Shuru
Apke Nagar Ki App…
गुरु पूर्णिमा से लौटते श्रद्धालुओं की बस पलटी, आधा दर्जन यात्री घायल,#rajasthan #dholpur_news गुरु पूर्णिमा से लौटते श्रद्धालुओं की बस पलटी, आधा दर्जन यात्री घायल,#rajasthan #dholpur_news
Etv9 national news
गुरु पूर्णिमा से लौटते श्रद्धालुओं की बस पलटी, आधा दर्जन यात्री घायल,#rajasthan #dholpur_news गुरु पूर्णिमा से लौटते श्रद्धालुओं की बस पलटी, आधा दर्जन यात्री घायल,#rajasthan #dholpur_news
More news from राजस्थान and nearby areas
- मुख्यमंत्री दौरे पर बरसे रोहित बोहरा, सरकार की घोषणाओं पर उठाए सवाल,#rajasthan #dholpur_news1
- उनियारा, सीएल जी सदस्यों की हुई बैठक एडिशनल एसपी ने लीबैठक पत्रकार संदीप गुप्ता उनियारा, पुलिस थाने में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतनलाल भार्गव की अध्यक्षता में सीएलजी सदस्यों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, नशे की अवैध बिक्री तथा यातायात व्यवस्था को लेकर सदस्यों ने विभिन्न सुझाव और समस्याएं रखीं। सीएलजी सदस्यों ने तहसील क्षेत्र में बाहर से आने वाले फेरीवालों एवं संदिग्ध लोगों का पुलिस स्तर पर सत्यापन कराने की मांग की। साथ ही विभिन्न बीट क्षेत्रों में लगाए गए बीट कांस्टेबलों के नाम लिखे बोर्डों की स्थिति खराब होने पर उन्हें दोबारा रंग-रोगन कर स्पष्ट एवं सही तरीके से प्रदर्शित कराने की बात कही। बैठक में नाबालिग बच्चों द्वारा मोटरसाइकिल चलाने तथा मोटरसाइकिल पर स्टंट करने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए उन्हें पाबंद करने की मांग की गई। सदस्यों ने क्षेत्र में नशे की सामग्री बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने पर भी जोर दिया। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की गई। सदस्यों ने कहा कि कई मामलों में परिवाद देने के बाद भी लंबे समय तक कार्रवाई नहीं होने से आमजन में असंतोष रहता है। ऐसे मामलों में समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने की आवश्यकता है। बस स्टैंड की यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग बैठक में बस स्टैंड पर ठेले वालों के बेतरतीब खड़े रहने से उत्पन्न होने वाली यातायात समस्या का मुद्दा भी उठाया गया। सदस्यों ने पार्किंग व्यवस्था के अनुसार ठेले एवं अन्य वाहनों को व्यवस्थित रूप से खड़ा कराने तथा यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की। बैठक में सीएलजी सदस्यों ने क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखने पर भी चर्चा की। इस दौरान वहां थाना प्रभारी फॉर्म खबर सहायक उप निरीक्षक रतनलाल सहित सीएलजी सदस्य में शंकर लाल ठाडा, राकेश बढ़ाया,कैलाश चौधरी,नरेश गुर्जर, घासी जैन,पुष्कर दत्त, भगवान दास पटवा, सहित सीएलजी सदस्य उपस्थित थे।4
- महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत बूंदी पुलिस का जागरूकता पैदल मार्च, महिला पुलिसकर्मियों से किया संवाद बूंदी, 30 जुलाई। जिला पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार शर्मा (आईपीएस) के निर्देशन में "महिला सुरक्षा संकल्प अभियान" के तहत गुरुवार को महिला पुलिस कार्मिकों के साथ संवाद कार्यक्रम एवं शहर में जागरूकता पैदल मार्च का आयोजन किया गया। अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक और भयमुक्त वातावरण सुनिश्चित करना है। संवाद कार्यक्रम में महिला पुलिस अधिकारियों एवं कार्मिकों को महिला सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण से जुड़े अभियानों को प्रभावी ढंग से संचालित करने, पीड़ित महिलाओं के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने तथा प्रत्येक शिकायत का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही महिला सुरक्षा कानूनों, पुलिस की जिम्मेदारियों और जनसहभागिता के महत्व पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इसके