इंगोहटा छानी मार्ग पर दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत में पांच गंभीर घायल हमीरपुर। इंगोहटा-छानी मार्ग पर गुरुवार की सुबह मुमुक्ष आश्रम के समीप दो तेज रफ्तार बाइकों की जोरदार टक्कर में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक युवक का पैर फ्रैक्चर हो गया, जबकि अन्य को शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार, हादसे में गुरुवार की सुबह लगभग 10 बजे इंगोहटा से छानी की ओर जा रही बाइक और सामने से आ रही दूसरी बाइक के बीच मुमुक्ष आश्रम के पास सीधी भिड़ंत हो गई। इस घटना में बजेहटा निवासी लोकेन्द्र सिंह का पैर टूट गया है। रवि सिंह और सपना घायल हो गए। वहीं दूसरी बाइक में सवार विदोखर पुरई निवासी राम कुमार और तुलसीराम भी घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुँची एम्बुलेंस की सहायता से सभी पांचों घायलों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से उनके बेहतर उपचार हेतु उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी का उपचार चल रहा है।
इंगोहटा छानी मार्ग पर दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत में पांच गंभीर घायल हमीरपुर। इंगोहटा-छानी मार्ग पर गुरुवार की सुबह मुमुक्ष आश्रम के समीप दो तेज रफ्तार बाइकों की जोरदार टक्कर में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक युवक का पैर फ्रैक्चर हो गया, जबकि अन्य को शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार, हादसे में गुरुवार की सुबह लगभग 10 बजे इंगोहटा से छानी की ओर जा रही बाइक और सामने से आ रही दूसरी बाइक के बीच मुमुक्ष आश्रम के पास सीधी भिड़ंत हो गई। इस घटना में बजेहटा निवासी लोकेन्द्र सिंह का पैर टूट गया है। रवि सिंह और सपना घायल हो गए। वहीं दूसरी बाइक में सवार विदोखर पुरई निवासी राम कुमार और तुलसीराम भी घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुँची एम्बुलेंस की सहायता से सभी पांचों घायलों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से उनके बेहतर उपचार हेतु उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी का उपचार चल रहा है।
- आंबेडकर जयंती पर घाटमपुर में भव्य आयोजन की तैयारी, निकलेगी विशाल शोभायात्रा रिपोर्टर: शुभम साहू, घाटमपुर एंकर: 14 अप्रैल को संविधान निर्माता भीमराव आंबेडकर की जयंती को लेकर घाटमपुर क्षेत्र में तैयारियां तेज हो गई हैं। विभिन्न सामाजिक संगठनों और समर्थकों द्वारा इस बार जयंती को भव्य रूप देने की योजना बनाई जा रही है। घाटमपुर नगर और आसपास के क्षेत्रों में आंबेडकर जयंती को लेकर लगातार बैठकें और जनसंपर्क अभियान चलाए जा रहे हैं। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि 14 अप्रैल को सुबह से ही कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। मुख्य आकर्षण के रूप में एक विशाल शोभायात्रा और रैली निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। यह शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी, जहां जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए जाएंगे और पुष्प वर्षा के साथ रैली का स्वागत किया जाएगा। रैली में बाबा साहब की झांकियां, बैंड-बाजे और जागरूकता संदेश भी शामिल रहेंगे, जिनके माध्यम से उनके विचारों और संविधान के महत्व को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम स्थल पर एक सभा का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य लोग और वक्ता बाबा साहब के जीवन, संघर्ष और उनके सामाजिक योगदान पर अपने विचार व्यक्त करेंगे। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए भी लोगों को जागरूक करने की योजना है। “हमारा उद्देश्य सिर्फ जयंती मनाना नहीं, बल्कि बाबा साहब के विचारों को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना है। इस बार कार्यक्रम को और भी भव्य और व्यवस्थित बनाने की तैयारी की गई है।” कुल मिलाकर घाटमपुर में आंबेडकर जयंती को लेकर व्यापक उत्साह देखने को मिल रहा है और आयोजक इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी तरह से जुटे हुए हैं।1
