logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आबूरोड में हिंदू नव वर्ष पर निकली भव्य वाहन रैली, गूंजे जयकारे *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी* *सिरोही* आबूरोड में हिंदू नव वर्ष बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हिंदू जागरण मंच सहित विभिन्न हिंदू संगठनों द्वारा शहर में कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।हिंदू नव वर्ष के मौके पर शहर के चेक पोस्ट से एक भव्य वाहन रैली निकाली गई। रैली में शहर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। रैली चेक पोस्ट से रवाना होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। इस दौरान डीजे की धुन पर ‘जय श्रीराम’ के जयकारों के साथ युवाओं ने भगवा पताकाएं लहराईं और ‘वंदे मातरम’ व ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए।रैली के दौरान पूरे शहर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आया। शहर के मुख्य चौराहों और शांतिकुंज क्षेत्र में पुलिस बल तैनात रहा, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

2 hrs ago
user_Narendra Singh Bhati
Narendra Singh Bhati
पत्रकार Sirohi, Rajasthan•
2 hrs ago

आबूरोड में हिंदू नव वर्ष पर निकली भव्य वाहन रैली, गूंजे जयकारे *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी* *सिरोही* आबूरोड में हिंदू नव वर्ष बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हिंदू जागरण मंच सहित विभिन्न हिंदू संगठनों द्वारा शहर में कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।हिंदू नव वर्ष के मौके पर शहर के चेक पोस्ट से एक भव्य वाहन रैली निकाली गई। रैली में शहर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। रैली चेक

पोस्ट से रवाना होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। इस दौरान डीजे की धुन पर ‘जय श्रीराम’ के जयकारों के साथ युवाओं ने भगवा पताकाएं लहराईं और ‘वंदे मातरम’ व ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए।रैली के दौरान पूरे शहर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आया। शहर के मुख्य चौराहों और शांतिकुंज क्षेत्र में पुलिस बल तैनात रहा, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

More news from Rajasthan and nearby areas
  • *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी* *सिरोही* आबूरोड में हिंदू नव वर्ष बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हिंदू जागरण मंच सहित विभिन्न हिंदू संगठनों द्वारा शहर में कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।हिंदू नव वर्ष के मौके पर शहर के चेक पोस्ट से एक भव्य वाहन रैली निकाली गई। रैली में शहर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। रैली चेक पोस्ट से रवाना होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। इस दौरान डीजे की धुन पर ‘जय श्रीराम’ के जयकारों के साथ युवाओं ने भगवा पताकाएं लहराईं और ‘वंदे मातरम’ व ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए।रैली के दौरान पूरे शहर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आया। शहर के मुख्य चौराहों और शांतिकुंज क्षेत्र में पुलिस बल तैनात रहा, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
    2
    *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी*
*सिरोही* आबूरोड में हिंदू नव वर्ष बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हिंदू जागरण मंच सहित विभिन्न हिंदू संगठनों द्वारा शहर में कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।हिंदू नव वर्ष के मौके पर शहर के चेक पोस्ट से एक भव्य वाहन रैली निकाली गई। रैली में शहर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। रैली चेक पोस्ट से रवाना होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। इस दौरान डीजे की धुन पर ‘जय श्रीराम’ के जयकारों के साथ युवाओं ने भगवा पताकाएं लहराईं और ‘वंदे मातरम’ व ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए।रैली के दौरान पूरे शहर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आया। शहर के मुख्य चौराहों और शांतिकुंज क्षेत्र में पुलिस बल तैनात रहा, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
