Shuru
Apke Nagar Ki App…
किसानों की समस्याओं को लेकर गरजा क्रांतिकारी किसान मजदूर संगठन प्रदेश अध्यक्ष बोले—मांगें नहीं मानी गईं तो होगा बड़ा आंदोलन
Pramod patel
किसानों की समस्याओं को लेकर गरजा क्रांतिकारी किसान मजदूर संगठन प्रदेश अध्यक्ष बोले—मांगें नहीं मानी गईं तो होगा बड़ा आंदोलन
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- श्री सीताराम प्रभात फेरी का बुधनी में भव्य स्वागत, एक वर्ष पूर्ण होने पर दिखा अद्भुत उत्साह बुधनी। नगर में गुरुवार (10 सितंबर) को श्री सीताराम प्रभात फेरी का एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा और उत्साह के साथ प्रभात फेरी का आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान पूरा नगर 'जय श्री राम' और 'जय श्री सीताराम' के जयघोष से गुंजायमान रहा। विश्वकर्मा मंदिर से शुरू होकर बुधनी घाट पहुंची फेरी प्रतिदिन निकाली जाने वाली राम धुन प्रभात फेरी के एक वर्ष पूरे होने पर गुरुवार सुबह 6:00 बजे से विशेष भव्य फेरी निकाली गई। इसका शुभारंभ वार्ड नंबर 10 स्थित भगवान विश्वकर्मा जी के मंदिर से हुआ। नगर के विभिन्न मार्गों से भ्रमण करते हुए यह फेरी बुधनी घाट पहुंची, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके पश्चात फेरी का समापन पुनः भगवान विश्वकर्मा मंदिर में किया गया। पुष्पवर्षा और भगवा पट्टी से हुआ स्वागत प्रभात फेरी के मार्ग में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इसमें शामिल सभी श्रद्धालुओं और धर्मप्रेमी बंधुओं पर पुष्पवर्षा की। सभी को माल्यार्पण कर एवं भगवा पट्टी पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही, श्रद्धालुओं को भगवान श्री राम दरबार का चित्र भी भेंट स्वरूप प्रदान किया गया। सुंदरकांड पाठ में उमड़े श्रद्धालु इस पावन अवसर पर सुबह 10:00 बजे से सुंदरकांड पाठ का विशेष आयोजन भी किया गया, जिसमें नगरवासियों ने सपरिवार सम्मिलित होकर धर्मलाभ लिया। अलसुबह उगते सूर्य की स्वर्णिम रश्मियों और राम नाम की गूंज ने पूरे बुधनी नगर के वातावरण को पूरी तरह से भक्तिमय बना दिया।2
- अपनों को याद करने का सबसे सुंदर तरीका है- दूसरों के जीवन में खुशी परोसना- सोहागपुर (नर्मदापुरम) सेवा ही सच्ची श्रद्धांजलि है- आज दिनांक 10 सितंबर 2026 को एक अत्यंत भावुक एवं पुण्य क्षण... तिलक वार्ड के हमारे प्रिय स्वर्गीय अजय यादव (बजरंगी) जी के छोटे भाई स्वर्गीय संजय यादव जी की आत्मा की शांति के लिए, उनके परिवार ने यादगार पहल की। गंगाजली पूजन के इस पवित्र दिन को भूखे को भोजन कराने से सुंदर और क्या हो सकता है? राम रहीम रोटी बैंक में आज नर्मदा परिक्रमा के पथिकों, बेसहारा, बेघर बुजुर्गों और जरूरतमंदों की थाली खीर-पूड़ी, सब्जी और गरमा-गरम हलवे से सजाई गई। हर निवाले में संजय जी के लिए प्रार्थना थी, हर मुस्कान में उनके लिए शांति की कामना थी। इस पुण्य रसोई में पुत्र कृष्णा यादव, भतीजी भावना यादव और पूरे परिवार ने स्वयं अपने हाथों से परोसकर बताया कि अपनों को याद करने का सबसे सुंदर तरीका है - दूसरों के जीवन में खुशी परोसना। विनम्र श्रद्धांजलि, सादर नमन🙏1
