logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भाई शादी कर लेता कुत्ता तो अपने आप बन जाता 220 करोड़ खर्च करने की क्या जरूरत थी 😂😂😂

8 hrs ago
user_Kshatr Pal shivhare
Kshatr Pal shivhare
Security Guard मोठ, झांसी, उत्तर प्रदेश•
8 hrs ago

भाई शादी कर लेता कुत्ता तो अपने आप बन जाता 220 करोड़ खर्च करने की क्या जरूरत थी 😂😂😂

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • अजयगढ़ क्षेत्र में रुक-रुक कर हो रही लगातार बारिश से नदी नाले उफान पर पन्ना अजयगढ़ क्षेत्र के खोरा-अमरछी, पायरी दुर्गापुर मार्ग का नाला उफान पर, राहगीरों की बढ़ी परेशानी अजयगढ़ क्षेत्र में रुक-रुककर हो रही बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। ग्राम पंचायत खोरा से अमरछी मार्ग का नाला पिछले दो दिनों से तेज बहाव में है। पानी का बहाव इतना तेज है कि इस मार्ग से निकलने वाले राहगीरों के नाले में बहने जैसी स्थिति दिखाई दे रही है। नाले के तेज बहाव के कारण अमरछी आने जाने वाले लोगों शिक्षकों स्कूली बच्चों को करतल होकर वैकल्पिक मार्ग से जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। वहीं, मौके पर एक मोटरसाइकिल भी पानी के तेज बहाव में बहती दिखाई दी, जिसे वहां मौजूद राहगीरों ने पकड़कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पन्ना जिले की प्रशासनिक व्यवस्था कि पोल खोलती यह तस्वीर। बारिश के पानी से पुल पुलीया सड़कें, भी खबर हो गई है जगह-जगह सड़कें उखड़ी गैहरे गड्ढे हो गए।।
    1
    अजयगढ़ क्षेत्र में रुक-रुक कर हो रही लगातार बारिश से नदी नाले उफान पर
पन्ना अजयगढ़ क्षेत्र के खोरा-अमरछी, पायरी दुर्गापुर मार्ग का नाला उफान पर, राहगीरों की बढ़ी परेशानी
अजयगढ़ क्षेत्र में रुक-रुककर हो रही बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। ग्राम पंचायत खोरा से अमरछी मार्ग का नाला पिछले दो दिनों से तेज बहाव में है। पानी का बहाव इतना तेज है कि इस मार्ग से निकलने वाले राहगीरों के नाले में बहने जैसी स्थिति दिखाई दे रही है। 
नाले के तेज बहाव के कारण अमरछी आने जाने वाले लोगों शिक्षकों स्कूली बच्चों को करतल होकर वैकल्पिक मार्ग से जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। वहीं, मौके पर एक मोटरसाइकिल भी पानी के तेज बहाव में बहती दिखाई दी, जिसे वहां मौजूद राहगीरों ने पकड़कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पन्ना जिले की प्रशासनिक व्यवस्था कि पोल खोलती यह तस्वीर। बारिश के पानी से पुल पुलीया सड़कें, भी खबर हो गई है जगह-जगह सड़कें उखड़ी गैहरे गड्ढे हो गए।।
    user_पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
    पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
    Voice of people भांडेर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • संजीव कुमार ने संभाला गुरसरांय विद्युत विभाग के अवर अभियंता का कार्यभार गुरसरांय। स्थानीय विद्युत वितरण खंड के अंतर्गत गुरसरांय विद्युत उपकेंद्र में संजीव कुमार ने नए अवर अभियंता J E के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को लेकर जानकारी ली। मीडिया से बातचीत करते हुए अवर अभियंता संजीव कुमार ने कहा कि क्षेत्र के उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं निर्धारित रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने विभागीय कर्मचारियों को निर्देश दिए कि बिजली कटौती, ट्रांसफार्मर फुंकने, लाइन फॉल्ट एवं अन्य विद्युत संबंधी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण किया जाए, ताकि उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। अवर अभियंता ने विद्युत चोरी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए क्षेत्र में विशेष अभियान चलाने की बात कही। उन्होंने कहा कि विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ-साथ राजस्व वसूली और विद्युत चोरी रोकने के लिए भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। नए अवर अभियंता के कार्यभार ग्रहण करने के बाद क्षेत्र के उपभोक्ताओं में विद्युत व्यवस्था में सुधार और शिकायतों के त्वरित निस्तारण को लेकर उम्मीद जगी है। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    1
