मईया सम्मान योजना का राशि रुकने की शिकायत लेकर महिला पहुंची प्रखंड मुख्यालय, पहल की आश लगाए महिला जिला परिषद सदस्य से मिली, मईया सम्मान योजना बंद होने से परेशान पीड़िता, जिला परिषद सदस्य से लगाई गुहार_DBT खाते में राशि अटकने से लाभ नहीं मिल रहा, आवेदन सौंपा_ *मनिका, लातेहार।* मईया सम्मान योजना का लाभ बंद हो जाने से परेशान एक पीड़िता ने जिला परिषद सदस्य बलवंत सिंह से मिलकर मदद की गुहार लगाई है। पीड़िता अनीता देवी, पति निर्मल लोहरा, ग्राम कोपे, पोस्ट + थाना मनिका ने आज दिन शुक्रवार को अपना आवेदन जिला परिषद सदस्य को सौंपा। आवेदन में पीड़िता ने बताया कि पहले उन्हें मईया सम्मान योजना का लाभ मिल रहा था। लेकिन खाता में डीबीटी करने के बाद से राशि अटक गई है, जिसके कारण उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। पीड़िता ने प्रखंड विकास पदाधिकारी मनिका को संबोधित आवेदन में अनुरोध किया है कि उनका पुनः मईया सम्मान योजना का राशि भुगतान कराने की कृपा की जाए। उन्होंने कहा कि आर्थिक तंगी के कारण परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है। जिला परिषद सदस्य बलवंत सिंह ने पीड़िता का आवेदन प्राप्त कर आश्वासन दिया कि मामले को संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा और जल्द समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।
मईया सम्मान योजना का राशि रुकने की शिकायत लेकर महिला पहुंची प्रखंड मुख्यालय, पहल की आश लगाए महिला जिला परिषद सदस्य से मिली, मईया सम्मान योजना बंद होने से परेशान पीड़िता, जिला परिषद सदस्य से लगाई गुहार_DBT खाते में राशि अटकने से लाभ नहीं मिल रहा, आवेदन सौंपा_ *मनिका, लातेहार।* मईया सम्मान योजना का लाभ बंद हो जाने से परेशान एक पीड़िता ने जिला परिषद सदस्य बलवंत सिंह से मिलकर मदद की गुहार लगाई है। पीड़िता अनीता देवी, पति निर्मल लोहरा, ग्राम कोपे, पोस्ट + थाना मनिका ने आज दिन शुक्रवार को अपना आवेदन जिला परिषद सदस्य को सौंपा। आवेदन में पीड़िता ने बताया कि पहले
उन्हें मईया सम्मान योजना का लाभ मिल रहा था। लेकिन खाता में डीबीटी करने के बाद से राशि अटक गई है, जिसके कारण उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। पीड़िता ने प्रखंड विकास पदाधिकारी मनिका को संबोधित आवेदन में अनुरोध किया है कि उनका पुनः मईया सम्मान योजना का राशि भुगतान कराने की कृपा की जाए। उन्होंने कहा कि आर्थिक तंगी के कारण परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है। जिला परिषद सदस्य बलवंत सिंह ने पीड़िता का आवेदन प्राप्त कर आश्वासन दिया कि मामले को संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा और जल्द समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।
- मईया सम्मान योजना का राशि रुकने की शिकायत लेकर महिला पहुंची प्रखंड मुख्यालय, पहल की आश लगाए महिला जिला परिषद सदस्य से मिली, मईया सम्मान योजना बंद होने से परेशान पीड़िता, जिला परिषद सदस्य से लगाई गुहार_DBT खाते में राशि अटकने से लाभ नहीं मिल रहा, आवेदन सौंपा_ *मनिका, लातेहार।* मईया सम्मान योजना का लाभ बंद हो जाने से परेशान एक पीड़िता ने जिला परिषद सदस्य बलवंत सिंह से मिलकर मदद की गुहार लगाई है। पीड़िता अनीता देवी, पति निर्मल लोहरा, ग्राम कोपे, पोस्ट + थाना मनिका ने आज दिन शुक्रवार को अपना आवेदन जिला परिषद सदस्य को सौंपा। आवेदन में पीड़िता ने बताया कि पहले उन्हें मईया सम्मान योजना का लाभ मिल रहा था। लेकिन खाता में डीबीटी करने के बाद से राशि अटक गई है, जिसके कारण उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। पीड़िता ने प्रखंड विकास पदाधिकारी मनिका को संबोधित आवेदन में अनुरोध किया है कि उनका पुनः मईया सम्मान योजना का राशि भुगतान कराने की कृपा की जाए। उन्होंने कहा कि आर्थिक तंगी के कारण परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है। जिला परिषद सदस्य बलवंत सिंह ने पीड़िता का आवेदन प्राप्त कर आश्वासन दिया कि मामले को संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा और जल्द समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।2
- महुआडार थाना क्षेत्र अंतर्गत चटकपुर ग्राम स्थित कुएं से एक युवती का शव शुक्रवार की सुबह 11:00 बजे मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पाते ही महुआडार थाना पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पहुंची और शव को कुएं से सुरक्षित निकाला। जहां मृतक युवती की पहचान 20 वर्षीय नंदनी कुमारी के रूप में की गई ,जो चटकपुर ग्राम की ही रहने वाली थी। घटना के संबंध में मृतिका की मां मुन्नी देवी ने बताया कि नंदिनी सुबह में सोच के लिए गई थी ,जिसके बाद उसके शव को कुएं में देखा गया। वहीं महुआडार थाना पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर आंतरिक परीक्षण के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।1
