logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

डेरापुर में मजदूरी न देने पर होटल कर्मी ने दी तहरीर, पुलिस ने शुरू की जाँच डेरापुर में मजदूरी न देने पर होटल कर्मी ने दी तहरीर, पुलिस ने शुरू की जाँच डेरापुर कस्बे के एक होटल में काम करने वाले युवक को मजदूरी न मिलने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, डेरापुर स्थित संवारिया सेठ होटल में अमित पाण्डेय खाना बनाने का कार्य करता है। आरोप है कि उसने करीब 22 दिनों तक काम किया, लेकिन होटल मालिक द्वारा उसकी मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया। पीड़ित का कहना है कि उसे दवा लेने के लिए पैसों की सख्त जरूरत है, लेकिन बार-बार मांगने पर भी उसे पैसे नहीं दिए जा रहे हैं। अमित पाण्डेय का आरोप है कि जब उसने मजदूरी देने को कहा तो होटल मालिक ने साफ इनकार करते हुए कहा, “जो करना है कर लो, पैसे नहीं देंगे।” इससे परेशान होकर उसने डेरापुर थाने में शिकायती प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में डेरापुर थाना के एसआई धर्मेंद्र सिंह ने बुधवार करीब 3 बजे बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

4 days ago
user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
4 days ago

डेरापुर में मजदूरी न देने पर होटल कर्मी ने दी तहरीर, पुलिस ने शुरू की जाँच डेरापुर में मजदूरी न देने पर होटल कर्मी ने दी तहरीर, पुलिस ने शुरू की जाँच डेरापुर कस्बे के एक होटल में काम करने वाले युवक को मजदूरी न मिलने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, डेरापुर स्थित संवारिया सेठ होटल में अमित पाण्डेय खाना बनाने का कार्य करता है। आरोप है कि उसने करीब 22 दिनों तक काम किया, लेकिन होटल मालिक द्वारा उसकी मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया। पीड़ित का कहना है कि उसे दवा लेने के लिए पैसों की सख्त जरूरत है, लेकिन बार-बार मांगने पर भी उसे पैसे नहीं दिए जा रहे हैं। अमित पाण्डेय का आरोप है कि जब उसने मजदूरी देने को कहा तो होटल मालिक ने साफ इनकार करते हुए कहा, “जो करना है कर लो, पैसे नहीं देंगे।” इससे परेशान होकर उसने डेरापुर थाने में शिकायती प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में डेरापुर थाना के एसआई धर्मेंद्र सिंह ने बुधवार करीब 3 बजे बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • डेरापुर मे बड़ा हादसा टला अनियंत्रित कार बम्बे मे गिरी कार सवार सभी सुरक्षित वीडियो सोसल मीडिया पर वायरल डेरापुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर सिलहौला बंबा में जा गिरी। रात के अंधेरे में हुई इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन स्थानीय लोगों की सतर्कता और सूझबूझ से कार में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के मुताबिक, सिकंदरा थाना क्षेत्र के कुछ निवासी कार से कहीं जा रहे थे। सिलहौला बंबा के पास पहुंचते ही वाहन अचानक नियंत्रण से बाहर हो गया और सीधे बम्बे में जा गिरी । कार में चार लोग सवार बताए जा रहे हैं, जिन्हें इस हादसे में मामूली चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही कांधी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि मोड़ पर संतुलन बिगड़ने या चालक के नशे में होने की आशंका है, हालांकि चालक ने नशे की बात से साफ इनकार किया है। घटना का वीडियो पास के एक व्यक्ति ने बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जो सोमवार सुबह तेजी से वायरल हो गया। सोमवार सुबह करीब 11 बजे कांधी चौकी इंचार्ज मलोक चंद्र ने बताया कि हादसे के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है, फिलहाल सभी लोग सुरक्षित हैं।
    1
    डेरापुर मे बड़ा हादसा टला अनियंत्रित कार बम्बे मे गिरी कार सवार सभी सुरक्षित वीडियो सोसल मीडिया पर वायरल
डेरापुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर सिलहौला बंबा में जा गिरी। रात के अंधेरे में हुई इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन स्थानीय लोगों की सतर्कता और सूझबूझ से कार में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
जानकारी के मुताबिक, सिकंदरा थाना क्षेत्र के कुछ निवासी कार से कहीं जा रहे थे। सिलहौला बंबा के पास पहुंचते ही वाहन अचानक नियंत्रण से बाहर हो गया और सीधे बम्बे में जा गिरी । कार में चार लोग सवार बताए जा रहे हैं, जिन्हें इस हादसे में मामूली चोटें आई हैं।