    user_Narendra Singh Bhati
    Narendra Singh Bhati
    पत्रकार Sirohi, Rajasthan•
    2 hrs ago
  • पिंडवाड़ा-सिरोही मार्ग पर सानवाड़ा के पास शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। दो ट्रकों में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार दोनों ट्रकों में कुल चार लोग सवार थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक व्यक्ति ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं घायल तीनों व्यक्तियों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया। हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिससे दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात सुचारू करने में जुट गई। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रकों को हटाने का कार्य जारी है।
    1
    पिंडवाड़ा-सिरोही मार्ग पर सानवाड़ा के पास शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। दो ट्रकों में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार दोनों ट्रकों में कुल चार लोग सवार थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक व्यक्ति ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं घायल तीनों व्यक्तियों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया।
हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिससे दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात सुचारू करने में जुट गई। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रकों को हटाने का कार्य जारी है।
    user_Journalist arif Pathan
    Journalist arif Pathan
    पत्रकार Pindwara, Sirohi•
    10 hrs ago
  • नरेश मालवीय, सुमेरपुर । पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने शुक्रवार काे सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। कार्यक्रम में 1757.21 लाख रुपए के कार्यों का शिलान्यास तथा तीन सर्किल्स के सौंदर्यकरण कार्यों का लोकार्पण किया गया। मंत्री कुमावत ने अमृत 2.0 परियोजना के तहत 1588.00 लाख रुपए की लागत से अपशिष्ट जल उपचार संयंत्र के जीर्णोद्धार एवं उपचारित जल को जवाई नदी में प्रवाहित करने के कार्य का शिलान्यास किया। इसके साथ ही 131 लाख रुपए की लागत से सिंहप्रस्थ सरोवर पार्क तथा गणेश नगर मेन गेट से आदर्श विद्या मंदिर तक 38.21 लाख रुपए की लागत से सीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। इसी प्रकार नगरपालिका क्षेत्र में गांधी सर्कल, चन्द्रशेखर सर्कल व राजगुरु सर्कल के सौंदर्यकरण एवं विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया गया। इस अवसर पर मंत्री कुमावत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किए जाएं, ताकि आमजन को शीघ्र लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार जन-जन की सरकार, जन के द्वार के ध्येय वाक्य के साथ कार्य कर रही है और गांव-गांव तक सड़क, सुरक्षा व बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है। इन कार्यों के पूर्ण होने से आवागमन सुगम होगा और क्षेत्रवासियों के जीवन स्तर में सुधार आएगा। कार्यक्रम में पूर्व विधायक गुलाब सिंह राजपुरोहित, जिला उपाध्यक्ष पूनमसिंह परमार, मंडल अध्यक्ष रविकांत, पूर्व अायुक्त अनोपसिंह, डीअारयूसीसी सदस्य विनोद पारख, फूलाराम सुथार, जिला मंत्री दिनेश सिंह, मंगल सिंह राजगुरु, एडवोकेट महिपाल सिंह राजपुरोहित, प्रेमचंद बरुत, पप्पू शर्मा, मंडल अध्यक्ष हड़मत सिंह, एसडीएम कालूराम कुम्हार, बीडीओ प्रमोद दवे, सीआई सवाई सिंह, ईओ नरपत सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।
    4
