80 किमी की डाक कांवड़ लेकर कवाई पहुंचे शिवभक्त नागदा से 50 से अधिक युवाओं ने मोटरसाइकिलों से पूरी की यात्रा, बारिश में भी नहीं डिगी आस्था; महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक कवाई. श्रावण मास के पावन अवसर पर सोमवार को कवाई में शिवभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। कवाई कस्बे के 50 से अधिक युवाओं ने नागदा (अंता के समीप) से करीब 80 किलोमीटर की डाक कांवड़ यात्रा पूरी कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। बारिश के बीच मोटरसाइकिलों पर सवार होकर निकले कांवड़ यात्रियों के उत्साह और आस्था ने माहौल को शिवमय बना दिया। यात्रा के दौरान हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से मार्ग गूंजता रहा। युवा मित्र मंडली की ओर से आयोजित डाक कांवड़ यात्रा के तहत रविवार शाम करीब 3 बजे कवाई से 50 से अधिक युवा मोटरसाइकिलों से नागदा के लिए रवाना हुए थे। नागदा पहुंचकर युवाओं ने रात्रि विश्राम किया। सोमवार सुबह पूजा-अर्चना के बाद पवित्र जल लेकर डाक कांवड़ यात्रा वापस कवाई के लिए शुरू की गई। कांवड़ यात्रियों ने नागदा से अंता, बारां फोरलेन होते हुए अटरू मार्ग से कवाई की ओर प्रस्थान किया। करीब 80 किलोमीटर की यात्रा के दौरान बारिश भी युवाओं की आस्था और उत्साह को नहीं रोक सकी। मोटरसाइकिलों पर भगवा ध्वज लगाए युवा कांवड़ लेकर आगे बढ़ते रहे। रास्ते में बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारे लगाते हुए युवाओं ने धार्मिक वातावरण बना दिया। *******12.55 बजे महादेव का हुआ जलाभिषेक******* करीब 80 किलोमीटर की यात्रा पूरी करने के बाद सोमवार को दोपहर 12.55 बजे कांवड़ यात्री कवाई पहुंचे। यहां छबड़ा रोड स्थित महादेव जी मंदिर में पवित्र जल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया तथा कांवड़ अर्पित कर पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान मंदिर परिसर में शिवभक्तों की मौजूदगी से माहौल भक्तिमय हो गया। ******दूसरे वर्ष निभाई जा रही परंपरा******* युवा मित्र मंडली द्वारा लगातार दूसरे वर्ष इस धार्मिक परंपरा को आगे बढ़ाया गया है। पिछले वर्ष लक्ष्मणजी के कोटड़ा से कांवड़ लाई गई थी, जबकि इस वर्ष नागदा से डाक कांवड़ लाने का निर्णय लिया गया। युवाओं ने पूरी श्रद्धा, उत्साह और अनुशासन के साथ यात्रा पूरी कर भगवान शिव को पवित्र जल अर्पित किया। आयोजकों ने बताया कि डाक कांवड़ यात्रा का उद्देश्य युवाओं को धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ना और उनमें भगवान शिव के प्रति आस्था की भावना को मजबूत करना है। 80 किलोमीटर की इस यात्रा में युवाओं की एकजुटता, भक्ति और उत्साह देखते ही बना। जलाभिषेक एवं कांवड़ अर्पण के साथ यात्रा का समापन शांतिपूर्ण ढंग से हुआ।
80 किमी की डाक कांवड़ लेकर कवाई पहुंचे शिवभक्त नागदा से 50 से अधिक युवाओं ने मोटरसाइकिलों से पूरी की यात्रा, बारिश में भी नहीं डिगी आस्था; महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक कवाई. श्रावण मास के पावन अवसर पर सोमवार को कवाई में शिवभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। कवाई कस्बे के 50 से अधिक युवाओं ने नागदा (अंता के समीप) से करीब 80 किलोमीटर की डाक कांवड़ यात्रा पूरी कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। बारिश के बीच मोटरसाइकिलों पर सवार होकर निकले कांवड़ यात्रियों के उत्साह और आस्था ने माहौल को शिवमय बना दिया। यात्रा के दौरान हर-हर महादेव और
