logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

4 hrs ago
user_Usama ansari
Usama ansari
Tailor फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Shahnwaz aslam Journalist
    1
    Post by Shahnwaz aslam Journalist
    user_Shahnwaz aslam Journalist
    Shahnwaz aslam Journalist
    फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशन बाराबंकी *बाराबंकी के प्राथमिक विद्यालय नंदउपारा में शिक्षा चौपाल आयोजित अभिभावकों को सरकारी शैक्षिक योजनाओं की जानकारी दी गई* बाराबंकी जनपद के शिक्षा क्षेत्र सूरतगंज अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय नंदउपारा में बुधवार को शिक्षा चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारत सरकार की मंशानुरूप एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार पाठक के निर्देश पर आयोजित हुआ। इसका मुख्य उद्देश्य अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना और सरकार द्वारा संचालित शैक्षिक योजनाओं की जानकारी प्रदान करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञान की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद विद्यालय की छात्राओं ने अतिथियों का रोली-चंदन व माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर छात्रा दिव्यांशी, रीतू और पारुल ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। वहीं, छात्रा बीनू एवं मोनिका ने स्वागत गीत गाकर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। शिक्षा चौपाल में एआरपी संजय सिंह, अनूप कुमार चतुर्वेदी, संकर्षण पांडेय, प्रधान प्रतिनिधि अभिषेक सिंह और प्राथमिक विद्यालय नंदउपारा के प्रधानाध्यापक यशपाल सिंह उपस्थित रहे। इनके साथ हथोइया के प्रधानाचार्य आशीष त्रिवेदी, पहाड़ापुर के राजकुमार चौरसिया, महमूदपुर के प्रधानाध्यापक जयराज, अनिल वर्मा, अनिमेष शुक्ला, अजय कुमार सिंह (अब्दुल्लापुर मौसंडी) भी मौजूद थे। सहायक अध्यापक सूरज सिंह, घनश्याम गुप्ता, मयंक कुमार, अभिनव वर्मा, नीलू सिंह, राघवेंद्र सिंह, आशा सिंह, उमेश कुमार, दीपा जायसवाल, रश्मि सिंह, सालिहा खातून, ओम प्रकाश, इंद्र प्रताप सिंह, पुष्कल वर्मा, विवेक वर्मा, राजकुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षकगण भी शामिल हुए। ग्रामीण राम पदारथ सिंह, रामनारायण सिंह और रुहेरा न्याय पंचायत के समस्त प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापक भी कार्यक्रम में मौजूद थे।
    1
    रवि रावत की रिपोर्ट 
लोकेशन बाराबंकी
*बाराबंकी के प्राथमिक विद्यालय नंदउपारा में शिक्षा चौपाल आयोजित अभिभावकों को सरकारी शैक्षिक योजनाओं की जानकारी दी गई*
बाराबंकी जनपद के शिक्षा क्षेत्र सूरतगंज अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय नंदउपारा में बुधवार को शिक्षा चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारत सरकार की मंशानुरूप एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार पाठक के निर्देश पर आयोजित हुआ। इसका मुख्य उद्देश्य अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना और सरकार द्वारा संचालित शैक्षिक योजनाओं की जानकारी प्रदान करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञान की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद विद्यालय की छात्राओं ने अतिथियों का रोली-चंदन व माल्यार्पण कर स्वागत किया।
इस अवसर पर छात्रा दिव्यांशी, रीतू और पारुल ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। वहीं, छात्रा बीनू एवं मोनिका ने स्वागत गीत गाकर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।
शिक्षा चौपाल में एआरपी संजय सिंह, अनूप कुमार चतुर्वेदी, संकर्षण पांडेय, प्रधान प्रतिनिधि अभिषेक सिंह और प्राथमिक विद्यालय नंदउपारा के प्रधानाध्यापक यशपाल सिंह उपस्थित रहे। इनके साथ हथोइया के प्रधानाचार्य आशीष त्रिवेदी, पहाड़ापुर के राजकुमार चौरसिया, महमूदपुर के प्रधानाध्यापक जयराज, अनिल वर्मा, अनिमेष शुक्ला, अजय कुमार सिंह (अब्दुल्लापुर मौसंडी) भी मौजूद थे। सहायक अध्यापक सूरज सिंह, घनश्याम गुप्ता, मयंक कुमार, अभिनव वर्मा, नीलू सिंह, राघवेंद्र सिंह, आशा सिंह, उमेश कुमार, दीपा जायसवाल, रश्मि सिंह, सालिहा खातून, ओम प्रकाश, इंद्र प्रताप सिंह, पुष्कल वर्मा, विवेक वर्मा, राजकुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षकगण भी शामिल हुए। ग्रामीण राम पदारथ सिंह, रामनारायण सिंह और रुहेरा न्याय पंचायत के समस्त प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापक भी कार्यक्रम में मौजूद थे।
