Shuru
Apke Nagar Ki App…
स्टाफ नर्स के इकलौते बेटे की फंदे से लटकती मिली लाश - जांच में जुटी अंबेडकर नगर पुलिस अम्बेडकर नगर जिला अस्पताल में कार्यरत स्टाफ नर्स बांके लाल के इकलौते पुत्र का लाश फंदे से लटकते हुए उसके कमरे से पुलिस ने बरामद किया है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है वही जिला अस्पताल में मातम छाया हुआ है।
ABN News Plus
स्टाफ नर्स के इकलौते बेटे की फंदे से लटकती मिली लाश - जांच में जुटी अंबेडकर नगर पुलिस अम्बेडकर नगर जिला अस्पताल में कार्यरत स्टाफ नर्स बांके लाल के इकलौते पुत्र का लाश फंदे से लटकते हुए उसके कमरे से पुलिस ने बरामद किया है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है वही जिला अस्पताल में मातम छाया हुआ है।
- User6144Jalalpur, Ambedkar Nagar🙏17 hrs ago
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- अम्बेडकर नगर के सम्मनपुर क्षेत्र अंतर्गत दबंगों ने एक दिव्यांग के परिवार पर जमीनी विवाद को लेकर जमकर पथराव किया। लगातार पांचवीं बार इस तरह की घटना विपक्षी पड़ोसी द्वारा किया गया इस तरह का आरोप पीड़ित ने लगते हुए कहा कि पुलिस उल्टे उसके खिलाफ ही कार्यवाही करती है। मामला अब एसपी तक पहुंच चुका है। देखिए इस पीड़ित को न्याय मिलता है कि नहीं ?1
- Post by India news 37 ( वैभव सिंह ब्यूरो चीफ) अंबेडकर नगर1
- जनपद सुलतानपुर के धम्मौर थाना क्षेत्र में छेड़खानी की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला होने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, अर्चना यादव की शिकायत पर उ0नि0 राजकुमार सिंह अपनी टीम के साथ शनिवार की रात करीब 8 बजे भांटी गांव पहुंचे थे। आरोप है कि आरोपी अंकित यादव और उसके परिजनों ने पुलिस टीम पर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। हमले में सिपाही संजय यादव की वर्दी फाड़ दी गई और उनका मोबाइल भी छीन लिया गया, जिसे बाद में लौटा दिया गया। सिपाही अंकुश चौधरी सहित पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं। ग्रामीणों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। धम्मौर थाना प्रभारी ने बताया कि उप निरीक्षक की तहरीर पर आठ नामजद व चार पांच अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।1
- Post by अनिल कुमार प्रजापति1
- अजीत मिश्रा (खोजी) 🏥कप्तानगंज CHC बना 'कसाईखाना'? बेडशीट बदलने की मांग पर तीमारदारों से बदसलूकी, कमीशन के खेल में तड़प रहे मरीज🏥 ⭐"राम भरोसे कप्तानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र! इलाज के नाम पर सिर्फ खानापूरी, कमीशनखोरों के बीच तड़प रही है मानवता।" ⭐"शर्मनाक: कप्तानगंज CHC में मरीज को बेडशीट नहीं, बदसलूकी मिली! कमीशन के फेर में स्वास्थ्य व्यवस्था वेंटिलेटर पर।" ब्यूरो रिपोर्ट, बस्ती, मंडल उत्तर प्रदेश बस्ती। उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारने के सरकार के तमाम दावे कप्तानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की दहलीज पर दम तोड़ते नजर आ रहे हैं। ताज़ा मामला अस्पताल कर्मियों की गुंडागर्दी और संवेदनहीनता का है, जहाँ गंदी बेडशीट बदलने जैसी बुनियादी मांग करने पर मरीज और उनके परिजनों को इलाज के बजाय अपमान और अभद्र व्यवहार का सामना करना पड़ा। घंटो चले इस ड्रामे ने साबित कर दिया है कि यहाँ तैनात कुछ सफेदपोशों के लिए मरीजों की जान से ज्यादा अपना अहंकार और कमीशन प्यारा है। 💫बेडशीट मांगी तो मिला 'रौद्र रूप' मिली जानकारी के अनुसार, अस्पताल में भर्ती मरीज के परिजनों ने जब वार्ड में बिछी गंदगी से लथपथ बेडशीट को बदलने का आग्रह किया, तो अस्पताल कर्मी आगबबूला हो गए। मानवता को शर्मसार करते हुए कर्मियों ने तीमारदारों के साथ न केवल बदसलूकी की, बल्कि उन्हें अस्पताल परिसर में ही अपमानित किया। वीडियो साक्ष्यों में स्पष्ट दिख रहा है कि किस तरह बुजुर्ग मरीज और उनके परिजन अपनी व्यथा सुना रहे हैं, जबकि जिम्मेदार अधिकारी अपनी कमियां छिपाने के लिए तू-तू, मैं-मैं पर उतारू हैं। 