    संजीव कुमार ने संभाला गुरसरांय विद्युत विभाग के अवर अभियंता का कार्यभार
गुरसरांय। स्थानीय विद्युत वितरण खंड के अंतर्गत गुरसरांय विद्युत उपकेंद्र में संजीव कुमार ने नए अवर अभियंता J E के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को लेकर जानकारी ली।
मीडिया से बातचीत करते हुए अवर अभियंता संजीव कुमार ने कहा कि क्षेत्र के उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं निर्धारित रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
उन्होंने विभागीय कर्मचारियों को निर्देश दिए कि बिजली कटौती, ट्रांसफार्मर फुंकने, लाइन फॉल्ट एवं अन्य विद्युत संबंधी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण किया जाए, ताकि उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
अवर अभियंता ने विद्युत चोरी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए क्षेत्र में विशेष अभियान चलाने की बात कही। उन्होंने कहा कि विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ-साथ राजस्व वसूली और विद्युत चोरी रोकने के लिए भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
नए अवर अभियंता के कार्यभार ग्रहण करने के बाद क्षेत्र के उपभोक्ताओं में विद्युत व्यवस्था में सुधार और शिकायतों के त्वरित निस्तारण को लेकर उम्मीद जगी है।
गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    user_Som mishra
    Som mishra
    पत्रकार गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • कोंच तहसील के कुँवरपुरा गांव में पति की हत्या का आरोप, संपत्ति हड़पने और जान से मारने की धमकी का भी आरोप, पत्नी ने पुलिस से की शिकायत जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के कुँवरपुरा गांव निवासी महिला ने अपने पति की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। महिला ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराने के साथ ही अपने और बच्चों की सुरक्षा की मांग की है। सुनैना पत्नी कोतवाल जाटव ने मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 2 अगस्त 2026 की रात करीब 10 बजे से एक बजे के बीच उसके पति के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की और गला दबाकर उनकी हत्या कर दी। महिला के अनुसार घटना के समय वह अपने मायके में थी। आरोप है कि घटना के बाद उसके ससुर ने फोन कर पति की हत्या किए जाने और शव जलाए जाने की जानकारी दी। 3 अगस्त को गांव पहुंचने पर महिला ने पति के गले और शरीर पर चोट के साथ नीले निशान देखे। उसका आरोप है कि उसे पूरा शव देखने नहीं दिया गया। पोस्टमार्टम कराने की बात कहने पर उसे कमरे में बंद कर दिया गया। महिला ने तहरीर में संपत्ति हड़पने तथा उसे और बच्चों को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। उसने पुलिस से एफआईआर दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई, घटना से जुड़े साक्ष्यों की जांच और परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने की गुहार लगाई गई है।
    1
    कोंच तहसील के कुँवरपुरा गांव में पति की हत्या का आरोप, संपत्ति हड़पने और जान से मारने की धमकी का भी आरोप, पत्नी ने पुलिस से की शिकायत
जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के कुँवरपुरा गांव निवासी महिला ने अपने पति की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए  पुलिस को तहरीर दी है। महिला ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराने के साथ ही अपने और बच्चों की सुरक्षा की मांग की है।
