भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 नगर निकाय चुनाव 2026: ईवीएम का द्वितीय रेंडमाइजेशन संपन्न, मतदान केंद्रवार हुआ सीयू और बीयू का आवंटन । भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 नगर निकाय चुनाव 2026: ईवीएम का द्वितीय रेंडमाइजेशन संपन्न, मतदान केंद्रवार हुआ सीयू और बीयू का आवंटन । डूंगरपुर। नगर निकाय आम चुनाव 2026 को निष्पक्ष, स्वतंत्र और पारदर्शी ढंग से संपन्न करवाने के उद्देश्य से ईवीएम का द्वितीय रेंडमाइजेशन आयोजित किया गया। जिला कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सूचना एवं विज्ञान केंद्र (DIO) में यह प्रक्रिया जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर श्री देशलदान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। रेंडमाइजेशन प्रक्रिया के तहत राज्य निर्वाचन आयोग जयपुर के ई-सूची सॉफ्टवेयर के माध्यम से नगर परिषद डूंगरपुर एवं नगरपालिका सागवाड़ा के मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम की कंट्रोल यूनिट (CU) और बैलेट यूनिट (BU) का मतदान केंद्रवार आवंटन किया गया। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रकाश चंद्र रेगर, नगर परिषद डूंगरपुर के रिटर्निंग अधिकारी सोनू कुमार गुर्जर, नगरपालिका सागवाड़ा के रिटर्निंग अधिकारी सुबोध सिंह चारण, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के उपनिदेशक समीर मीणा तथा निर्वाचन तहसीलदार अनिल पंड्या मौजूद रहे। निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए प्रक्रिया के दौरान मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 नगर निकाय चुनाव 2026: ईवीएम का द्वितीय रेंडमाइजेशन संपन्न, मतदान केंद्रवार हुआ सीयू और बीयू का आवंटन । भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 नगर निकाय चुनाव 2026: ईवीएम का द्वितीय रेंडमाइजेशन संपन्न, मतदान केंद्रवार हुआ सीयू और बीयू का आवंटन । डूंगरपुर। नगर निकाय आम चुनाव 2026 को निष्पक्ष, स्वतंत्र और पारदर्शी ढंग से संपन्न करवाने के उद्देश्य से ईवीएम का द्वितीय रेंडमाइजेशन आयोजित किया गया। जिला कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सूचना एवं विज्ञान केंद्र (DIO) में यह प्रक्रिया जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर श्री देशलदान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। रेंडमाइजेशन प्रक्रिया के तहत राज्य निर्वाचन आयोग जयपुर के ई-सूची सॉफ्टवेयर के माध्यम से नगर परिषद डूंगरपुर एवं नगरपालिका सागवाड़ा के मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम की कंट्रोल यूनिट (CU) और बैलेट यूनिट (BU) का मतदान केंद्रवार आवंटन किया गया। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रकाश चंद्र रेगर, नगर परिषद डूंगरपुर के रिटर्निंग अधिकारी सोनू कुमार गुर्जर, नगरपालिका सागवाड़ा के रिटर्निंग अधिकारी सुबोध सिंह चारण, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के उपनिदेशक समीर मीणा तथा निर्वाचन तहसीलदार अनिल पंड्या मौजूद रहे। निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए प्रक्रिया के दौरान मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
- द्वारकाधीश मंदिर में आज कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर सुबह महा आरती इसके बाद भजन संध्या सभी महिलाएं एवं सभी कार्यकर्ताओं द्वारा आज कृष्ण जन्म मनाया गया शाम को भजन संध्या महा आरती भी होगी सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर इस कार्यक्रम में सहयोग किया द्वारकाधीश मंदिर कमेटी के द्वारा महाप्रसाद का भी आयोजन किया गयाकी ओर से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया1
