बेतिया में किसानों का हल्ला बोल, आमरण अनशन शुरू — अतिक्रमण के खिलाफ फूटा गुस्सा पश्चिम चंपारण जिले के बाजार समिति के मुख्य द्वार पर किसानों का आक्रोश एक बार फिर भड़क उठा है। शनिवार सुबह करीब 8 बजे सैकड़ों किसानों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए आमरण अनशन शुरू कर दिया। किसानों का कहना है कि प्रशासन द्वारा 9 अप्रैल तक अतिक्रमण हटाने का नोटिस जारी किया गया था, लेकिन 11 अप्रैल तक भी स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ है, जिससे उनमें भारी नाराजगी है। प्रदर्शन कर रहे किसानों ने आरोप लगाया कि दबंगों द्वारा बाजार समिति परिसर में अतिक्रमण कर लिया गया है, जिसके कारण वर्षों से व्यापार कर रहे किसानों को अब अपनी उपज बेचने के लिए जगह नहीं मिल रही है। उन्होंने बताया कि करीब तीन दशक से वे यहां अपना जीवन यापन कर रहे थे, लेकिन अब उनकी रोजी-रोटी पर संकट गहरा गया है। किसानों का यह भी कहना है कि उन्होंने अपनी समस्याओं को लेकर जिला पदाधिकारी, एसडीएम समेत कई अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। प्रशासन की इस अनदेखी से आक्रोशित किसानों ने आज सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक बाजार समिति के दोनों गेट बंद कर प्रदर्शन किया और अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही अतिक्रमण नहीं हटाया गया और व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया गया, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। फिलहाल बाजार समिति गेट पर किसानों का आमरण अनशन जारी है, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

- पश्चिम चंपारण जिले के बाजार समिति के मुख्य द्वार पर किसानों का आक्रोश एक बार फिर भड़क उठा है। शनिवार सुबह करीब 8 बजे सैकड़ों किसानों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए आमरण अनशन शुरू कर दिया। किसानों का कहना है कि प्रशासन द्वारा 9 अप्रैल तक अतिक्रमण हटाने का नोटिस जारी किया गया था, लेकिन 11 अप्रैल तक भी स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ है, जिससे उनमें भारी नाराजगी है। प्रदर्शन कर रहे किसानों ने आरोप लगाया कि दबंगों द्वारा बाजार समिति परिसर में अतिक्रमण कर लिया गया है, जिसके कारण वर्षों से व्यापार कर रहे किसानों को अब अपनी उपज बेचने के लिए जगह नहीं मिल रही है। उन्होंने बताया कि करीब तीन दशक से वे यहां अपना जीवन यापन कर रहे थे, लेकिन अब उनकी रोजी-रोटी पर संकट गहरा गया है। किसानों का यह भी कहना है कि उन्होंने अपनी समस्याओं को लेकर जिला पदाधिकारी, एसडीएम समेत कई अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। प्रशासन की इस अनदेखी से आक्रोशित किसानों ने आज सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक बाजार समिति के दोनों गेट बंद कर प्रदर्शन किया और अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही अतिक्रमण नहीं हटाया गया और व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया गया, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। फिलहाल बाजार समिति गेट पर किसानों का आमरण अनशन जारी है, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।1
- Post by RAJHANSH VERMA N.O.K.Live1
- I love you ❤️1
- Full video Available on YouTube - Rahul sir pcb ऑफलाइन शिक्षा और ऑनलाइन शिक्षा में अंतर || difference between online education and offline education 🤔 #education #online #offline #trendingvideo #reelsviralシ #viralreel1

