Shuru
Apke Nagar Ki App…
पता नहीं इस वायरल खबर की बात सत्य है या नहीं? लेकिन अगर सत्य है तो उत्तराखंड राज्य में भी होना चाहिए उसके लिए आम जनता को ऐसे ही नेता चुनकर विधानसभा भेजना होगा ताकि ऐसे सख्त कानून बनाया जाए। आपकी क्या राय है। #viralphotochallenge #hook
पवन नेगी
पता नहीं इस वायरल खबर की बात सत्य है या नहीं? लेकिन अगर सत्य है तो उत्तराखंड राज्य में भी होना चाहिए उसके लिए आम जनता को ऐसे ही नेता चुनकर विधानसभा भेजना होगा ताकि ऐसे सख्त कानून बनाया जाए। आपकी क्या राय है। #viralphotochallenge #hook
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- बागेश्वर में पिछले कई दिनों से जंगलों में लगी आग ने विकराल रूप ले लिया है। बागेश्वर से कांडा जाने वाले नेशनल हाईवे पर करीब 20 किलोमीटर तक जंगल जलकर राख हो चुका है। हालात तब और गंभीर हो गए जब चीड़ का एक विशालकाय पेड़ जलकर सड़क पर गिर गया, जो पिछले चार दिनों से रास्ता रोके पड़ा है। वाहन चालकों को भारी जोखिम उठाकर आवाजाही करनी पड़ रही है। हैरानी की बात ये है कि आपदा प्रभावित जिले में जिम्मेदार अधिकारी अब तक खामोश हैं। स्थानीय लोग प्रशासन की निष्क्रियता पर सवाल उठा रहे हैं।1
- स्वतंत्र पत्रकार सुरेश पांडे की कार में पत्थर मार कर तोड़ा शीशा1
- सोनभद्र में हाथीनाला-रेणुकूट मार्ग पर शनिवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ। राख लदे हाइवा और दूध से भरे ट्रक की टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई।1
- *SSP डॉ0 मंजुनाथ टीसी ने की श्रमिकों के धैर्य की सराहना,* *श्रमिकों की आड़ में हिंसा भड़काने और शांति व्यवस्था भंग करने की साजिश रचने वाले उपद्रवियों पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही* *जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता* *लालकुआं क्षेत्र स्थित मदरसन कंपनी में पिछले कुछ समय से अपनी मांगों को लेकर* धरने पर बैठे श्रमिकों और प्रबंधन के बीच चल रहा गतिरोध आज मंगलवार को समाप्त हो गया। जिला प्रशासन, श्रम विभाग और नैनीताल पुलिस के समन्वित प्रयासों और सकारात्मक मध्यस्थता के बाद श्रमिकों ने अपना अनशन समाप्त कर काम पर वापस लौटने का निर्णय लिया है। *सफल मध्यस्थता-* पुलिस बल, एसडीएम, श्रम विभाग के अधिकारियों, प्रबंधन और श्रमिकों के बीच कई दौर की वार्ता हुई। *मांगों पर सहमति:* श्रमिकों द्वारा रखी गई *14 प्रमुख मांगों में से 12 मांगों* को प्रबंधन ने तत्काल स्वीकार कर लिया है। शेष 02 मांगों पर शासन स्तर से कार्यवाही की जानी है, जिसके लिए सकारात्मक आश्वासन दिया गया है। *काम पर वापसी:* वार्ता के उपरांत सभी श्रमिक फैक्ट्री में शामिल हो गए हैं और कल से पूर्ण रूप से कार्य सुचारू रूप से शुरू कर दिया जाएगा। *श्रमिकों के धैर्य की सराहना* पुलिस प्रशासन उन सभी श्रमिकों का हृदय से धन्यवाद करता है जिन्होंने धैर्य का परिचय दिया। प्रदर्शन के दौरान श्रमिकों ने अनुशासन बनाए रखा और किसी भी प्रकार की कानून-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न नहीं होने दी। पुलिस बल श्रमिकों के जायज मांग और समस्याओं के समाधान के लिए उनके साथ खड़ा है। *उपद्रवी तत्वों, आराजकतत्वो को सख्त चेतावनी* श्रमिकों की आड़ में कुछ बाहरी अराजकतत्व अपना वर्चस्व चमकाने और माहौल बिगाड़ने की फिराक में थे। पुलिस ने इस संबंध में बड़ी कार्यवाही की है। *हिंसा की साजिश विफल-* अराजक तत्वों ने नोएडा की तर्ज पर कंपनी में तोड़फोड़, आगजनी और व्यापक हिंसा फैलाने की साजिश रची थी। पुलिस कार्य में बाधा डालने, बैरियर तोड़ने और भोले-भाले मजदूरों को हिंसा के लिए उकसाने के आरोप में 20-30 अन्य अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। *नैनीताल पुलिस का स्पष्ट सन्देश-* औद्योगिक क्षेत्रों में अशांति फैलाने वाले बाहरी तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा। ऐसे अराजक तत्वों के विरुद्ध *गुंडा एक्ट और गैंगस्टर एक्ट* के तहत भी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम श्रमिकों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं, लेकिन किसी को भी कानून हाथ में लेने या हिंसा फैलाने की अनुमति है।1