बोल बम के जयकारों से मार्ग गूंजता रहा। युवा मित्र मंडली की ओर से आयोजित डाक कांवड़ यात्रा के तहत रविवार शाम करीब 3 बजे कवाई से 50 से अधिक युवा मोटरसाइकिलों से नागदा के लिए रवाना हुए थे। नागदा पहुंचकर युवाओं ने रात्रि विश्राम किया। सोमवार सुबह पूजा-अर्चना के बाद पवित्र जल लेकर डाक कांवड़ यात्रा वापस कवाई के लिए शुरू की गई। कांवड़ यात्रियों ने नागदा से अंता, बारां फोरलेन होते हुए अटरू मार्ग से कवाई की ओर प्रस्थान किया। करीब 80 किलोमीटर की यात्रा के दौरान बारिश भी युवाओं की आस्था और उत्साह को नहीं रोक सकी। मोटरसाइकिलों पर भगवा
ध्वज लगाए युवा कांवड़ लेकर आगे बढ़ते रहे। रास्ते में बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारे लगाते हुए युवाओं ने धार्मिक वातावरण बना दिया। *******12.55 बजे महादेव का हुआ जलाभिषेक******* करीब 80 किलोमीटर की यात्रा पूरी करने के बाद सोमवार को दोपहर 12.55 बजे कांवड़ यात्री कवाई पहुंचे। यहां छबड़ा रोड स्थित महादेव जी मंदिर में पवित्र जल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया तथा कांवड़ अर्पित कर पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान मंदिर परिसर में शिवभक्तों की मौजूदगी से माहौल भक्तिमय हो गया। ******दूसरे वर्ष निभाई जा रही परंपरा******* युवा मित्र मंडली द्वारा लगातार दूसरे वर्ष इस धार्मिक परंपरा को आगे बढ़ाया
गया है। पिछले वर्ष लक्ष्मणजी के कोटड़ा से कांवड़ लाई गई थी, जबकि इस वर्ष नागदा से डाक कांवड़ लाने का निर्णय लिया गया। युवाओं ने पूरी श्रद्धा, उत्साह और अनुशासन के साथ यात्रा पूरी कर भगवान शिव को पवित्र जल अर्पित किया। आयोजकों ने बताया कि डाक कांवड़ यात्रा का उद्देश्य युवाओं को धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ना और उनमें भगवान शिव के प्रति आस्था की भावना को मजबूत करना है। 80 किलोमीटर की इस यात्रा में युवाओं की एकजुटता, भक्ति और उत्साह देखते ही बना। जलाभिषेक एवं कांवड़ अर्पण के साथ यात्रा का समापन शांतिपूर्ण ढंग से हुआ।
- अटरू नगर पालिका वार्ड नंबर 1 में हो रही है गंदगी कीचड़ से निकलने को मजबूर नगर पालिका अटरू के वार्ड नंबर 1 में 7 महीने से पेंडिंग चल रहा है इंटरलॉकिंग का काम कीचड़ से निकलने को मजबूर वार्ड वासी अटरू2
- तिरंगा रैली में गूंजा देशभक्ति का संदेश, मतदान का लिया संकल्प तिरंगा रैली में गूंजा देशभक्ति का संदेश, मतदान का लिया संकल्प1
- 80 किमी की डाक कांवड़ लेकर कवाई पहुंचे शिवभक्त नागदा से 50 से अधिक युवाओं ने मोटरसाइकिलों से पूरी की यात्रा, बारिश में भी नहीं डिगी आस्था; महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक कवाई. श्रावण मास के पावन अवसर पर सोमवार को कवाई में शिवभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। कवाई कस्बे के 50 से अधिक युवाओं ने नागदा (अंता के समीप) से करीब 80 किलोमीटर की डाक कांवड़ यात्रा पूरी कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। बारिश के बीच मोटरसाइकिलों पर सवार होकर निकले कांवड़ यात्रियों के उत्साह और आस्था ने माहौल को शिवमय बना दिया। यात्रा के दौरान हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से मार्ग गूंजता रहा। युवा मित्र मंडली की ओर से आयोजित डाक कांवड़ यात्रा के तहत रविवार शाम करीब 3 बजे कवाई से 50 से अधिक युवा मोटरसाइकिलों से नागदा के लिए रवाना हुए थे। नागदा पहुंचकर युवाओं ने रात्रि विश्राम किया। सोमवार सुबह पूजा-अर्चना के बाद पवित्र जल लेकर डाक कांवड़ यात्रा वापस कवाई के लिए शुरू की गई। कांवड़ यात्रियों ने नागदा से अंता, बारां फोरलेन होते हुए अटरू मार्ग से कवाई की ओर प्रस्थान किया। करीब 80 किलोमीटर की यात्रा के दौरान बारिश भी युवाओं की आस्था और उत्साह