- 20 माह पहले निकाल ली सीसी रोड की राशि, सीसी रोड आज तक बनी नहीं तामिया जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत साजकूही में सरपंच सचिव ने किया बड़ा घोटाला ,सीसी रोड बनाए बिना ही निकाल ली राशि,एक तरफ शासन भले ही लाखों रुपए स्वीकृत कर जमीनी लेवल पर काम करने के लिए प्लॉन तैयार करता हो लेकिन जिम्मेदारों की मिलीभगत से कागजों में ही होने वाले काम धरातल पर दिखाई नहीं देते। जनपद पंचायत के तहत आने वाली कई ग्राम पंचायतों में अधिकारियों की मिलीभगत के चलते कागजों में काम होते नजर आ रहे हैं।ऐसा ही एक मामला ग्राम पंचायत साजकूही का सामने आया है जहां हर्राढाना गांव में व्यवहार के घर से बलराम के घर तक 5 लाख 95 हजार रुपए की लागत से सह नाली सहित सीसी रोड बनाया जाना था। सीसी रोड निर्माण किए बिना ही ग्राम पंचायत साजकुही के सरपंच,सचिव ने दूसरी पंचायत के सहायक सचिव की फर्जी फर्म के नाम से बिल लगाकर सीमेंट, गिट्टी, रेती के नाम पर 20 महीने पहले 3 लाख 60 हजार 700 रुपए निकाल भी लिए, लेकिन आज तक धरातल पर कोई काम नहीं हुआ। जिम्मेदार अधिकारियों, सीईओ सरपंच, सचिव की मिलीभगत से ऐसी कई अन्य पंचायतों में भी धांधली जोरों पर है। इस पर अंकुश लगाने वाला कोई नहीं है। बड़ा सवाल यह भी है कि अकसर जीओटैक और मौके का निरीक्षण करने का दावा करने वाला जनपद यह सुनिश्चित क्यों नहीं कर पा रहा कि आखिर बिना रोड बनाए राशि कैसे खातों में पहुंच गई? आमतौर पर अधिकारी जबरन दावा करते हैं कि डिजिटल इंडिया का जमाना है, सब कुछ ऑनलाइन ही दिख जाएगा, लेकिन यहां सब उल्टा हो रहगा है।ग्राम पंचायत साजकूही के सचिव से फोन पर बात करने पर बताया कि राशि निकाल ली गई है,जब हमको लगेगा तब रोड बनाएंगे इससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।1
- माया अशोक शर्मा (55 वर्ष) मृत अवस्था में मिलीं। वहीं उनकी पुत्री रानू पति राकेश (लगभग 25 वर्ष) घायल अवस्था में मिली। घायल महिला को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए इंदौर रेफर किए जाने की जानकारी सामने आई है। ग्राम पंचायत बड़ौदा के अंतर्गत आने वाले पुनर्वास क्षेत्र में हत्या की सुचना मिलने के बाद हड़कंप मच गया। कन्नौद। अनुभाग के सतवास तहसील के ग्राम पंचायत बड़ौदा के अंतर्गत आने वाले पुनर्वास क्षेत्र में हत्या की सुचना मिलने के बाद हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी एवं सतवास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू की। प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मौके पर माया अशोक शर्मा (55 वर्ष) मृत अवस्था में मिलीं। वहीं उनकी पुत्री रानू पति राकेश (लगभग 25 वर्ष) घायल अवस्था में मिली। घायल महिला को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए इंदौर रेफर किए जाने की जानकारी सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी सौम्या जैन, एसडीओपी आदित्य तिवारी और सतवास थाना टीआई आशीष पाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल घटना के कारण और हत्या की परिस्थितियों को लेकर पुलिस जांच जारी है। पुलिस की जांच और आगे सामने आने वाले तथ्यों के बाद ही वारदात से जुड़ी पूरी जानकारी स्पष्ट हो सकेगी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस की टीम। अस्पताल में भर्ती घायल रानू (फाइल फोटो) मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बढ़ाई जांच की रफ्तार मूतक माया अशोक शर्मा (55 वर्ष) घायल रानू पति राकेश (लगभग 25 वर्ष) एडिशनल एसपी सौम्या जैन मौके पर। घटना एक नजर में स्थान : ग्राम पंचायत बड़ौदा, पुनर्वास (सतवास तहसील) मृतका: माया अशोक शर्मा (55 वर्ष) घायल : रानू पति राकेश (लगभग 25 वर्ष) स्थिति : प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर मौके पर : एडिशनल एसपी सौम्या जैन, एसडीओपी आदित्य तिवारी, टीआई आशीष पाल4