- SIR को लेकर बीडीओ मनोज कुमार तिवारी ने कर्मियों के साथ की बैठक लातेहार: सदर प्रखंड कार्यालय में गुरुवार को SIR को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ मनोज कुमार तिवारी ने की। इस दौरान उन्होंने SIR से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश एवं महत्वपूर्ण जानकारियां कर्मियों के साथ साझा कीं। उन्होंने सभी को निर्धारित मानकों का पालन करते हुए समयबद्ध, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित ढंग से कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।1
- पौधारोपण से पर्यावरण बचाने का लिया संकल्प, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने बांटे 40-40 पौधे पाटन : प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन पाटन यूनिट की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को के.डी. रेजिडेंशियल स्कूल, किशुनपुर में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष बीरेंद्र प्रसाद ने की। बैठक में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सभी सदस्य विद्यालयों के बीच फलदार एवं छायादार पौधों का वितरण किया गया। एसोसिएशन की ओर से प्रत्येक सदस्य विद्यालय को 20 फलदार एवं 20 छायादार पौधे प्रदान किए गए। इस दौरान अध्यक्ष बीरेंद्र प्रसाद ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल अभियान नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि एसोसिएशन हर वर्ष अपने सभी सदस्य विद्यालयों में पौधारोपण अभियान चलाता है, जिससे विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति प्रेम और पर्यावरण संरक्षण की भावना विकसित हो सके। उन्होंने सभी विद्यालयों से पौधारोपण के साथ-साथ पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण सुनिश्चित करने की अपील की। बैठक में संरक्षक बबलू गुप्ता, उपाध्यक्ष नरेंद्र वर्मा, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी संजय पाल सहित रविंद्र प्रजापति, प्रमोद रजक, कृष्णा कुमार, विशाल कुमार, श्रीकांत वर्मा, मिराज अहमद, ओम प्रकाश प्रजापति, राजू मेहता एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे। बैठक का संचालन मनोज कुमार सिंह ने किया, जबकि के.डी. रेजिडेंशियल स्कूल के निदेशक नंदन पासवान ने धन्यवाद ज्ञापन किया। अंत में अध्यक्ष बीरेंद्र प्रसाद ने विद्यालय परिवार द्वारा की गई उत्कृष्ट व्यवस्था की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।1
- बलदेव साहू कॉलेज प्रांगण में निशुल्क कराया जा रहा है रजिस्ट्रेशन पैसे के अभाव में पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं, उन बच्चों के लिए सुनहरा अवसर है नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन कराया जा रहा है...1
- झारखंड में छात्र आंदोलन तेज.?😱 #shorts #shortvideo #viralvideo #youtubeshorts #ranchi #students #new1
- NHI काम कर रही कंपनी के लापरवाही से नामुदाग का मुख्य सड़क हुआ बदहाल, कीचड़ और गड्ढों से परेशान हजारों ग्रामीण स्कूली बच्चों को सबसे ज्यादा दिक्कत मनिका, लातेहार :-मनिका प्रखंड मुख्यालय से महज 3 किलोमीटर दूर स्थित नामुदाग पंचायत की मुख्य सड़क बदहाली का शिकार हो गई है। यह सड़क नामुदाग पंचायत सचिवालय से होकर साधवाडी, मनहनिया, बरवैया और पांकी-पलामू को जोड़ती है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क किनारे NHAI की ओर से काम कर रही कंपनी _भारत वाणिज्य प्राधिकरण_ की लापरवाही के कारण पक्की सड़क पर मिट्टी डाल दी गई। बारिश का पानी जमा होने से पूरी सड़क कीचड़ में तब्दील हो गई है। सड़क के किनारे की मिट्टी धंसने से हादसे का अंदेशा भी बना हुआ है। *रोज गिर रहे हैं साइकिल-मोटरसाइकिल सवार* इस मार्ग से रोजाना हजारों राहगीर, स्कूली बच्चे और मरीज आवागमन करते हैं। कीचड़ की वजह से उन्हें भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार स्कूल जाने वाली छात्र-छात्राएं कीचड़ में गिरकर यूनिफॉर्म गंदा कर लेती हैं और रोते हुए घर वापस लौट जाती हैं। हर दिन इस सड़क पर मोटरसाइकिल और साइकिल सवार गिर रहे हैं। गनीमत है कि अब तक कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई है, लेकिन स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और NHAI के अधिकारियों से मांग की है कि कंपनी पर कार्रवाई कर सड़क की अविलंब मरम्मत कराई जाए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।1
- Ranchi Nagri road mein 11000 ka Bolt mein ek yuvak current lagne se Ghayal Ranchi Nagri road mein 11000 ka Bolt mein ek yuvak current lagne se Ghayal1