को नहीं रोक सकी। मोटरसाइकिलों पर भगवा ध्वज लगाए युवा कांवड़ लेकर आगे बढ़ते रहे। रास्ते में बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारे लगाते हुए युवाओं ने धार्मिक वातावरण बना दिया। *******12.55 बजे महादेव का हुआ जलाभिषेक******* करीब 80 किलोमीटर की यात्रा पूरी करने के बाद सोमवार को दोपहर 12.55 बजे कांवड़ यात्री कवाई पहुंचे। यहां छबड़ा रोड स्थित महादेव जी मंदिर में पवित्र जल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया तथा कांवड़ अर्पित कर पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान मंदिर परिसर में शिवभक्तों की मौजूदगी से माहौल भक्तिमय हो गया। ******दूसरे वर्ष निभाई जा रही परंपरा******* युवा मित्र मंडली द्वारा लगातार दूसरे वर्ष इस धार्मिक परंपरा को आगे बढ़ाया गया है। पिछले वर्ष लक्ष्मणजी के कोटड़ा से कांवड़ लाई गई थी, जबकि इस वर्ष नागदा से डाक कांवड़ लाने का निर्णय लिया गया। युवाओं ने पूरी श्रद्धा, उत्साह और अनुशासन के साथ यात्रा पूरी कर भगवान शिव को पवित्र जल अर्पित किया। आयोजकों ने बताया कि डाक कांवड़ यात्रा का उद्देश्य युवाओं को धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ना और उनमें भगवान शिव के प्रति आस्था की भावना को मजबूत करना है। 80 किलोमीटर की इस यात्रा में युवाओं की एकजुटता, भक्ति और उत्साह देखते ही बना। जलाभिषेक एवं कांवड़ अर्पण के साथ यात्रा का समापन शांतिपूर्ण ढंग से हुआ।4
- खाटू श्याम जी में भव्य भंडारा आयोजित,श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया बाबा का प्रसाद खाटू श्याम जी में भव्य भंडारा आयोजित,श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया बाबा का प्रसाद छीपाबड़ौद - बारां खाटू श्याम जी आस्था और सेवा की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी खाटू श्याम जी में श्री रंगीला श्याम सेवा समिति रींगस रोड़ पर श्री श्याम मित्र मंडल छीपाबड़ौद द्वारा तृतीय भव्य भंडारा आयोजित किया गया। भंडारे में दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। जयकारों और भजनों के बीच माहौल भक्तिमय हो गया। आयोजकों ने बताया कि बाबा के आशीर्वाद से हर वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है और भंडारे को सफल बनाने में सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आयोजकों ने सभी भक्तों से बाबा श्याम के दरबार में सेवा और सहयोग की भावना बनाए रखने की अपील की। Jitendra Kushwah Mob. 89699996273
- छीपाबड़ौद में संपर्क सड़कों के नाम पर भ्रष्टाचार का नंगा नाच - खजुरिया डैम और दीगोद खालसा की सड़कें बनी कीचड़ का दलदल, ग्रामीण बोले- भाजपा राज में नरक भोग रहे हैं।* छीपाबड़ौद / छबड़ा। छबड़ा-छीपाबड़ौद विधानसभा क्षेत्र में बन रही संपर्क सड़कों में भारी भ्रष्टाचार सामने आ रहा है। ताजा मामला दीगोद खालसा और खजुरिया डेम की संपर्क सड़क का है, जहां सड़क बनने से पहले ही टूट गई और पूरे रास्ते में कीचड़ और गड्ढों ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।मामला तब उजागर हुआ जब राजीव गांधी पंचायती राज संगठन कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह मीणा सेतकोलू एक गमी में शामिल होने जा रहे थे। खजुरिया बांध के कीचड़ भरे रास्ते से गुजरते समय ग्रामीणों ने उन्हें रोक लिया और अपना दर्द बयां किया। ग्रामीणों का कहना था - "हमने बिना बड़े कारण के कांग्रेस को छोड़कर भाजपा को वोट दिया। पंचायत से लेकर सांसद तक भाजपा को जिताया, लेकिन आज हर विभाग में ऐसे अधिकारी बैठे हैं जो काम को ऐसे करते हैं जैसे लावारिस भैंस किसान का खेत खा रही