सूचना मिलते ही कांधी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि मोड़ पर संतुलन बिगड़ने या चालक के नशे में होने की आशंका है, हालांकि चालक ने नशे की बात से साफ इनकार किया है।
घटना का वीडियो पास के एक व्यक्ति ने बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जो सोमवार सुबह तेजी से वायरल हो गया। सोमवार सुबह करीब 11 बजे कांधी चौकी इंचार्ज मलोक चंद्र ने बताया कि हादसे के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है, फिलहाल सभी लोग सुरक्षित हैं।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • राजपुर थाना क्षेत्र के पैलावर गांव के सामने मुगल मार्ग पर रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। जानकारी के अनुसार, पटेल नगर निवासी अंकित पांडे ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। रविवार रात करीब 9 बजे वह भोगनीपुर से सवारियां लेकर राजपुर पहुंचे थे। पैलावर गांव के सामने मुगल मार्ग किनारे ऑटो खड़ा कर सवारियां उतार रहे थे। सवारियां उतरने के बाद अंकित एक यात्री का बैग उतारने लगे, तभी सिकंदरा की ओर से आए तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अंकित की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन सहित फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। शव देखते ही पत्नी शालिनी पांडे, मां मीनू और भाई अशोक, अनिल, मानु व विशाल का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने बताया कि मृतक की ढाई साल की एक बेटी पीरु है। थाना प्रभारी सनत कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और फरार डंपर चालक की तलाश की जा रही है।
    1
    राजपुर थाना क्षेत्र के पैलावर गांव के सामने मुगल मार्ग पर रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
जानकारी के अनुसार, पटेल नगर निवासी अंकित पांडे ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। रविवार रात करीब 9 बजे वह भोगनीपुर से सवारियां लेकर राजपुर पहुंचे थे। पैलावर गांव के सामने मुगल मार्ग किनारे ऑटो खड़ा कर सवारियां उतार रहे थे। सवारियां उतरने के बाद अंकित एक यात्री का बैग उतारने लगे, तभी सिकंदरा की ओर से आए तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि अंकित की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन सहित फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। शव देखते ही पत्नी शालिनी पांडे, मां मीनू और भाई अशोक, अनिल, मानु व विशाल का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने बताया कि मृतक की ढाई साल की एक बेटी पीरु है।
थाना प्रभारी सनत कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और फरार डंपर चालक की तलाश की जा रही है।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • #kanpurdehat_Big_Breaking ➡️ #Derapur_thana क्षेत्र के कांधी सिलौहला बंबा में गिरी कार। ➡️जानकारी के अनुसार ब्लेरो कार में सवार 4 युवक नशे में धुत थे। ➡️नशे धुत होने कारण अनियंत्रित कार बंबा में जा गिरी। ➡️ग़लीमत यह रही कि कोई जन हानि नहीं हुई।
    1
    #kanpurdehat_Big_Breaking
➡️ #Derapur_thana क्षेत्र के कांधी सिलौहला बंबा में गिरी कार।
➡️जानकारी के अनुसार ब्लेरो कार में सवार 4 युवक नशे में धुत थे।
➡️नशे धुत होने कारण अनियंत्रित कार बंबा में जा गिरी।
➡️ग़लीमत यह रही कि कोई जन हानि नहीं हुई।
    user_शिवम् पत्रकार
    शिवम् पत्रकार
    पत्रकार सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • सिकंदरा तहसील क्षेत्र के अगवासी गांव में नवरात्र के अवसर पर आयोजित बरगदा माई मंदिर मेले में शनिवार देर रात उस समय हंगामा हो गया, जब मंच पर चढ़ने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया, जिसमें एक युवक को गंभीर चोटें आईं। बताया गया कि मेले में चल रहे धार्मिक कार्यक्रम के दौरान कुछ दर्शक जबरन मंच पर चढ़ने का प्रयास कर रहे थे। इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई और फिर कुछ लोगों ने युवक के साथ मारपीट कर दी। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मारपीट प्रशासन की मौजूदगी में हुई, जिससे व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। इस संबंध में डेरापुर थाना प्रभारी धीरेन्द्र सिंह ने रविवार सुबह बताया कि घटना की सूचना मिली है। पीड़ित की ओर से तहरीर मिलने पर मामले में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    सिकंदरा तहसील क्षेत्र के अगवासी गांव में नवरात्र के अवसर पर आयोजित बरगदा माई मंदिर मेले में शनिवार देर रात उस समय हंगामा हो गया, जब मंच पर चढ़ने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया, जिसमें एक युवक को गंभीर चोटें आईं।