- सीमलवाड़ा मे भव्य आतिशबाजी व धार्मिक धुनो के साथ मनाया गया भगवान श्री कृष्ण का जन्म महोत्सव, सीमलवाड़ा |जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर सीमलवाड़ा मे युवाओं बच्चों महिलाओं में महिलाओं में खास उत्साह रहा था | आयोजन को भव्य शानदार बनाने के लिए 7 दिनों से युवाओं की टोलिया द्वारा घर घर पहुंचकर अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया था| जिसके फल स्वरुप आज सीमलवाड़ा प्रांगण में हजारों की संख्या में जनसैलाब मौजूद रहा|कमेटी द्वारा की गई विशेष रोशनी आतिशबाजी सहित विशेष का आयोजन किया गया विशेष आतिशबाजी सहित बैंड द्वारा धार्मिक घूनो पर सैकड़ो की संख्या में युवकों की समूह द्वारा विश्वनाथ महादेव मंदिर से शुरू होकर ब्राह्मणवादी महाजन वाडी, राजपुर चौकड़ी,मंडली रोड में दही हंडी फो ड़ते हुए जुलूस भारी संख्या में मुख्य दहीहंडी स्थल पर पहुंचा जहाँ गरबा रास का आयोजन किया गया इसके बाद युवाओं की टोली द्वारा चार से पांच प्रयासों के बाद दहीहंडी फोडने में सफलता प्राप्त की राष्ट्रगान के बाद कार्यक्रम का समापन करते हुए प्रसाद का वितरण किया गया4
- समाज सेवा भजन मंडली ने कृष्ण भक्ति से बांधा समां श्याम के रंग में रंगा गांव, भजनों से गूंजा घर-आंगन धम्बोला। कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर समाज सेवा भजन मंडली की ओर से गांव निवासी नर्वदाशंकर मोहनलाल पंड्या के घर पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालु महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन होकर एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दीं। भजन मंडली की महिलाओं ने कृष्ण जन्म एवं बाल लीलाओं से जुड़े भक्ति गीतों का सामूहिक गान किया। भजनों की मधुर स्वर लहरियों से वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाते हुए भक्ति का आनंद लिया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर आरती की। आरती के बाद उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और संस्कारों को मजबूत करने का संदेश दिया।1
- कांग्रेस ने वार्ड नं. 23 को ही क्यों चुना नपा अध्यक्ष के उम्मीदवार के रुप में जानिए वजह... नगर पालिका चुनाव 2026 पर खास खबर नगर पालिका चुनाव 2026 को लेकर सियासत लगातार गरमाती जा रही है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही चुनावी मैदान में जोर-शोर से प्रचार अभियान में जुटी हुई हैं। इसी बीच कांग्रेस ने नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए अपना चेहरा घोषित कर दिया है। कांग्रेस ने भूमिका पांचाल को वार्ड नंबर 23 से प्रत्याशी बनाया है और उन्हें नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए अपना चेहरा घोषित किया है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर कांग्रेस ने भूमिका पांचाल पर ही भरोसा क्यों जताया और वार्ड नंबर 23 से उन्हें टिकट देने के पीछे पार्टी की क्या रणनीति है? क्या भूमिका पांचाल की राजनीतिक और सामाजिक सक्रियता, संगठन में पकड़ और स्थानीय स्तर पर उनकी मजबूत पहचान उनके चयन की वजह बनी है, या फिर कांग्रेस ने इस फैसले के जरिए किसी खास राजनीतिक और सामाजिक समीकरण को साधने की कोशिश की है? आखिर भूमिका पांचाल को अध्यक्ष पद का चेहरा बनाने के पीछे कांग्रेस की क्या सोच है और चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति क्या है? इन्हीं तमाम सवालों को लेकर नगर कांग्रेस अध्यक्ष ललित पांचाल से हुई खास मुलाकात में हमने जानने की कोशिश की कि कांग्रेस ने भूमिका पांचाल को ही नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए क्यों चुना, वार्ड नंबर 23 से उनकी उम्मीदवारी के पीछे क्या वजह है और आगामी नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस भाजपा को किस तरह चुनौती देने की तैयारी कर रही है। देखिए नगर कांग्रेस अध्यक्ष ललित पांचाल से हुई खास बातचीत और जानिए भूमिका पांचाल को अध्यक्ष पद का चेहरा बनाने के पीछे की पूरी कहानी।1
