logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रमजान के आखिरी जुम्मे पर नम आंखों से पढ़ी गई ‘अलविदा’ की नमाज, हजारों मोमिन हुए शामिल। बाली/फालना पवित्र रमजान माह के आखिरी जुम्मे (जुमातुल विदा) के मौके पर बाली क्षेत्र की मस्जिद में अकीदत और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर हजारों की संख्या में मोमिनों ने नमाज अदा कर अल्लाह से अमन, चैन और खुशहाली की दुआएं मांगी। नमाज से पहले सैयद इम्तियाज अली ने नम आंखों के साथ ‘अलविदा, अलविदा माहे रमजान’ पढ़ा, जिसे सुनकर मौजूद मोमिनों की आंखें भी भर आईं। पूरे माह की इबादत और रहमतों के विदा होने का यह भावुक दृश्य हर किसी को भाव-विभोर कर गया। वहीं मौलाना सिराजुद्दीन अशरफी ने जुम्मे की नमाज के दौरान तकरीर करते हुए रमजान की फजीलत, रोजे की अहमियत, इंसानियत और भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि रमजान हमें सब्र, इबादत और जरूरतमंदों की मदद करना सिखाता है, जिसे हमें पूरे साल अपनी जिंदगी में अपनाना चाहिए। नमाज के बाद मुल्क में अमन-चैन, भाईचारे और तरक्की के लिए विशेष दुआ की गई। मस्जिदों में व्यवस्था को लेकर भी विशेष इंतजाम किए गए थे, जिससे नमाज अदा करने आए लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। रमजान के आखिरी जुम्मे पर पूरे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास और भावनात्मक माहौल देखने को मिला, जहां हर मोमिन इबादत में लीन नजर आया। ईद-उल-फितर के नजदीक आते ही बाजारों में भी खास रौनक देखने को मिल रही है। लोग खरीदारी में जुटे हुए हैं और घरों में ईद की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। नमाज के बाद मस्जिदों में लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर भाईचारे और मोहब्बत का पैगाम दिया। रोजेदारों ने अल्लाह का शुक्र अदा करते हुए अपने गुनाहों की माफी मांगी और देश में शांति व सौहार्द की दुआ की।

2 hrs ago
user_जमाल खान बाली
जमाल खान बाली
पत्रकार बाली, पाली, राजस्थान•
2 hrs ago

रमजान के आखिरी जुम्मे पर नम आंखों से पढ़ी गई ‘अलविदा’ की नमाज, हजारों मोमिन हुए शामिल। बाली/फालना पवित्र रमजान माह के आखिरी जुम्मे (जुमातुल विदा) के मौके पर बाली क्षेत्र की मस्जिद में अकीदत और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर हजारों की संख्या में मोमिनों ने नमाज अदा कर अल्लाह से अमन, चैन और खुशहाली की दुआएं मांगी। नमाज से पहले सैयद इम्तियाज अली ने नम आंखों के साथ ‘अलविदा, अलविदा माहे रमजान’ पढ़ा, जिसे सुनकर मौजूद मोमिनों की आंखें भी भर आईं। पूरे माह की इबादत और रहमतों के विदा

होने का यह भावुक दृश्य हर किसी को भाव-विभोर कर गया। वहीं मौलाना सिराजुद्दीन अशरफी ने जुम्मे की नमाज के दौरान तकरीर करते हुए रमजान की फजीलत, रोजे की अहमियत, इंसानियत और भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि रमजान हमें सब्र, इबादत और जरूरतमंदों की मदद करना सिखाता है, जिसे हमें पूरे साल अपनी जिंदगी में अपनाना चाहिए। नमाज के बाद मुल्क में अमन-चैन, भाईचारे और तरक्की के लिए विशेष दुआ की गई। मस्जिदों में व्यवस्था को लेकर भी विशेष इंतजाम किए गए थे, जिससे नमाज अदा करने आए लोगों को किसी प्रकार की परेशानी

न हो। रमजान के आखिरी जुम्मे पर पूरे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास और भावनात्मक माहौल देखने को मिला, जहां हर मोमिन इबादत में लीन नजर आया। ईद-उल-फितर के नजदीक आते ही बाजारों में भी खास रौनक देखने को मिल रही है। लोग खरीदारी में जुटे हुए हैं और घरों में ईद की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। नमाज के बाद मस्जिदों में लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर भाईचारे और मोहब्बत का पैगाम दिया। रोजेदारों ने अल्लाह का शुक्र अदा करते हुए अपने गुनाहों की माफी मांगी और देश में शांति व सौहार्द की दुआ की।