Shuru
Apke Nagar Ki App…
रास्ता बांधित है
सुरेन्द्र कुमार
रास्ता बांधित है
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by सुरेन्द्र कुमार1
- Post by शाहनवाज असलम जर्नलिस्ट1
- रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशन बाराबंकी *बाराबंकी के प्राथमिक विद्यालय नंदउपारा में शिक्षा चौपाल आयोजित अभिभावकों को सरकारी शैक्षिक योजनाओं की जानकारी दी गई* बाराबंकी जनपद के शिक्षा क्षेत्र सूरतगंज अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय नंदउपारा में बुधवार को शिक्षा चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारत सरकार की मंशानुरूप एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार पाठक के निर्देश पर आयोजित हुआ। इसका मुख्य उद्देश्य अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना और सरकार द्वारा संचालित शैक्षिक योजनाओं की जानकारी प्रदान करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञान की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद विद्यालय की छात्राओं ने अतिथियों का रोली-चंदन व माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर छात्रा दिव्यांशी, रीतू और पारुल ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। वहीं, छात्रा बीनू एवं मोनिका ने स्वागत गीत गाकर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। शिक्षा चौपाल में एआरपी संजय सिंह, अनूप कुमार चतुर्वेदी, संकर्षण पांडेय, प्रधान प्रतिनिधि अभिषेक सिंह और प्राथमिक विद्यालय नंदउपारा के प्रधानाध्यापक यशपाल सिंह उपस्थित रहे। इनके साथ हथोइया के प्रधानाचार्य आशीष त्रिवेदी, पहाड़ापुर के राजकुमार चौरसिया, महमूदपुर के प्रधानाध्यापक जयराज, अनिल वर्मा, अनिमेष शुक्ला, अजय कुमार सिंह (अब्दुल्लापुर मौसंडी) भी मौजूद थे। सहायक अध्यापक सूरज सिंह, घनश्याम गुप्ता, मयंक कुमार, अभिनव वर्मा, नीलू सिंह, राघवेंद्र सिंह, आशा सिंह, उमेश कुमार, दीपा जायसवाल, रश्मि सिंह, सालिहा खातून, ओम प्रकाश, इंद्र प्रताप सिंह, पुष्कल वर्मा, विवेक वर्मा, राजकुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षकगण भी शामिल हुए। ग्रामीण राम पदारथ सिंह, रामनारायण सिंह और रुहेरा न्याय पंचायत के समस्त प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापक भी कार्यक्रम में मौजूद थे।1
- Post by Usama ansari1
- सीतापुर व्यूरो रिपोर्ट विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर चार पदवी को सीएचसी रेउसा में एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया1
- बिना वर्दी के दरोगा जी ट्रक वाले से भिड़ गए. पहले दरोगा जी में गाली गलौज किया और जब इतने से बात नहीं बनी तो पिस्टल निकाल लिया. ट्रक वाले में भी वीडियो बना दरोगा जी को रगड़ दिया. वायरल वीडियो गोरखपुर की बताई जा रही है.1
- अवसानेस्वर मंदिर हैदरगढ़ में,, चोरों ने बहुत निंदनीय काम किया,, भोलेबाबा के शिवलिंग में लगा अरघा,, और छत्र चोरों ने सफलता पूर्वक चोरी करके निकल गए,, ग्रामीणों का कहना है करीब 7 किलो चांदी थी,,, 👉 जिसने भी चोरी किया होगा,, हम एक बात बता रहे हैं,, भाई चोरी न किया करो मंदिरों में,, भक्त लोग बड़ी श्रद्धा भाव से मन्नत पूर्ण होने पर,, कीमती आभूषण चढ़ाते हैं,,😡 और चोर लोग अपनी खेती समझ कर हाथ साफ कर जाते हैं,, और हमारे भोलेनाथ तो भोलेनाथ हैं ही,, फिर हाल सीसीटीवी कैमरे में कोरोना वाला मास्क पहने नजर आ रहा है चोर,, पुलिस जांच कर रही है,, बहुत जल्द खुलासा किया जाएगा शातिर चोर कौन है आपका भाई आपका दोस्त चंद्र प्रकाश पांडेय भाजपा नेता भावी जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी वार्ड नंबर 2 त्रिवेदीगंज2
- रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशन फतेहपुर *बाराबंकी में नशेड़ी ड्राइवर ने बुजुर्ग को टक्कर मारी 500 मीटर साइकिल को घसीटा पुलिस ने किया गिरफ्तार* थाना फतेहपुर क्षेत्र में एक ऐसा भयावह सड़क हादसा सामने आया, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। तेज रफ्तार और नशे में धुत इनोवा कार चालक ने न केवल एक बुजुर्ग साइकिल सवार को टक्कर मारी, बल्कि उसे मरणासन्न हालत में छोड़कर साइकिल को कार के नीचे फंसाए करीब एक किलोमीटर तक घसीटता चला गया। इस सनसनीखेज घटना का वीडियो दैनिक भास्कर के कैमरे में कैद हुआ है, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है। पीड़ित जमाल अहमद (60) पुत्र मुदस्सिर, निवासी मोहल्ला मोलवीगंज से मंगलवार दोपहर इसरौली गए थे जहां से वह शाम को साइकिल से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह फतेहपुर-बाराबंकी रोड स्थित रसूलपनाह मोड़ पर पहुंचे, तभी पीछे आ रहे तेज रफ्तार इनोवा कार संख्या UP 33 W 3303 ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बुजुर्ग साइकिल सवार करीब सौ मीटर तक सड़क पर घसीटता चला गया और गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे जा गिरा। हादसे के बाद भी कार चालक नहीं रुका। साइकिल कार के नीचे फंस गई, जिसे चालक करीब एक किलोमीटर तक घसीटता ले गया। मौके पर मौजूद लोगों ने कार को रोकने का प्रयास किया और चालक को आवाजें दीं, लेकिन नशे में चूर चालक ने किसी की नहीं सुनी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए लोगों ने बस स्टॉप पर तैनात पुलिसकर्मियों को सूचना दी। सूचना मिलते ही ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए कार को रोका और चालक आनन्द प्रताप सिंह निवासी बनवा जिला गोंडा को हिरासत में ले लिया। कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। गंभीर रूप से घायल जमाल अहमद को पुलिस ने तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के बाट घर भेज दिया गया।4