बताया गया कि मेले में चल रहे धार्मिक कार्यक्रम के दौरान कुछ दर्शक जबरन मंच पर चढ़ने का प्रयास कर रहे थे। इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई और फिर कुछ लोगों ने युवक के साथ मारपीट कर दी। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मारपीट प्रशासन की मौजूदगी में हुई, जिससे व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।
इस संबंध में डेरापुर थाना प्रभारी धीरेन्द्र सिंह ने रविवार सुबह बताया कि घटना की सूचना मिली है। पीड़ित की ओर से तहरीर मिलने पर मामले में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Rajesh Kumar
    Rajesh Kumar
    सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • Post by Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    1
    Post by Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    user_Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    Local News Reporter सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • औरैया जिले के एक गांव से ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को भावुक कर दिया। अकेलेपन और भविष्य की चिंता ने 65 वर्षीय बुजुर्ग को ऐसा कदम उठाने पर मजबूर कर दिया, जिसकी पूरे इलाके में चर्चा है। औरैया जनपद के लक्ष्मणपुर गांव निवासी राकेश यादव ने सोमवार को जीते-जी अपनी ही तेरहवीं भोज आयोजित करने का फैसला किया है। इसके लिए उन्होंने गांव-गांव जाकर करीब 1900 लोगों को निमंत्रण भी भेजा है। बताया गया कि राकेश यादव तीन भाइयों में सबसे बड़े हैं। उनके एक भाई चंद्रपाल यादव की बीमारी से मौत हो चुकी है, जबकि दूसरे भाई नरेश यादव की हत्या कर दी गई थी। तीनों भाइयों की शादी नहीं हुई थी। परिवार में अब उनकी एक विवाहित बहन हैं, लेकिन राकेश को भविष्य में अपने अंतिम संस्कार और तेरहवीं को लेकर चिंता सता रही है। राकेश यादव का कहना है कि बुढ़ापे में मेरा साथ देने वाला कोई नहीं है। मरने के बाद कौन अंतिम संस्कार करेगा और कौन तेरहवीं कराएगा, यही सोचकर मैंने जीते-जी भोज कराने का निर्णय लिया। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने अपना पैतृक घर एक रिश्तेदार को दान कर दिया है और अब वह एक साधारण मड़ैया में रह रहे हैं। राकेश का कहना है कि उन्हें रिश्तेदारों पर भी भरोसा नहीं है कि वे भविष्य में उनकी जिम्मेदारी निभाएंगे। इस अनोखे आयोजन को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कोई इसे अकेलेपन का दर्द बता रहा है, तो कोई इसे समाज के लिए एक भावुक संदेश मान रहा है। राकेश यादव ने साफ किया है कि यह आयोजन केवल भोज तक सीमित रहेगा, इसमें पिंडदान जैसी धार्मिक क्रियाएं नहीं कराई जाएंगी। उन्होंने बताया कि उन्हें वृद्धावस्था पेंशन मिलती है और वर्षों की मेहनत-मजदूरी से बचाए गए पैसों से ही वह यह भंडारा करा रहे हैं।
    1
    औरैया जिले के एक गांव से ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को भावुक कर दिया। अकेलेपन और भविष्य की चिंता ने 65 वर्षीय बुजुर्ग को ऐसा कदम उठाने पर मजबूर कर दिया, जिसकी पूरे इलाके में चर्चा है।
औरैया जनपद के लक्ष्मणपुर गांव निवासी राकेश यादव ने सोमवार को जीते-जी अपनी ही तेरहवीं भोज आयोजित करने का फैसला किया है। इसके लिए उन्होंने गांव-गांव जाकर करीब 1900 लोगों को निमंत्रण भी भेजा है।
बताया गया कि राकेश यादव तीन भाइयों में सबसे बड़े हैं। उनके एक भाई चंद्रपाल यादव की बीमारी से मौत हो चुकी है, जबकि दूसरे भाई नरेश यादव की हत्या कर दी गई थी। तीनों भाइयों की शादी नहीं हुई थी। परिवार में अब उनकी एक विवाहित बहन हैं, लेकिन राकेश को भविष्य में अपने अंतिम संस्कार और तेरहवीं को लेकर चिंता सता रही है।
राकेश यादव का कहना है कि बुढ़ापे में मेरा साथ देने वाला कोई नहीं है। मरने के बाद कौन अंतिम संस्कार करेगा और कौन तेरहवीं कराएगा, यही सोचकर मैंने जीते-जी भोज कराने का निर्णय लिया।
उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने अपना पैतृक घर एक रिश्तेदार को दान कर दिया है और अब वह एक साधारण मड़ैया में रह रहे हैं।