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • रमजान के आखिरी जुम्मे पर नम आंखों से पढ़ी गई ‘अलविदा’ की नमाज, हजारों मोमिन हुए शामिल। बाली/फालना पवित्र रमजान माह के आखिरी जुम्मे (जुमातुल विदा) के मौके पर बाली क्षेत्र की मस्जिद में अकीदत और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर हजारों की संख्या में मोमिनों ने नमाज अदा कर अल्लाह से अमन, चैन और खुशहाली की दुआएं मांगी। नमाज से पहले सैयद इम्तियाज अली ने नम आंखों के साथ ‘अलविदा, अलविदा माहे रमजान’ पढ़ा, जिसे सुनकर मौजूद मोमिनों की आंखें भी भर आईं। पूरे माह की इबादत और रहमतों के विदा होने का यह भावुक दृश्य हर किसी को भाव-विभोर कर गया। वहीं मौलाना सिराजुद्दीन अशरफी ने जुम्मे की नमाज के दौरान तकरीर करते हुए रमजान की फजीलत, रोजे की अहमियत, इंसानियत और भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि रमजान हमें सब्र, इबादत और जरूरतमंदों की मदद करना सिखाता है, जिसे हमें पूरे साल अपनी जिंदगी में अपनाना चाहिए। नमाज के बाद मुल्क में अमन-चैन, भाईचारे और तरक्की के लिए विशेष दुआ की गई। मस्जिदों में व्यवस्था को लेकर भी विशेष इंतजाम किए गए थे, जिससे नमाज अदा करने आए लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। रमजान के आखिरी जुम्मे पर पूरे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास और भावनात्मक माहौल देखने को मिला, जहां हर मोमिन इबादत में लीन नजर आया। ईद-उल-फितर के नजदीक आते ही बाजारों में भी खास रौनक देखने को मिल रही है। लोग खरीदारी में जुटे हुए हैं और घरों में ईद की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। नमाज के बाद मस्जिदों में लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर भाईचारे और मोहब्बत का पैगाम दिया। रोजेदारों ने अल्लाह का शुक्र अदा करते हुए अपने गुनाहों की माफी मांगी और देश में शांति व सौहार्द की दुआ की।
    3
    रमजान के आखिरी जुम्मे पर नम आंखों से पढ़ी गई ‘अलविदा’ की नमाज, हजारों मोमिन हुए शामिल।
बाली/फालना 
पवित्र रमजान माह के आखिरी जुम्मे (जुमातुल विदा) के मौके पर बाली क्षेत्र की मस्जिद में अकीदत और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर हजारों की संख्या में मोमिनों ने नमाज अदा कर अल्लाह से अमन, चैन और खुशहाली की दुआएं मांगी।
नमाज से पहले सैयद इम्तियाज अली ने नम आंखों के साथ ‘अलविदा, अलविदा माहे रमजान’ पढ़ा, जिसे सुनकर मौजूद मोमिनों की आंखें भी भर आईं। पूरे माह की इबादत और रहमतों के विदा होने का यह भावुक दृश्य हर किसी को भाव-विभोर कर गया।
वहीं मौलाना सिराजुद्दीन अशरफी ने जुम्मे की नमाज के दौरान तकरीर करते हुए रमजान की फजीलत, रोजे की अहमियत, इंसानियत और भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि रमजान हमें सब्र, इबादत और जरूरतमंदों की मदद करना सिखाता है, जिसे हमें पूरे साल अपनी जिंदगी में अपनाना चाहिए।
नमाज के बाद मुल्क में अमन-चैन, भाईचारे और तरक्की के लिए विशेष दुआ की गई। मस्जिदों में व्यवस्था को लेकर भी विशेष इंतजाम किए गए थे, जिससे नमाज अदा करने आए लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
रमजान के आखिरी जुम्मे पर पूरे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास और भावनात्मक माहौल देखने को मिला, जहां हर मोमिन इबादत में लीन नजर आया।
ईद-उल-फितर के नजदीक आते ही बाजारों में भी खास रौनक देखने को मिल रही है। लोग खरीदारी में जुटे हुए हैं और घरों में ईद की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।
नमाज के बाद मस्जिदों में लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर भाईचारे और मोहब्बत का पैगाम दिया। रोजेदारों ने अल्लाह का शुक्र अदा करते हुए अपने गुनाहों की माफी मांगी और देश में शांति व सौहार्द की दुआ की।
    user_जमाल खान बाली
    जमाल खान बाली