बाद महिला पुलिस कार्मिकों ने शहर के प्रमुख मार्गों एवं सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता पैदल मार्च निकाला। मार्च के दौरान आमजन को महिला सुरक्षा, महिला सम्मान और लैंगिक समानता का संदेश दिया गया तथा महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों के प्रति सतर्क रहने की अपील की गई। लोगों से किसी भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह भी किया गया। बूंदी पुलिस ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान, सुरक्षा और विश्वास का वातावरण मजबूत करना है। भविष्य में भी ऐसे जन-जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे। पुलिस ने महिलाओं के विरुद्ध किसी भी अपराध या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस अथवा जिला पुलिस हेल्पलाइन 8764862310 पर देने की अपील की है।1
- सवाई माधोपुर जिले में बहुत तेजी से बारिश आने कि वज़ह से पानी आया सवाई माधोपुर जिले में बारिश होने कि वजह से पानी आया1
- सवाई माधोपुर में बीजेपी नेता ने महिला थाने में बनाई रील, महिला थानाधिकारी रुक्मणि गुर्जर आ रही नजर1
- सेन अखिल भारतीय श्री नारायणी धाम प्रबंध एवं विकास महासभा समिति के इंद्रगढ़ के मनीष सैन बने जिला सचिव, रोहित सैन को मिली नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सेन अखिल भारतीय श्री नारायणी धाम प्रबंध एवं विकास महासभा समिति के इंद्रगढ़ के मनीष सैन बने जिला सचिव, रोहित सैन को मिली नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी1
- राजस्थान विश्वविद्यालय में री-इवैल्यूएशन को लेकर हंगामा: महारानी कॉलेज की छात्राओं ने लगाया रिजल्ट में धांधली का आरोप जयपुर — राजस्थान विश्वविद्यालय (RU) से संबद्ध महारानी कॉलेज में री-इवैल्यूएशन (पुनर्मूल्यांकन) और बैक पेपर के नाम पर हो रही कथित गड़बड़ी को लेकर माहौल गर्म हो गया है। छात्र नेताओं और महारानी कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन के अधिकारियों के समक्ष पहुंचकर कड़ा विरोध दर्ज कराया है। हाल ही में सामने आए एक वीडियो में छात्र प्रतिनिधि दर्जनों छात्राओं के साथ अधिकारी के कक्ष में बैठकर कॉपियों के मूल्यांकन में भारी लापरवाही का आरोप लगाते दिखे। प्रदर्शन और विरोध के मुख्य बिंदु टॉपर्स को मिलीं बैक: छात्र नेता ने बताया कि स्कूल में 95%, 99% और 100% अंक हासिल करने वाली मेधावी छात्राओं को कॉलेज में प्रवेश के महज कुछ समय बाद ही 1 से 3 विषयों में 'बैक' (अनुत्तीर्ण) थमा दी गई है। पारिवारिक व मानसिक दबाव: दूर-दराज के गांवों, कस्बों और जिलों से टॉप करके आईं छात्राओं पर इस परिणाम के बाद मानसिक और सामाजिक दबाव बन रहा है। 'री-इवैल्यूएशन बैक स्कैम' के आरोप: छात्राओं और छात्र प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि जानबूझकर अंक कम दिए जाते हैं या फेल किया जाता है, ताकि छात्र मजबूरी में भारी-भरकम फीस देकर री-इवैल्यूएशन का फॉर्म भरें। अधिकारी के सामने छात्र नेता का तीखा बयान प्रशासनिक अधिकारी से वार्ता के दौरान छात्र प्रतिनिधि ने कहा: "मैम, ये सभी छात्राएं अपने गांव, कस्बे और जिले की टॉपर रही हैं। किसी के 95% हैं, किसी के 99% तो किसी के 100%। इनके माता-पिता ने बड़े अरमानों से इन्हें महारानी कॉलेज भेजा था। लेकिन एक महीने बाद जब रिजल्ट आता है, तो 99% अंक लाने वाली छात्र 3 विषयों में बैक पा रही है। अब परिवार वाले इनके चरित्र और पढ़ाई पर सवाल उठा रहे हैं कि ऐसा क्या हुआ। इसमें गलती किसकी है?" छात्राओं की मांगें राजस्थान विश्वविद्यालय की इस मूल्यांकन प्रक्रिया से असंतुष्ट छात्राओं ने मांग की है कि: उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा और पारदर्शी जांच की जाए। लापरवाही बरतने वाले परीक्षकों पर सख्त कार्रवाई की जाए। री-इवैल्यूएशन शुल्क में कटौती कर प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जाए।1