गोमती में हादसा: 13 वर्षीय बालक ने दिखाई बहादुरी, तीन की बची जान गोसाईंगंज थाना क्षेत्र स्थित अर्जुनपुर बेलहरी गांव में गोमती नदी में नहाने के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। मंगलवार को गांव के चार युवक मछली पकड़ने नदी किनारे पहुंचे थे, जहां नहाते समय वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। इस बीच पास में भैंस चरा रहे 13 वर्षीय राजकुमार ने साहस दिखाते हुए तुरंत पानी में कूदकर मंजित, कल्लू और ओमलाल को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि, 23 वर्षीय कुलदीप को बचाने में वह असफल रहा और उसकी डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। राजकुमार की बहादुरी जहां सराहनीय है, वहीं यह हादसा नदी में सावधानी बरतने की सख्त जरूरत की याद दिलाता है।
गोमती में हादसा: 13 वर्षीय बालक ने दिखाई बहादुरी, तीन की बची जान गोसाईंगंज थाना क्षेत्र स्थित अर्जुनपुर बेलहरी गांव में गोमती नदी में नहाने के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। मंगलवार को गांव के चार युवक मछली पकड़ने नदी किनारे पहुंचे थे, जहां नहाते समय वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। इस बीच पास में भैंस चरा रहे 13 वर्षीय राजकुमार ने साहस दिखाते हुए तुरंत पानी में कूदकर मंजित, कल्लू और ओमलाल को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि, 23 वर्षीय कुलदीप को बचाने में वह असफल रहा और उसकी डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। राजकुमार की बहादुरी जहां सराहनीय है, वहीं यह हादसा नदी में सावधानी बरतने की सख्त जरूरत की याद दिलाता है।
- गोसाईंगंज थाना क्षेत्र स्थित अर्जुनपुर बेलहरी गांव में गोमती नदी में नहाने के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। मंगलवार को गांव के चार युवक मछली पकड़ने नदी किनारे पहुंचे थे, जहां नहाते समय वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। इस बीच पास में भैंस चरा रहे 13 वर्षीय राजकुमार ने साहस दिखाते हुए तुरंत पानी में कूदकर मंजित, कल्लू और ओमलाल को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि, 23 वर्षीय कुलदीप को बचाने में वह असफल रहा और उसकी डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। राजकुमार की बहादुरी जहां सराहनीय है, वहीं यह हादसा नदी में सावधानी बरतने की सख्त जरूरत की याद दिलाता है।2
- Post by Singh Royal1
- Post by Guru Prasad Pandey Patrakar Dainik Ayodhya Times1
- सुलतानपुर: दबंगई की भेंट चढ़ा विकास; राजस्व की हरी झंडी के बाद भी पंचायत भवन का रास्ता अवरुद्ध जयसिंहपुर, सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के विकास खंड जयसिंहपुर अंतर्गत ग्राम गंगेव में प्रशासन की शिथिलता और स्थानीय दबंगों की मनमानी के कारण ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया है। पक्की सड़क से पंचायत भवन की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर जलभराव और कीचड़ का साम्राज्य है, जबकि पिछले कई दिनों से बारिश भी नहीं हुई है। हादसों को दावत देता 'नरकीय' रास्ता ग्रामीणों का आरोप है कि रास्ते की हालत इतनी बदतर है कि आए दिन लोग बाइक और साइकिल लेकर गिर रहे हैं। पंचायत भवन जैसे महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थान तक पहुँचने के लिए बुजुर्गों और बच्चों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिना बारिश के जलभराव इस बात का प्रमाण है कि जल निकासी और सड़क निर्माण की सख्त जरूरत है। कागजों में पास, जमीन पर दबंगों का 'राज हैरानी की बात यह है कि ग्राम प्रधान द्वारा इस मार्ग के लिए बाकायदा कार्य योजना और एस्टीमेट तैयार कर काम शुरू कराया गया था। राजस्व विभाग की टीम ने मौके की जांच कर रिपोर्ट लगा दी है और नजरी नक्शा भी पास हो चुका है। इसके बावजूद, गांव के कुछ दबंगों ने अपनी हठधर्मिता के कारण निर्माण कार्य को रुकवा दिया है। नेताओं की चुप्पी और अधिकारियों की बेरुखी ग्रामीणों ने अपनी व्यथा सुनाते हुए बताया कि: प्रशासनिक दौड़: जिलाधिकारी (DM), मुख्य राजस्व अधिकारी (CRO) और उपजिलाधिकारी (SDM) को कई बार लिखित प्रार्थना पत्र दिया जा चुका है, लेकिन आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला। विधायक से निराशा: ग्रामीण अपनी फरियाद लेकर क्षेत्रीय विधायक के पास भी गए, लेकिन वहां से भी केवल 'मौन' ही हाथ लगा है। "जब सरकार की मंशा हर गांव को पक्की सड़क से जोड़ने की है, तो गंगेव में राजस्व विभाग के नक्शे के बावजूद काम क्यों रोका जा रहा है? क्या प्रशासन दबंगों के आगे नतमस्तक है?" — पीड़ित ग्रामीण ग्रामीणों की चेतावनी ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही पुलिस बल की मौजूदगी में पैमाइश कराकर सड़क निर्माण शुरू नहीं कराया गया, तो वे तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। अब देखना यह है कि सुलतानपुर जिला प्रशासन इस पर क्या ठोस कदम उठाता है या गंगेव के लोग इसी तरह कीचड़ में गिरने को मजबूर रहेंगे1
- सुलतानपुर। बल्दीराय थाना क्षेत्र महुली गांव के पास आज शाम नहर पटरी पर दो मोटरसाइकिलें आमने-सामने ऐसी भिड़ीं कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि किशोरी समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी और चीख-पुकार मच गई।मृतकों में राम पटेसर (65) निवासी अत्तानगर और सुरेश चंद्र मिश्रा निवासी इनायतनगर,अयोध्या शामिल हैं। वहीं तिलकराज (42) को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि मानसी (16) का इलाज सीएचसी बल्दीराय में चल रहा है।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार कई फीट दूर जा गिरे। नहर पटरी का संकरा रास्ता और तेज रफ्तार हादसे की बड़ी वजह मानि जा रही है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्राधिकारी अशुतोष कुमार ने बताया कि पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।शाम की इस भीषण दुर्घटना से अत्तानगर व आसपास के गांवों में मातम छा गया !!1
- सुल्तानपुर जनपद के बल्दीराय थाना क्षेत्र अंतर्गत महुली में मंगलवार शाम करीब 6 बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, हादसे में राम पटेसर (65 वर्ष), निवासी अत्तनगर थाना बल्दीराय और सुरेश चंद्र मिश्रा, निवासी इनायतनगर जनपद अयोध्या की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं, दुर्घटना में तिलकराज (42 वर्ष), निवासी अत्तनगर थाना बल्दीराय गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर किया गया है। दूसरी घायल मानसी (16 वर्ष) का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बल्दीराय में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्राधिकारी बल्दीराय श्री अशुतोष कुमार ने बताया कि मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है और मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।1
- Post by Raju.u.p.441
- Post by Guru Prasad Pandey Patrakar Dainik Ayodhya Times1