- आज रात आसमानी आतिशबाजी से जगमगाएगा आसमान धूमकेतु सी 2025 आर 3 पान स्टार्स भी इन दिनों आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मंगलवार की रात इस बार खास होने जा रही है। इस रात कुदरती आसमानी आतिशबाजी से आसमान जगमगाने जा रहा है। यह खगोलीय घटना लाइरिड नामक उल्कावृष्टि के कारण होगी। इस घटना में दो दर्जन उल्काएं जलकर गिरती हुई नजर आने वाली हैं। धूमकेतु सी 2025 आर 3 पान स्टार्स भी इन दिनों आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान एरीज के वरिष्ठ खगोल विज्ञानी डा शशिभूषण पांडेय ने बताया कि आसमान में इन दिनों एक धूमकेतु भोर से पूर्व आकर्षण का केंद्र बना हुआ है तो लाइरिड उल्का वृष्टि भी शुरू हो चुकी है। यह अद्भुत खगोलीय घटना बुधवार से शुरू हो गई थी और 29 अप्रैल तक जारी रहने जा रही है। मगर इसका 21 अप्रैल को आधी रात के बाद चरम पर रहेगा। संभावना है कि चरमता के दौरान दो दर्जन से अधिक जलती उल्काएं आसमान से जमीन की ओर गिरती नजर आएंगी। इस घटना को बिजली की रोशनी से परे दूर अंधेरे स्थानों की शरण में जाना होगा। तभी इसका लुत्फ उठाया जा सकेगा । इस घटना को देखने के लिए दूरबीन की आवश्यकता नहीं पड़ती है। लाइरिड उल्का वृष्टि धूमकेतु सी/1861 जी1 थैचर द्वारा छोड़े गए धूल और मलबे के कारण होती है। यह धूमकेतु चार सौ वर्ष में एक बार हमारे करीब आता है और सूर्य की परिक्रमा कर वापस लौट जाता है। इस खगोलीय घटना को सबसे पुराना माना जाता है। 2600 साल से यह उल्का वृष्टि हो रही है, जो खगोलीय घटनाओं के दस्तावेजों में दर्ज है। डा शशिभूषण पांडेय ने बताया कि इधर धूमकेतु सी 2025 आर 3 पान स्टार्स भी इन दिनों आसमान में अनूठी चमक बिखेर रहा है। इसे सूर्योदय से करीब 90 मिनट पहले दिखना शुरू होगा और सूर्योदय तक देखा जा सकता है। इसे नग्न आंखों से देखना मुश्किल होगा और छोटी दूरबीन से आसानी से देखा जा सकता है। इंसेट डा शशिभूषण पांडेय ने बताया कि अगली ईटा एक्वारिड उल्का वृष्टि की खगोलीय घटना होने जा रही है। जिसका पीक पांच अप्रैल की रात रहेगा। यह खगोलीय घटना कुछ दिन बाद शुरू हो जाएगी और मई मध्य तक जारी रहती है। यह आसमानी आतिशबाजी प्रसिद्ध हैली के धूमकेतु द्वारा छोड़े गए धूल कंकड़ और मलवे के कारण होती है। जब यह के पृथ्वी वायु मंडल से टकराते हैं तो जलकर नष्ट तब हो जाते है।2
- जनपद टिहरी गढ़वाल के दूरस्थ एवं दुर्गम क्षेत्रों में जनसंचार सेवाओं को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में कमजोर मोबाइल नेटवर्क एवं कनेक्टिविटी से संबंधित समस्याओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को कड़े दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने विशेष रूप से विकासखण्ड भिलंगना के अंतर्गत *ग्राम गंगी, पिनस्वाड़, सेमल्थ, गेवली, सेन्दुल, द्वारी, देवलंगी, मुयालगांव, गेंवाली एवं नैल बौंसला सहित अन्य दूरस्थ क्षेत्रों में नेटवर्क समस्या पर गंभीरता* व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जनसंचार व्यवस्था का सुदृढ़ होना आपदा प्रबंधन, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं एवं समग्र विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। बैठक में बीएसएनएल के अधिकारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों/शिकायतकर्ताओं के साथ विस्तृत चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने बीएसएनएल अधिकारियों को निर्देशित किया कि *चिन्हित क्षेत्रों में तकनीकी टीम भेजकर स्थलीय निरीक्षण करें तथा 30 अप्रैल 2026 तक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करें।* इसके अतिरिक्त जिन स्थानों पर नए मोबाइल टावर स्थापित किए जाने की आवश्यकता है, उनके प्रस्ताव तैयार कर आगामी बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने यह भी कहा कि नेटवर्क समस्याओं के समाधान हेतु सभी सेवा प्रदाता कंपनियों के बीच समन्वय स्थापित कर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, ताकि दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिकों को बेहतर संचार सुविधाएं उपलब्ध हो सकें उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि जनसंचार सेवाओं में सुधार हेतु समयबद्ध एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को बेहतर कनेक्टिविटी सुविधा प्राप्त हो सके। बैठक में ग्राम प्रधान सेन्दुल केमरा अमित जोशी, सेमल्थ के अमित गौड़, पिनस्वाड़ के दिनेश बिष्ट, द्वारी अनुसूया देवी, नैल बौंसला कुसुम नौटियाल, धर्म सिंह जखेड़ी, सुरेन्द्र सिंह सहित विभिन्न क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि एवं शिकायतकर्ता उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त बीएसएनएल के अधिकारी भी बैठक में मौजूद रहे तथा अन्य दूरसंचार कंपनियों के प्रबंधक वर्चुअल माध्यम से बैठक में जुड़े।1
- Post by HNNK News Sabir1
- बागेश्वर डीएम ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी, वार्ड, दवा वितरण कक्ष और सफाई व्यवस्था की स्थिति देखी। इस दौरान जिलाधिकारी ने मरीजों से बातचीत कर अस्पताल में मिल रही सुविधाओं की जानकारी भी ली। साथ ही कपकोट में कल हुए सड़क हादसे में घायल हुए 11 लोगों का हालचाल भी जाना और उनके उपचार की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कुछ व्यवस्थाएं संतोषजनक मिली।।1