पांच क्विंटल से ज्यादा डोडा चूरा पकड़ा चित्तौड़गढ़। जिले में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) को मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। बस्सी से साडास मार्ग पर एक पिकअप से 5 क्विंटल से ज्यादा डोडा चूरा बरामद किया है। तलाशी के दौरान पिकअप में तीन लाख रुपए की नकदी बरामद हुई है। पिकअप में सवार तस्करी के आरोपित पुलिया पर चलते वाहन से उतर कर भागे थे। इस चक्कर में वाहन पुलिया से पलट दिया था। मामले में चार संदिग्ध बदमाश को हिरासत में लिया गया है, जिनसे अनुसंधान किया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को डोडा चूरा तस्करी की सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर बस्सी से साडास मार्ग पर निगरानी की जा रही थी। इस दौरान एक संदिग्ध पिकअप वाहन आता है दिखाई दिया। सूचना है कि इस पिकअप का नारकोटिक्स एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने पीछा किया। चलते वाहन से भागने के प्रयास में पिकअप डोडा चूरा सहित पुलिया से नीचे जा गिरी। इसकी तलाशी ली तो इसमें डोडा चूरा बरामद हुआ, जिसकी मात्रा 5 क्विंटल से ज्यादा बताई गई है। मामले में चार संदिग्ध को भी हिरासत में लेने की बात सामने आई है। फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया कि यह मादक पदार्थ कहां से कहां लेकर जाना था। पिकअप की तलाशी के दौरान तीन लाख रुपए की नकदी भी बरामद हुई है।

- सनवाड़ में डकैती व हत्या का खुलासा, 21 दिन तक ग्रामीण भेष में जंगलों में घूमी पुलिस, 2 शातिर बदमाश गिरफ्तार उदयपुर जिले के फ़तेहनगर थाना क्षेत्र के सनवाड़ गाँव में गत 3 अगस्त की रात हुई डकैती और वृद्ध की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जो वारदात के बाद पकड़े जाने के डर से जंगलों व पहाड़ियों में छिपे हुए थे। पीड़ित शिवलाल भील द्वारा दी गई रिपोर्ट के अनुसार, 3 अगस्त की मध्यरात्रि के आसपास 3-4 अज्ञात बदमाश घर में घुसे थे। बदमाशों ने परिजनों के साथ मारपीट की। उन्हें बंधक बनाया और महिलाओं के सोने-चांदी के जेवरात व नकदी लूट लिए।1
- मुरली वाले सांवरिया सेठ दर्शन रिपोर्टर नंदलाल पुरबिया न्यू द्वारकेश न्यूज़चैनल नांदोली राजसमंद राजस्थान द्वारा जनहित में प्रसारित2
- विघ्नहर्ता मंगल करता लंबोदर गणराज आगमन हुआ धरती पर भक्तों के कष्ट हरो गजानंद गणराज गणपति जी पधारे हैं। धरती पर भक्तों के संकट हरने। विघ्न को दूर करने भक्तो को भक्ति में आनंद विभोर करने शिवनंदन गौरी नंदन आपका इस धरती पर है अभिनंदन है अभिनंदन 🙏🚩💐🎈🎉1
- एसपी धर्मेंद्र सिंह की टीम अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर! यातायात नियमों का पालन करें 🔥 बड़ा सब्जेक्ट चित्तौड़गढ़ में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट! एसपी धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम की चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर, अभय कमांड से भी प्रमुख स्थानों की निगरानी—आमजन से यातायात नियमों की पालना की अपील1
- सुभाष चौक पर मनाया गया ‘ड्राइवर सम्मान दिवस’ चालकों को यातायात नियमों की पालना की दिलाई शपथ। दैनिक वीरधरा राजस्थान। चित्तौड़गढ़। सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सुभाष चौक, चित्तौड़गढ़ पर ‘ड्राइवर सम्मान दिवस’ मनाया गया। इस दौरान यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए यातायात नियमों की पालना के लिए प्रेरित किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि यातायात पुलिस द्वारा चालकों को दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का उपयोग करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने तथा अन्य यातायात नियमों की पालना करने के संबंध में समझाइश की गई। यातायात प्रभारी पुलिस निरीक्षक मोतीराम ने चालकों को बताया कि सड़क पर वाहन चलाते समय सावधानी, संयम एवं यातायात नियमों की पालना स्वयं की तथा अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है। चालकों से शराब अथवा अन्य नशीले पदार्थों का सेवन कर वाहन नहीं चलाने तथा यातायात संकेतों का पालन करने की भी अपील की गई। इस अवसर पर उपस्थित वाहन चालकों एवं अन्य लोगों को हेलमेट का नियमित उपयोग करने तथा यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। साथ ही सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए चालकों को जिम्मेदारीपूर्वक वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया गया।1
- क्षमा याचना पर्व पर सेवा का संदेश, 200 जरूरतमंदों को भोजन और कंबल श्री महावीर इंटरनेशनल समिति डूंगला के तत्वावधान में आयोजन, मेहता परिवार ने किया सेवा कार्य पवन अग्रवाल, चिकारड़ा डूंगला। क्षमा याचना पर्व के अवसर पर बुधवार को श्री महावीर इंटरनेशनल समिति डूंगला के तत्वावधान में सेवा एवं कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मेहता परिवार डूंगला की ओर से निर्धन एवं असहाय लोगों को भोजन कराया गया तथा जरूरतमंदों को निशुल्क कंबल वितरित किए गए। जरूरतमंदों की सेवा को बनाया पर्व का माध्यम 16 सितंबर को आयोजित कार्यक्रम में श्री अमृतलाल, कनक मल एवं वीरेंद्र कुमार मेहता, निवासी डूंगला, के सहयोग से यह सेवा कार्य किया गया। कार्यक्रम के दौरान करीब 200 जरूरतमंद व्यक्ति लाभान्वित हुए। भोजन एवं कंबल मिलने से लाभार्थियों ने आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया। समिति पदाधिकारी और सदस्य रहे मौजूद कार्यक्रम में श्री महावीर इंटरनेशनल समिति डूंगला के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार मेहता, उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, सिद्धार्थ, सचिव उत्सव कुमार, कोषाध्यक्ष दुर्गा शंकर शर्मा सहित अजीत कुमार, कनक मल मेहता, मनीष मेहता एवं कुंदन मोगरा उपस्थित रहे। मेहता परिवार के अन्य सदस्यों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। सहयोग से सफल हुआ सेवा आयोजन कार्यक्रम को सफल बनाने में पत्रकार विमल नलवाया , राजेंद्र कुमार मोगरा का विशेष सहयोग रहा। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि पर्व का उद्देश्य केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित न रहकर जरूरतमंदों की सेवा और समाज में परस्पर सहयोग की भावना को मजबूत करना भी है।2
- नाराज फूफाओं... UPI पर झूठ फैलाने से पहले सच भी जान लो !😂 UPI को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम का सच साफ है: आम यूजर पर कोई अलग ट्रांजैक्शन फीस नहीं P2P UPI भुगतान पूरी तरह मुफ्त कांग्रेस के झूठ का फिर पर्दाफाश हो गया है!1
- जलझूलनी एकादशी पर किशन करेरी में दो दिवसीय मेले को लेकर भटेवर के साथ आस पास के गावों में दिया निमंत्रण क्षेत्र के उभरते सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर राधे का किया स्वागत, मेले में भाग लेने के लिए किया आमंत्रित जलझूलनी एकादशी के अवसर पर किशन करेरी स्थित द्वारिका धाम में आयोजित होने वाले दो दिवसीय मेले एवं धार्मिक कार्यक्रमों को लेकर किशन करेरी के ग्रामीणों द्वारा भटेवर क्षेत्र में पहुंचकर लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया। ग्रामीणों ने भटेवर सहित आसपास के गांवों में पहुंचकर लोगो से संपर्क करके निमंत्रण पत्र वितरित कर अधिक से अधिक संख्या में किशन करेरी पहुंचने का आग्रह किया।1