    पत्रकार बाली, पाली, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • पाली,नगर पालिका रानी में शुक्रवार को मुख्यमंत्री विकसित शहरी वार्ड अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान वार्ड संख्या 14 एवं 15 का निरीक्षण कर आमजन की समस्याओं को सुना गया। वार्ड संख्या 14 में पार्षद शीता देवी एवं वार्ड संख्या 15 में पार्षद सेटकी बाई भी उपस्थित रहीं। निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में मुख्य रूप से पेयजल एवं बिजली (लाइट) की समस्याएं सामने आईं, जिनके शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। अधिशासी अधिकारी मगराज चौधरी ने कहा कि आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा तथा इस अभियान के माध्यम से शहरी क्षेत्रों के विकास को गति दी जाएगी। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी मगराज चौधरी, एईएन कृष्ण मुरारी शर्मा, पूर्व चेयरमैन भरत राठौड़, पूर्व उपाध्यक्ष डालचंद मेवाड़ा, मंडल अध्यक्ष हरीश गहलोत, जयंती लाल सहित नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
    2
    पाली,नगर पालिका रानी में शुक्रवार को मुख्यमंत्री विकसित शहरी वार्ड अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। 
कार्यक्रम के दौरान वार्ड संख्या 14 एवं 15 का निरीक्षण कर आमजन की समस्याओं को सुना गया। वार्ड संख्या 14 में पार्षद शीता देवी एवं वार्ड संख्या 15 में पार्षद सेटकी बाई भी उपस्थित रहीं।
निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में मुख्य रूप से पेयजल एवं बिजली (लाइट) की समस्याएं सामने आईं, जिनके शीघ्र समाधान के लिए  संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
अधिशासी अधिकारी मगराज चौधरी ने कहा कि आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा तथा इस अभियान के माध्यम से शहरी क्षेत्रों के विकास को गति दी जाएगी।
इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी मगराज चौधरी, एईएन कृष्ण मुरारी शर्मा, पूर्व चेयरमैन भरत राठौड़, पूर्व उपाध्यक्ष डालचंद मेवाड़ा, मंडल अध्यक्ष हरीश गहलोत, जयंती लाल सहित नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
    user_मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    Agricultural production बाली, पाली, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • नरेश मालवीय, सुमेरपुर । पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने शुक्रवार काे सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। कार्यक्रम में 1757.21 लाख रुपए के कार्यों का शिलान्यास तथा तीन सर्किल्स के सौंदर्यकरण कार्यों का लोकार्पण किया गया। मंत्री कुमावत ने अमृत 2.0 परियोजना के तहत 1588.00 लाख रुपए की लागत से अपशिष्ट जल उपचार संयंत्र के जीर्णोद्धार एवं उपचारित जल को जवाई नदी में प्रवाहित करने के कार्य का शिलान्यास किया। इसके साथ ही 131 लाख रुपए की लागत से सिंहप्रस्थ सरोवर पार्क तथा गणेश नगर मेन गेट से आदर्श विद्या मंदिर तक 38.21 लाख रुपए की लागत से सीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। इसी प्रकार नगरपालिका क्षेत्र में गांधी सर्कल, चन्द्रशेखर सर्कल व राजगुरु सर्कल के सौंदर्यकरण एवं विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया गया। इस अवसर पर मंत्री कुमावत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किए जाएं, ताकि आमजन को शीघ्र लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार जन-जन की सरकार, जन के द्वार के ध्येय वाक्य के साथ कार्य कर रही है और गांव-गांव तक सड़क, सुरक्षा व बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है। इन कार्यों के पूर्ण होने से आवागमन सुगम होगा और क्षेत्रवासियों के जीवन स्तर में सुधार आएगा। कार्यक्रम में पूर्व विधायक गुलाब सिंह राजपुरोहित, जिला उपाध्यक्ष पूनमसिंह परमार, मंडल अध्यक्ष रविकांत, पूर्व अायुक्त अनोपसिंह, डीअारयूसीसी सदस्य विनोद पारख, फूलाराम सुथार, जिला मंत्री दिनेश सिंह, मंगल सिंह राजगुरु, एडवोकेट महिपाल सिंह राजपुरोहित, प्रेमचंद बरुत, पप्पू शर्मा, मंडल अध्यक्ष हड़मत सिंह, एसडीएम कालूराम कुम्हार, बीडीओ प्रमोद दवे, सीआई सवाई सिंह, ईओ नरपत सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।