- मोवाई और लीलवास में धूमधाम से मनाया कृष्ण जन्मोत्सव मंदिरों को फूलों और रोशनी से सजाया आसपुर। वागड़ क्षेत्र में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। आसपुर के पास स्थित लीलवास गांव के गोपाल धाम मंदिर में दिनभर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए। मंदिर परिसर को फूलों और आकर्षक रोशनी से सजाया गया। जन्माष्टमी के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने भजन-कीर्तन में भाग लिया, वहीं बच्चों और श्रद्धालुओं ने धार्मिक आयोजनों में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। मंदिर समिति के अनुसार, भगवान कृष्ण की प्रतिमा स्वयं प्रकट हुई मानी जाती है और स्वेच्छा से लीलवास में स्थापित हुई है। दोपहर में मटकी फोड़ कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।1
- 48 घंटे में लूट का खुलासा : रात के अंधेरे में राहगीरों को रोककर लूटते थे, पुलिस से बचने जंगल में महिला का भेष धरकर छिपे पांच बदमाश गोरादा घाटा में बाइक सवार तीन युवकों को ओवरटेक कर रोका, मारपीट के बाद पांच हजार रुपए और दो मोबाइल लूटे थे | दो पावर बाइक जब्त, आरोपियों से अन्य वारदातों को लेकर पूछताछ जारी सीमलवाड़ा(गुणवंत कलाल)। चौरासी थाना पुलिस ने रात के समय सुनसान इलाकों से गुजरने वाले राहगीरों को निशाना बनाकर लूट की वारदात करने वाले गिरोह का महज 48 घंटे में पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार वारदात के बाद आरोपी पुलिस से बचने के लिए जंगल और पहाड़ी क्षेत्र में बने अलग-अलग झोपड़ीनुमा ठिकानों में महिलाओं का भेष बदलकर छिपे हुए थे। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त दो बिना नंबर की पावर बाइक जब्त की हैं। लूटे गए दो मोबाइल फोन और पांच हजार रुपए की बरामदगी को लेकर अनुसंधान जारी है। गोरादा घाटा में बाइक गिराकर की थी लूट पुलिस के अनुसार नालवड़ा निवासी कृष्णा मीणा ने 30 अगस्त को वरदा थाने में रिपोर्ट दी थी। रिपोर्ट में बताया कि वह अपने साथी मानस शंकर और अमिषा के साथ रात करीब ढाई बजे डूंगरपुर से सीमलवाड़ा की ओर बाइक से जा रहा था। गोरादा घाटा के पास पीछे से बिना नंबर की आरएस पल्सर बाइक पर सवार तीन युवक आए। बदमाशों ने ओवरटेक कर उनकी बाइक रुकवाई और बाइक को नीचे गिरा दिया। इसी दौरान बदमाशों ने सामने की ओर इशारा कर एक अन्य बिना नंबर की पल्सर-220 बाइक पर सवार दो साथियों को भी मौके पर बुला लिया। इसके बाद पांचों बदमाशों ने तीनों के साथ मारपीट की और उनके पास से पांच हजार रुपए नकद तथा दो मोबाइल फोन लूट लिए। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। एसपी के निर्देश पर साइबर सेल और थाना पुलिस की टीम गठित वारदात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और लूट का खुलासा करने के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खीव सिंह के निर्देशन तथा सीमलवाड़ा वृत्ताधिकारी मदनलाल विश्नोई के निकट सुपरविजन में चौरासी थानाधिकारी रतनलाल जेटिया के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल के आसपास के पहाड़ी और जंगल क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के साथ पारंपरिक पुलिसिंग और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। इसी दौरान लाडसौर गांव के पांच युवकों की गतिविधियां संदिग्ध मिलीं। पुलिस ने उनके संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई तो वारदात के बाद उनके जंगलों में छिपे होने की जानकारी सामने आई। अलग-अलग ठिकानों पर दबिश, महिला के भेष में मिले आरोपी सूचना के आधार पर पुलिस ने लाडसौर के जंगल और पहाड़ी क्षेत्र में दबिश दी। पुलिस के अनुसार यहां पहाड़ियों पर बने अलग-अलग झोपड़ीनुमा ठिकानों में पांचों आरोपी महिलाओं के भेष में मिले। पुलिस ने पांचों को डिटेन कर थाने लाकर पूछताछ की। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में पांचों ने गोरादा घाटा में राहगीरों से लूट की वारदात करना स्वीकार किया। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि मौज-शौक और शराब पीने के लिए रुपए की जरूरत होने पर उन्होंने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। दो पावर बाइक जब्त, अन्य वारदातों को लेकर जांच पुलिस ने पांचों आरोपियों को बापर्दा गिरफ्तार करते हुए उनकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त बिना नंबर की आरएस पल्सर और पल्सर-220 सहित दो पावर बाइक जब्त की हैं। लूटे गए दोनों मोबाइल फोन और पांच हजार रुपए की बरामदगी के संबंध में पुलिस जांच कर रही है। पुलिस अब आरोपियों से यह भी पता लगाने में जुटी है कि उन्होंने इसी तरह की अन्य लूट की वारदातें तो अंजाम नहीं दी हैं। इसके लिए तकनीकी साक्ष्यों के साथ मनोवैज्ञानिक तरीके से भी पूछताछ की जा रही है। ये पांच आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने लाडसौर निवासी शैलेष पुत्र सुरेश ननोमा मीणा, विजय पुत्र कांतिलाल ननोमा मीणा, राहुल पुत्र गटूलाल ननोमा मीणा, दूगर पुत्र खेमजी बरंजा मीणा और ताराचंद पुत्र देवीलाल ननोमा मीणा को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी पुलिस थाना चौरासी क्षेत्र के लाडसौर निवासी बताए गए हैं। इनकी रही अहम भूमिका कार्रवाई में चौरासी थानाधिकारी रतनलाल जेटिया, सहायक उपनिरीक्षक ईश्वरलाल, हेड कांस्टेबल खुशपाल सिंह की विशेष भूमिका रही। टीम में कांस्टेबल ललित, सुनील, कालूराम, सुरेश, विरमल, लोकेश, डायालाल तथा जिला साइबर सेल के कांस्टेबल आदित्य शामिल रहे। पुलिस के अनुसार साइबर सेल की तकनीकी सहायता और मुखबिर तंत्र से मिली सूचनाओं के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने में सफलता मिली।4
- भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 नगर निकाय चुनाव 2026: ईवीएम का द्वितीय रेंडमाइजेशन संपन्न, मतदान केंद्रवार हुआ सीयू और बीयू का आवंटन । भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 नगर निकाय चुनाव 2026: ईवीएम का द्वितीय रेंडमाइजेशन संपन्न, मतदान केंद्रवार हुआ सीयू और बीयू का आवंटन । डूंगरपुर। नगर निकाय आम चुनाव 2026 को निष्पक्ष, स्वतंत्र और पारदर्शी ढंग से संपन्न करवाने के उद्देश्य से ईवीएम का द्वितीय रेंडमाइजेशन आयोजित किया गया। जिला कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सूचना एवं विज्ञान केंद्र (DIO) में यह प्रक्रिया जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर श्री देशलदान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। रेंडमाइजेशन प्रक्रिया के तहत राज्य निर्वाचन आयोग जयपुर के ई-सूची सॉफ्टवेयर के माध्यम से नगर परिषद डूंगरपुर एवं नगरपालिका सागवाड़ा के मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम की कंट्रोल यूनिट (CU) और बैलेट यूनिट (BU) का मतदान केंद्रवार आवंटन किया गया। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रकाश चंद्र रेगर, नगर परिषद डूंगरपुर के रिटर्निंग अधिकारी सोनू कुमार गुर्जर, नगरपालिका सागवाड़ा के रिटर्निंग अधिकारी सुबोध सिंह चारण, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के उपनिदेशक समीर मीणा तथा निर्वाचन तहसीलदार अनिल पंड्या मौजूद रहे। निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए प्रक्रिया के दौरान मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।1