    नरेश मालवीय, सुमेरपुर । पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने शुक्रवार काे सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। कार्यक्रम में 1757.21 लाख रुपए के कार्यों का शिलान्यास तथा तीन सर्किल्स के सौंदर्यकरण कार्यों का लोकार्पण किया गया। मंत्री कुमावत ने अमृत 2.0 परियोजना के तहत 1588.00 लाख रुपए की लागत से अपशिष्ट जल उपचार संयंत्र के जीर्णोद्धार एवं उपचारित जल को जवाई नदी में प्रवाहित करने के कार्य का शिलान्यास किया। इसके साथ ही 131 लाख रुपए की लागत से सिंहप्रस्थ सरोवर पार्क तथा गणेश नगर मेन गेट से आदर्श विद्या मंदिर तक 38.21 लाख रुपए की लागत से सीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। इसी प्रकार नगरपालिका क्षेत्र में गांधी सर्कल, चन्द्रशेखर सर्कल व राजगुरु सर्कल के सौंदर्यकरण एवं विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया गया। इस अवसर पर मंत्री कुमावत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किए जाएं, ताकि आमजन को शीघ्र लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार जन-जन की सरकार, जन के द्वार के ध्येय वाक्य के साथ कार्य कर रही है और गांव-गांव तक सड़क, सुरक्षा व बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है। इन कार्यों के पूर्ण होने से आवागमन सुगम होगा और क्षेत्रवासियों के जीवन स्तर में सुधार आएगा। कार्यक्रम में पूर्व विधायक गुलाब सिंह राजपुरोहित, जिला उपाध्यक्ष पूनमसिंह परमार, मंडल अध्यक्ष रविकांत, पूर्व अायुक्त अनोपसिंह, डीअारयूसीसी सदस्य विनोद पारख, फूलाराम सुथार, जिला मंत्री दिनेश सिंह, मंगल सिंह राजगुरु, एडवोकेट महिपाल सिंह राजपुरोहित, प्रेमचंद बरुत, पप्पू शर्मा, मंडल अध्यक्ष हड़मत सिंह, एसडीएम कालूराम कुम्हार, बीडीओ प्रमोद दवे, सीआई सवाई सिंह, ईओ नरपत सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।
    user_Naresh kumar Malviya
    Naresh kumar Malviya
    Local News Reporter सुमेरपुर, पाली, राजस्थान•
    34 min ago
  • आबूरोड। जितेंद्र गौड़ विप्र फाउंडेशन में राष्ट्रीय सचिव पद पर सुशोभित होने पर उनका जगह जगह पर स्वागत अभिनन्दन किया गया। इसी कड़ी में आबू रोड विप्र फाउंडेशन कार्यकारिणी समेत बड़ी संख्या में आबूरोड नगर के ब्राह्मणों ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। जीतेन्द्र गॉड एक लंबे अरसे से विप्र फाउंडेशन से जुड़े हुए हैं उनके मन में हमेशा ब्राह्मण गौरव और ब्राह्मण उत्थान किस प्रकार से हो यह विचार हमेशा इनके मस्तिष्क में छाए रहते हैं। फाउंडेशन के प्रति इनके समर्पण भाव को देखते हुए इन्हें राष्ट्रीय सचिव पद पर नियुक्त किया गया। इस दौरान विप्र फाउंडेशन के अध्यक्ष योगेश शर्मा, जिला संगठन मंत्री नरेंद्र मिश्रा, महिला अध्यक्ष दुर्गेश शर्मा एडवोकेट, मनीष परसाई, प्रवीण रावल, भुवनेश्वर प्रसाद मुद्गल एवं ग्रामीण क्षेत्र अध्यक्ष केतन राजपुरोहित, आबूरोड महामंत्री शैलेश मिश्रा, पंडित गणेश आचार्य, नटवरलाल श्रीमाली, तुषार त्रिवेदी, रमेश वैष्णव, सीमा त्रिवेदी, पुलिन छंगाणी, आशुतोष, स्वीटी शर्मा, अनुराधा, जिगर आचार्य एवं आबूरोड नगर पालिका के वाइस चेयरमैन रवि शर्मा इत्यादि ने उन्हें साफा और माला पहना श्री फल भेंट और शॉल ओढ़ा कर अभिनंदन किया। इस अवसर पर नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव जितेन्द्र गौड़ ने विप्र फाउंडेशन के विभिन्न प्रकल्पों की चर्चा की और राष्ट्र की समस्त जातियों में समरसता और सद्भाव का आव्हान किया।
    4
    आबूरोड। जितेंद्र गौड़ विप्र फाउंडेशन में राष्ट्रीय सचिव पद पर सुशोभित होने पर उनका जगह जगह पर स्वागत अभिनन्दन किया गया।
इसी कड़ी में आबू रोड विप्र फाउंडेशन कार्यकारिणी समेत बड़ी संख्या में आबूरोड नगर के ब्राह्मणों ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।
जीतेन्द्र गॉड एक लंबे अरसे से विप्र फाउंडेशन से जुड़े हुए हैं उनके मन में हमेशा ब्राह्मण गौरव और ब्राह्मण उत्थान किस प्रकार से हो यह विचार हमेशा इनके मस्तिष्क में छाए रहते हैं।
फाउंडेशन के प्रति इनके समर्पण भाव को देखते हुए इन्हें राष्ट्रीय सचिव पद पर नियुक्त किया गया।
इस दौरान विप्र फाउंडेशन के अध्यक्ष योगेश शर्मा, जिला संगठन मंत्री नरेंद्र मिश्रा, महिला अध्यक्ष दुर्गेश शर्मा एडवोकेट, मनीष परसाई, प्रवीण रावल, भुवनेश्वर प्रसाद मुद्गल एवं ग्रामीण क्षेत्र अध्यक्ष केतन राजपुरोहित, आबूरोड महामंत्री शैलेश मिश्रा, पंडित गणेश आचार्य, नटवरलाल श्रीमाली, तुषार त्रिवेदी, रमेश वैष्णव, सीमा त्रिवेदी, पुलिन छंगाणी, आशुतोष, स्वीटी शर्मा, अनुराधा, जिगर आचार्य एवं आबूरोड नगर पालिका के वाइस चेयरमैन रवि शर्मा इत्यादि ने उन्हें साफा और माला पहना श्री फल भेंट और शॉल ओढ़ा कर अभिनंदन किया।