सुनैना पत्नी कोतवाल जाटव ने मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 2 अगस्त 2026 की रात करीब 10 बजे से एक बजे के बीच उसके पति के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की और गला दबाकर उनकी हत्या कर दी। महिला के अनुसार घटना के समय वह अपने मायके में थी।
आरोप है कि घटना के बाद उसके ससुर ने फोन कर पति की हत्या किए जाने और शव जलाए जाने की जानकारी दी। 3 अगस्त को गांव पहुंचने पर महिला ने पति के गले और शरीर पर चोट के साथ नीले निशान देखे। उसका आरोप है कि उसे पूरा शव देखने नहीं दिया गया। पोस्टमार्टम कराने की बात कहने पर उसे कमरे में बंद कर दिया गया।
महिला ने तहरीर में संपत्ति हड़पने तथा उसे और बच्चों को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। उसने पुलिस से एफआईआर दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई, घटना से जुड़े साक्ष्यों की जांच और परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने की गुहार लगाई गई है।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    9 hrs ago
  • युवा विनोद पांडेय ने बचाई एक बच्ची की जान। विदिशा के सोथिया पुल से बेतवा नदी में लगाई थी एक बच्ची ने आत्महत्या करने के लिए छलांग युवा विनोद पांडेय ने बचाई एक बच्ची की जान। विदिशा के सोथिया पुल से बेतवा नदी में लगाई थी एक बच्ची ने आत्महत्या करने के लिए छलांग करने वाले से पालने वाला बड़ा है लेकिन यहां पर देखा जाए तो बचाने वाला बड़ा है
    1
    युवा विनोद पांडेय ने बचाई एक बच्ची की जान।
विदिशा के सोथिया पुल से बेतवा नदी में लगाई थी एक बच्ची ने आत्महत्या करने के लिए छलांग
युवा विनोद पांडेय ने बचाई एक बच्ची की जान।
विदिशा के सोथिया पुल से बेतवा नदी में लगाई थी एक बच्ची ने आत्महत्या करने के लिए छलांग करने वाले से पालने वाला बड़ा है लेकिन यहां पर देखा जाए तो बचाने वाला बड़ा है
    user_राम बाबू
    राम बाबू
    Abundant Life church सेंवढ़ा, दतिया, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • टोरी गाँव में पति ने पत्नी से मारपीट कर कैंची से काटे बाल, मायके जाने और थाने पहुंचने पर दी गंभीर धमकी, मामला दर्ज पंडोखर थाना क्षेत्र के टौरी गांव में पति द्वारा पत्नी के साथ मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने का मामला सामने आया है। फरियादिया रंजना दोहरे उम्र 30 वर्ष ने अपनी सास प्रेम दोहरे के साथ थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी। मामले में पंडोखर पुलिस2 ने मंगलवार शाम 05 बजे आरोपी पति पर मामला दर्ज कर लिया है। महिला ने बताया 17 अगस्त की रात में उसका पति घर आया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर पति ने उसके साथ मारपीट की, जिससे हाथ में चोट आई। आरोप है कि इसके बाद पति ने कैंची से उसके सिर के बाल काट दिए और धमकी दी कि उसके नाक-कान काटकर मायके छोड़ आएगा। घटना के दौरान सास प्रेम दोहरे मौके पर पहुंची और बीच-बचाव कराया। महिला के अनुसार पति ने उसे मायके जाने या पुलिस में शिकायत करने पर जान से खत्म करने की धमकी भी दी। डर के कारण उसने तत्काल रिपोर्ट नहीं की। बाद में सास ने रिश्तेदारों को घटना की जानकारी दी।
    1
    टोरी गाँव में पति ने पत्नी से मारपीट कर कैंची से काटे बाल, मायके जाने और थाने पहुंचने पर दी गंभीर धमकी, मामला दर्ज
पंडोखर थाना क्षेत्र के टौरी गांव में पति द्वारा पत्नी के साथ मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने का मामला सामने आया है। फरियादिया रंजना दोहरे उम्र 30 वर्ष ने अपनी सास प्रेम दोहरे के साथ थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी। मामले में पंडोखर पुलिस2 ने मंगलवार शाम 05 बजे आरोपी पति पर मामला दर्ज कर लिया है।  महिला ने बताया 17 अगस्त की रात में उसका पति घर आया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर पति ने उसके साथ मारपीट की, जिससे हाथ में चोट आई। आरोप है कि इसके बाद पति ने कैंची से उसके सिर के बाल काट दिए और धमकी दी कि उसके नाक-कान काटकर मायके छोड़ आएगा। घटना के दौरान सास प्रेम दोहरे मौके पर पहुंची और बीच-बचाव कराया। महिला के अनुसार पति ने उसे मायके जाने या पुलिस में शिकायत करने पर जान से खत्म करने की धमकी भी दी। डर के कारण उसने तत्काल रिपोर्ट नहीं की। बाद में सास ने रिश्तेदारों को घटना की जानकारी दी।