    4
    नरेश मालवीय, सुमेरपुर । पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने शुक्रवार काे सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। कार्यक्रम में 1757.21 लाख रुपए के कार्यों का शिलान्यास तथा तीन सर्किल्स के सौंदर्यकरण कार्यों का लोकार्पण किया गया। मंत्री कुमावत ने अमृत 2.0 परियोजना के तहत 1588.00 लाख रुपए की लागत से अपशिष्ट जल उपचार संयंत्र के जीर्णोद्धार एवं उपचारित जल को जवाई नदी में प्रवाहित करने के कार्य का शिलान्यास किया। इसके साथ ही 131 लाख रुपए की लागत से सिंहप्रस्थ सरोवर पार्क तथा गणेश नगर मेन गेट से आदर्श विद्या मंदिर तक 38.21 लाख रुपए की लागत से सीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। इसी प्रकार नगरपालिका क्षेत्र में गांधी सर्कल, चन्द्रशेखर सर्कल व राजगुरु सर्कल के सौंदर्यकरण एवं विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया गया। इस अवसर पर मंत्री कुमावत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किए जाएं, ताकि आमजन को शीघ्र लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार जन-जन की सरकार, जन के द्वार के ध्येय वाक्य के साथ कार्य कर रही है और गांव-गांव तक सड़क, सुरक्षा व बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है। इन कार्यों के पूर्ण होने से आवागमन सुगम होगा और क्षेत्रवासियों के जीवन स्तर में सुधार आएगा। कार्यक्रम में पूर्व विधायक गुलाब सिंह राजपुरोहित, जिला उपाध्यक्ष पूनमसिंह परमार, मंडल अध्यक्ष रविकांत, पूर्व अायुक्त अनोपसिंह, डीअारयूसीसी सदस्य विनोद पारख, फूलाराम सुथार, जिला मंत्री दिनेश सिंह, मंगल सिंह राजगुरु, एडवोकेट महिपाल सिंह राजपुरोहित, प्रेमचंद बरुत, पप्पू शर्मा, मंडल अध्यक्ष हड़मत सिंह, एसडीएम कालूराम कुम्हार, बीडीओ प्रमोद दवे, सीआई सवाई सिंह, ईओ नरपत सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।
    user_Naresh kumar Malviya
    Naresh kumar Malviya
    Local News Reporter सुमेरपुर, पाली, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • पिंडवाड़ा-सिरोही मार्ग पर सानवाड़ा के पास शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। दो ट्रकों में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार दोनों ट्रकों में कुल चार लोग सवार थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक व्यक्ति ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं घायल तीनों व्यक्तियों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया। हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिससे दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात सुचारू करने में जुट गई। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रकों को हटाने का कार्य जारी है।
    1
    पिंडवाड़ा-सिरोही मार्ग पर सानवाड़ा के पास शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। दो ट्रकों में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार दोनों ट्रकों में कुल चार लोग सवार थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक व्यक्ति ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं घायल तीनों व्यक्तियों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया।
हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिससे दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात सुचारू करने में जुट गई। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रकों को हटाने का कार्य जारी है।
    user_Journalist arif Pathan
    Journalist arif Pathan
    पत्रकार Pindwara, Sirohi•
    12 hrs ago