इस अवसर पर नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव जितेन्द्र गौड़ ने विप्र फाउंडेशन के विभिन्न प्रकल्पों की चर्चा की और राष्ट्र की समस्त जातियों में समरसता और सद्भाव का आव्हान किया।
    user_Lokesh Soni
    Lokesh Soni
    आबू रोड, सिरोही, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • आबूरोड। हिंदू नव वर्ष के पावन अवसर पर हिंदू जागरण मंच के तत्वावधान में मानपुर क्षेत्र में एक भव्य वाहन रैली का आयोजन किया गया। यह रैली चमत्कारी गणेश मंदिर, मानपुर से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ प्रारंभ हुई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में धर्मप्रेमी बंधु उत्साहपूर्वक शामिल हुए। रैली में बाइक, कार एवं पिकअप वाहनों की लंबी कतार देखने को मिली। वाहनों को भगवा ध्वजों से सजाया गया था, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण हो उठा। विशेष आकर्षण के रूप में गौ माता की झांकी एवं भगवा रंग से सुसज्जित भगवान श्रीराम का भव्य रथ लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। रैली शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई आगे बढ़ी, जहां जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। धार्मिक नारों एवं जयघोषों से पूरा नगर गुंजायमान हो उठा। यह रैली बालाजी हनुमान जी मंदिर, नया खेड़ा पहुंची, जहां भगवान श्रीराम एवं बालाजी महाराज की विधिवत आरती कर कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन हिंदू जागरण मंच के जिला सह-संयोजक गोविंद मालवीय की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर चनार, गिरवर एवं वनवासी क्षेत्रों से भी सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम की भव्यता और अधिक बढ़ गई। इस आयोजन में प्रमुख रूप से पूर्व खंड संयोजक प्रताप सिंह, खंड कार्यकारिणी सदस्य बाबू भाई गरासिया, धर्मेंद्र पवार, युवा आयाम जिला प्रमुख देवराज सिंह राठौड़, पूर्व नगर अध्यक्ष कौशिक लोहार, नगर कार्यकारिणी सदस्य शैलेंद्र मिश्रा, गोविंद राठौड़, गोविंद मेवाड़ा, पंकज माली, नरेंद्र मिश्रा, मोना राम गरासिया, दिलीप भाई अग्रवाल, गिरवर के विक्रम प्रजापत सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस भव्य आयोजन ने क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और एकता का संदेश दिया तथा हिंदू नव वर्ष के स्वागत को यादगार बना दिया। रिपोर्टर - रितिक सरगरा,आबूरोड
    3
    आबूरोड। हिंदू नव वर्ष के पावन अवसर पर हिंदू जागरण मंच के तत्वावधान में मानपुर क्षेत्र में एक भव्य वाहन रैली का आयोजन किया गया। यह रैली चमत्कारी गणेश मंदिर, मानपुर से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ प्रारंभ हुई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में धर्मप्रेमी बंधु उत्साहपूर्वक शामिल हुए। रैली में बाइक, कार एवं पिकअप वाहनों की लंबी कतार देखने को मिली। वाहनों को भगवा ध्वजों से सजाया गया था, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण हो उठा। विशेष आकर्षण के रूप में गौ माता की झांकी एवं भगवा रंग से सुसज्जित भगवान श्रीराम का भव्य रथ लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। रैली शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई आगे बढ़ी, जहां जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। धार्मिक नारों एवं जयघोषों से पूरा नगर गुंजायमान हो उठा। यह रैली बालाजी हनुमान जी मंदिर, नया खेड़ा पहुंची, जहां भगवान श्रीराम एवं बालाजी महाराज की विधिवत आरती कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन हिंदू जागरण मंच के जिला सह-संयोजक गोविंद मालवीय की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर चनार, गिरवर एवं वनवासी क्षेत्रों से भी सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम की भव्यता और अधिक बढ़ गई। इस आयोजन में प्रमुख रूप से पूर्व खंड संयोजक प्रताप सिंह, खंड कार्यकारिणी सदस्य बाबू भाई गरासिया, धर्मेंद्र पवार, युवा आयाम जिला प्रमुख देवराज सिंह राठौड़, पूर्व नगर अध्यक्ष कौशिक लोहार, नगर कार्यकारिणी सदस्य शैलेंद्र मिश्रा, गोविंद राठौड़, गोविंद मेवाड़ा, पंकज माली, नरेंद्र मिश्रा, मोना राम गरासिया, दिलीप भाई अग्रवाल, गिरवर के विक्रम प्रजापत सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस भव्य आयोजन ने क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और एकता का संदेश दिया तथा हिंदू नव वर्ष के स्वागत को यादगार बना दिया। 