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • रतनगढ़ माता धाम पर भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन रतनगढ़ माता धाम पर मां के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए प्रदेश के कोने-कोने से हर सोमवार बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। भक्तों की सेवा और धार्मिक भावना को ध्यान में रखते हुए महामंडलेश्वर मंजू दीदी के आश्रम द्वारा नियमित रूप से भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।इसी क्रम में इस बार मोनू जैन, ममता जैन, अजय जैन, अनुराग जैन एवं अमन जैन, अशोकनगर एवं इंदौर द्वारा महामंडलेश्वर मंजू दीदी के आश्रम पर भंडारे का आयोजन कराया गया। भंडारे में माता रानी के दर्शन के लिए पहुंचे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।भंडारे के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और धार्मिक आस्था देखने को मिली। आश्रम की ओर से भक्तों को प्रेमपूर्वक भोजन एवं प्रसाद वितरित किया गया। श्रद्धालुओं ने भंडारा आयोजित करने वाले जैन परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए मां रतनगढ़ माता से उनके सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। महामंडलेश्वर मंजू दीदी के आश्रम द्वारा भक्तों की सेवा के लिए किए जा रहे ऐसे आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ सेवा, समर्पण और मानवता का संदेश भी देते हैं। रतनगढ़ माता धाम पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भंडारा सेवा एक महत्वपूर्ण धार्मिक परंपरा का रूप लेती जा रही है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में माता रानी के भक्त मौजूद रहे और सभी ने श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ प्रसाद ग्रहण कर मां रतनगढ़ माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।
    1
    रतनगढ़ माता धाम पर भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन
रतनगढ़ माता धाम पर मां के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए प्रदेश के कोने-कोने से हर सोमवार बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। भक्तों की सेवा और धार्मिक भावना को ध्यान में रखते हुए महामंडलेश्वर मंजू दीदी के आश्रम द्वारा नियमित रूप से भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।इसी क्रम में इस बार मोनू जैन, ममता जैन, अजय जैन, अनुराग जैन एवं अमन जैन, अशोकनगर एवं इंदौर द्वारा महामंडलेश्वर मंजू दीदी के आश्रम पर भंडारे का आयोजन कराया गया। भंडारे में माता रानी के दर्शन के लिए पहुंचे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।भंडारे के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और धार्मिक आस्था देखने को मिली। आश्रम की ओर से भक्तों को प्रेमपूर्वक भोजन एवं प्रसाद वितरित किया गया। श्रद्धालुओं ने भंडारा आयोजित करने वाले जैन परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए मां रतनगढ़ माता से उनके सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
महामंडलेश्वर मंजू दीदी के आश्रम द्वारा भक्तों की सेवा के लिए किए जा रहे ऐसे आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ सेवा, समर्पण और मानवता का संदेश भी देते हैं। रतनगढ़ माता धाम पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भंडारा सेवा एक महत्वपूर्ण धार्मिक परंपरा का रूप लेती जा रही है।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में माता रानी के भक्त मौजूद रहे और सभी ने श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ प्रसाद ग्रहण कर मां रतनगढ़ माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।
