logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शराब पीकर वाहन चलाने पर दो चालकों पर 20 हजार का जुर्माना शराब पीकर वाहन चलाने पर दो चालकों पर 20 हजार का जुर्माना सरगुजा। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना बतौली पुलिस ने ड्रंक एंड ड्राइव के दो मामलों में दोपहिया वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस चेकिंग के दौरान यामाहा आर-15 (क्रमांक CG/13/AL/8931) के चालक नकुल यादव (22) निवासी खड़धोवा तथा वाहन क्रमांक CG/15/DC/1488 के चालक विनोद यादव (26) निवासी खड़धोवा को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा गया। दोनों का डॉक्टरी परीक्षण कराने पर शराब के नशे में वाहन चलाना पाया गया। दोनों चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां न्यायालय ने दोनों को 10-10 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। कार्रवाई में थाना प्रभारी बतौली निरीक्षक विवेक सेंगर सहित पुलिस टीम के आरक्षक राजू कुजूर, जोगी बड़ा और राजेश खलखो सक्रिय रहे।

3 hrs ago
user_Sunil Gupta
Sunil Gupta
सीतापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
3 hrs ago
8e42e313-6ecb-48c5-826f-05e035d70ff3

शराब पीकर वाहन चलाने पर दो चालकों पर 20 हजार का जुर्माना शराब पीकर वाहन चलाने पर दो चालकों पर 20 हजार का जुर्माना सरगुजा। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना बतौली पुलिस ने ड्रंक एंड ड्राइव के दो मामलों में दोपहिया वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस चेकिंग के दौरान यामाहा आर-15 (क्रमांक CG/13/AL/8931) के चालक नकुल यादव (22) निवासी खड़धोवा तथा वाहन क्रमांक CG/15/DC/1488 के चालक विनोद यादव (26) निवासी खड़धोवा को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा गया। दोनों का डॉक्टरी परीक्षण कराने पर शराब के नशे में वाहन चलाना पाया गया। दोनों चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां न्यायालय ने दोनों को 10-10 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। कार्रवाई में थाना प्रभारी बतौली निरीक्षक विवेक सेंगर सहित पुलिस टीम के आरक्षक राजू कुजूर, जोगी बड़ा और राजेश खलखो सक्रिय रहे।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • सरगुजा। जिले के लुंड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुदर झेरी लोंगरी में पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार आरोपी दशमल उर्फ दशमन कोरवा (35) ने अपनी पत्नी प्रियंका की डंडे से वार कर हत्या कर दी थी। मामले में 8 मार्च को ग्राम सरपंच के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली कि दशमल कोरवा अपनी पत्नी की हत्या कर फरार हो गया है। मौके पर पहुंची पुलिस को मृतिका प्रियंका घर के अंदर गंभीर चोट के साथ मृत अवस्था में मिली। परिजनों की रिपोर्ट पर थाना लुंड्रा में अपराध क्रमांक 47/26 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि खाना बनाने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद आवेश में आकर उसने डंडे से पत्नी पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी लुंड्रा निरीक्षक प्रदीप कुमार जायसवाल सहित पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका रही।
    1
    सरगुजा। जिले के लुंड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुदर झेरी लोंगरी में पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार आरोपी दशमल उर्फ दशमन कोरवा (35) ने अपनी पत्नी प्रियंका की डंडे से वार कर हत्या कर दी थी।
मामले में 8 मार्च को ग्राम सरपंच के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली कि दशमल कोरवा अपनी पत्नी की हत्या कर फरार हो गया है। मौके पर पहुंची पुलिस को मृतिका प्रियंका घर के अंदर गंभीर चोट के साथ मृत अवस्था में मिली। परिजनों की रिपोर्ट पर थाना लुंड्रा में अपराध क्रमांक 47/26 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि खाना बनाने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद आवेश में आकर उसने डंडे से पत्नी पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी लुंड्रा निरीक्षक प्रदीप कुमार जायसवाल सहित पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका रही।
    user_Sunil Gupta
    Sunil Gupta
    सीतापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
  • जशपुर कांग्रेस का होली मिलन समारोह, एक सूत्र में बंधे दिखे कांग्रेसी कुनकुरी के गिनाबहार में आयोजित कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष यूडी मिंज के शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी देखा जा रहा होली मिलन समारोह में आयोजित प्रेस वार्ता में बोले—सुशासन की सरकार में प्रतिबंधित अफीम की खेती कैसे संभव?