    user_रवि रावत
    रवि रावत
    पत्रकार फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by Usama ansari
    1
    Post by Usama ansari
    user_Usama ansari
    Usama ansari
    Tailor फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • फतेहपुर बाराबंकी क्षेत्र में मान्यता प्राप्त पत्रकार पर जानलेवा हमले और लूट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इसराइली चौकी क्षेत्र में बिना रजिस्ट्रेशन संचालित एक स्कूल की खबर प्रकाशित करने से नाराज़ स्कूल संचालक ने पत्रकार पर हमला कर दिया। पीड़ित पत्रकार का आरोप है कि हमले के दौरान उसके साथ मारपीट की गई और लूटपाट की घटना भी हुई। घटना के बाद स्थानीय स्तर पर उचित कार्रवाई न होने से नाराज़ पत्रकार ने पुलिस अधीक्षक बाराबंकी को लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक बाराबंकी ने जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं, फतेहपुर थाना प्रभारी पर मामले में लीपापोती करने के आरोप भी लगाए जा रहे हैं। इस घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त है और उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
    1
    फतेहपुर बाराबंकी क्षेत्र में मान्यता प्राप्त पत्रकार पर जानलेवा हमले और लूट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इसराइली चौकी क्षेत्र में बिना रजिस्ट्रेशन संचालित एक स्कूल की खबर प्रकाशित करने से नाराज़ स्कूल संचालक ने पत्रकार पर हमला कर दिया।
पीड़ित पत्रकार का आरोप है कि हमले के दौरान उसके साथ मारपीट की गई और लूटपाट की घटना भी हुई। घटना के बाद स्थानीय स्तर पर उचित कार्रवाई न होने से नाराज़ पत्रकार ने पुलिस अधीक्षक बाराबंकी को लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक बाराबंकी ने जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं, फतेहपुर थाना प्रभारी पर मामले में लीपापोती करने के आरोप भी लगाए जा रहे हैं।
इस घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त है और उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
    user_Sandeep Kumar Patrakaar
    Sandeep Kumar Patrakaar
    फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • #Barabanki में पत्रकार से मारपीट, मामले पुलिस कर रही हीलाहवाली:
    1
    #Barabanki में पत्रकार से मारपीट, मामले पुलिस कर रही हीलाहवाली:
    user_Asheesh Kumar
    Asheesh Kumar
    Classified ads newspaper publisher फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • Post by सुरेन्द्र कुमार
    1
    Post by सुरेन्द्र कुमार
    user_सुरेन्द्र कुमार
    सुरेन्द्र कुमार
    महमूदाबाद, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • अवसानेस्वर मंदिर हैदरगढ़ में,, चोरों ने बहुत निंदनीय काम किया,, भोलेबाबा के शिवलिंग में लगा अरघा,, और छत्र चोरों ने सफलता पूर्वक चोरी करके निकल गए,, ग्रामीणों का कहना है करीब 7 किलो चांदी थी,,, 👉 जिसने भी चोरी किया होगा,, हम एक बात बता रहे हैं,, भाई चोरी न किया करो मंदिरों में,, भक्त लोग बड़ी श्रद्धा भाव से मन्नत पूर्ण होने पर,, कीमती आभूषण चढ़ाते हैं,,😡 और चोर लोग अपनी खेती समझ कर हाथ साफ कर जाते हैं,, और हमारे भोलेनाथ तो भोलेनाथ हैं ही,, फिर हाल सीसीटीवी कैमरे में कोरोना वाला मास्क पहने नजर आ रहा है चोर,, पुलिस जांच कर रही है,, बहुत जल्द खुलासा किया जाएगा शातिर चोर कौन है आपका भाई आपका दोस्त चंद्र प्रकाश पांडेय भाजपा नेता भावी जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी वार्ड नंबर 2 त्रिवेदीगंज
    2
    अवसानेस्वर मंदिर हैदरगढ़ में,, चोरों ने बहुत निंदनीय काम किया,, भोलेबाबा के शिवलिंग में लगा अरघा,, और छत्र चोरों ने सफलता पूर्वक चोरी करके निकल गए,, ग्रामीणों का कहना है करीब 7 किलो चांदी थी,,, 
👉 जिसने भी चोरी किया होगा,, हम एक बात बता रहे हैं,, भाई चोरी न किया करो मंदिरों में,, भक्त लोग बड़ी श्रद्धा भाव से मन्नत पूर्ण होने पर,, कीमती आभूषण चढ़ाते हैं,,😡 और चोर लोग अपनी खेती समझ कर हाथ साफ कर जाते हैं,, और हमारे भोलेनाथ तो भोलेनाथ हैं ही,, फिर हाल सीसीटीवी कैमरे में कोरोना वाला मास्क पहने नजर आ रहा है चोर,, पुलिस जांच कर रही है,, बहुत जल्द खुलासा किया जाएगा शातिर चोर कौन है 