रिपोर्टर - रितिक सरगरा,आबूरोड
    user_Ritik Sargara
    Ritik Sargara
    पत्रकार Abu Road, Sirohi•
    9 hrs ago
  • रमजान के आखिरी जुम्मे पर नम आंखों से पढ़ी गई ‘अलविदा’ की नमाज, हजारों मोमिन हुए शामिल। बाली/फालना पवित्र रमजान माह के आखिरी जुम्मे (जुमातुल विदा) के मौके पर बाली क्षेत्र की मस्जिद में अकीदत और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर हजारों की संख्या में मोमिनों ने नमाज अदा कर अल्लाह से अमन, चैन और खुशहाली की दुआएं मांगी। नमाज से पहले सैयद इम्तियाज अली ने नम आंखों के साथ ‘अलविदा, अलविदा माहे रमजान’ पढ़ा, जिसे सुनकर मौजूद मोमिनों की आंखें भी भर आईं। पूरे माह की इबादत और रहमतों के विदा होने का यह भावुक दृश्य हर किसी को भाव-विभोर कर गया। वहीं मौलाना सिराजुद्दीन अशरफी ने जुम्मे की नमाज के दौरान तकरीर करते हुए रमजान की फजीलत, रोजे की अहमियत, इंसानियत और भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि रमजान हमें सब्र, इबादत और जरूरतमंदों की मदद करना सिखाता है, जिसे हमें पूरे साल अपनी जिंदगी में अपनाना चाहिए। नमाज के बाद मुल्क में अमन-चैन, भाईचारे और तरक्की के लिए विशेष दुआ की गई। मस्जिदों में व्यवस्था को लेकर भी विशेष इंतजाम किए गए थे, जिससे नमाज अदा करने आए लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। रमजान के आखिरी जुम्मे पर पूरे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास और भावनात्मक माहौल देखने को मिला, जहां हर मोमिन इबादत में लीन नजर आया। ईद-उल-फितर के नजदीक आते ही बाजारों में भी खास रौनक देखने को मिल रही है। लोग खरीदारी में जुटे हुए हैं और घरों में ईद की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। नमाज के बाद मस्जिदों में लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर भाईचारे और मोहब्बत का पैगाम दिया। रोजेदारों ने अल्लाह का शुक्र अदा करते हुए अपने गुनाहों की माफी मांगी और देश में शांति व सौहार्द की दुआ की।
    3
    रमजान के आखिरी जुम्मे पर नम आंखों से पढ़ी गई ‘अलविदा’ की नमाज, हजारों मोमिन हुए शामिल।
बाली/फालना 
पवित्र रमजान माह के आखिरी जुम्मे (जुमातुल विदा) के मौके पर बाली क्षेत्र की मस्जिद में अकीदत और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर हजारों की संख्या में मोमिनों ने नमाज अदा कर अल्लाह से अमन, चैन और खुशहाली की दुआएं मांगी।
नमाज से पहले सैयद इम्तियाज अली ने नम आंखों के साथ ‘अलविदा, अलविदा माहे रमजान’ पढ़ा, जिसे सुनकर मौजूद मोमिनों की आंखें भी भर आईं। पूरे माह की इबादत और रहमतों के विदा होने का यह भावुक दृश्य हर किसी को भाव-विभोर कर गया।
वहीं मौलाना सिराजुद्दीन अशरफी ने जुम्मे की नमाज के दौरान तकरीर करते हुए रमजान की फजीलत, रोजे की अहमियत, इंसानियत और भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि रमजान हमें सब्र, इबादत और जरूरतमंदों की मदद करना सिखाता है, जिसे हमें पूरे साल अपनी जिंदगी में अपनाना चाहिए।
नमाज के बाद मुल्क में अमन-चैन, भाईचारे और तरक्की के लिए विशेष दुआ की गई। मस्जिदों में व्यवस्था को लेकर भी विशेष इंतजाम किए गए थे, जिससे नमाज अदा करने आए लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
रमजान के आखिरी जुम्मे पर पूरे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास और भावनात्मक माहौल देखने को मिला, जहां हर मोमिन इबादत में लीन नजर आया।
ईद-उल-फितर के नजदीक आते ही बाजारों में भी खास रौनक देखने को मिल रही है। लोग खरीदारी में जुटे हुए हैं और घरों में ईद की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।
नमाज के बाद मस्जिदों में लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर भाईचारे और मोहब्बत का पैगाम दिया। रोजेदारों ने अल्लाह का शुक्र अदा करते हुए अपने गुनाहों की माफी मांगी और देश में शांति व सौहार्द की दुआ की।
    user_जमाल खान बाली
    जमाल खान बाली
    पत्रकार बाली, पाली, राजस्थान•
    40 min ago