राकेश का कहना है कि उन्हें रिश्तेदारों पर भी भरोसा नहीं है कि वे भविष्य में उनकी जिम्मेदारी निभाएंगे।
इस अनोखे आयोजन को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कोई इसे अकेलेपन का दर्द बता रहा है, तो कोई इसे समाज के लिए एक भावुक संदेश मान रहा है। राकेश यादव ने साफ किया है कि यह आयोजन केवल भोज तक सीमित रहेगा, इसमें पिंडदान जैसी धार्मिक क्रियाएं नहीं कराई जाएंगी। उन्होंने बताया कि उन्हें वृद्धावस्था पेंशन मिलती है और वर्षों की मेहनत-मजदूरी से बचाए गए पैसों से ही वह यह भंडारा करा रहे हैं।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    54 min ago
  • हाईवे पर खतरनाक स्टंट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला सोमवार सुबह करीब 11 बजे सामने आया, जब UP79AN 6302 नंबर की थार से बीच सड़क पर स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि चालक तेज रफ्तार में गाड़ी को लहराते हुए जोखिम भरे करतब कर रहा है। इस दौरान
    1
    हाईवे पर खतरनाक स्टंट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला सोमवार सुबह करीब 11 बजे सामने आया, जब UP79AN 6302 नंबर की थार से बीच सड़क पर स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि चालक तेज रफ्तार में गाड़ी को लहराते हुए जोखिम भरे करतब कर रहा है। इस दौरान
    user_दीपांशु सावरन
    दीपांशु सावरन
    Media Consultant औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • कानपुर देहात: सुरासी के पास तड़के भीषण टक्कर, तीन कंटेनर क्षतिग्रस्त मंगलपुर थाना क्षेत्र में रविवार तड़के करीब 3 बजे बड़ा सड़क हादसा हो गया। सुरासी गांव के पास पुलिया के निकट तीन कंटेनर आपस में भिड़ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, हालांकि चालकों को हल्की चोटें आई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार रसूलाबाद की ओर से सिकंदरा की दिशा में दो खाली कंटेनर जा रहे थे। इसी दौरान सिकंदरा से मौरंग लादकर झींझक की ओर जा रहा एक अन्य कंटेनर सुरासी गांव के पास सामने आ गया। अचानक आमने-सामने हुई टक्कर के बाद पीछे आ रहा तीसरा कंटेनर भी अनियंत्रित होकर दोनों वाहनों से जा भिड़ा। हादसे के बाद का मंजर भयावह हो गया। टक्कर के प्रभाव से दो कंटेनर सड़क किनारे खाई में जा गिरे, जबकि एक कंटेनर सड़क पर ही क्षतिग्रस्त हालत में खड़ा रह गया। दुर्घटना के कारण मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और करीब डेढ़ घंटे तक यातायात बाधित रहा, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय ग्रामीणों का मानना है कि हादसे की वजह तेज रफ्तार या चालक को नींद की झपकी आना हो सकती है। बताया गया कि पुलिया के पास पहले से चेतावनी बोर्ड भी लगाया गया है, जिसमें सावधानी से वाहन चलाने के निर्देश दिए गए हैं। मंगलपुर पुलिस के अनुसार सभी चालक सुरक्षित हैं और किसी जनहानि की सूचना नहीं है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
    1
    कानपुर देहात: सुरासी के पास तड़के भीषण टक्कर, तीन कंटेनर क्षतिग्रस्त
मंगलपुर थाना क्षेत्र में रविवार तड़के करीब 3 बजे बड़ा सड़क हादसा हो गया। सुरासी गांव के पास पुलिया के निकट तीन कंटेनर आपस में भिड़ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, हालांकि चालकों को हल्की चोटें आई हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रसूलाबाद की ओर से सिकंदरा की दिशा में दो खाली कंटेनर जा रहे थे। इसी दौरान सिकंदरा से मौरंग लादकर झींझक की ओर जा रहा एक अन्य कंटेनर सुरासी गांव के पास सामने आ गया। अचानक आमने-सामने हुई टक्कर के बाद पीछे आ रहा तीसरा कंटेनर भी अनियंत्रित होकर दोनों वाहनों से जा भिड़ा।
हादसे के बाद का मंजर भयावह हो गया। टक्कर के प्रभाव से दो कंटेनर सड़क किनारे खाई में जा गिरे, जबकि एक कंटेनर सड़क पर ही क्षतिग्रस्त हालत में खड़ा रह गया। दुर्घटना के कारण मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और करीब डेढ़ घंटे तक यातायात बाधित रहा, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
स्थानीय ग्रामीणों का मानना है कि हादसे की वजह तेज रफ्तार या चालक को नींद की झपकी आना हो सकती है। बताया गया कि पुलिया के पास पहले से चेतावनी बोर्ड भी लगाया गया है, जिसमें सावधानी से वाहन चलाने के निर्देश दिए गए हैं।
मंगलपुर पुलिस के अनुसार सभी चालक सुरक्षित हैं और किसी जनहानि की सूचना नहीं है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.