- सतपुड़ा टाइगर रिजर्व मढ़ई में गाइडों का दो दिवसीय रिफ्रेशर प्रशिक्षण संपन्न सतपुड़ा टाइगर रिजर्व मढ़ई में गाइडों का दो दिवसीय रिफ्रेशर प्रशिक्षण संपन्न सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के मढ़ई एवं बागड़ा बफर क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों से जुड़े 73 गाइडों का दो दिवसीय रिफ्रेशर प्रशिक्षण 9 और 10 सितंबर को आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का उद्घाटन क्षेत्र संचालक सतपुड़ा टाइगर रिजर्व श्रीमती राखी नन्दा ने किया। प्रशिक्षण में गाइडिंग एथिक्स, वन्यजीव एवं पक्षी विविधता, टाइगर इकोलॉजी, तितली-मॉथ, प्रकृति व्याख्या, ग्रूमिंग, हाइजीन, संचार कौशल और पर्यटक सुरक्षा सहित विभिन्न विषयों की जानकारी दी गई। दूसरे दिन फील्ड विजिट के दौरान ट्रैक एवं साइन, बर्ड कॉल, वृक्ष पहचान और वन्यजीव अवलोकन का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी कराया गया। यह प्रशिक्षण आज गुरुवार शाम 5:00 बजे तक चला। प्रशिक्षण का उद्देश्य गाइडों को सतपुड़ा की जैव विविधता, संरक्षण मूल्यों और जिम्मेदार पर्यटन का प्रभावी संवाहक बनाना है, ताकि पर्यटकों को सुरक्षित, ज्ञानवर्धक और बेहतर वन्यजीव पर्यटन अनुभव मिल सके।1
- मनोहर अग्रवाल दो बाइक की जोरदार टक्कर दो घायल एक की मौत घटना बैतूल कोतवाली के रातामाटी गांव की है पुलिस घटना की जॉच कर रही है1
- राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आगामी 12 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन कन्नौद न्यायालय में किया जाएगा। इस अवसर पर अभिभाषक कक्ष में अधिवक्ताओ के साथ द्वितीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश श्री अमित निगम के द्वारा एक बैठक आयोजित की जिसमें प्रथम व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खंड कन्नौद श्रीमती उषा उईके, अभिभाषक संघ के सचिव विजय बोहरे भी विशेष रूप से उपस्थिति थे। राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर कन्नौद न्यायालय में तैयारियां तेज अभिभाषक कक्ष में न्यायाधीशों ने ली बैठक सुलह-समझौते से मामलों के त्वरित निस्तारण का मिलेगा अवसर कन्नौद। राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर कन्नौद न्यायालय में तैयारियां तेज अभिभाषक कक्ष में न्यायाधीशों ने ली बैठक सुलह-समझौते से मामलों के त्वरित निस्तारण का मिलेगा अवसर कन्नौद। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आगामी 12 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन कन्नौद न्यायालय में किया जाएगा। इस अवसर पर अभिभाषक कक्ष में अधिवक्ताओ के साथ द्वितीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश श्री अमित निगम के द्वारा एक बैठक आयोजित की जिसमें प्रथम व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खंड कन्नौद श्रीमती उषा उईके, अभिभाषक संघ के सचिव विजय बोहरे भी विशेष रूप से उपस्थिति थे। अभिभाषक संघ के सह सचिव एडवोकेट शैलेंद्र पांचाल ने बताया कि न्यायाधीश श्री अमित निगम ने अपने उद्बोबधन में कहा कि कन्नौद न्यायालय में भी लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक लंबित प्रकरणों का आपसी सुलह एवं समझौते के आधार पर निराकरण कराने में सभी अधिवक्ता विशेष सहयोग दें एवं पक्षकारों को समझाएं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में वर्ष 2026 की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को निर्धारित है। लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य पक्षकारों को शीघ्र, सुलभ एवं कम खर्च में न्याय उपलब्ध कराना तथा आपसी सहमति से विवादों का समाधान करना है। लोक अदालत में ऐसे मामलों को प्राथमिकता दी जाती है जिनका निपटारा पक्षकारों की सहमति एवं राजीनामे के आधार पर संभव है। लोक अदालत के माध्यम से चेक बाउंस, बैंक ऋण एवं