- विद्युत रोशनी से जगमगाया लक्ष्मीनारायण मंदिर, मध्यरात्रि में गूंजेगा नंद के घर आनंद भयो धंबोला । कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर कस्बे के प्राचीन लक्ष्मीनारायण मंदिर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मंदिर परिसर को आकर्षक विद्युत साज-सज्जा से सजाया गया है। रंग-बिरंगी रोशनी से मंदिर की सुंदरता देखते ही बन रही है। जन्माष्टमी के अवसर पर लक्ष्मीनारायण की प्रतिमा का विशेष श्रृंगार किया गया है। *सेविका अंजना बेन मेहता ने किया प्रतिमा का विशेष श्रृंगार* जन्माष्टमी पर्व के मद्देनजर सेविका अंजना बेन मेहता ने लक्ष्मीनारायण की प्रतिमा का विशेष श्रृंगार किया। आकर्षक वस्त्र, आभूषण एवं विभिन्न प्रकार की सजावटी सामग्री से प्रतिमा को सजाया गया। श्रृंगारित प्रतिमा के दर्शन के लिए दिनभर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। मंदिर में पहुंचकर भक्तों ने भगवान लक्ष्मीनारायण के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। *रात 12 बजे होगा कृष्ण जन्मोत्सव* मंदिर में शुक्रवार रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। मध्यरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ मंदिर परिसर में जयकारे गूंजेंगे। श्रद्धालुओं द्वारा भगवान के जन्मोत्सव पर पूजा-अर्चना एवं आरती की जाएगी। जन्माष्टमी को लेकर कस्बे के श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह नजर आ रहा है।1
- के के गुप्ता की सागवाड़ा नगरपालिका चुनाव में एंट्री के बाद बीजेपी में बदलेंगे समीकरण? स्वच्छता मॉडल के चेहरे केके गुप्ता की सागवाड़ा चुनाव में एंट्री, बढ़ी सियासी हलचल डूंगरपुर को स्वच्छता में नई पहचान दिलाने वाले केके गुप्ता ने संभाली कमान, बोले—डेचा के नेतृत्व में सागवाड़ा को बनाएंगे स्वच्छता और विकास का नया मॉडल सागवाड़ा। नगर पालिका चुनाव को लेकर सागवाड़ा की सियासत में हलचल तेज हो गई है। चुनावी मैदान में अब डूंगरपुर के स्वच्छता मॉडल से पहचान बनाने वाले पूर्व सभापति केके गुप्ता की सक्रिय एंट्री हुई है। गुप्ता ने भाजपा प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर चुनावी रणनीति पर चर्चा की और जीत का मंत्र दिया। बैठक में विधायक शंकरलाल डेचा, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पटेल सहित पार्टी के प्रमुख नेता मौजूद रहे। बैठक के दौरान केके गुप्ता ने कहा कि सागवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में विधायक शंकरलाल डेचा के नेतृत्व में स्वच्छता और विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में स्वच्छता को लेकर लगातार काम किया जा रहा है और अब कार्यकर्ताओं को भी इसी संकल्प के साथ जनता के बीच पहुंचकर काम करना होगा। केके गुप्ता की पहचान डूंगरपुर में स्वच्छता अभियान को नई दिशा देने वाले नेताओं के रूप में रही है। ऐसे में सागवाड़ा नगर पालिका चुनाव में उनकी सक्रियता को भाजपा की चुनावी रणनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है। गुप्ता ने दावा किया कि डूंगरपुर के साथ अब सागवाड़ा में भी भाजपा का बोर्ड बनेगा और शहर को स्वच्छता एवं विकास का नया मॉडल बनाने की दिशा में काम किया जाएगा। उन्होंने प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं से चुनाव को महज राजनीतिक मुकाबला नहीं मानते हुए शहर के विकास और स्वच्छता से जोड़कर जनता के बीच जाने का आह्वान किया। गुप्ता की सक्रियता के बाद भाजपा प्रत्याशियों के चुनावी अभियान को भी नई धार मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। सागवाड़ा नगर पालिका चुनाव में स्वच्छता, विकास और संगठन की ताकत भाजपा के प्रमुख मुद्दों में शामिल होती दिखाई दे रही है। ऐसे में सवाल यह है कि क्या डूंगरपुर का स्वच्छता मॉडल सागवाड़ा के चुनावी मैदान में भाजपा के लिए वोटों का नया समीकरण तैयार कर पाएगा? फिलहाल केके गुप्ता की एंट्री ने सागवाड़ा के चुनावी माहौल को और गर्म कर दिया है।1