- मौदहा (हमीरपुर), 11 अप्रैल। रागौल रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे झांसी मंडल के डीआरएम अनुरुद्ध प्रताप सिंह को विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा यात्रियों की समस्याओं से संबंधित कई ज्ञापन सौंपे गए। निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने स्टेशन पर निर्माणाधीन फुट ओवरब्रिज के कार्य की प्रगति देखी और उसे समय से पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही पेयजल व्यवस्था और अन्य सुविधाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि स्टेशन पर लंबित सभी कार्य जल्द पूरे कराए जाएंगे। इस दौरान आम आदमी पार्टी ने प्लेटफार्म संख्या 1 और 2 पर डिस्प्ले बोर्ड लगाए जाने की मांग उठाई। उनका कहना था कि बेतवा एक्सप्रेस, गरीब रथ और चित्रकूट एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों का ठहराव मात्र 2 मिनट का होता है, जिससे बिना डिस्प्ले के यात्रियों को अपनी बोगी की जानकारी नहीं मिल पाती और उन्हें भारी परेशानी होती है। इसके अलावा कानपुर से बांदा जाने वाली ट्रेनों का ठहराव प्लेटफार्म संख्या 1 पर किए जाने की मांग रखी गई, ताकि बुजुर्ग, गर्भवती महिलाओं और बीमार यात्रियों को राहत मिल सके। वहीं कानपुर-मानिकपुर रूट पर चलने वाली मेमो ट्रेन में अतिरिक्त बोगियां बढ़ाने और ट्रेनों की संख्या बढ़ाने की भी मांग की गई। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मौदहा रेलवे स्टेशन का नाम रागौल के स्थान पर मौदहा या रागौल-मौदहा करने की मांग रखी। उनका कहना था कि वर्तमान नाम के कारण बाहरी यात्रियों को भ्रम की स्थिति का सामना करना पड़ता है। ज्ञापन में सिसोलर रोड स्थित क्षतिग्रस्त अंडरब्रिज की मरम्मत, रेलवे परिसर में ऑटो स्टैंड की व्यवस्था, हाईमास्ट लाइट में सुधार तथा प्लेटफार्म संख्या 2 पर शौचालय निर्माण की मांग भी शामिल रही।2
- कानपुर देहात। थाना शिवली पुलिस ने लूट की घटना में फरार चल रहे ₹15 हजार के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को मुखबिर की सूचना पर मैथा नहर पुल के पास से दबोचा। लूट की घटना का पूरा मामला पुलिस के अनुसार 9 जनवरी 2025 को ग्राम बलुवापुर निवासी राजकुमार उर्फ राजू अपनी न्यू मानसी ज्वैलर्स दुकान, भाऊपुर बंद कर घर लौट रहे थे। शाम करीब 4:50 बजे भीखर गांव के पास दो मोटरसाइकिलों पर सवार 3–4 बदमाशों ने उनसे आभूषणों से भरा बैग लूट लिया। बैग में लगभग 10 ग्राम सोना, करीब साढ़े पाँच सौ ग्राम चांदी और ₹25 हजार नकद थे। इस संबंध में थाना शिवली में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। फरार आरोपी पर था इनाम जांच के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि तीसरा आरोपी अरमान उर्फ अम्मू निवासी समरथपुर, जनपद औरैया फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा ₹15 हजार का इनाम घोषित किया गया था। मैथा नहर पुल से हुई गिरफ्तारी 9 अप्रैल 2026 की रात करीब 10:20 बजे पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को मैथा नहर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जा रहा है। आपराधिक इतिहास पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से भी गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें हत्या संबंधी प्रकरण और लूट का मामला शामिल है। प्रभारी निरीक्षक का बयान थाना प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि, “लूट की घटना में फरार चल रहे इनामी अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने सफल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।” गिरफ्तारी करने वाली टीम इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक सोमवीर सिंह और कांस्टेबल मनीष कुमार की अहम भूमिका रही। इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों का विश्वास और मजबूत हुआ है।1