    user_AD SINGH DHAKAD
    AD SINGH DHAKAD
    Local News Reporter दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • कोंच,बिजली संकट से जूझ रहा आराजीलेन मोहल्ला, एसडीएम से महिलाओं ने लगाई विद्युत आपूर्ति बहाल कराने की गुहार जालौन के कोंच नगर के आराजीलेन मोहल्ले में पिछले कुछ समय से विद्युत आपूर्ति बाधित होने के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। समस्या को लेकर मोहल्ले की महिलाओं ने मंगलवार सुबह 11:30 बजे एसडीएम कोंच अभिनव कुमार को शिकायती पत्र सौंपकर जल्द विद्युत संचालन बहाल कराने की मांग की है। शिकायती पत्र में महिलाओं ने बताया कि उनके नाम विद्युत कनेक्शन होने के बावजूद मोहल्ले में पिछले कई दिनों से बिजली का संचालन नहीं हो रहा है। इस संबंध में विद्युत विभाग के कर्मचारियों से मौखिक शिकायत करने के बाद 11 अगस्त 2026 को लिखित शिकायत भी दी गई, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। महिलाओं के अनुसार बिजली न होने से रात के समय पूरा मोहल्ला अंधेरे में डूबा रहता है। इससे बच्चों, बुजुर्गों और अन्य लोगों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। अंधेरे के कारण जहरीले जीव-जंतुओं के निकलने का खतरा भी बना रहता है। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि हाल ही में रात के समय एक जहरीले जीव के काटने से एक व्यक्ति की मौत होने की घटना भी सामने आई। मोहल्ले की भाया मताली, शीला, सावित्री और मीना ने एसडीएम से मामले का संज्ञान लेकर तत्काल विद्युत आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।
    1
    कोंच,बिजली संकट से जूझ रहा आराजीलेन मोहल्ला, एसडीएम से महिलाओं ने लगाई विद्युत आपूर्ति बहाल कराने की गुहार
जालौन के कोंच नगर के आराजीलेन मोहल्ले में पिछले कुछ समय से विद्युत आपूर्ति बाधित होने के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। समस्या को लेकर मोहल्ले की महिलाओं ने मंगलवार सुबह 11:30 बजे एसडीएम कोंच अभिनव कुमार को शिकायती पत्र सौंपकर जल्द विद्युत संचालन बहाल कराने की मांग की है।
शिकायती पत्र में महिलाओं ने बताया कि उनके नाम विद्युत कनेक्शन होने के बावजूद मोहल्ले में पिछले कई दिनों से बिजली का संचालन नहीं हो रहा है। इस संबंध में विद्युत विभाग के कर्मचारियों से मौखिक शिकायत करने के बाद 11 अगस्त 2026 को लिखित शिकायत भी दी गई, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ।
महिलाओं के अनुसार बिजली न होने से रात के समय पूरा मोहल्ला अंधेरे में डूबा रहता है। इससे बच्चों, बुजुर्गों और अन्य लोगों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। अंधेरे के कारण जहरीले जीव-जंतुओं के निकलने का खतरा भी बना रहता है। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि हाल ही में रात के समय एक जहरीले जीव के काटने से एक व्यक्ति की मौत होने की घटना भी सामने आई। मोहल्ले की भाया मताली, शीला, सावित्री और मीना ने एसडीएम से मामले का संज्ञान लेकर तत्काल विद्युत आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    9 hrs ago
  • भांडेर में पहूज नदी का रपटा पुल पानी में डूबा, भांडेर-मोंठ मार्ग बंद, हसापुर के डेम हुआ ओवरफ्लो दतिया जिले में लगातार बारिश के चलते भांडेर क्षेत्र की पहूज नदी का रपटा पुल एक बार फिर पानी में डूब गया। मंगलवार को पुल के ऊपर से पानी बहने के कारण भांडेर और मोंठ के बीच आवागमन बंद कर दिया गया। प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से पुल के दोनों ओर बैरिकेडिंग कर रास्ता रोक दिया है। बताया गया कि भांडेर क्षेत्र का हसापुर डैम ओवरफ्लो होने के बाद पहूज नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा, जिससे रपटे के ऊपर से पानी बहने लगा। मंगलवार शाम करीब 4 बजे प्रशासन ने लोगों से पानी कम होने तक पुल पार नहीं करने की अपील की। प्रशासन ने लोगों को सावधानी बरतने और वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने की सलाह दी है। नदी का जलस्तर बढ़ने से आसपास के क्षेत्र में भी प्रशासन निगरानी बनाए हुए है।