  • पाली,नगर पालिका रानी में शुक्रवार को मुख्यमंत्री विकसित शहरी वार्ड अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान वार्ड संख्या 14 एवं 15 का निरीक्षण कर आमजन की समस्याओं को सुना गया। वार्ड संख्या 14 में पार्षद शीता देवी एवं वार्ड संख्या 15 में पार्षद सेटकी बाई भी उपस्थित रहीं। निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में मुख्य रूप से पेयजल एवं बिजली (लाइट) की समस्याएं सामने आईं, जिनके शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। अधिशासी अधिकारी मगराज चौधरी ने कहा कि आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा तथा इस अभियान के माध्यम से शहरी क्षेत्रों के विकास को गति दी जाएगी। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी मगराज चौधरी, एईएन कृष्ण मुरारी शर्मा, पूर्व चेयरमैन भरत राठौड़, पूर्व उपाध्यक्ष डालचंद मेवाड़ा, मंडल अध्यक्ष हरीश गहलोत, जयंती लाल सहित नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
    2
    पाली,नगर पालिका रानी में शुक्रवार को मुख्यमंत्री विकसित शहरी वार्ड अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। 
कार्यक्रम के दौरान वार्ड संख्या 14 एवं 15 का निरीक्षण कर आमजन की समस्याओं को सुना गया। वार्ड संख्या 14 में पार्षद शीता देवी एवं वार्ड संख्या 15 में पार्षद सेटकी बाई भी उपस्थित रहीं।
निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में मुख्य रूप से पेयजल एवं बिजली (लाइट) की समस्याएं सामने आईं, जिनके शीघ्र समाधान के लिए  संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
अधिशासी अधिकारी मगराज चौधरी ने कहा कि आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा तथा इस अभियान के माध्यम से शहरी क्षेत्रों के विकास को गति दी जाएगी।
इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी मगराज चौधरी, एईएन कृष्ण मुरारी शर्मा, पूर्व चेयरमैन भरत राठौड़, पूर्व उपाध्यक्ष डालचंद मेवाड़ा, मंडल अध्यक्ष हरीश गहलोत, जयंती लाल सहित नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
    user_मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    Agricultural production बाली, पाली, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • रिपोर्टर-नरेश मालवीय, सुमेरपुर नगर के जाखा माता मंदिर पर शुक्रवार को मां मेलडी माता की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसका पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा। शाेभायात्रा जाखानगर मंदिर से रवाना हाेकर जालाेर चाैराहा से जवाई बांध राेड़ से हाेते हुए भैरूचाैक गांधी मूर्ति हाेकर पुन: मंदिर पहुंच सम्पन्न हुई। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शाेभायात्रा का बहुमान किया गया। जाखामाता मंदिर पर शहीद भगत सिंह सेवा समिति के अध्यक्ष अमृत परिहार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत-सम्मान किया। कार्यक्रम में सुरेश मारू, सुरेश देवड़ा, लालाराम, प्रवीण पुजारी, वरुण वैष्णव, कुलदीप आचार्य, श्रवण, बाबूलाल, अमृत हीरागर सहित अन्य कार्यकर्ता एवं जाखा माता ट्रस्ट के सदस्य मौजूद रहे।
    3
    रिपोर्टर-नरेश मालवीय,
सुमेरपुर नगर के जाखा माता मंदिर पर शुक्रवार को मां मेलडी माता की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसका पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा। शाेभायात्रा जाखानगर मंदिर से रवाना हाेकर जालाेर चाैराहा से जवाई बांध राेड़ से हाेते हुए भैरूचाैक गांधी मूर्ति हाेकर पुन: मंदिर पहुंच सम्पन्न हुई। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शाेभायात्रा का बहुमान किया गया। जाखामाता मंदिर पर शहीद भगत सिंह सेवा समिति के अध्यक्ष अमृत परिहार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत-सम्मान किया। कार्यक्रम में सुरेश मारू, सुरेश देवड़ा, लालाराम, प्रवीण पुजारी, वरुण वैष्णव, कुलदीप आचार्य, श्रवण, बाबूलाल, अमृत हीरागर सहित अन्य कार्यकर्ता एवं जाखा माता ट्रस्ट के सदस्य मौजूद रहे।
    user_Naresh kumar Malviya
    Naresh kumar Malviya
    Local News Reporter सुमेरपुर, पाली, राजस्थान•
    57 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.