वसूली, मोटर दुर्घटना दावा, शमनीय आपराधिक प्रकरण, पारिवारिक एवं वैवाहिक विवाद (तलाक को छोड़कर), बिजली-पानी सहित जनोपयोगी सेवाओं से संबंधित विवाद तथा यातायात चालान जैसे मामलों का नियमानुसार निस्तारण किया जा सकता है। लोक अदालत में प्रकरण के निस्तारण से पक्षकारों को लंबे समय तक चलने वाली न्यायिक प्रक्रिया से राहत मिलने के साथ-साथ समय एवं धन की भी बचत होती है। संबंधित पक्षकार अपने प्रकरण को लोक अदालत में रखे जाने के लिए न्यायालय अथवा संबंधित विधिक सेवा प्राधिकरण के समक्ष आवेदन कर सकते हैं। न्यायालय एवं विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आमजन से अपील की गई है कि वे आपसी सहमति से विवादों के शीघ्र समाधान के इस अवसर का लाभ उठाएं। उक्त जानकारी एडवोकेट शैलेंद्र पांचाल द्वारा दी गई। इस अवसर पर अभिभाषक कक्ष में अधिवक्ताओ के साथ द्वितीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश श्री अमित निगम के द्वारा एक बैठक आयोजित की जिसमें प्रथम व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खंड कन्नौद श्रीमती उषा उईके, अभिभाषक संघ के सचिव विजय बोहरे भी विशेष रूप से उपस्थिति थे। अभिभाषक संघ के सह सचिव एडवोकेट शैलेंद्र पांचाल ने बताया कि न्यायाधीश श्री अमित निगम ने अपने उद्बोबधन में कहा कि कन्नौद न्यायालय में भी लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक लंबित प्रकरणों का आपसी सुलह एवं समझौते के आधार पर निराकरण कराने में सभी अधिवक्ता विशेष सहयोग दें एवं पक्षकारों को समझाएं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में वर्ष 2026 की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को निर्धारित है। लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य पक्षकारों को शीघ्र, सुलभ एवं कम खर्च में न्याय उपलब्ध कराना तथा आपसी सहमति से विवादों का समाधान करना है। लोक अदालत में ऐसे मामलों को प्राथमिकता दी जाती है जिनका निपटारा पक्षकारों की सहमति एवं राजीनामे के आधार पर संभव है। लोक अदालत के माध्यम से चेक बाउंस, बैंक ऋण एवं वसूली, मोटर दुर्घटना दावा, शमनीय आपराधिक प्रकरण, पारिवारिक एवं वैवाहिक विवाद (तलाक को छोड़कर), बिजली-पानी सहित जनोपयोगी सेवाओं से संबंधित विवाद तथा यातायात चालान जैसे मामलों का नियमानुसार निस्तारण किया जा सकता है। लोक अदालत में प्रकरण के निस्तारण से पक्षकारों को लंबे समय तक चलने वाली न्यायिक प्रक्रिया से राहत मिलने के साथ-साथ समय एवं धन की भी बचत होती है। संबंधित पक्षकार अपने प्रकरण को लोक अदालत में रखे जाने के लिए न्यायालय अथवा संबंधित विधिक सेवा प्राधिकरण के समक्ष आवेदन कर सकते हैं। न्यायालय एवं विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आमजन से अपील की गई है कि वे आपसी सहमति से विवादों के शीघ्र समाधान के इस अवसर का लाभ उठाएं। उक्त जानकारी एडवोकेट शैलेंद्र पांचाल द्वारा दी गई।4
- भोपाल के शाहजहानाबाद थाना क्षेत्र में श्री गणेश भगवान की झांकियां को लेकर प्रशासन ने एक गाइडलाइन जारी की है उसे पर थाना प्रभारी यूपीएस चौहान साहब ने कहा1
- ये चंदा चोर कहाँ मिलेंगे?” बीजेपी दफ्तर, बलातकारी कहां मिलेंगे..का नाम लेते ही वायरल हुआ वीडियो, मचा सियासी बवाल 🔥 सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बीजेपी के दफ्तर का जिक्र करते हुए “चंदा चोर” को लेकर बयान दिया गया है। वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। आखिर पूरा मामला क्या है और किसने दिया यह बयान? देखिए पूरी खबर। #BJP #ViralVideo #PoliticalNews #MPNews #BreakingNews #ViralNews1