    1
    जशपुर कांग्रेस का होली मिलन समारोह, एक सूत्र में बंधे दिखे कांग्रेसी कुनकुरी के गिनाबहार में आयोजित कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष यूडी मिंज के शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी देखा जा रहा होली मिलन समारोह में आयोजित प्रेस वार्ता में बोले—सुशासन की सरकार में प्रतिबंधित अफीम की खेती कैसे संभव?
    user_Ibnul khan
    Ibnul khan
    Media house कांसबेल, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    19 hrs ago
  • एसएसपी शशि मोहन के निर्देशन पर संपत्ति संबंधी अपराधों में अंकुश लगाने विशेष रणनीति के तहत कबाड़ के अवैध कारोबार पर बड़ा प्रहार एक ही दिन 8 बड़ी कार्यवाही में 134 टन स्क्रैप और मिनी राइस मिल से मैग्नीज मेटल व पाईलेट गोली जप्त पूंजीपथरा पुलिस ने अवैध कबाड परिवहन में लगी 6 ट्रक और 1 माजदा वाहन जप्त कर आरोपियों पर किया गया वैधानिक कार्रवाई। 🚨 एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश — संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने “ऑपरेशन प्रहार”के तहत अवैध कबाड़ कारोबार पर लगातार कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
    1
    एसएसपी शशि मोहन के निर्देशन पर संपत्ति संबंधी अपराधों में अंकुश लगाने विशेष रणनीति के तहत कबाड़ के अवैध कारोबार पर बड़ा प्रहार एक ही दिन 8 बड़ी कार्यवाही में 134 टन स्क्रैप और मिनी राइस मिल से मैग्नीज मेटल व पाईलेट गोली जप्त पूंजीपथरा पुलिस ने अवैध कबाड परिवहन में लगी 6 ट्रक और 1 माजदा वाहन जप्त कर आरोपियों पर किया गया वैधानिक कार्रवाई।
🚨 एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश — संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने “ऑपरेशन प्रहार”के तहत अवैध कबाड़ कारोबार पर लगातार कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
    user_क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ
    क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ
    Media company Sanna, Jashpur•
    16 hrs ago
  • पुलिस प्रशासन एक्टिव
    1
    पुलिस प्रशासन एक्टिव
    user_Mr Dayashankar Yadav
    Mr Dayashankar Yadav
    Local News Reporter शंकरगढ़, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    48 min ago
  • Aanganbadi kendr bhakura gram panchayat k chtipara mai samshyo ka bhari jakhira dekhne ko mila.nirichhad k dauran md news patrkar n ground reporting k duran karykarta,sahayika se samshya pucha is dauran karywahi karwane md news se guhar lagayi.kya kahti hai karykarta jara suniye!!khas report by himanshu raj vice buero ambikapur cg.7805838076.
    4
    Aanganbadi kendr bhakura gram panchayat k chtipara mai samshyo ka bhari jakhira dekhne ko mila.nirichhad k dauran md news patrkar n ground reporting k duran karykarta,sahayika se samshya pucha is dauran karywahi karwane md news se guhar lagayi.kya kahti hai karykarta jara suniye!!khas report by himanshu raj vice buero ambikapur cg.7805838076.
    user_Himanshu raj
    Himanshu raj
    Social Media Manager अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • धोखाधड़ी एवं कूटरचना कर जमीन निष्पादित कराने के मामले मे आरोपी गिरफ्तार जिला सरगुजा के थाना कोतवाली अंतर्गत धोखाधड़ी और कूटरचना का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें मृतिका की भूमि को फर्जी ऋण पुस्तिका के सहारे हड़पने वाले मुख्य आरोपी अहमद अली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के मार्गदर्शन में हुई इस कार्रवाई में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने असली दस्तावेजों को दरकिनार कर शासन द्वारा गैर-आबंटित ऋण पुस्तिका का उपयोग किया और वृद्ध महिला की अशिक्षा का लाभ उठाकर बेशकीमती व्यपवर्तित भूमि का अवैध विक्रय नामा अपने पक्ष में निष्पादित करा लिया था। मायापुर अंबिकापुर निवासी प्रार्थी फैजान आलम अंसारी