- **पश्चिम चंपारण में भीषण अग्निकांड: 150 घर जले, करोड़ों की संपत्ति राख, एक बच्ची गंभीर** **बेतिया/बैरिया:** पश्चिम चम्पारण के बैरिया प्रखंड स्थित लौकरिया पंचायत के वार्ड संख्या 3 और 5 के मुसहरी टोला में शुक्रवार शाम करीब 3 बजे भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में लगभग 150 घर जलकर पूरी तरह राख हो गए, जिससे करोड़ों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। कुछ लोग शॉर्ट सर्किट की आशंका जता रहे हैं, जबकि कई लोग कुछ भी कहने से बच रहे हैं। आग इतनी तेजी से फैली कि ग्रामीण अपने घरों से सामान तक नहीं निकाल सके। पीड़ितों के अनुसार, इस अग्निकांड में करीब 100 बकरियां, 8 मोटरसाइकिल, नगदी, गहने, कपड़े, खाद्यान्न और बिछावन समेत सब कुछ जलकर खाक हो गया। सुदामा पासवान ने बताया कि उनके करीब एक लाख रुपये भी आग में जल गए। घटना में सरोज मांझी की 10 वर्षीय बेटी शिवानी गंभीर रूप से झुलस गई, जिसे इलाज के लिए बेतिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही नारायण प्रसाद मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है और सभी प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत उपलब्ध कराई जा रही है। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पीड़ितों के बीच प्लास्टिक शीट, भोजन और अन्य जरूरी सामान उपलब्ध कराया जाए। साथ ही रात में रोशनी की भी व्यवस्था की जा रही है ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस मौसम में पछुआ हवा के चलते आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती हैं, इसलिए सतर्क रहें। खाना बनाते समय पास में पानी रखें और तेज हवा के दौरान चूल्हा न जलाएं। मंत्री ने कहा कि इस तरह की घटनाओं से बचाव के लिए पूरे विधानसभा क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।1
- मझौलिया में पुलिस से झड़प के दो आरोपी आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेजा मझौलिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस से झड़प के मामले में दो नामजद अभियुक्तो को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी शुक्रवार के दोपहर करीब एक बजे पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अमर कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि मझौलिया थाना कांड संख्या 256/26 के तहत दर्ज प्राथमिकी में नामजद अभियुक्त ब्रह्मा कुमार (20 वर्ष), पिता वकील महतो एवं कृष्णा महतो (55 वर्ष), पिता स्वर्गीय कुंवर महतो, दोनों निवासी बहुअरवा चैनपुर को पुलिस से झड़प करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों का मेडिकल जांच कराने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के अपराधियों एवं अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।1
- मझौलिया थाना क्षेत्र के महोदीपुर पंचायत के चैता वार्ड संख्या 4 में शुक्रवार को एक विवाहिता की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को दहला दिया। मामले ने तब और गंभीर रूप ले लिया जब मृतका का शव एक कार से बरामद हुआ। इस घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है, जबकि पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान 28 वर्षीय करिश्मा पाण्डेय, पत्नी राधेश्याम पाण्डेय के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया। साथ ही मृतका के पति, सास और ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एफएसएल टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि शादी के कुछ समय बाद से ही दो लाख रुपये की मांग की जा रही थी, ताकि कार खरीदी जा सके। परिजनों के अनुसार, कर्ज लेकर यह रकम देने के बावजूद करिश्मा को लगातार प्रताड़ित किया जाता रहा। हालात इतने बिगड़े कि कुछ समय पहले उसे घर से निकाल दिया गया, जिसके बाद वह करीब छह महीने तक मायके में रही। बताया जाता है कि 18 फरवरी 2026 को पंचायत स्तर पर समझौता हुआ, जिसके बाद करिश्मा दोबारा ससुराल गई थी। लेकिन घटना से एक दिन पहले परिजनों को उससे मिलने नहीं दिया गया। शुक्रवार को जब परिजन पुलिस के साथ पहुंचे, तो देखा कि शव को कार में ले जाया जा रहा था, जिसे पुलिस ने मौके पर ही बरामद कर लिया। करिश्मा अपने पीछे 6 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार और दो बेटियां—9 वर्षीय पुष्पांजलि कुमारी एवं 5 वर्षीय झुनमून कुमार—को छोड़ गई हैं, जिनके सिर से मां का साया उठ गया। मझौलिया थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।1