आपका भाई आपका दोस्त 
चंद्र प्रकाश पांडेय भाजपा नेता 
भावी जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी वार्ड नंबर 2 त्रिवेदीगंज
    user_राम जी दीक्षित पत्रकार
    राम जी दीक्षित पत्रकार
    Photographer Nawabganj, Barabanki•
    44 min ago
  • रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशन फतेहपुर *बाराबंकी में नशेड़ी ड्राइवर ने बुजुर्ग को टक्कर मारी 500 मीटर साइकिल को घसीटा पुलिस ने किया गिरफ्तार* थाना फतेहपुर क्षेत्र में एक ऐसा भयावह सड़क हादसा सामने आया, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। तेज रफ्तार और नशे में धुत इनोवा कार चालक ने न केवल एक बुजुर्ग साइकिल सवार को टक्कर मारी, बल्कि उसे मरणासन्न हालत में छोड़कर साइकिल को कार के नीचे फंसाए करीब एक किलोमीटर तक घसीटता चला गया। इस सनसनीखेज घटना का वीडियो दैनिक भास्कर के कैमरे में कैद हुआ है, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है। पीड़ित जमाल अहमद (60) पुत्र मुदस्सिर, निवासी मोहल्ला मोलवीगंज से मंगलवार दोपहर इसरौली गए थे जहां से वह शाम को साइकिल से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह फतेहपुर-बाराबंकी रोड स्थित रसूलपनाह मोड़ पर पहुंचे, तभी पीछे आ रहे तेज रफ्तार इनोवा कार संख्या UP 33 W 3303 ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बुजुर्ग साइकिल सवार करीब सौ मीटर तक सड़क पर घसीटता चला गया और गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे जा गिरा। हादसे के बाद भी कार चालक नहीं रुका। साइकिल कार के नीचे फंस गई, जिसे चालक करीब एक किलोमीटर तक घसीटता ले गया। मौके पर मौजूद लोगों ने कार को रोकने का प्रयास किया और चालक को आवाजें दीं, लेकिन नशे में चूर चालक ने किसी की नहीं सुनी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए लोगों ने बस स्टॉप पर तैनात पुलिसकर्मियों को सूचना दी। सूचना मिलते ही ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए कार को रोका और चालक आनन्द प्रताप सिंह निवासी बनवा जिला गोंडा को हिरासत में ले लिया। कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। गंभीर रूप से घायल जमाल अहमद को पुलिस ने तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के बाट घर भेज दिया गया।
    4
    रवि रावत की रिपोर्ट 
लोकेशन फतेहपुर 
*बाराबंकी में नशेड़ी ड्राइवर ने बुजुर्ग को टक्कर मारी 500 मीटर साइकिल को घसीटा पुलिस ने किया गिरफ्तार*
थाना फतेहपुर क्षेत्र में एक ऐसा भयावह सड़क हादसा सामने आया, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। तेज रफ्तार और नशे में धुत इनोवा कार चालक ने न केवल एक बुजुर्ग साइकिल सवार को टक्कर मारी, बल्कि उसे मरणासन्न हालत में छोड़कर साइकिल को कार के नीचे फंसाए करीब एक किलोमीटर तक घसीटता चला गया। इस सनसनीखेज घटना का वीडियो दैनिक भास्कर के कैमरे में कैद हुआ है, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है।
पीड़ित जमाल अहमद (60) पुत्र मुदस्सिर, निवासी मोहल्ला मोलवीगंज से मंगलवार दोपहर इसरौली गए थे जहां से वह शाम को साइकिल से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह फतेहपुर-बाराबंकी रोड स्थित रसूलपनाह मोड़ पर पहुंचे, तभी पीछे आ रहे तेज रफ्तार इनोवा कार संख्या UP 33 W 3303 ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बुजुर्ग साइकिल सवार करीब सौ मीटर तक सड़क पर घसीटता चला गया और गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे जा गिरा।
हादसे के बाद भी कार चालक नहीं रुका। साइकिल कार के नीचे फंस गई, जिसे चालक करीब एक किलोमीटर तक घसीटता ले गया। मौके पर मौजूद लोगों ने कार को रोकने का प्रयास किया और चालक को आवाजें दीं, लेकिन नशे में चूर चालक ने किसी की नहीं सुनी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए लोगों ने बस स्टॉप पर तैनात पुलिसकर्मियों को सूचना दी।
सूचना मिलते ही ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए कार को रोका और चालक आनन्द प्रताप सिंह निवासी बनवा जिला गोंडा को हिरासत में ले लिया। कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। गंभीर रूप से घायल जमाल अहमद को पुलिस ने तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के बाट घर भेज दिया गया।
    user_रवि रावत
    रवि रावत
    पत्रकार फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.