  • *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी* *सिरोही* आबूरोड में हिंदू नव वर्ष बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हिंदू जागरण मंच सहित विभिन्न हिंदू संगठनों द्वारा शहर में कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।हिंदू नव वर्ष के मौके पर शहर के चेक पोस्ट से एक भव्य वाहन रैली निकाली गई। रैली में शहर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। रैली चेक पोस्ट से रवाना होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। इस दौरान डीजे की धुन पर ‘जय श्रीराम’ के जयकारों के साथ युवाओं ने भगवा पताकाएं लहराईं और ‘वंदे मातरम’ व ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए।रैली के दौरान पूरे शहर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आया। शहर के मुख्य चौराहों और शांतिकुंज क्षेत्र में पुलिस बल तैनात रहा, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
    2
    *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी*
*सिरोही* आबूरोड में हिंदू नव वर्ष बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हिंदू जागरण मंच सहित विभिन्न हिंदू संगठनों द्वारा शहर में कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।हिंदू नव वर्ष के मौके पर शहर के चेक पोस्ट से एक भव्य वाहन रैली निकाली गई। रैली में शहर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। रैली चेक पोस्ट से रवाना होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। इस दौरान डीजे की धुन पर ‘जय श्रीराम’ के जयकारों के साथ युवाओं ने भगवा पताकाएं लहराईं और ‘वंदे मातरम’ व ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए।रैली के दौरान पूरे शहर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आया। शहर के मुख्य चौराहों और शांतिकुंज क्षेत्र में पुलिस बल तैनात रहा, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
    user_Narendra Singh Bhati
    Narendra Singh Bhati
    पत्रकार Sirohi, Rajasthan•
    3 hrs ago
  • ​पाली,मनीष राठौड़ । शहर के जाने-माने जागरूक नागरिक और प्रमुख उद्योगपति नवरत्न कवाड़ इन दिनों सोशल मीडिया और स्थानीय गलियारों में अपनी गायकी को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे एक पान की दुकान के बाहर खड़े होकर भक्ति और सामाजिक संदेश से ओत-प्रोत कविता गाते नजर आ रहे हैं। ​कविता के जरिए दिया माता-पिता के सम्मान का संदेश ​वीडियो में नवरत्न कवाड़ पूरी तन्मयता के साथ गा रहे हैं: ​"जिसके कारण दुनिया देखी, उसको कभी सताना ना..." ​उनकी सुरीली आवाज और गायकी के गहरे भावों ने वहाँ मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कविता के माध्यम से उन्होंने माता-पिता की सेवा और उनके प्रति सम्मान का जो संदेश दिया, उसने हर किसी के दिल को छू लिया। ​राहगीरों ने जमकर बजाई तालियां ​जैसे ही कवाड़ ने अपनी कविता पूरी की, वहाँ खड़े लोगों ने उत्साह के साथ तालियां बजाकर उनका अभिवादन किया। पान की दुकान पर रुके राहगीर और स्थानीय लोग उनकी सादगी और इस छिपी हुई प्रतिभा को देख कर हैरान रह गए। ​यह वीडियो इस बात का प्रमाण है कि व्यस्त जीवन और व्यवसाय की ऊंचाइयों के बावजूद, कला और संस्कारों के प्रति प्रेम इंसान को समाज से जोड़े रखता है। नवरत्न कवाड़ की इस पहल की अब शहर भर में सराहना हो रही है।
    1
    ​पाली,मनीष राठौड़ । शहर के जाने-माने जागरूक नागरिक और प्रमुख उद्योगपति नवरत्न कवाड़ इन दिनों सोशल मीडिया और स्थानीय गलियारों में अपनी गायकी को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे एक पान की दुकान के बाहर खड़े होकर भक्ति और सामाजिक संदेश से ओत-प्रोत कविता गाते नजर आ रहे हैं।
​कविता के जरिए दिया माता-पिता के सम्मान का संदेश
​वीडियो में नवरत्न कवाड़ पूरी तन्मयता के साथ गा रहे हैं:
​"जिसके कारण दुनिया देखी, उसको कभी सताना ना..."
