यान देना ही 2026 के भारत को आगे ले जाएगा — आपसी आरोपों से नहीं।1
- "रिपोर्ट : आदित्य भारद्वाज" आंवला। थाना भमोरा क्षेत्र में अवैध कटान के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मजनूपुर गांव के एक घर में छापा मारकर पड्डे के अवैध कटान का खुलासा किया है। मौके से करीब 50 किलो मांस, आठ पैर समेत कटान में प्रयुक्त धारदार हथियार बरामद किए गए हैं। पुलिस ने चार आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है, फिलहाल सभी आरोपी मौके से फरार हैं। जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम सरदार नगर चौकी प्रभारी हीरेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मजनूपुर गांव में एक घर के अंदर अवैध रूप से पड्डे का कटान किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने तत्काल दबिश दी। छापेमारी के दौरान घर से लगभग 50 किलो मांस, आठ पैर, एक कुल्हाड़ी, दो गड़ासा, तीन छुरी और एक सूजा बरामद किया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि मजनूपुर निवासी हबीब हुसैन के पास मीट बिक्री का लाइसेंस है, लेकिन वह लाइसेंस की आड़ में अपने घर पर ही अवैध कटान कर रहा था। पुलिस ने हबीब हुसैन, आसिफ हुसैन, शानू और आकिल के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम सहित अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और मामले की गहन जांच जारी है।2
- पुरुषोत्तम नगर वार्ड के पार्षद प्रतिनिधि पासवान ओरौनी प्रसाद पासवान के नेतृत्व में बरम बाबा मंदिर सेवा समिति के श्री राम नरेश यादव जी एवंअध्यक्ष बाबा राम दास व उपाध्यक्ष राजकुमार यादव ने होटल ताज़ निर्माण कर प्रबंधन के ऊपर बरम बाबा की ज़मीन कब्ज़ा करने कर लगाया गंभीर आरोप। पार्षद प्रतिनिधि ने आरोप लगाते हुये बताया की होटल ताज़ का निर्माण कर रहे लोगो ने सिद्ध पीठ बम बाबा स्थल गाटा संख्या 353 जिसकी खतौनी 446 और की है इसमें ताज होटल के कर्मचारियों द्वारा बरम बाबा के जमीन में लगभग 15 फीट लंबा गहरा गड्ढा खुदवा करके अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा था परंतु बरहम बाबा सेवा समिति के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी द्वारा हमें वार्ड के पार्षद को प्रातः 8:00 बजे सूचित किया गया कि बरम बाबा के जमीन पर कब्जा किया जा रहा है हम वहां पर मौके पर पहुंचकर जब देखा कि यह तो सही अवैध रूप से गड्ढा खाना गया है तो फौरन एसडीएम साहब से टेलीफोन से वार्ता करने पर उन्होंने फौरन राजस्व की टीम सिटी कानून को लेखपाल विजय शंकर साहू को भेज कर और यहां पर मौके पर काफी भीड़ गांव सभा की सम्मानित लोग भी पहुंच गए और कोतवाली नगर से चौकी हवाई पट्टी से चौकी इचार सहित अपने दलबल के साथ पहुंच गए और काम को रुकवा कर कहा कि जब तक राजस्व की टीम नहीं आ जाती है तब तक काम रोक दिया जाए और जब सीमांकन हो जाएगा तो आगे काम किया जाएगा राजस्व प्रशासन ने आकर सीमांकन कर और हमारे डायरी में नोट भी कर दिया कि बरम बाबा के 124 मी फ्रंट इलाहाबाद रोड पर 37 मी दक्षिण साइड और 137 मीटर पीछे पूरब साइड और उत्तर साइड 82 मी का सीमांकन सुनिश्चित कराकर तब पुनः ताज होटल का काम शुरू हुआ। हम अपने वार्ड की तरफ से तथा अपने तरफ से पुलिस प्रशासन व राजस्व के कर्मचारियों को और ब्रह्म बाबा सेवा समिति के समस्त पदाधिकारी को हृदय से बहुत-बहुत धन्यवाद आभार प्रकट करते हैं कि सबके सक्रियता से ब्रह्म बाबा की जमीन को बचाया जा सका। देवेंद्र प्रताप अयोध्या मण्डल ब्यूरो चीफ इंडिया न्यूज़ दर्पण4