द्वारा अंबिकापुर कोतवाली में शिकायत प्रस्तुत किया गया था कि प्रार्थी के दादी स्व. जमीला खातुन के स्वामित्व व आधिपत्य की भूमि खसरा क्र. 1688/14 रकबा 10 डिसमिल (व्यपपर्तित भूमि) मायापुर में था। कि वर्ष 2019 में उक्त भूमि की वसीयत प्रार्थी की दादी अपने जीवन काल में ही दो हिस्सों में कर दी थी परन्तु वर्ष 2021 में इसकी बड़ी बुआ के पुत्र अहमद अली एवं अन्य ने बिना प्रार्थी के पिता व चाचा व छोटी बुआ तथा परिवार के अन्य किसी सदस्य को बिना बताये ही उक्त जमीन का विक्रय नामा पंजीयन अपने पक्ष मे करा लिया है। विक्रयनामा पंजीयन के दस्तावेज का अवलोकन करने पर पाया कि पंजीयन दस्तावेजों में दर्ज द्वितीय प्रति ऋण पुस्तिका कमाक पी-1948564 दर्ज है जो कि असल ऋण पुस्तिका क्रमांक एल-22055 से भिन्न है उसके बाद प्रार्थी भू-अखिलेखों का अवलोकन किया तो पाया कि ऋण पुस्तिका क्र. एल-22055 ही असल ऋण पुस्तिका है जो कि राजस्व भू-अभिलेखों में दर्ज थी तथा कार्यालय तहसीलदार, कार्यालय पटवारी व कार्यालय कलेक्टर अम्बिकापुर से जानकारी मिली कि ऋण पुस्तिका क्रमांक पी-1948564 न तो शासन द्वारा जिले को आंबटित हुई है न ही किसी सक्षम कार्यालय व अधिकारी द्वारा विधिवत् जारी हुई है। भू-अभिलेखों के अवलोकन किये जाने पर यह भी पता चला कि उक्त भूमि व्यपवर्तित है। अहमद अली एवं अन्य ने व्यपवर्तित भूमि को बिना कलेक्टर महोदय के अनुमति लिये बिना ही क्रय-विक्रय करने के उद्देश्य से फर्जी ऋण पुस्तिका तैयार करके प्रार्थी की दादी स्व. जमीला खातून एवं उसके समस्त जीवित संतान के साथ छल किया है, आरोपियों द्वारा कूटरचना कर प्रार्थी की दादी जमीला खातून के वृद्ध व अशिक्षित होने का फायदा उठाकर आधिपत्य की भूमि खसरा नं. 1658/14 रकबा 0.040 (व्यपपर्तित्त भूमि) को उसके मूल ऋण पुस्तिका के स्थान पर फर्जी ऋण पुस्तिका का उपयोग कर विधि विरुद्ध तरीके से बिना कलेक्टर अनुमति के धोखाधडी एवं कूटरचना कर फर्जी विक्रय पर अपने पक्ष में निष्पादित कराया पाये जाने पर मामले मे थाना कोतवाली मे अपराध क्रमांक 161/26 धारा 420, 467, 468, 471, 34 भा.द. वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा प्रार्थी एवं गवाहों का कथन लेख कर प्रार्थी के द्वारा मूल ऋण पुस्तिका नंबर पेश किये जाने पर जप्त किया गया है। प्रकरण सदर के आरोपी अहमद अली को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया, जो आरोपी द्वारा अपना नाम अहमद अली आत्मज अहमद हुसैन उम्र 48 वर्ष साकिन मायापुर अंबिकापुर का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ करते हुए द्वितीय प्रति ऋणपुस्तिका पेश करने हेतु नोटिस दिया गया जो आरोपी अहमद अली के द्वारा अपने नोटिस जवाब में उक्त फर्जी द्वितीय कूचरचित ऋणपुस्तिका के संबंध में कोई जानकारी नहीं होना बताते हुये गोल मोल जवाब देते हुये खसरा नम्बर 1668/14 रकबा 0.040 हे० भूमि की रजिस्ट्री की मूल प्रति व उस भूमि की वर्तमान ऋणपुस्तिका की छायाप्रति पेश करने पर जप्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण मे आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है, प्रकरण में अन्य आरोपियों की गिरफ़्तारी शेष है, फरार आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जायगा। कार्यवाही मे थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शशिकान्त सिन्हा, सहायक उप निरीक्षक देवनारायण यादव आरक्षक दीपक दास सक्रिय रहे। बेहतरीन इंट्रो के साथ एक समाचार तैयार कर दीजिए
    1
    धोखाधड़ी एवं कूटरचना कर जमीन निष्पादित कराने के मामले मे आरोपी गिरफ्तार
जिला सरगुजा के थाना कोतवाली अंतर्गत धोखाधड़ी और कूटरचना का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें मृतिका की भूमि को फर्जी ऋण पुस्तिका के सहारे हड़पने वाले मुख्य आरोपी अहमद अली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के मार्गदर्शन में हुई इस कार्रवाई में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने असली दस्तावेजों को दरकिनार कर शासन द्वारा गैर-आबंटित ऋण पुस्तिका का उपयोग किया और वृद्ध महिला की अशिक्षा का लाभ उठाकर बेशकीमती व्यपवर्तित भूमि का अवैध विक्रय नामा अपने पक्ष में निष्पादित करा लिया था।