- माह के दूसरे और चौथे शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन होता है इसी क्रम में थाना रुरा में थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। वहीं थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने थाने में आये हुए पीड़ितों व फरियादियों की शिकायतों को सुना और सर्व संबंधित को न्याय पूर्ण, समय सीमा में निस्तारण हेतु निर्देश दिए। थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि थाना समाधान दिवस में राजस्व संबंधी 2 शिकायतें व थाने से सम्बंधित तीन शिकायत आई।जिसमें से थाने संबंधित दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।1
- जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के बरदौली गांव में आज सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया… सुबह करीब 8 बजे, एक महिला का शव घर के अंदर फंदे पर लटका मिला, जिसे देख परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में अफरा-तफरी फैल गई। सूचना मिलते ही ज्ञान भारती चौकी पुलिस, कोतवाली कालपी पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और तुरंत जांच शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक मामला अभी रहस्यमय बना हुआ है आत्महत्या या कुछ और? हर पहलू से जांच जारी मौके से अहम साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं परिजनों और ग्रामीणों से गहन पूछताछ! स्थानीय लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं, लेकिन सच्चाई क्या है… ये जांच के बाद ही सामने आएगी। सवाल बड़ा है — ये हादसा है या साजिश?फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है!4
- ‼️ यह ईरान और अमेरिका के बीच सीधे ज़मीनी युद्ध का पहला रिकॉर्ड है। IRGC के लड़ाकों ने, जिन्हें बासिज और स्थानीय स्वयंसेवकों का समर्थन प्राप्त था, अमेरिकी सेना के साथ सीधी झड़प की; यह अमेरिकी सेना उस देश में एक गिराए गए F-15E विमान के दूसरे क्रू सदस्य को बचाने के लिए घुसी थी।1
- मौदहा (हमीरपुर)। शिक्षा विभाग में बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां शिक्षकों ने नौकरी को मजाक बना रखा है। एक ओर बच्चों का भविष्य प्रभावित हो रहा है, तो दूसरी ओर अधिकारी मौन साधे बैठे हैं। जानकारी के अनुसार, खाद्यान्न वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता लाने के लिए शिक्षकों की ड्यूटी उचित दर की दुकानों पर लगाई गई है, लेकिन कई शिक्षक स्कूल से “कोटा ड्यूटी” का बहाना बनाकर मौज कर रहे हैं। मामले में खण्ड शिक्षा विभाग कार्यालय की भूमिका भी संदिग्ध नजर आ रही है, जहां जिम्मेदार अधिकारी भी इस लापरवाही में सहयोगी बनते दिख रहे हैं। सूची में अवधेश कुमार नाम के शिक्षक की ड्यूटी दर्ज है, साथ ही उनका मोबाइल नम्बर भी अंकित है। लेकिन विभागीय कर्मचारी दावा कर रहे हैं कि ड्यूटी पर कोई दूसरा अवधेश मौजूद है। अब सवाल यह उठता है कि यदि ड्यूटी पर दूसरा व्यक्ति तैनात है, तो सूची में दर्ज मोबाइल नम्बर किसका है? यह पूरा मामला विभागीय कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। स्थानीय लोगों ने मामले की जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।1
- प्रभारी निरीक्षक यातायात विवेक सिंह द्वारा अकबरपुर थाना क्षेत्र के कस्बा अकबरपुर हाईवे पर स्कूली वाहनों को चेक किया गया।इस दौरान प्रभारी निरीक्षक यातायात द्वारा फिटनेस आदि को बारीकी से चेक किया गया।1
- जालौन में सड़क हादसा, युवक की मौत ⏩सड़क पर लड़ रहे सांडों से बाइक टकराने से हादसा ⏩बस्तेपुर ससुराल जा रहे दंपति की बाइक हादसे का शिकार हुई ⏩हादसे में बाइक सवार युवक मुनेश की दर्दनाक मौत हो गई ⏩पत्नी और 2 साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हुए ⏩घायलों को अस्पताल में भर्ती कर इलाज जारी है ⏩सड़क पर घूमते सांडों से टक्कर के कारण हादसा हुआ ⏩सिरसाकलार थाना क्षेत्र के जखा बम्बी के पास का मामला1