​उनकी सुरीली आवाज और गायकी के गहरे भावों ने वहाँ मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कविता के माध्यम से उन्होंने माता-पिता की सेवा और उनके प्रति सम्मान का जो संदेश दिया, उसने हर किसी के दिल को छू लिया।
​राहगीरों ने जमकर बजाई तालियां
​जैसे ही कवाड़ ने अपनी कविता पूरी की, वहाँ खड़े लोगों ने उत्साह के साथ तालियां बजाकर उनका अभिवादन किया। पान की दुकान पर रुके राहगीर और स्थानीय लोग उनकी सादगी और इस छिपी हुई प्रतिभा को देख कर हैरान रह गए।
​यह वीडियो इस बात का प्रमाण है कि व्यस्त जीवन और व्यवसाय की ऊंचाइयों के बावजूद, कला और संस्कारों के प्रति प्रेम इंसान को समाज से जोड़े रखता है। नवरत्न कवाड़ की इस पहल की अब शहर भर में सराहना हो रही है।
    user_Manish Rathore
    Manish Rathore
    Newspaper publisher Pali, Rajasthan•
    1 hr ago
  • शराब के नशे में युवक गोविंद मीणा ने खुद का काटा गला चिंताजनक हालत में परिजन लेकर आए बांगड़ अस्पताल, बांगड़ अस्पताल में भी घायल युवक ने भागने का किया प्रयास, एंबुलेंस चालक व परिजन दोबारा पकड़ कर घायल युवक को लाए अस्पताल, चिकित्सकों की देखरेख में घायल का किया जा रहा उपचार, खिवाड़ा थाना क्षेत्र के कोट सोलंकियांन गांव की घटना, घटना को लेकर खिवाड़ा थाना पुलिस को दी गई सूचना
    1
    शराब के नशे में युवक गोविंद मीणा ने खुद का काटा गला
चिंताजनक हालत में परिजन लेकर आए बांगड़ अस्पताल, बांगड़ अस्पताल में भी घायल युवक ने भागने का किया प्रयास, एंबुलेंस चालक व परिजन दोबारा पकड़ कर घायल युवक को लाए अस्पताल, चिकित्सकों की देखरेख में घायल का किया जा रहा उपचार, खिवाड़ा थाना क्षेत्र के कोट सोलंकियांन गांव की घटना, घटना को लेकर खिवाड़ा थाना पुलिस को दी गई सूचना
    user_PAVAN PANDE PRESS
    PAVAN PANDE PRESS
    पब्लिक ऐप पत्रकार पाली, पाली, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • फालना पुलिस थाना क्षेत्र के खुडाला गांव में गुरुवार देर रात चामुंडा माता मंदिर में चोरी हो गई। चोरों ने मंदिर का दान पत्र तोड़कर उसमें रखे रुपए चुरा लिए और फरार हो गए। यह घटना छह महीने बाद इसी मंदिर में दोबारा हुई है। सुबह जब पुजारी मंदिर पहुंचे, तब उन्हें चोरी का पता चला। खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद फालना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मौका मुआयना किया। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि खुडाला गांव में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने पहले भी पुलिस प्रशासन को लिखित शिकायत देकर इन घटनाओं का खुलासा करने की मांग की थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे चोरों के हौसले बुलंद हैं। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, चोर रात 1:28 बजे मंदिर के मुख्य द्वार से बाहर निकला। फुटेज में यह भी दिखा कि चोर के जाने के ठीक दो मिनट बाद, यानी 1:30 बजे, फालना पुलिस की गश्ती गाड़ी उसी रास्ते से गुजरी। यह बात ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। चोर ने पहले मुख्य दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया,
    1
    फालना पुलिस थाना क्षेत्र के खुडाला गांव में गुरुवार देर रात चामुंडा माता मंदिर में चोरी हो गई। चोरों ने मंदिर का दान पत्र तोड़कर उसमें रखे रुपए चुरा लिए और फरार हो गए। यह घटना छह महीने बाद इसी मंदिर में दोबारा हुई है।
सुबह जब पुजारी मंदिर पहुंचे, तब उन्हें चोरी का पता चला। खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद फालना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मौका मुआयना किया।
ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि खुडाला गांव में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने पहले भी पुलिस प्रशासन को लिखित शिकायत देकर इन घटनाओं का खुलासा करने की मांग की थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे चोरों के हौसले बुलंद हैं।
सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, चोर रात 1:28 बजे मंदिर के मुख्य द्वार से बाहर निकला। फुटेज में यह भी दिखा कि चोर के जाने के ठीक दो मिनट बाद, यानी 1:30 बजे, फालना पुलिस की गश्ती गाड़ी उसी रास्ते से गुजरी। यह बात ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। चोर ने पहले मुख्य दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया,
    user_मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    Agricultural production बाली, पाली, राजस्थान•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.