मायापुर अंबिकापुर निवासी प्रार्थी फैजान आलम अंसारी द्वारा अंबिकापुर कोतवाली में शिकायत प्रस्तुत किया गया था कि प्रार्थी के दादी स्व. जमीला खातुन के स्वामित्व व आधिपत्य की भूमि खसरा क्र. 1688/14 रकबा 10 डिसमिल (व्यपपर्तित भूमि) मायापुर में था। कि वर्ष 2019 में उक्त भूमि की वसीयत प्रार्थी की दादी अपने जीवन काल में ही दो हिस्सों में कर दी थी परन्तु वर्ष 2021 में इसकी बड़ी बुआ के पुत्र अहमद अली एवं अन्य ने बिना प्रार्थी के पिता व चाचा व छोटी बुआ तथा परिवार के अन्य किसी सदस्य को बिना बताये ही उक्त जमीन का विक्रय नामा पंजीयन अपने पक्ष मे करा लिया है। विक्रयनामा पंजीयन के दस्तावेज का अवलोकन करने पर पाया कि पंजीयन दस्तावेजों में दर्ज द्वितीय प्रति ऋण पुस्तिका कमाक पी-1948564 दर्ज है जो कि असल ऋण पुस्तिका क्रमांक एल-22055 से भिन्न है उसके बाद प्रार्थी भू-अखिलेखों का अवलोकन किया तो पाया कि ऋण पुस्तिका क्र. एल-22055 ही असल ऋण पुस्तिका है जो कि राजस्व भू-अभिलेखों में दर्ज थी तथा कार्यालय तहसीलदार, कार्यालय पटवारी व कार्यालय कलेक्टर अम्बिकापुर से जानकारी मिली कि ऋण पुस्तिका क्रमांक पी-1948564 न तो शासन द्वारा जिले को आंबटित हुई है न ही किसी सक्षम कार्यालय व अधिकारी द्वारा विधिवत् जारी हुई है। भू-अभिलेखों के अवलोकन किये जाने पर यह भी पता चला कि उक्त भूमि व्यपवर्तित है। अहमद अली एवं अन्य ने व्यपवर्तित भूमि को बिना कलेक्टर महोदय के अनुमति लिये बिना ही क्रय-विक्रय करने के उद्देश्य से फर्जी ऋण पुस्तिका तैयार करके प्रार्थी की दादी स्व. जमीला खातून एवं उसके समस्त जीवित संतान के साथ छल किया है, आरोपियों द्वारा कूटरचना कर प्रार्थी की दादी जमीला खातून के वृद्ध व अशिक्षित होने का फायदा उठाकर आधिपत्य की भूमि खसरा नं. 1658/14 रकबा 0.040 (व्यपपर्तित्त भूमि) को उसके मूल ऋण पुस्तिका के स्थान पर फर्जी ऋण पुस्तिका का उपयोग कर विधि विरुद्ध तरीके से बिना कलेक्टर अनुमति के धोखाधडी एवं कूटरचना कर फर्जी विक्रय पर अपने पक्ष में निष्पादित कराया पाये जाने पर मामले मे थाना कोतवाली मे अपराध क्रमांक 161/26 धारा 420, 467, 468, 471, 34 भा.द. वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा प्रार्थी एवं गवाहों का कथन लेख कर प्रार्थी के द्वारा मूल ऋण पुस्तिका नंबर पेश किये जाने पर जप्त किया गया है। प्रकरण सदर के आरोपी अहमद अली को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया, जो आरोपी द्वारा अपना नाम अहमद अली आत्मज अहमद हुसैन उम्र 48 वर्ष साकिन मायापुर अंबिकापुर का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ करते हुए द्वितीय प्रति ऋणपुस्तिका पेश करने हेतु नोटिस दिया गया जो आरोपी अहमद अली के द्वारा अपने नोटिस जवाब में उक्त फर्जी द्वितीय कूचरचित ऋणपुस्तिका के संबंध में कोई जानकारी नहीं होना बताते हुये गोल मोल जवाब देते हुये खसरा नम्बर 1668/14 रकबा 0.040 हे० भूमि की रजिस्ट्री की मूल प्रति व उस भूमि की वर्तमान ऋणपुस्तिका की छायाप्रति पेश करने पर जप्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण मे आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है, प्रकरण में अन्य आरोपियों की गिरफ़्तारी शेष है, फरार आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जायगा।
कार्यवाही मे थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शशिकान्त सिन्हा, सहायक उप निरीक्षक देवनारायण यादव आरक्षक दीपक दास सक्रिय रहे। बेहतरीन इंट्रो के साथ एक समाचार तैयार कर दीजिए
    user_Jarif Khan
    Jarif Khan
    अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • **टपरकेला ग्राम पंचायत में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशाल कार्यक्रम आयोजित, डॉक्टर मीरा शुक्ला ने महिलाओं को अधिकारों के प्रति किया जागरूक** छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिला अंतर्गत लखनपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत टपरकेला में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर मीरा शुक्ला उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान डॉक्टर मीरा शुक्ला ने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा घर और समाज में उन अधिकारों का सही उपयोग कैसे किया जाए, इसके बारे में विस्तार से मार्गदर्शन दिया। उन्होंने महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता के महत्व पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम में खेती-बाड़ी से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तृत जानकारी दी गई, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को कृषि से संबंधित नई जानकारी प्राप्त हुई। साथ ही डॉक्टर मीरा शुक्ला और उनकी टीम द्वारा महिलाओं को कानूनी जानकारी भी दी गई, जिसमें बताया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या या अत्याचार की स्थिति में महिलाएं अपने अधिकारों की रक्षा कैसे कर सकती हैं। इस अवसर पर विभिन्न ग्राम पंचायतों से आए महिला-पुरुषों सहित लगभग 3000 लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों के लिए नाश्ता एवं भोजन की भी समुचित व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्राम पंचायत टपरकेला की सरपंच महेश्वरी देवी, सचिव मथुरा चौधरी, अशोक सिंह, जगत सिंह, अजय सिंह, विश्वनाथ सिंह सहित पंचायत के अन्य कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। **देवेंद्र मरकाम** ब्यूरो चीफ, MD News जिला सरगुजा, छत्तीसगढ़ मो. 7879009598
    2
    **टपरकेला ग्राम पंचायत में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशाल कार्यक्रम आयोजित, डॉक्टर मीरा शुक्ला ने महिलाओं को अधिकारों के प्रति किया जागरूक**
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिला अंतर्गत लखनपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत टपरकेला में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर मीरा शुक्ला उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के दौरान डॉक्टर मीरा शुक्ला ने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा घर और समाज में उन अधिकारों का सही उपयोग कैसे किया जाए, इसके बारे में विस्तार से मार्गदर्शन दिया। उन्होंने महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता के महत्व पर भी प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में खेती-बाड़ी से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तृत जानकारी दी गई, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को कृषि से संबंधित नई जानकारी प्राप्त हुई। साथ ही डॉक्टर मीरा शुक्ला और उनकी टीम द्वारा महिलाओं को कानूनी जानकारी भी दी गई, जिसमें बताया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या या अत्याचार की स्थिति में महिलाएं अपने अधिकारों की रक्षा कैसे कर सकती हैं।
इस अवसर पर विभिन्न ग्राम पंचायतों से आए महिला-पुरुषों सहित लगभग 3000 लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों के लिए नाश्ता एवं भोजन की भी समुचित व्यवस्था की गई थी।
कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्राम पंचायत टपरकेला की सरपंच महेश्वरी देवी, सचिव मथुरा चौधरी, अशोक सिंह, जगत सिंह, अजय सिंह, विश्वनाथ सिंह सहित पंचायत के अन्य कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।
**देवेंद्र मरकाम**
ब्यूरो चीफ, MD News
जिला सरगुजा, छत्तीसगढ़
मो. 7879009598
    user_Devendra Markam
    Devendra Markam
    Social Media Manager लखनपुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    13 hrs ago
  • जशपुर की राजनीति से लेकर भारत जोड़ो यात्रा तक सक्रिय प्रदेश कांग्रेस सचिव सुश्री रत्ना पैंकरा से महिला दिवस पर Jashpur Times के साथ खास बातचीत
    1
    जशपुर की राजनीति से लेकर भारत जोड़ो यात्रा तक सक्रिय प्रदेश कांग्रेस सचिव सुश्री रत्ना पैंकरा से महिला दिवस पर Jashpur Times के साथ खास बातचीत
    user_Ibnul khan
    Ibnul khan
    Media house कांसबेल, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.