💫कमीशन का 'कड़वा' सच: बाहर की दवा और जांच का बोलबाला अस्पताल में सिर्फ व्यवहार ही खराब नहीं है, बल्कि भ्रष्टाचार की जड़ें भी काफी गहरी हैं। स्थानीय लोगों और मरीजों का आरोप है कि सरकारी सप्लाई की दवाओं के बावजूद डॉक्टर साहब 'मोटी कमीशन' के चक्कर में बाहर की महंगी दवाइयां लिख रहे हैं। गरीब मरीज इलाज के लिए दर-दर भटक रहा है और अस्पताल के अंदर चल रहा जांच और दवाओं का सिंडिकेट मरीजों की जेब पर डाका डाल रहा है। 💫राम भरोसे व्यवस्था, जिम्मेदार मौन 👉कप्तानगंज CHC अक्सर अपने विवादों के कारण चर्चा में रहता है, लेकिन प्रशासन की चुप्पी कई बड़े सवाल खड़े करती है: 👉क्या अस्पताल कर्मियों को मरीजों के साथ मारपीट और अभद्रता करने की खुली छूट दी गई है? 👉बाहर की दवा लिखने वाले डॉक्टरों पर स्वास्थ्य विभाग का हंटर कब चलेगा? 👉क्या उच्चाधिकारी किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहे हैं? निष्कर्ष: अगर एक मरीज अस्पताल में बुनियादी स्वच्छता की मांग नहीं कर सकता, तो फिर इन करोड़ों के बजट वाले केंद्रों की उपयोगिता क्या है? कप्तानगंज CHC की यह गुंडागर्दी जिले के स्वास्थ्य महकमे पर एक बड़ा धब्बा है। अब देखना यह है कि मंडल के आला अधिकारी इस 'भ्रष्टाचार के केंद्र' पर कब प्रहार करते हैं या फिर गरीबों की जान के साथ यह खिलवाड़ इसी तरह बदस्तूर जारी रहेगा।1
- जाति व धर्म के नाम पर भेदभाव पर जताई चिंता, 2027 में सपा सरकार बनाने का किया आह्वान संतकबीरनगर।।समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद पहली बार जनपद पहुंचे नवनियुक्त पदाधिकारी रोहित पांडेय का कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कांटे से लेकर सरिया बाईपास चौराहे तक तथा नगर के विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार अभिनंदन किया। जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रोहित पांडेय ने कहा कि देश और प्रदेश में जाति एवं धर्म के नाम पर भेदभाव बढ़ता जा रहा है, जो समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय, समानता और भाईचारे की विचारधारा पर चलने वाली पार्टी है और इसी सिद्धांत के साथ आगे बढ़ती रहेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं तथा समाज में आपसी सौहार्द बनाए रखें। उन्होंने आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन को मजबूत करने और अभी से सक्रिय होने का आह्वान किया। रोहित पांडेय ने अपने स्वागत के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए जिम्मेदारी को और बढ़ाता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि वे पार्टी नेतृत्व के मार्गदर्शन में जनता की समस्याओं के समाधान और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष लोरिक यादव, जिला महामंत्री समाजवादी पार्टी विनोद यादव, रामदास यादव, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष महेंद्र प्रताप यादव, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी शैलेंद्र यादव, जिला पंचायत सदस्य वार्ड के नित्यानंद यादव, केडी यादव, डॉ. मालती यादव, शाहिद सहित हजारों की संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने तथा आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी को विजय दिलाने का संकल्प लिया।1
- जय गौ माता जय श्री राम गौ माता की रक्षा के लिए आपके क्षेत्र शिवराजपुर कुसमोर घाट के पास हर्रैया बस्ती से सहयोग की आवश्यकता है किसी भी नेता मंत्री ने आज तक कोई सहयोग नहीं किया है वैसे करोड़ों खर्च कर दिए जाते हैं और गौ माता के लिए करने में इतना क्यों सोचना क्षेत्र के माननीय नेता , मंत्री , विधायक , प्रधान आदि से निवेदन है कि गौ सेवा के लिए हमारा सहयोग करें 🙏🙏2
- अम्बेडकर नगर जिला अस्पताल में कार्यरत स्टाफ नर्स बांके लाल के इकलौते पुत्र का लाश फंदे से लटकते हुए उसके कमरे से पुलिस ने बरामद किया है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है वही जिला अस्पताल में मातम छाया हुआ है।1