    1
    भांडेर में पहूज नदी का रपटा पुल पानी में डूबा, भांडेर-मोंठ मार्ग बंद, हसापुर के डेम हुआ ओवरफ्लो
दतिया जिले में लगातार बारिश के चलते भांडेर क्षेत्र की पहूज नदी का रपटा पुल एक बार फिर पानी में डूब गया। मंगलवार को पुल के ऊपर से पानी बहने के कारण भांडेर और मोंठ के बीच आवागमन बंद कर दिया गया। प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से पुल के दोनों ओर बैरिकेडिंग कर रास्ता रोक दिया है। बताया गया कि भांडेर क्षेत्र का हसापुर डैम ओवरफ्लो होने के बाद पहूज नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा, जिससे रपटे के ऊपर से पानी बहने लगा। मंगलवार शाम करीब 4 बजे प्रशासन ने लोगों से पानी कम होने तक पुल पार नहीं करने की अपील की। प्रशासन ने लोगों को सावधानी बरतने और वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने की सलाह दी है। नदी का जलस्तर बढ़ने से आसपास के क्षेत्र में भी प्रशासन निगरानी बनाए हुए है।
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • युवा विनोद पांडेय ने बचाई एक बच्ची की जान। विदिशा के सोथिया पुल से बेतवा नदी में लगाई थी एक बच्ची ने आत्महत्या करने के लिए छलांग ब्रेकिंग न्यूज़ रायसेन-रायसेन के युवा विनोद पांडेय ने बचाई एक बच्ची की जान। विदिशा के सोथिया पुल से बेतवा नदी में लगाई थी एक बच्ची ने आत्महत्या करने के लिए छलांग। अपने घर की पूजन सामग्री नदी में डालने रुके विनोद पांडेय ने ये घटना देखी तो आवाज लगाई। लेकिन किसी ने भी रुककर बच्ची को बचाने की कोशिश नहीं की। इसके बाद विनोद पांडे ने अपनी जान की परवाह किए बगेर लगा दी उफनती नदी में छलाँग। विनोद पांडे ने आत्महत्या करने बेतवा नदी कुंदी बच्ची पायल कुशवाह को सुरक्षित बचाया। विनोद पांडेय ने बच्ची को सीपीआर देकर और पुलिस और एम्बुलेंस को फ़ोन कर बुलाया। पायल कुशवाह की बची जान,विदिशा कलेक्टर ने विनोद पांडेय को दस हज़ार रुपये का इनाम देने और प्रशंसा पत्र देने की घोषणा की। विनोद पांडेय रायसेन के वार्ड नंबर 13 शाखा ग्राउंड के निवासी है। जावाज युवक विनोद पांडेय रोज की तरह अपनी ड्यूटी पर विदिशा जा रहे थे तभी उन्होंने बचाई जान। जांबाज़ विनोद पांडे विदिशा में निविया कंपनी में कार्यरत है।
    1
    युवा विनोद पांडेय ने बचाई एक बच्ची की जान।
विदिशा के सोथिया पुल से बेतवा नदी में लगाई थी एक बच्ची ने आत्महत्या करने के लिए छलांग
ब्रेकिंग न्यूज़
रायसेन-रायसेन के युवा विनोद पांडेय ने बचाई एक बच्ची की जान।
विदिशा के सोथिया पुल से बेतवा नदी में लगाई थी एक बच्ची ने आत्महत्या करने के लिए छलांग।
अपने घर की पूजन सामग्री नदी में डालने रुके विनोद पांडेय ने ये घटना देखी तो आवाज लगाई।
लेकिन किसी ने भी रुककर बच्ची को बचाने की कोशिश नहीं की।
इसके बाद विनोद पांडे ने अपनी जान की परवाह किए बगेर लगा दी उफनती नदी में छलाँग।
विनोद पांडे ने आत्महत्या करने बेतवा नदी कुंदी बच्ची पायल कुशवाह को सुरक्षित बचाया।
विनोद पांडेय ने बच्ची को सीपीआर देकर और पुलिस और एम्बुलेंस को फ़ोन कर बुलाया।
पायल कुशवाह की बची जान,विदिशा कलेक्टर ने विनोद पांडेय को दस हज़ार रुपये का इनाम देने और प्रशंसा पत्र देने की घोषणा की।
विनोद पांडेय रायसेन के वार्ड नंबर 13 शाखा ग्राउंड के निवासी है।
जावाज युवक विनोद पांडेय रोज की तरह अपनी ड्यूटी पर विदिशा जा रहे थे तभी उन्होंने बचाई जान।
जांबाज़ विनोद पांडे विदिशा में निविया कंपनी में कार्यरत है।
    user_राम बाबू
    राम बाबू
    Abundant Life church सेंवढ़ा, दतिया, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.