हो। यहां नियुक्तियां स्थानीय विधायक की मर्जी से होती हैं, इसलिए सब बेखौफ हैं। सड़कें गारंटी पीरियड में ही धराशायी हो जाती हैं।" ग्रामीणों ने बताया कि जब निर्माण के समय गुणवत्ता पर सवाल उठाते हैं तो ठेकेदार खुलेआम कहते हैं - "सबको देना पड़ता है, जेईएन, एईएन से लेकर एमएलए, सांसद के लोगों तक खर्चा जाता है, तो गुणवत्ता कहां से लाएं? यहां भ्रष्टाचार के बिना काम ही नहीं चलता।" इस पर जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह मीणा ने कहा कि छीपाबड़ौद क्षेत्र में बनी और बन रही अधिकांश संपर्क सड़कों में भारी भ्रष्टाचार हो रहा है। दीगोद खालसा और खजुरिया डेम की सड़क तो इसका जीता-जागता उदाहरण है। मीणा ने कहा, "भाजपा राज में लोग नरक की जिंदगी जीने को मजबूर हैं। जब तक मतदाता मौन रहेगा, तब तक ये अंधी-बहरी सरकार और इसके कर्मचारी-नेता जनता के टैक्स के पैसे से अपने घर भरते रहेंगे। अब समय आ गया है कि जनता सवाल पूछे।" उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जनता अब भी नहीं जागी तो वो दिन दूर नहीं जब सरकारी रोजगार, शिक्षा, सड़क, बिजली और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाएं सिर्फ अमीरों की झोली में चली जाएंगी और आम आदमी नारकीय जीवन जीने को मजबूर होगा।1
- सावन के दूसरे सोमवार पर शिवालयों में रही धूम कई मंदिरों पर चल तथा धार्मिक आयोजन शाहाबाद उपखंड सहित समूचे उपखंड क्षेत्र में सावन के दूसरे सोमवार पर भगवान शिव की भक्ति में पूरे उपखण्ड क्षेत्र के शिवालयों में बाबा महाकाल, जय भोलेनाथ, जय शिव शंकर का उद्घोष अल सुबह से ही सुनाई देने लगा। क्षेत्र के समूचे शिवालयों में दिनभर पूजा अर्चना करने एवं बेलपत्र चढ़ाने को लेकर भक्तों की भीड़ लगी रही। शाहाबाद तपस्वी जी की बगीची स्थित भोलेनाथ मंदिर पर रोजाना भगवान शंकर का महा अभिषेक एवं महामृत्युंजय जाप किया जा रहा है। वही देवरी कस्बे के प्राचीन काली माता मंदिर परिसर में स्थित नवनिर्मित भोलेनाथ मंदिर में सावन मास के दूसरे सोमवार को ग्रामीणों द्वारा सामूहिक रूप से वैदिक मंत्रोच्चारण से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया उसके बाद पंचामृत, दूर्वा, विल्व पत्र, आँक, धतूरा, पुष्प आदि से भगवान का अभिषेक किया। वहीं आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया।2
- लगाने के 1 घंटे बाद ही गिरा विद्युत पोल हो सकती थी कोई बड़ी दुर्घटना अटरू गोविंदपुरा में एक मकान पर गिरा विद्युत पोल किसी प्रकार की हताहत नहीं आखिर किसने लगाया और क्यों लगाया विभाग को भी पता नहीं1
- कोटा जिले के सुकेत क्षेत्र से पानी के तेज बहाव का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया है। रपट पार करते समय भैंसों का एक झुंड अचानक तेज बहाव में फंस गया। कुछ भैंसें किसी तरह बहाव से निकलकर सुरक्षित बाहर आ गईं, लेकिन कई भैंसें पानी में बहते हुए आगे जाकर फंस गईं। इसके बाद ग्रामीणों ने अपनी जान की परवाह किए बिना रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और सभी भैंसों को सुरक्षित बाहर निकाला। #Kota #Rajasthan #FloodRescue कोटा जिले के सुकेत क्षेत्र से पानी के तेज बहाव का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया है। रपट पार करते समय भैंसों का एक झुंड अचानक तेज बहाव में फंस गया। कुछ भैंसें किसी तरह बहाव से निकलकर सुरक्षित बाहर आ गईं, लेकिन कई भैंसें पानी में बहते हुए आगे जाकर फंस गईं। इसके बाद ग्रामीणों ने अपनी जान की परवाह किए बिना रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और सभी भैंसों को सुरक्षित बाहर निकाला। #Kota #Rajasthan #FloodRescue1